नॉर्थ कोरिया: तानाशाह की जान को खतरा, ट्विटर पर ट्रेंड किम जोंग उन- यूजर्स ने लिए मजे, मीम्स वायरल
दुनियाभर में जहां एक तरफ कोरोना वायरस का खौफ है तो वहीं नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को लेकर बड़ी खबरे सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि किम जोंग उन की कार्डियोवस्करलर परेशानी के चलते एक सर्जरी थी लेकिन ये इसके बाद से उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। हालांकि नॉर्थ कोरिया की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया गया है।
ट्विटर पर #KimJongUn लगातार ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग पर धड़ल्ले से मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। वहीं इंडिया में बॉलीवुड अंदाज में धड़ल्ले से मीम्स वायरल हो रहे हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा हो या फिर डॉ गुलाटी, ये सब किरदार इन मीम्स में देखने को मिल रहे हैं।
बता दें अमेरिका के अधिकारियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि किम जोन्ग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं और उन्हें आखिरी बार 11 अप्रैल को देखा गया था। वहीं कहा ये भी गया कि वह अपनी तबीयत के चलते अपने दादा की जयंती के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए।


Click it and Unblock the Notifications