ये है बॉलीवुड का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल गाना, दूरदर्शन ने किया था बैन, मामला कोर्ट तक भी पहुंचा लेकिन...

Bollywood Most Controversial Song

Bollywood Most Controversial Song: 90 के दशक में माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरस्टार थीं। उनकी मुस्कान, डांस और एक्सप्रेशन के लाखों दीवाने थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके एक गाने ने इतना बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था कि उसे दूरदर्शन और रेडियो दोनों पर बैन कर दिया गया था?

ये कहानी है साल 1993 की सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' (Khalnayak) के मशहूर गाने 'चोली के पीछे क्या है' (Choli Ke Peeche Kya Hai) की, जिसने रिलीज के बाद पूरे देश में तहलका मचा दिया था।

'खलनायक' का विवादित गाना

फिल्म 'खलनायक' को सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था। इसमें संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे। सिर्फ 4 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 21 करोड़ रुपये की बड़ी कमाई की थी।

लेकिन फिल्म का गाना 'चोली के पीछे क्या है', जिसे अलका याग्निक और इला अरुण ने गाया था, विवादों में फंस गया। कई लोगों ने इस गाने के बोलों को अश्लील और महिलाओं के लिए अपमानजनक बताया। मामला इतना बढ़ गया कि यह कोर्ट तक पहुंच गया। शिकायत करने वालों ने कहा कि सेंसर बोर्ड इस गाने को फिल्म से हटा दे और जो कैसेट्स बिक चुके हैं, उन्हें भी वापस मंगवाया जाए।

कोर्ट और बाल ठाकरे का बयान

मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि इस गाने में कुछ भी कॉन्ट्रोवर्शियल नहीं है। लेकिन फिर भी कॉनट्रोवर्सी खत्म नहीं हुई। इसके बाद शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने खुलकर गाने को सपोर्ट किया और कहा कि इसमें किसी तरह की गलती नहीं है, विरोध बेकार का है।

इसके बावजूद, दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो ने इस गाने पर बैन लगा दिया, यानी इसे टीवी और रेडियो पर बजाने की परमिशन नहीं दी गई।

सालों बाद फिर छाया गाना

यह गाना इतना फेमस था कि साल 2024 में इसे फिल्म 'Crew' के लिए दोबारा बनाया गया। इस फिल्म में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन लीड रोल में नजर आईं। इस बार गाना फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में इस्तेमाल किया गया और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया।

More from Filmibeat

Read more about: madhuri dixit
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X