#MeToo: साजिद खान ने एक नहीं कई महिलाओं का किया यौन शोषण, ट्विटर ने कहा - शर्म करो
साजिद खान के खिलाफ ट्विटर पर मुहिम चल चुकी है और हर कोई उन्हें शर्मनाक आदमी कह रहा है। दरअसल, कल रात हमशकल्स की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया कि किस तरह साजिद ने महीनों तक शारीरिक, मानसिक शोषण किया। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि लोगों ने इसे मज़ाक के तौर पर लिया जैसे कि रोज़ की बात हो।
उनकी बात सुनकर और महिलाओं को बल मिला और हर कोई साजिद खान की हरकतों का काला चिट्ठा खोलने लगा। ट्विटर पर लोगों ने साजिद खान को शर्म करने को कहा। फिलहाल साजिद खान की कोई टिप्पणी नहीं आई है। इन महिलाओं ने जिस तरह से अपनी कहानियां शेयर की हैं इनमें झूठ की कोई गुंजाइश ही नहीं बचती है।



Click it and Unblock the Notifications











