..................... Bollywood Live Updates: Vivek Agrihotri announces new film, Neetu Kapoor afraid of family breakdown - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: मणिपुर की घटना पर बोले अक्षय कुमार, विवेक ने किया नई फिल्म का ऐलान

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 20 July: सिनेमा जगत में अभी हलचल देखने को मिल रही है विवेक अग्रिहोत्री की वजह से, हिंदी सिनेमा के जाने माने फिल्म निर्दशक विवेक अग्रिहोत्री हमेशा ही किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले विवेक अग्रिहोत्री ने हाल ही में अपनी नई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' की घोषणा करते हुए एक चौकाने वाला बयान दिया है। इसके चलते सोशल मीडिया पर विवेक ट्रेंड का हिस्सा बन गए हैं।

एक बड़ी खबर सामने आ रही है, मणिपुर में पिछले कई दिनों से हिंसा की आग दहक रही है। अब मणिपुर से दो महिलाओं को प्रताड़ित करने का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना पर अब अक्षय कुमार ने भी रिएक्ट किया है।

मनोरंजन जगत से बड़ी खबर कपूर फैमली को लेकर है, नीतू कपूर की फैमली बिखर रही है, ऐसा इसीलिए क्योंकि नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला फैमली पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी पर जो पोस्ट शेयर किया उनमें लिखा है, 'ये कारण है कि अब हमारे परिवार पहले जैसे नहीं रहे, क्योंकि हम उन्हें दफना देते हैं जो परिवार को संजो कर रखा रखते हैं। नीतू कपूर ने पम्मी बक्शी गौतम का पोस्ट अपनी स्टोरी पर साझा किया है।

इसी तरह की मनोंरजन जगत की चटपटी और मसालेदार खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Jul 20, 2023 6:52 PM

    अपराध की भयानक गहराइयों में ले जाएगी वेब सीरीज 'कोहरा'

    रणदीप झा निर्देशित वेब सीरीज 'कोहरा' परिवारों के संबंधों और अपराध की भयानक गहराइयों को उजागर करती है। इसमें सुविंदर विक्की और बरुण सोबती पुलिसवालों की भूमिका में है। पंजाब के ग्रामीण इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी एक एनआरआई की शादी से कुछ दिन पहले हत्या कर दिए जाने के इर्द-गिर्द घूमती है।

  • Jul 20, 2023 5:29 PM

    जम्मू-कश्मीर में भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंची सारा अली खान, अमरनाथ यात्रा से वीडियो वायरल

    सारा अली खान ने बीते दिन अपनी सोनमर्ग की छुट्टियों से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके बाद एक्ट्रेस को जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान देखा गया। गुरुवार को देश के सबसे पवित्र हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक अमरनाथ से सारा के वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं। जहां वो कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रा करते दिखीं।

  • Jul 20, 2023 4:39 PM

    नेटफ्लिक्स यूजर्स के लिए बुरी खबर! भारत में पासवर्ड शेयरिंग बंद

    स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने भारत में पासवर्ड साझा करना बंद कर दिया है और अब वह उन ग्राहकों को सचेत करेगा जो अपने घरों के बाहर अपने खाते साझा कर रहे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, "आज से, हम उन सदस्यों को एक ईमेल भेजेंगे जो भारत में अपने घर के बाहर नेटफ्लिक्स साझा कर रहे हैं।" कहा गया कि "नेटफ्लिक्स खाता एक परिवार द्वारा उपयोग के लिए है। उस घर में रहने वाला हर कोई नेटफ्लिक्स का उपयोग कर सकता है, चाहे वे कहीं भी हों। घर पर, चलते-फिरते, छुट्टी पर -और ट्रांसफर प्रोफाइल और एक्सेस और डिवाइस प्रबंधित करने जैसी नई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।"

  • Jul 20, 2023 3:57 PM

    ग्रामीण भारत पर उर्फी ने कर दिया था ऐसा विवादित कमेंट, अब ट्वीट कर दी सफाई!

    हाल ही में उर्फी जावेद ने भी ग्रामीण भारत को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि बाद में उन्हें सफाई देनी पड़ी। उर्फी ने लिखा- "कभी-कभी, हम ऐसी राय रखते हैं जो समय और समझ के साथ विकसित होती हैं। आज, मैं ग्रामीण भारत की अविश्वसनीय भावना और सार से अभिभूत हूं। इसकी समृद्ध संस्कृति और अप्रयुक्त क्षमता ने सच्चे भारत के प्रति मेरी आंखें खोल दी हैं। ❤️ #ग्रामीणभारत #सच्चाभारत #पंचकृति"

  • Jul 20, 2023 3:03 PM

    मशहूर एक्ट्रेस के साथ 2017 में हुआ था ये झकझोर देने वाला किस्सा?

    दरअसल साल 2017 में सेलिना ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था जिनमें एक की मौत हार्ट संबंधित समस्या के चलते हो गई थी। इस पर 6 साल बाद उनका दर्द छलका है। बेबी बॉय की एक तस्वीर साझा करते हुए सेलिना जेटली ने लिखा,

  • Jul 20, 2023 2:21 PM

    आलिया भट्ट को पसंद नहीं करता रणबीर कपूर का परिवार?

    दरअसल कमाल आर खान यानि केआरके ने आरोप लगाया है कि आलिया भट्ट को रणबीर कपूर की फैमिली बिल्कुल पसंद नहीं करती है। यूट्यूब केआरके ने एक वीडियो पोस्ट किया था और इसके साथ उन्होने कहा कि, नीतू कपूर के जन्मदिन समारोह में आलिया भट्ट और इनका बेटी राहा नहीं पहुंची थी।

  • Jul 20, 2023 1:49 PM

    ना अजय ना काजोल, एयरपोर्ट पर ये किसको देखकर उछल पड़ा Yug?

    सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल का बेटा युग भी अक्सर खबरों में रहता है और कई बार वो ट्रोल भी होता है। इस वक्त युग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको देखकर सभी लोग काफी ज्यादा हैरान हैं। दरअसल ये वीडियो एयरपोर्ट का है और इस दौरान युग मस्ती के मूड में नजर आए।

  • Jul 20, 2023 12:54 PM

    शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया ने क्यों लिया एक्टिंग से ब्रेक, सालों बाद सच आया सामने

    Genelia Dsouza: बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ट्रायल पीरियड' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया ने शादी के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेने की बात भी सबके सामने रखी। जेनेलिया ने साफ किया कि उन्होंने खुद ही शोबिज से दूर रहने का फैसला किया, क्योंकि वह पति और बच्चों के साथ जीवन का आनंद लेना चाहती थीं।

    शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया ने क्यों लिया एक्टिंग से ब्रेक, सालों बाद सच आया सामने
  • Jul 20, 2023 11:43 AM

    पहले इल्जाम, फिर प्यार...'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा की तारीफों के पुल बांधती नजर आई अमीषा पटेल

    अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चाओं में हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने बीते दिन अपनी इसी फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा पर फीस न देने का आरोप लगाते हुए हर किसी को चौंका दिया था। लेकिन अभी एक्ट्रेस ने अनिल शर्मा पर प्यार लुटाते हुए एक पोस्ट शेयर किया जिसको देखकर फैंस थोड़े उलझन में हैं।

  • Jul 20, 2023 10:48 AM

    SatyaPrem Ki Katha Box Office Day 21: कार्तिक-कियारा की फिल्म की कमाई जारी

    कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। अब फिल्म को थिएटर्स में टिके हुए 21 दिन हो चुके है। फिर भी सत्यप्रेम की कथा की कमाई जारी है। फिल्म के 19 जुलाई के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को भी लगभग 75 लाख का नेट बिजनेस किया है। इसके साथ ही सत्यप्रेम की कथा ने अब तक डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 79.56 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

  • Jul 20, 2023 10:15 AM

    मणिपुर में हुई शर्मसार करने वाली घटना पर फूटा उर्फी जावेद का गुस्सा

    Urfi Javed: मणिपुर में विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है, इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्र् करके उनकी परेड कराई जा रही है। इस वीडियो के सामने आने से लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है, सेलेब्स से लेकर आम इंसान तक कई लोग सोशल मीडिया पर अपना रियक्शन दे रहे हैं। इसी बीच उर्फी जावेद ने भी इस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    मणिपुर में हुई शर्मसार करने वाली घटना पर फूटा उर्फी जावेद का गुस्सा
  • Jul 20, 2023 9:34 AM

    इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में 'केनेडी' अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार, अनुराग कश्यप को भी मिला नॉमिनेशन

    'केनेडी', अपकमिंग इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में अपनी अगली स्क्रीनिंग के लिए तैयार है। 'केनेडी' के लिए अनुराग कश्यप को बेस्ट डायरेक्टर की श्रेणी में नामांकित किया गया है। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का आयोजन 11 अगस्त से 20 अगस्त, 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा। राहुल भट्ट और अनुराग कश्यप की साथ में यह तीसरी फिल्म है, इसमें सनी लियोनी भी मुख्य भूमिका में हैं।

    इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में 'केनेडी' अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार, अनुराग कश्यप को भी मिला नॉमिनेशन
  • Jul 20, 2023 9:27 AM

    महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना से परेशान अक्षय कुमार ने सजा के लिए की मांग

    मणिपुर में शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई महीने से राज्य के लोग परेशान हैं। अब मणिपुर से मानवता को शर्मशार कर देने वाला एक वीडियो आया है, जिसमें दो महिलाओं को निवर्स्त्र कर घुमाए जाने की घटना सामने आई है। मणिपुर से सामने आए इस वीडियो पर अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने रिएक्ट किया। उन्होंने घटना की निंदा की और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

  • Jul 20, 2023 8:54 AM

    'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' को लेकर करण जौहर ने किया खुलासा

    साल 2012 मेंस्टूडेंट ऑफ द ईयर रिलीज हुई थी जिससे आलिया भट्ट वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपना डेब्यू किया था। 2019 में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ जिससे अनन्या पांडे और तारा सुतारिया ने फिल्मी गलियारों में कदम रखा। अब तीसरे पार्ट में करण एक नई स्टार किड का डेब्यू करने के लिए तैयार है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, करण जौहर डिज्नी+हॉटस्टार के साथ मिलकर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को एक वेब सीरीज में बदलने वाले हैं। जो ओटीटी पर रिलीज होगी। इस सीरीज में शनाया कपूर नजर आएंगी।

    'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' को लेकर करण जौहर ने किया खुलासा
  • Jul 20, 2023 8:48 AM

    फिल्म मेकर्स के खिलाफ राम्या ने की कानूनी कार्रवाई

    कन्नड़ अभिनेत्री और राजनेता राम्या उर्फ दिव्या स्पंदना ने कथित तौर पर 'हॉस्टल हुडुगारू बेकागिद्दरे' नामक एक फिल्म पर कानूनी कार्रवाई की है। राम्या ने इस कन्नड़ फिल्म की रिलीज से ठीक दो दिन पहले इसकी टीम को कानूनी नोटिस भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने दावा किया है कि में उनकी तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल उनकी सहमति के बिना फिल्म के प्रमोशन के लिए किया गया है।

    फिल्म मेकर्स के खिलाफ राम्या ने की कानूनी कार्रवाई

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X