Bollywood Live: बाल-बाल बचे उदित नारायण, 32 साल बाद भारत में हो रही रिलीज हो रही ये रामायण, हुई थी बैन

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सिंगर उदित नारायण की बिल्डिंग में हाल ही में आग लग गई थी। उदित नारायण ने खुद इस खबर को कंफर्म किया है और फैंस का दुआओं के लिए आभार जताया है। उदित नारायण ने इस भयानक हादसे की डिटेल्स भी शेयर की हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आग उनके अपार्टमेंट कॉम्पलैक्स की दूसरी विंग में लगी थी। हम सभी लोगों को 6 जनवरी की रात को बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया गया था।

इसके साथ ही हिंदू काव्य 'रामायण' पर भारत ही नहीं, बल्कि जापान में भी फिल्म बनाई गई थी, जिसका नाम था 'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस'। यह साल 1993 में बनाई गई थी, पर इस पर खूब विवाद हुआ, जिसके कारण यह भारत में रिलीज नहीं हो सकी थी। लेकिन अब 32 साल बाद यह फिल्म भारत में रिलीज हो रही है। मेकर्स ने 'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अक्षय कुमार स्टारर 'स्काई फोर्स' से होगी।

LIVE Feed
  • Jan 9, 2025 3:17 PM

    फिल्म Haindava का हुआ अनाउंसमेंट, बेलमकोंडा साईं श्रीनिवास का धमाकेदार प्रोजेक्ट!

    झलक की शुरुआत घने जंगल में एक भयानक दृश्य से होती है, जहाँ बदमाशों का एक समूह पवित्र दशावतार मंदिर को आग लगाकर नष्ट करने का प्रयास करता है। बेलमकोंडा साई श्रीनिवास एक शक्तिशाली एंट्री करते हैं, एक शेर और जंगली सूअर के साथ बाइक चलाते हुए, जबकि एक ईगल (गरुड़) ऊपर से उड़ता है।

  • Jan 9, 2025 2:52 PM

    ननद ईशा अंबानी के साथ जमकर नाचीं श्लोका मेहता, पीछे खड़ी मुस्कुराती रहीं जान्हवी कपूर!

    इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें ना सिर्फ अंबानी परिवार बल्कि पीछे कई अभिनेत्रियों भी नजर आ रही हैं। डांस कर रहे इस परिवार के पीछे आपको साफ तरीके से जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं जो कि पीछे खड़े मुस्कुरा रही हैं। बता दें कि अनंत राधिका की शादी के दौरान पूरा बॉलीवुड नजर आया था और मस्ती काफी तगड़ी हुई थी।

  • Jan 9, 2025 1:21 PM

    Video- सलमान खान को जैकेट दिलाने पहुंचे अनंत अंबानी? लोग बोले- 'सोने की दिलाना भाई'

    सलमान खान और अनंत अंबानी अच्छे दोस्त हैं। काफी पहले पता चला था कि अनंत अंबानी सलमान खान के फैन भी हैं और यही कारण है कि अपनी शादी में उन्होने सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की थी।

  • Jan 9, 2025 12:21 PM

    धनश्री संग तलाक की अफवाहों के बीच बिग बॉस 18 में दिखेंगे युजवेंद्र चहल?

    सलमान खान का शो बिग बॉस 18 कई कारणों से चर्चा में है। शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर गेस्ट तक सभी खबरों में बने रहते हैं। अब रिपोर्ट्स हैं कि शो में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भी आने वाले हैं। वीकेंड का वार में युजवेंद्र चहल के नजर आने की खबरें हैं। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, युजवेंद्र के साथ क्रिकेटर श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह भी नजर आएंगे। शो के मेकर्स की तरफ से अभी तक तीनों की एंट्री को लेकर ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है। लेकिन अगर युजवेंद्र चहल शो में आएंगे तो शो की टीआरपी को इसका फायदा जरुर मिलने की उम्मीदें हैं।

  • Jan 9, 2025 11:52 AM

    श्रद्धा कपूर ने फ्लॉन्ट किया न्यू हेयरस्टाइल, लिखा- 'बाल बाल जंच गईं'

    श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर खुद की दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली फोटो में श्रद्धा अपने नए बाल कटवाने के बाद सैलून में मिरर सेल्फी लेती दिखीं तो दूसरी तस्वीर में लिफ्ट में सेल्फी लेती नजर आईं। फोटोज में एक्ट्रेस डेनिम शर्ट के साथ नीले रंग की पैंट पहने दिखीं। अपने नए लुक की फोटोज में एक्ट्रेस मुस्कुराती नजर आईं।

  • Jan 9, 2025 10:30 AM

    दिल्ली की शादी में ठुमके लगाती दिखीं मलाइका अरोड़ा

    मलाइका अक्सर पब्लिक एरिया में नजर आती हैं। कभी उन्हें जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है तो कभी उन्हें रेस्टोरेंट में देखा जाता है। उनका कातिलाना अंदाज फैन्स के दिलों को छू लेता है। इस उम्र में भी मलाइका कई एक्ट्रेसेस और डांसर को टक्कर देती हैं। बता दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा दिल्ली की शादी में डांस करती नजर आ रही हैं। जी हां, मलाइका दिल्ली की शादी में अपना शानदार परफॉर्मेंस करती दिखती हैं। मलाइका कभी अपने मोस्ट पॉपुलर गाने मुन्नी बदनाम हुई और छैयां-छैयां पर धूम मचाती दिखती हैं।

  • Jan 9, 2025 10:13 AM

    हिना खान को जिस रात कैंसर का चला पता, घर पर मंगवाया था मीठा

    गीता ने हिना खान से उस पल के बारे में पूछा, जिससे उनकी मानसिकता बदली और उन्होंने फैसला किया कि वो इस बीमारी से लड़ेंगी। हिना ने जवाब दिया, 'जिस रात मुझे इसके बारे में पता चला, मेरे पार्टनर (रॉकी जायसवाल) घर आए और मेरे डॉक्टर ने मुझे कॉल नहीं किया। उसने (रॉकी) कहा- Malignancy (मैलिग्नेंट का मतलब है कैंसर) है और रिपोर्ट पॉजिटिव है।' इसके अलावा हिना ने बताया कि रॉकी के घर आने से पहले उन्होंने अपने भाई से कहा था कि वो उनके लिए 'फालूदा' लेकर आए। उन्होंने कहा, 'मुझे कहीं ना कहीं ये बात समझ में आ गई कि अगर घर पर कोई मिठाई आ गई है तो सब कुछ अच्छा होगा। इसे पॉजिटिव रूप से लें।'

  • Jan 9, 2025 9:37 AM

    हर्षाली मल्होत्रा का ब्राइडल लुक वायरल

    ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हर किसी के दिलों पर कब्जा करने वाली हर्षाली मल्होत्रा अब काफी बड़ी हो गई हैं। हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम से साफ है कि वो ग्लैमर की दुनिया में ही करियर बनाना चाहती हैं। हर्षाली आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक खास तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जिनमें उनके काफी खूबसूरत लुक्स देखने को मिलते हैं।

  • Jan 9, 2025 9:05 AM

    सान्या मल्होत्रा और ऋषभ रिखीराम शर्मा कर रहे हैं डेट?

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में सुनिधि चौहान के म्यूजिक वीडियो 'आंख' में अपने डांस मूव्स से दर्शकों को इंप्रेस किया था। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा के साथ अपनी फोटोज से सबका ध्यान खींच लिया है। फैंस का अनुमान है कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं। एक Reddit यूजर ने Sanya Malhotra और Rishab Rikhiram Sharma की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे साथ में समय बिता रहे हैं। एक फोटो में दोनों को साथ में देखा गया, जबकि एक ही प्रोग्राम में दोनों ने अलग-अलग, पर एक ही फैन के साथ फोटो खिंचवाई। यानी दोनों ने साथ में प्रोग्राम भी अटैंड किया था। ऐसे में फैंस ये सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या वे रिलेशनशिप में हैं।

  • Jan 9, 2025 8:41 AM

    Sonakshi ने दिखाया पति Zaheer Iqbal की बर्थडे पार्टी का नजारा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा फिल्मी दुनिया से दूर हैं और इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। सोनाक्षी ने बीते महीने यानी दिसंबर में अपने पति जहीर इकबाल और पिता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्मदिन साथ मनाया था। इस मौके की कुछ फोटोज और वीडियोज पहले एक्ट्रेस शेयर कर चुकी हैं, जिसमें उन्होंने पार्टी का नजारा दिखाया था। अब एक्ट्रेस ने इसी पार्टी से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पार्टी के खास खास मोमेंट्स को जोड़ा गया है।

  • Jan 9, 2025 8:22 AM

    बहन और बेटे के साथ डिनर डेट पर गईं मलाइका अरोड़ा

    मलाइक अरोड़ा हमेशा अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हर आउटिंग पर उनका लुक ऐसा होता है जिसके फैंस दीवाने हो जाते हैं। बुधवार को मलाइका अपनी फैमिली के साथ डिनर डेट पर गईं। मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा अपने पति के साथ पहुंची थीं। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने टील ब्लू कलर की शर्ट ड्रेस पहनी थी।

  • Jan 9, 2025 7:49 AM

    फिल्म मेकर प्रीतीश नंदी का निधन

    जाने-माने फिल्म मेकर, कवि और लेखक प्रीतीश नंदी का निधन हो गया है। प्रीतीश ने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनुमप खेर ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर नंदी के निधन पर शोक जताया है। अनुपम खेर ने लिखा है- 'मेरे सबसे प्रिय और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतीश नंदी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और एक बहादुर और अद्वितीय संपादक और पत्रकार, मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में वह मेरी सहायता प्रणाली और शक्ति का एक बड़ा स्रोत थे। हमने बहुत सी बातें शेयर कीं।'

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X