मैरिज के बाद विज्ञापन को प्रथमिकता
बॉलीवुड में विवाह के बाद भी कई अभिनेत्रियां अभिनय जारी रखती हैं। विवाह के बाद भी उन्हें फिल्में मिलती रहती हैं। वैसे अधिकांश अभिनेत्रियां विवाह के बाद विज्ञापनों पर ज्यादा जोर देती हैं।
सूत्रों के अनुसार अभिनेत्रियां शादी के बाद फिल्में करने से ज्यादा विज्ञापनों पर जोर देती हैं। इससे उनको लगभग 80 लाख से 20 करोड़ रुपये तक की कमाई हो जाती है। विज्ञापनों की दुनिया में अभिनेत्रियों की आय उनकी प्रसिद्धि पर निर्भर करती है।
सिर्फ विज्ञापन से एश्वर्या राय बच्चन को एक अरब रुपये की आय हो रही है। काजोल, सोनाली बेंद्रे, करिश्मा कपूर, जूही चावला जैसे नाम इस सूची में हैं, जो शादी के बाद विज्ञापन जगत में छा गई हैं।
इस बारे में काजोल ने कहा, 'विज्ञापन कम समय में ही तैयार हो जाते हैं, इसलिए मेरे पास काफी वक्त होता है अपनी निजी जिन्दगी के लिए। इसलिए मैं विज्ञापन करने में ज्यादा ध्यान दे रही हूं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications