..................... Bollywood Me Too Movement: Salman Khan interview over hitting Aishwarya Rai goes viral - Hindi Filmibeat

Me Too Flashback: अगर मैं ऐश्वर्या पर हाथ उठाता तो वो सीधी खड़ी हो पाती क्या? - सलमान खान

बॉलीवुड में Me Too Movement की शुरूआत हो चुकी है जहां लड़कियां और औरतें उन मर्दों के खिलाफ खुलकर बोल रही हैं जिन्होंने उनका यौन शोषण किया। ऐसे में सलमान खान का एक पुराना इंटरव्यू तेज़ी से वायरल हो रहा है जहां वो ऐश्वर्या राय को मारने पर बात कर रहे हैं। इस इंटरव्यू के कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय और सलमान खान का ब्रेकअप हुआ था।

इस इंटरव्यू से ठीक पहले ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू दिया था जहां उन्होंने बताया था कि सलमान उनके साथ मारपीट करते थे। बस भगवान की दया से कभी उन्हें कोई गहरा निशान नहीं पड़ा। हालांकि वो अकसर सूजी हुई आंखों के साथ सेट पर पहुंचती थीं और उनका मेकअप मैन सब समझ जाता था।

bollywood-me-too-movement-salman-khan-interview-over-hitting-aishwarya-rai-goes-viral

इस इंटरव्यू के बाद सलमान खान ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा कि जीवन में उन्होंने केवल सुभाष घई को एक झापड़ मारा है और वो भी गुस्से में। और उसके बाद उनसे माफी भी मांगी है। वहीं ऐश्वर्या के इल्ज़ाम को मज़ाक में उड़ाते हुए सलमान ने कहा कि अगर मेरा हाथ ऐश्वर्या पर उठता तो वो ऐसे बिना किसी ज़ख्म के खड़ी मिल पाती क्या।

दोनों ने ही एक दूसरे के बारे में विस्फोटक इंटरव्यू दिए। बात 2002 की है। लेकिन खास ये था कि जहां हर इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने रिलेशनशिप खत्म होने की बात कही वहीं सलमान ने इसे छोटा सा ब्रेक कहा था। और इसका कारण थे ऐश्वर्या के पापा।

दरअसल, ऐश्वर्या राय के माता पिता को उनका और सलमान खान का रिलेशनशिप नहीं पसंद था। फिर एक रात सलमान ने ऐश्वर्या के घर जाकर काफी तमाशा किया जिसके बारे में एक डीटेल ऐश्वर्या ने इस इंटरव्यू में दी - [दो बजे आए सलमान, दरवाज़ा पीट पीटकर खून निकाल लिया]

फिर सलमान ने एक इंटरव्यू दिया और अपनी हर गलती मानी और एक सेकंड चांस की उम्मीद करते रहे। उनके ब्रेकअप की सबसे बड़ी वजह थी एक बद्तमीज़ी जो सलमान ने ऐश के पिता के साथ की थी।

और सलमान ने इंटरव्यू में भी माना था कि उनसे काफी बड़ी गलती हो गई। पढ़िए सलमान के इस इंटरव्यू के कुछ अंश -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X