Highlights: बेटे को लेकर गोल्डन टेंपल पहुंची यामी गौतम, हॉस्पिटल के बाहर हिना खान ने की पार्टी

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

एक्टर संजय दत्त इन दिनों अमृतसर में फिल्म शूट कर रहे हैं। इस फिल्म को आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में यामी गौतम ने उन्हें ज्वॉइन किया। तीनों ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। इस दौरान यामी को उनके बेटे वेदविद के साथ देखा गया।

टीवी एक्ट्रेस इस वक्त ब्रेस्ट कैंसर के दर्द से गुजर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अस्पताल से घर लौटी हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने जमकर पार्टी की और अपना फेवरेट फूड भी खाया। इसकी तस्वीरें उन्होंने हाल ही में फैंस के साथ शेयर की। हिना खान बेहद पॉजिटिविटी के साथ कैंसर का इलाज करा रही है ऐसे में वो सबसे ज्यादा खुद को खुश रखने पर फोकस करती है।

LIVE Feed
  • Dec 18, 2024 8:50 PM

    प्लेन से उतरते ही Puneet Superstar पर बरसने लगे थप्पड़, अंजान शख्स ने जमकर की पिटाई

    Puneet Superstar Beaten Video- पुनीत सुपरस्टार की पिटाई इस वक्त कभी भी हो जाती है। चाहें वो होटल रूम हो या फिर सड़क। लेकिन इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। बता दें कि पुनीत सुपरस्टार इस वीडियो में एक प्लेन से नीचे उतरते हैं और उनके साथ कुछ ऐसा होता है जो कि आपको काफी चौकाने वाला है।

  • Dec 18, 2024 6:25 PM

    Puneet Superstar की होटल में हुई पिटाई, Anurag Dobhal को किया था चैलेंज, Video Viral!

    Puneet Superstar Anurag Vudeo- पुनीत सुपरस्टार अक्सर कुछ ऐसा करते हैं जो कि खबरों का हिस्सा बन जाता है। इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल पुनीत सुपरस्टार की कुटाई हो गई है और ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि अनुराग डोभाल है। बता दें कि पुनीत सुपरस्टार ने देहरादून जाने से पहले एक वीडियो शूट किया था...

  • Dec 18, 2024 6:04 PM

    ’बाजीराव मस्तानी' के 9 साल: संजय लीला भंसाली ने पेश यह ऐतिहासिक प्रेम कहानी है

    फिल्म अपनी दमदार कहानी, खूबसूरत विजुअल्स, यादगार डायलॉग्स, भव्यता, शानदार एक्टिंग, बेहतरीन गानों और भंसाली की जबरदस्त डायरेक्शन के लिए जानी जाती है। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 9 साल हो गए हैं, लेकिन ये आज भी सबसे बेहतरीन ऐतिहासिक फिल्मों में गिनी जाती है।

  • Dec 18, 2024 4:23 PM

    नेकेड होकर लेडीज डिब्बे में घुसा शख्स, मुंबई की लोकल ट्रेन से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो!

    बता दें कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि वीडियो आपको चौकाने के लिए काफी है। मुंबई की एक लोकल ट्रेन में एक पुरुष को निर्वस्त्र हालत में देखा गया। नेकेड आदमी जैसे ही लेडीज डिब्बे में घुसा वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया।

  • Dec 18, 2024 4:08 PM

    "RRR बिहाइंड एंड बियॉन्ड" ट्रेलर लॉन्च, 20 दिसंबर को देखिए भारत की ऐतिहासिक फिल्म का पर्दे के पीछे का सफर!

    शानदार विजुअल्स, जबरदस्त एक्शन सीन, दमदार कहानी और टैलेंटेड स्टार कास्ट के साथ इस फिल्म ने कामयाबी की नई मिसाल कायम की और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। एस. एस. राजामौली की आरआरआर ने रिलीज़ के वक्त जो धूम मचाई थी, वह आज भी एक अनोखे सिनेमा का उदाहरण बनी हुई है। अब मेकर्स हमें इस फिल्म की गहराइयों में ले जाते हुए RRR बिहाइंड एंड बियॉन्ड का ट्रेलर लेकर आए हैं।

  • Dec 18, 2024 3:45 PM

    जान्हवी कपूर ने अनंत अंबानी को जमकर लगाई हल्दी, एक्ट्रेस की मस्ती देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

    इस वायरल हो रहे वीडियो में अनंत अंबानी के साथ जान्हवी कपूर होली खेल रही हैं। वो लगातार हल्दी अनंत के लगाती हुई नजर आ रही हैं। अनंत काफी खुश रहे हैं और हल्दी लगवा रहे हैं। इश दौरान जान्हवी कपूर को मस्ती में देखा गया और फेस बनाती हुई भी दिख रही हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। nitamukesh.ambani नाम के एक पेज पर इस वीडियो को अपलोड किया गया है।

  • Dec 18, 2024 2:27 PM

    Viral Video- एंट्री लेते वक्त ही डीजे पर भड़की दुल्हन? लोग बोले- 'फैमिली को अल्लाह बचाए'

    दुल्हन ने कहा कि, ''ओए डीजे, गाना चला। पूर एंट्री की बैंड बजा दी।'' इसके बाद इस वीडियो पर मीम बन रही हैं और लोग कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो पर हनी सिंह का वो वीडियो भी एड किया गया है जिसमें वो बोलते हैं, ''पूरा परिवार डरा हुआ है यार, मौत से किसको डर नहीं लगता।''

  • Dec 18, 2024 2:02 PM

    Isha Ambani का ट्रांसफॉर्मेंशन वीडियो वायरल, पहले ऐसी दिखती थी मुकेश अंबानी की लाडली?

    इस वक्त मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी को लेकर चर्चा हो रही है। बता दें कि ईशा अंबानी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके शानदार ट्रांसफॉरमेशन की झलक दिखाई दे रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि मुकेश अंबानी की बेटी खुद इस वीडियो देखकर हैरान होने वाली है। ईशा अंबानी के इस वीडियो में वो पहले किसी और लुक में तो बाद में काफी शानदार लुक में दिखाई दे रही हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है।

  • Dec 18, 2024 1:18 PM

    7.2 रेटिंग वाली हिंदी फिल्म ऑस्कर्स के लिए हुई सिलेक्ट

    ऑस्कर में सिलेक्ट हुई 15 फिल्मों में 'लापता लेडीज' का नाम नहीं था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी इस कैटेगरी में एक हिंदी फिल्म को सिलेक्ट किया गया है। इस फिल्म में बिट्टू की मम्मी की नाम से पॉपुलर हुईं सुनीता रजवार और कई भारतीय कलाकार हैं। ऑस्कर की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में सिलेक्ट हुई इस हिंदी फिल्म का नाम 'संतोष' है। फिल्म में शहाना गोस्वामी, सुनीता रजवार, संजय विश्नोई, कुशल दुबे और प्रतिभा अवस्थी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं। इस फिल्म को 7.2 रेटिंग मिली है। ऐसे में ये देखने दिलचस्प होगा की ये फिल्म ऑस्कर्स में कैसा प्रदर्शन करेगी।

  • Dec 18, 2024 12:05 PM

    सोनाक्षी सिन्हा को मुकेश खन्ना की दो टूक, पलटवार पर कही ये बात

    Mukesh Khanna Reaction On Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने दिग्गज कलाकार मुकेश खन्ना की सालों पुरानी टिप्पणी पर रिएक्ट करने के बाद बॉलीवुड की नई कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट कर दी है। वहीं अब सोनाक्षी सिन्हा के रिएक्शन पर मुकेश खन्ना ने अपना बयान सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ शेयर किया है। महाभारत और शक्तिमान फेम अभिनेता ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनका "उनका अपमान" करने का कोई इरादा नहीं था। एक इंस्टाग्राम स्टोरी में मुकेश खन्ना ने कहा, "मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने प्रतिक्रिया देने में इतना समय लिया। मुझे पता था कि मैं प्रसिद्ध कौन बनेगा करोड़पति शो में उस घटना से उनका नाम लेकर उनका विरोध कर रहा हूँ। लेकिन मेरा उनका या उनके पिता जो मेरे वरिष्ठ हैं और मेरे उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं का अपमान करने का कोई खराब इरादा नहीं था।"

  • Dec 18, 2024 11:36 AM

    पुष्पा 2 देखने गया बच्चा, सिनेमाघर में भगदड़ के बाद ब्रेन डेड

    Pushpa 2 Stampede: पुष्पा 2 की लोकप्रियता जहां आसमान छू गई तो वो वहीं कई लोगों के लिए फिल्म असहनीय दर्द भी दे गई है। मोस्ट अवेटिड फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए बड़ी तादाद में लोग जमा हो रहे हैं जिसके कारण कई सिनेमाघरों में भगदड़ भी मचने की खबरें आई हैं। पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान हैदराबाद के एक थिएटर में भगदड़ के दौरान घायल हुए नौ वर्षीय श्री तेज की हालत गंभीर बनी हुई है। रिपोर्ट्स के कारण बच्चे का ब्रेन डेड हो चुका है।

  • Dec 18, 2024 10:22 AM

    Pushpa 2 BO Day 13: 950 करोड़ पार हुआ पुष्पा 2 का कलेक्शन

    सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने घरेलू बाजार में रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को सभी भाषाओं को मिलाकर 24.25 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ‘पुष्पा 2: द रूल’ की 13 दिनों की कुल कमाई अब 953.3 करोड़ रुपये हो गई है। इसमें ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 13 दिनों में तेलुगु में 290.9 करोड़, हिंदी में 591.1 करोड, तमिल में 50.65 करोड़, कन्नड़ में 6.87 करोड़ और मलयालम में 13.78 करोड़ का कलेक्शन किया है।

  • Dec 18, 2024 8:44 AM

    बार-बार बेटी के सिर पर दुपट्टा रखते अनुराग कश्यप हुए भावुक

    वीडियो में अनुराग कश्यप का बेहद ही भावुक अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल, शादी की रस्मों के बाद आलिया और शेन ने अपनी शादी रजिस्टर कराई है। इस दौरान दोनों अपनी परिवारों के साथ वेडिंग डॉक्यूमेंट साइन करने के लिए पहुंचे थे। ऐसे में अनुराग कश्यप बार बार अपनी बेटी के सिर से सरकते हुए पल्लू को ठीक करते दिखाई दे रहे थे। सामने आए वी़डियो में आप देख सकते हैं कि अनुराग कश्यप बेटी के सिर पर बार बार दुपट्टा रखते दिखाई दे रहे और इस दौरान उनका चेहरा काफी भावनाओं से पटा दिखाई दे रहा है।

  • Dec 18, 2024 7:41 AM

    ट्रोलिंग के बाद Kapil Sharma ने एटली की अपीरियंस वाले बयान पर किया रिएक्ट

    कपिल शर्मा ने X पर लिखा- 'क्या आप ये बता सकते हैं कि वीडियो में मैंने कब और कहां उनके लुक्स को लेकर बात की है? सोशल मीडिया पर नफरत मत फैलाइए। थैंक्यू। आप सभी पहले देखिए और खुद से डिसाइड कीजिए, किसी की भी पोस्ट को ऐसे ही फॉलो मत कीजिए।'

  • Dec 18, 2024 6:59 AM

    हनीमून पर मालदीव पहुंचीं आलिया कश्यप ने बिकिनी में ढाया कहर

    बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड शेन संग शादी की है। अब ये कपल अपने हनीमून के लिए मालदीव पहुंच चुका है। जिसकी फोटोज आलिया ने अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X