..................... Bollywood Live- Yuzvendra Chahal-Dhanashree's divorce, Arjun Kapoor's film 'Mere Husband Ki Biwi' released - Hindi Filmibeat

Bollywood Live- चहल-धनश्री का हुआ तलाक, अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' रिलीज

Bollywood live updates

Bollywood Latest News In Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की जो कि अब खबरों का हिस्सा हैं। लंबे समय से चर्चा थी कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। लेकिन अब फाइनली ऐसा हो चुका है और दोनों आधिकारिक तौर पर अलग हो चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बांद्रा कोर्ट में दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया है। कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर इन दोनों को लेकर बातें हो रहीं थीं और सवाल भी उठाए जा रहे थे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है।

इसके अलावा बात करें अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी की तो 21 फरवरी को रिलीज हो गई है। इस फिल्म का इंतजार अर्जुन कपूर के फैंस काफी समय से कर रहे थे। फिल्म के मिले जुले रिव्यू सामने आ रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आ रही हैं। इस फिल्म का एक गाना गोरी हैं कलाइयां भी ट्रेंड कर रहा है। फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन करती है ये तो वक्त ही बताएगा।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिन भर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Feb 21, 2025 9:57 PM

    Tajinder Bagga ने Farah Khan के होली वाले बयान पर साधा निशाना

    Tajinder Bagga trolled Farah Khan: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट तजिंदर बग्गा ने हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में होली पर टिप्पणी करने के लिए फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान को ट्रोल किया। उन्होंने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि होली 'छपरियों' का 'पसंदीदा' त्योहार है।

    Tajinder Bagga ने Farah Khan के होली वाले बयान पर साधा निशाना
  • Feb 21, 2025 9:31 PM

    PM Modi के दिल पर चला Chhaava का जादू

    इन दिनों जिधर देखों उधर ही विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर फिल्म 'छावा' (Chhaava) की ही चर्चा हो रही है. हर कोई इस फिल्म का दीवाना हुआ जा रहा है. वहीं इस लिस्ट में अब पीएम मोदी (PM Modi) का नाम भी शामिल हो गया है. 'छावा' का जादू उनपर भी चल गया है. वह इस 'छावा' (Chhaava) की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए. दरअसल, नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने मराठी भाषा और मराठा वीरों के बारे में बात करते हुए विक्की कौशल की 'छावा' (Chhaava) का भी जिक्र किया।

  • Feb 21, 2025 7:24 PM

    Hina Khan के कैंसर के दावों को झूठा बताने वाली Rozlyn Khan पर एक्ट्रेस ने साधा निशाना?

    Hina Khan On Rozlyn Khan: टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान, जो स्टेज 4 कैंसर सर्वाइवर रोजलिन खान के लगातार उन पर स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर के इलाज को पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाने के बावजूद चुप रहीं। अब उन्होंने आखिरकार अपने सोशल मीडिया पर रोजलिन पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया है।

    Hina Khan के कैंसर के दावों को झूठा बताने वाली Rozlyn Khan पर एक्ट्रेस ने साधा निशाना?
  • Feb 21, 2025 6:02 PM

    फैन ने किया पूनम पांडे के साथ मिस बिहेव, सरेआम कर दी ऐसी हरकत

    हाल ही में पूनम पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पूनम पांडे पैपराजी को पोज देती दिख रही हैं, लेकिन बीच में ही एक फैन अचानक से घुस जाता है। फैन की ऐसी हरकत देख पूनम पांडे घबरा जाती हैं।

  • Feb 21, 2025 4:41 PM

    फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर रकुल प्रीत सिंह ने शेयर कीं रोमांटिक अनसीन तस्वीरें, फैन्स बोले- मेड फॉर ईच अदर

    Rakul Preet Singh celebrate first wedding anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के लिए आज डबल सेलिब्रेशन का मौक है क्योंकि एक तरफ तो वह जैकी भगनानी के साथ अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं, तो दूसरी तरफ उनकी नई फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। और इस डबल सेलिब्रेशन के मौके पर रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जो फैन्स का दिल जीत रहा है।

    फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर रकुल प्रीत सिंह ने शेयर कीं रोमांटिक अनसीन तस्वीरें, फैन्स बोले- मेड फॉर ईच अदर
  • Feb 21, 2025 3:49 PM

    युजवेंद्र चहल से एलिमनी में मिले 60 करोड़ रुपये की खबरों पर धनाश्री वर्मा के परिवार ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच

    धनाश्री वर्मा की वकील अदिती मोहनी ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत के दौरान उन्होंने 60 करोड़ रुपये एलिमनी की मांग को झूठा बताया है। वकील ने कहा कि ये बताए जा रहे आंकड़े निराधार हैं। मीडिया को इस बारे में रिपोर्ट करने से पहले फैक्ट चैक करना चाहिए। वकील ने आगे कहा कि हमारे सामने ना तो एलिमनी ऑफर की गई है और ना ही एलिमनी की हमने मांग की है। इस तरह की एलिमनी की खबरें जो फैल रही हैं उनमें जरा भी सच्चाई नहीं है। जब से ये बातें सामने आई हैं लोगों ने धनाश्री को गोल्ड डिगर औऱ मौकापस्त तक कह दिया है।

  • Feb 21, 2025 2:51 PM

    यूट्यूबर आशीष चंचलानी की इस मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र और असम सरकार से मांगा जवाब

    आशीष चंचलानी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र और असम सरकार से जवाब मांगा है। बता दें कि आशीष चंचलानी पर भी अश्लीलता को बढ़ावा देने पर महाराष्ट्र और गुवाहाटी में एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं अब इस FIR पर रद्द करने या स्थानांतरित करने की मांग कई गई है।

  • Feb 21, 2025 2:10 PM

    डिलीवरी से पहले अस्पताल में भर्ती हुईं Seema Haider, लगी ऑक्सीजन बिगड़ी तबीयत

    सीमा हैदर प्रेग्नेंट है वह जल्द ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं। सचिन और सीमा के घर में खुशियां आएं इससे पहले ही सीमा अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। जी हां, हाल ही में सचिन मीणा ने सीमा हैदर के कई वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि सीमा हैदर के ऑक्सीजन लगी है। वहीं अन्य वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर के ड्रिप चढ़ती नजर आ रही है। सीमा हैदर ने खुलकर नहीं बताया कि उन्हें किस लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि सीमा की जल्द ही डिलीवरी हो सकती है इसीलिए घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर गए हैं।

  • Feb 21, 2025 12:54 PM

    अमेजन प्राइम वीडियो की नई सीरीज़ 'ज़िद्दी गर्ल्स' का प्रोमो हुआ रिलीज

    ज़िद्दी गर्ल्स की दुनिया में झांक लीजिए, ये यंग एडल्ट ड्रामा कॉलेज लाइफ के उस रोलरकोस्टर सफर को दिखाता है, जहाँ मस्ती भी है, सवाल भी, दोस्ती भी है और ज़िद भी। प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस के बैनर तले बनी इस सीरीज़ को प्रीतिश नंदी ने प्रोड्यूस किया है, और इसे रंगिता प्रीतिश नंदी और इशिता प्रीतिश नंदी ने क्रिएट किया है। डायरेक्शन शोनाली बोस का है, और इसे वसंत नाथ और नेहा वीना शर्मा ने लिखा और डायरेक्ट किया है।इसकी कास्ट भी जबरदस्त है—अतिया तारा नायक, उमंग भड़ाना, ज़ैना अली, दिया दामिनी और अनुप्रिया करौली जैसे नए चेहरे, और साथ में सिमरन, नंदिता दास, नंदिश सिंह संधू, लिलेट दुबे और रेवती जैसे शानदार कलाकार हैं।

  • Feb 21, 2025 12:29 PM

    सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव का पहला गाना 'बंदे' हुआ रिलीज, लिरिक्स भर देंगे दिल में जोश

    'बंदे' को दिव्या कुमार, सई गंगन और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज से जिंदा कर दिया है और इसके बोल लिखे हैं जावेद अख़्तर ने ऐसे लफ़्ज़ जो सपनों के पीछे भागने की जिद को बयां करते हैं, चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों। गाने की एनर्जी जबरदस्त है और ये नासिर शेख की कहानी को पूरी शिद्दत से महसूस कराता है। एक ऐसा शख्स जो मालेगांव से, अपनी तरह के लोगों के लिए, उन्हीं के बीच रहकर फिल्म बनाने की हिम्मत करता है। 'बंदे' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि संघर्ष और उम्मीद का जश्न है, एक बीट पर धड़कता हुआ सपना है।

  • Feb 21, 2025 11:29 AM

    धनाश्री वर्मा संग तलाक की खबरों की बीच युजवेंद्र चहल ने लिखा किप्टिक पोस्ट, बोले- भगवान ने मुझे बचाया है...

    युजवेंद्र चहल ने अपने पोस्ट में लिखा- 'जितना मैं सोच सकता हूं उससे कई ज्यादा भगवान ने मुझे बचाया है मैं सिर्फ अंदाजा लगा सकता हूं। मुझे तब उस खतरे के बारे में अंदेशा नहीं था। मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद भगवान। बता दें कि युजवेंद्र चहल के इस पोस्ट को देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।'

  • Feb 21, 2025 11:05 AM

    सपना चौधरी ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, आग की तरह वायरल हो रहा है वीडियो!

    सपना चौधरी के इस वीडियो की बात करें तो वो ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और काफी सिंपल लुक में पहुंची हैं। कहीं वो डुबकी लगाती दिख रही हैं तो कहीं वो नाव में बैठकर सैर करती दिख रही हैं। इस वीडियो को सपना ने खुद साझा किया है और हार्ट इमोजी पोस्ट की है। सपना चौधरी का ये वीडियो कुछ ही घंटो में आग की तरह फैल रहा है। बता दें कि अक्सर देखा जाता है कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज साझा करती हैं और फैंस इसपर रिएक्ट करते हैं।

  • Feb 21, 2025 10:18 AM

    Chhaava Box Office Day 7- विक्की कौशल की दहाड़ जारी, जल्दी पार होगा 300 करोड़ का आंकड़ा!

    फिल्म ने रिलीज का पहला सप्ताह पूरा कर लिया है। इस एक सप्ताह में इसने कमाई के नए रिकॉर्ड्स विक्की कौशल के लिए बनाए हैं। महज 7 दिनों के अंदर विक्की कौशल ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और काफी जल्दी इंडिया में 300 करोड़ का आंकड़ा ये फिल्म पार करेगी।

  • Feb 21, 2025 9:35 AM

    महाकुंभ वाले IITian Baba की मार्कशीट हुई वायरल, 10वीं और 12वीं के नंबर जानकर लगेगा जोरदार झटका!

    अभय ने 2008-2012 बैच में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) की डिग्री हासिल की। हालांकि उनके JEE रैंक के बारे में कोई पुष्टि नहीं है, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि उन्होंने 2008 में 731 की प्रभावशाली अखिल भारतीय रैंक (AIR) हासिल की।​​कोई हैरानी की बात नहीं है कि उन्होंने IIT बॉम्बे को चुना, जो टॉप JEE परफॉर्म करने वालों के बीच एक पसंदीदा इंस्टीट्यूट है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X