बॉलीवुड पुरूषो की दुनिया है: बिपाशा

उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्म के सीक्वेल में हीरोइनों को नही लिया जाता है। गौरतलब हो कि उन्हें फिल्म राज और रेस के सीक्वेल से दूर रखा गया है। उनका कहना है कि इन फिल्मों के सिक्वेल में शामिल नहीं किए जाने से उन्हें कोई शिकायत नहीं है।
बिपाशा ने यह भी कहा, "बॉलीवुड में सिक्वेल फिल्मों में कभी भी अभिनेत्रियों को शामिल नहीं किया जाता है। यह बॉलीवुड की परंपरा है।" उन्होंने कहा कि फिल्म 'राज-2' में शामिल नहीं किए जाने से उन्हें दुख नहीं है।
फिल्म 'रेस 2' के बारे में बिपाशा ने कहा, "मैंने सुना है कि अब्बास-मस्तान रेस 2 का निर्देशन नहीं कर रहे हैं। जब पहली फिल्म का निर्देशक ही सिक्वेल नहीं कर रहा है तो मैं कौन होती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications