36 की हुईं 'खंडाला गर्ल' रानी मुखर्जी..आज भी सिंगल
आज बॉलीवुड की चुलबुली और मदमस्त 'खंडाला गर्ल' रानी मुखर्जी का जन्मदिन हैं। आज उन्होंने अपने जीवन के 36 साल पूरे कर लिए हैं। बेहतरीन अदाकारा और खूबसूरत मुस्कान की मल्लिका ने बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्में दी हैं। लेकिन पिछले दो-तीन सालों से रानी फिल्मों के लिए कम फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से रिश्तों को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं।
आदित्य के प्यार में पड़ने के बाद से रानी ने फिल्मों में काम करना कम कर दिया जिसकी वजह से एक से एक शानदार फिल्में देने वाली रानी का करियर ढलान पर चला गया है। ना तो अभी रानी और आदित्य की शादी हुई है और ना ही आदित्य ने अपने और रानी के रिश्तों को सार्वजनिक रूप से अपनाया है। पिछले दो सालों से लगातार दोनों की शादी की खबरें आती रहती हैं लेकिन अभी तक रानी सिंगल ही हैं।
मालूम हो कि मोहक मुस्कान से लाखों का दिल जीत लेने वाली रानी ने 1997 में आई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया जो फिलहाल के लिए आज तक जारी है। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई फिल्में की जिनमें 'गुलाम' ने रानी को बॉलीवुड का चमकता सितारा बना दिया। इसी फिल्म से उनको फिल्म इंडस्ट्री में 'खंडाला गर्ल' के नाम से भी पुकारा जाने लगा।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications