मनोज कुमार को किशोर कुमार अलंकरण

मनोज कुमार को सम्मान स्वरुप दो लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदेश के संस्कृति एवं जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने प्रदान किया। मनोज कुमार ने इस राशि को गरीब और असहाय बच्चों के कल्याण पर खर्च करने की घोषणा की।
शर्मा ने मनोज कुमार के नाम पर भी एक लाख रुपये का पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मनोज कुमार सही अर्थों में भारत कुमार हैं जिन्होंने भारतीयता की अलख जगाने में अहम भूमिका निभाई।
इस मौके पर मनोज कुमार ने किशोर कुमार को याद करते हुए कहा कि आज वे उनकी जन्म स्थली पर बैठकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। समारोह में संगीत निर्देशक बप्पी लहरी ने अपने दल के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


Click it and Unblock the Notifications