..................... Bollywood Live Updates: Today beginning of Cannes Film Festival, Sara Ali Khan got angry - Hindi Filmibeat

Bollywood Hghlights: आज होगा कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज, फिल्म प्रमोशन के दौरान सारा को आया गुस्सा

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 16 may: आज मनोरंजन जगत में जो सबसे बड़ी खबर है वह है कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर, मनोरंजन जगत के सितारों से लेकर आम इंसान तक हर किसी कि नजर जिस फिल्म फेस्टिवल पर टिकी होती हैं, वह है कान्स फिल्म फेस्टिवल। हर साल काफी धूमधाम और शानदार तरीके से कान्स की शुरुआत होती है, तो हर साल की तरह इस साल भी कान्स फिल्म फेस्टिवल शुरु होना का समय आ गया है और आज कान्स का धमाकेदार आगाज होगा। इस बार 76 वां कान फिल्म फेस्टिवल में कई सारे सितारें डेब्यू करके रेड कार्पेट पर अलावा दिखाएंगे।आज से मतलब 16 मई से लेकर 27 मई तक कान्स फिल्म फेस्टिवल होने वाला है। हर साल इस रेड कारपेट पर कई सेलेब्स अपना डेब्यू करते हैं।

दूसरी जो खबर है वह है सारा अली खान की, बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी और फिल्म एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी एक्टिग और अपने देसी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर ही अपने व्यवहार के लिए सुर्खियों में रहती हैं, हाल ही में सारा ने अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन के दौरान अपना गुस्से वाले अंदाज को भी दिखाया, जो कि फैंस के लिए काफी नया था। इसको लेकर सारा अली खान लाइमलाइट में आ गई हैं।

तो इसी तरह के मजेदार और दिलचस्प मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • May 16, 2023 9:20 PM

    पायल देव का हार्ट ब्रेकिंग सॉन्ग 'कम तो नहीं' फैंस को आ रहा पसंद

    'गेंदा फूल' के लिए मशहूर प्लेबैक सिंगर पायल देव ने मंगलवार को अपना नया सिंगल 'कम तो नहीं' रिलीज किया। उनके द्वारा कंपोज और गाए गए इस गाने में दिगांगना सूर्यवंशी और रोहित पुरोहित भी हैं। कुणाल वर्मा द्वारा लिखित, वीडियो ब्रेन द्वारा निर्देशित ट्रैक का म्यूजिक वीडियो गोवा में खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है और खट्टे-मीठे प्यार को प्रदर्शित करता है। गाने के बारे में बात करते हुए, पायल देव ने कहा: कम तो नहीं' एक हार्ट ब्रेकिंग सॉन्ग है और मुझे लगता है कि हर कोई जिसने भावनाओं का अनुभव किया है, वह इससे संबंधित होगा। यह एक ऐसी शैली है जिसे मेरे फैंस सुनना पसंद करते हैं और मुझे उम्मीद है कि उन्हें यह ट्रैक पसंद आएगा।

  • May 16, 2023 8:57 PM

    ननद के मिसकैरेज पर आया Dipika Kakar का बयान, कहा- 'मैं भी ये दर्द...'

    पिछले दिनों खबर सामने आई कि दीपिका कक्कड़ के ननद के गर्भपात की खबर सामने आई। इस खबर आते ही दीपिका के घर में मातम का माहौल है। अब इस मामले को लेकर दीपिका का एक बयान सामने आया है। दीपिका कक्कड़ ने अपने हालिया ब्लॉग पर अपनी भाभी सबा इब्राहिम के गर्भपात पर प्रतिक्रिया दी है और बताया कि वह भी इस कठिन दौर से गुजरी हैं। अभिनेत्री, जो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं, ने अपने ब्लॉग में उल्लेख किया है कि उनकी भाभी इस कठिन परिस्थिति की नकल कर रही हैं, और उनके पति, सनी, जिन्होंने दुनिया को नुकसान के बारे में सूचित किया, उनके पक्ष में हैं, और वे बेहद मज़बूत। अपने स्वयं के अनुभव को जोड़ते हुए, दीपिका भावुक हो गईं और उल्लेख किया कि यह सबसे कठिन दौर कुछ ऐसा है जिससे कई महिलाएं गुजरी हैं, जिसमें वे भी शामिल हैं, और यह एक अच्छी जगह नहीं है, लेकिन हम सभी को आगे बढ़ना है।

  • May 16, 2023 8:23 PM

    नेहा जोशी ने 'दूसरी मां' में यशोदा के किरदार पर की बात

    टेलीविजन अभिनेत्री नेहा जोशी, जो शो 'दूसरी मां' में यशोदा का किरदार निभा रही हैं, ने कहा कि अपने किरदार के पति के अतीत का सामना करना और उसके बावजूद एक मां के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करना कुछ ऐसा है जो उन्हें अलग करता है। अभिनेत्री ने कहा: यशोदा का कैरेक्टर लोगों को खूब पसंद आया है और मुझे यह स्वीकार करना होगा कि भूमिका चुनौतीपूर्ण है। इस कैरेक्टर में प्रामाणिकता लाना और इसमें भावनाओं के साथ न्याय करना चुनौतीपूर्ण था। लेकिन साथ ही, यह काफी संतोषप्रद भी है। मातृ प्रेम और स्नेह की कोई सीमा नहीं है। हालांकि, यह जटिल हो सकता है, खासकर तब जब बच्चा आपके पति का नाजायज बेटा हो।

  • May 16, 2023 7:59 PM

    कान में लैंगिक समानता सम्मेलन में सम्मानित अतिथि होंगी श्रुति हासन

    एक्ट्रेस श्रुति हासन लैंगिक समानता पर आयोजित होने वाले राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में सम्मानित अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगी। 'ब्रेकिंग थ्रू द लेंस' द्वारा आयोजित 'एक्टिवेटिंग चेंज' टाइटल वाले सम्मेलन का उद्देश्य एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करना और अधिक न्यायसंगत और समावेशी वातावरण बनाने के तरीकों का पता लगाना है। श्रुति महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता पर अपने विचारों को लेकर बहुत मुखर रही हैं। एक्ट्रेस लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई पहल की प्रबल समर्थक रही हैं।

  • May 16, 2023 7:08 PM

    Cannes- बिछ चुका है रेड कार्पेट, कुछ ही पलों में उतरेंगे सितारे

    कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम है और इस वक्त खबर है कि रेड कार्पेट बिछ चुका है और काफी जल्दी सितारों का जमघट लगने वाला है। एक वीडियो सीधे कान्स से वायरल हो रहा है। इस बार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सितारे धमाकेदार एंट्री मारने वाले हैं।

  • May 16, 2023 6:51 PM

    कान में लैंगिक समानता सम्मेलन में सम्मानित अतिथि होंगी श्रुति हासन

    एक्ट्रेस श्रुति हासन लैंगिक समानता पर आयोजित होने वाले राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में सम्मानित अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगी। 'ब्रेकिंग थ्रू द लेंस' द्वारा आयोजित 'एक्टिवेटिंग चेंज' टाइटल वाले सम्मेलन का उद्देश्य एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करना और अधिक न्यायसंगत और समावेशी वातावरण बनाने के तरीकों का पता लगाना है। श्रुति महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता पर अपने विचारों को लेकर बहुत मुखर रही हैं। एक्ट्रेस लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई पहल की प्रबल समर्थक रही हैं।

  • May 16, 2023 6:34 PM

    राम चरण की पत्नी उपासना पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर एक व्यक्ति की पिटाई

    स्टार राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने पर एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, यूट्यूब इंटरव्यू में एक्टर और उनकी पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर व्यक्ति को पीटा गया। क्लिप में दिखाया गया है कि फैंस सुनीसिथ नाम के व्यक्ति को पीट रहे है और उससे राम चरण और उपासना से माफी मांगने को कह रहे हैं। एक अन्य वीडियो में, सुनीसिथ को एक इंटरव्यू में राम चरण और उपासना पर टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है। उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है: मैं उपासना के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गया हूं। वह मेरी दोस्त है। हम गोवा गए हैं। राम चरण भी मेरे दोस्त हैं। एक बार, उन्होंने मुझे उपासना से प्यार में पड़ने के लिए कहा था। उसने कहा कि वह चिरंजीवी की बेटी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गया हैं।

  • May 16, 2023 5:45 PM

    गौरी की गलत उम्र बताकर शरमाए शाहरुख, बोलें-'हमारे परिवार में उम्र पीछे की ओर बढ़ती है'

    शाहरुख खान और गौरी खान ने अपनी कॉफी टेबल बुक 'माई लाइफ इन डिजाइन' को लॉन्च किया। इस दौरान शाहरुख ने बताया कि कैसे उनकी पत्नी गौरी ने अपने दम पर अपना काम शुरू किया। एक्टर ने साझा किया कि भले ही उन्होंने उनकी मदद करने की पेशकश की हो, लेकिन उन्होंने हर बार इनकार किया है। शाहरुख ने कहा, यह यंगस्टर्स से लेकर उन सभी लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है जो क्रिएटिव होने के अपने जीवन के सपने को पूरा करने से चूक जाते हैं। आप किसी भी उम्र में शुरू कर सकते हैं। मुझे लगता है कि गौरी ने 40 की उम्र में अपने बिजनेस की शुरूआत की थी। शाहरुख ने फिर गौरी की तरफ देखा और उसके बाद अपनी आइकॉनिक स्माइल के साथ कहा था: 40? ओह, केवल 40। वह अभी 37 साल की है। हमारे परिवार में, हमारी उम्र पीछे की ओर है। तो हां, 40 साल की उम्र में गौरी ने ऐसा करना शुरू कर दिया था, जब मैंने उनसे कहा भी था, 'सुनो, क्या तुम्हें कुछ मदद चाहिए? मेरे कुछ दोस्त हैं जिनसे हम बात कर सकते हैं?' गौरी ने इंकार कर दिया।

  • May 16, 2023 5:28 PM

    कान्स रेड कार्पेट पर सनी लियोन का डेब्यू

    मॉडल और एक्ट्रेस सनी लियोन इस साल कान्स रेड कार्पेट पर धमाकेदार डेब्यू करने को तैयार हैं। वह जल्द ही अपनी टीम के साथ प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्म कैनेडी के साथ अपनी शुरुआत करने के लिए उड़ान भरेंगी। निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी में सनी लियोन मुख्य किरदार निभा रही हैं। उनके साथ दिखेंगे राहुल भट्ट। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसे काफी पसंद किया गया है। कान्स 2023 में मिडनाइट स्क्रीनिंग के लिए सम्मानित जूरी द्वारा चुनी गई कैनेडी एकमात्र भारतीय फिल्म है।

  • May 16, 2023 5:14 PM

    तमिलनाडु ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, 'द केरला स्टोरी' पर राज्य में कोई 'शैडो बैन' नहीं

    तमिलनाडु पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि फिल्म 'द केरला स्टोरी' के निर्माताओं ने जानबूझकर भ्रामक बयान दिया है कि राज्य सरकार ने फिल्म की स्क्रीनिंग पर छद्म प्रतिबंध लगाया है। पुलिस ने कहा कि मुस्लिम संगठनों के विरोध और आपत्ति के बावजूद फिल्म 19 थिएटर में रिलीज हुई, लेकिन खराब रिस्पॉंस के चलते इसे हटा दिया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) ने अपने हलफनामे में कहा: दुर्भावना से प्रेरित और प्रचार पाने के प्रयास में, याचिकाकर्ताओं ने ये आरोप लगाए हैं कि इसे बैन कर दिया गया है, जबकि तमिलनाडु अपने सकारात्मक दायित्व का निर्वहन कर रहा है जिसमें फिल्म की स्क्रीनिंग की जा सकती है। दर्शकों की खराब प्रतिक्रिया के कारण फिल्म की स्क्रीनिंग बंद कर दी गई और इसमें सरकार कुछ नहीं कर सकती।

  • May 16, 2023 4:52 PM

    आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज

    ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा है और इसकी रिलीज का इंतजार लोग कर रहे हैं। आज फिल्म से एक दमदार पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें प्रभास को देखा जा सकता है। इस सीन की बात करें तो भगवान राम हनुमान की पीठ पर सवाल होकर युद्ध करते नजर आ रहे हैं।

  • May 16, 2023 4:14 PM

    दिशा पाटनी ने फिर ढाया कहर

    दिशा पाटनी अक्सर पूल पिक्चर्स साझा करती रहती हैं और आज उन्होने सारी हदों को पार कर दिया है। सिर्फ ब्लैक ब्रा पहनकर दिशा पाटनी ने इस पूल के किनारे लेटी हुई हैं और उनकी टोन्ड बॉडी लोगों को हिलाकर रख दे रही हैँ। दिशा पाटनी का ऐसा सेक्सी अवतार पहले कभी नहीं देखा गया है। गौरतलब है कि दिशा पाटनी के फैंस इस तस्वीर पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''ऐसा पोस्ट क्यों कर रही है ??'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''सोना ही है तो उधर कुर्सी पे तो जाओ ना नीचे क्यों सो रही हो।'' जबकि एक ने लिखा, ''ओह भाई, क्या करने वाली है ये।''

  • May 16, 2023 3:35 PM

    नए हेयरकट के साथ स्पॉट हुईं श्रद्धा कपूर

    श्रद्धा कपूर इस वक्त चर्चा में हैं और उनका एक वीडियो वायरल हो है जिसमें वो नई तरह के हेयरकट के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर हमेशा की तरह मुस्कुराती हुई गाड़ी से उतरीं और मीडिया के लिए पोज भी दिए। इस दौरान वो काफी खुश लग रहीं थीं।

  • May 16, 2023 2:19 PM

    मुसीबत में फंसे अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा, हरकत में आई मुंबई पुलिस!

    इस अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा काफी चर्चा में है इसका कारण है कि दोनों को हाल ही में एक बाइक पर सवार देखा गया था और यही उनके लिए एक मुसीबत का कारण बन गया है। दरअसल अमिताभ बच्चन न ट्रैफिक से बचने के लिए एक फैन से लिफ्ट मांगी थी और बाइक पर बैठकर निकल गए थे। हालांकि इस दौरान उन्होने हेलमेट नहीं लगाया था। अब इसको लेकर मुंबई पुलिस हरकत में आई है और दोनों को लेकर एक्शन लेने की बात कह रही है।

  • May 16, 2023 1:39 PM

    Gauahar Khan: मां बनने के बाद गौहर खान की ऐसी हालत देख, फैंस को लगा बड़ा झटका

    Gauahar Khan: मां बनने के बाद पहली बार टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में गौहर खान की हालत काफी खराब दिख रही है, जिसके चलते फैंस काफी परेशान हैं। फैंस ने उस वीडियो पर रियक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। दरअसल गौहर खान हाल ही में मां बन गई है, 10 मई को बेटे को जन्म दिया। इस खबर के बाद फैंस खुश हैं।

  • May 16, 2023 1:29 PM

    शहनाज गिल ने रेड ड्रेस में ढाया कहर

    शहनाज गिल की बोल्डनेस दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है और इस वक्त जो कुछ भी सामने आया है वो आपको चौकाने के लिए काफी है। उन्होने बीच पर फिर से अपनी कातिलाना अदाओँ के तीर चलाए हैं जिससे उनके चाहने वाले घायल हो रहे हैं। रेड हॉट ड्रेस में एक बार फिर से शहनाज गिल ने कुछ ऐसा कर डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। कभी जमीन पर लेटकर तो कभी आसमान की तरफ देखते हुए शहनाज गिल ने ऐसे ऐसे पोज दिए हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं।

  • May 16, 2023 12:54 PM

    Cannes Film Festival 2023:अनुष्का और मानुषी के अलावा सारा और ईशा भी करेंगी इस साल कान्स में अपना डेब्यू

    Cannes Film Festival 2023: आज से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज हो गया है, फैंस से लेकर सितारों तक इस फेस्टिवल को लेकर उत्साहित हैं और अपनी अपनी तैयारियां जोरो शोरो पर कर रहे हैं। इस साल अनुष्का शर्मा और मानुषी छिल्लर के साथ साथ सारा अली खान और ईशा गुप्ता इस साल रेड कारपेट पर अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाएंगी और कान्स की शोभा बढ़ाएंगी। गौरतलब है कि, आज 16 मई से 76वें कान फिल्‍म फेस्टिवल का आगाज होने जा रहा है, ये फिल्‍म फेस्टिवल 16 मई से 27 मई तक चलेगा। इस साल इस फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस के कोस्टल एरिया फ्रेंच रिवेरा में होने जा रहा है।

    Cannes Film Festival 2023:अनुष्का और मानुषी के अलावा सारा और ईशा भी करेंगी इस साल कान्स में अपना डेब्यू
  • May 16, 2023 12:40 PM

    परिणीति चोपड़ा संग सगाई करते ही राघव चड्ढा का ये वीडियो वायरल

    परिणीति चोपड़ा के साथ रोका के बीच, राघव चड्ढा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां संसद में 'पहला प्यार' को लेकर वेंकैया नायडू उन्हें कुछ समझा रहे हैं। संसद के इस वीडियो की शुरुआत में राघव वेकैंया नायडू के साथ कुछ चर्चा करते हुए दिख रहे हैं, जब नायडू बोलते हैं "राघव, मेरे ख्याल से प्यार एक ही होता है ना। एक बार, दूसरी बार, फिर ऐसा होता है? नहीं ना? प्यार पहला ही होता है।" यह सुनकर जहां राघव शर्माते हुए दिखते हैं, वहीं पहले प्यार का जिक्र सुनकर पार्लियामेंट में बैठे सभी लोग जोर से हंस दंते हैं।

  • May 16, 2023 12:28 PM

    Ranbir Kapoor ने कर डाला खुलासा, क्या अनन्या पांडे से चल रहा है आदित्य रॉय कपूर का अफेयर?

    रणबीर बोले- "वह हमेशा मौजूद रहता है। मुझे नहीं पता कि वह आपके आसपास रहना चाहता है या नहीं। वह आपके साथ विनम्र व्यवहार कर रहा था। मुझे पता है कि वह अक्षर 'ए' से शुरू होने वाली लड़की को पसंद करता है।" बस फिर क्या था, लोगों ने इस बात को लेकर ये मान लिया कि रणबीर कपूर ने अनन्या पांडे के साथ आदित्य रॉय कपूर के रिश्ते की पुष्टि कर दी है। हालांकि रणबीर कपूर के इस बयान के बाद आदित्य रॉय कपूर का क्या रिएक्शन आता है ये तो वक्त ही बताएगा। हालांकि अनन्या पांडे की मां ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनकी बेटी सिंगल है और इस वक्त वो अपने करियर पर ध्यान दे रही है।

  • May 16, 2023 10:56 AM

    Vicky Kaushal Birthday: चॉल से सुपरस्टार बनने तक का सफर करने वाले विक्की की नेटवर्थ में बारें में जाने सच

    Vicky Kaushal Birthday: हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता विक्की कौशल आज अपना 35 वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, तो ऐसे में आज के दिन अभिनेता की फिल्मों के साथ साथ उनकी नेटवर्थ के बारें में हम आपको बताते हैं सारी जानकारी। चॉल में पैदा हुई विक्की कौशल आज के तौर पर हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने सफल अभिनेता बन चुके हैं। स्टारडम के साथ-साथ विक्की कौशल की लग्जरी लाइफ भी बदल गई है, आज वो करोड़ों के मालिक हैं। एक्टर की नेटवर्थ की बात करें तो विक्की कौशल की नेट वर्थ 25 करोड़ के करीब बताई जाती है।

  • May 16, 2023 10:04 AM

    Cannes Film Festival 2023: इस बार कान्स में टिकट की कीमत क्या होगी और कहां होगा वेन्य, जानिए सारी डिटेल

    Cannes Film Festival 2023: आज से सबसे बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल कान्स का आगाज हो चुका है, यह वह फिल्म फेस्टिवल है, जहां के रेड कार्पेट पर देश और विदेश के लगभग हर सितारे शिरकत करते हैं। रेड कार्पेट पर यह सितारे न केवल अपने लुक्स से सुर्खियां बटोरते हैं, बल्कि यहां चुनिंदा फिल्म्स और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग भी होती है। इस बार कान फिल्म फेस्टिवल 16 मई से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारियां जोरो शोरो पर शुरु हो गई हैं। तो आज हम आपको इस फिल्म फेस्टिवल में टिकट की कीमत से लेकर वेन्यू तक की सारी डिटेल बताएंगे।

    Cannes Film Festival 2023: इस बार कान्स में टिकट की कीमत क्या होगी और कहां होगा वेन्य, जानिए सारी डिटेल
  • May 16, 2023 9:19 AM

    शाहरुख की पत्नी गौरी खान के करियर की शुरुआत हुई थी अपने ही घर 'मन्नत' से, पुराना सच अब आया सामने

    Shahrukh Khan: हिंदी सिनेमा जगत जान कहे जाने वाले शाहरुख खान हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं, मानों जैसे उनकी एक छोटी सी बात भी हर तरफ खबर बनकर फैल जाती हो। लेकिन शाहरुख के साथ साथ उनकी पत्नी गौरी खान भी लाइमलाइट में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती है, वह भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में गौरी खान के करियर को लेकर एक पुराना सच सामने आया है जिससे पता चला है कि गौरी का डिजाइन बनना उनके ही घर मन्नत से शुरु हुआ था।इस इवेंट के दौरान शाहरुख और गौरी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से भी शेयर किए। साथ ही किंग खान ने बताया कि कैसे गौरी खान ने अपने घर मन्नत को डिजाइन किया था जब उनके पास फर्निशिंग के लिए पैसे तक नहीं थे और इसी तरह से गौरी के करियर की शुरुआत हुई।

  • May 16, 2023 9:16 AM

    Jigarthanda Double X: फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, सिनेमाघरों में जल्द ही 'जिगरठंडा डबल एक्स' देगी दस्तक

    Jigarthanda Double X: अभिनेता राघव लॉरेंस और एस.जे. सूर्या की एक्शन ड्रामा फिल्म 'जिगरठंडा डबल एक्स' दिवाली पर रिलीज होगी। 'जिगरठंडा डबल एक्स' 2014 में आई गैंगस्टर एक्शन फिल्म 'जिगरठंडा' का प्रिक्वेल है। यानी इसमें जिगरठंडा से पहले की कहानी दिखाई गई है। अब यह पुष्टि हो गई है कि जिगर्थंडा डबल एक्स दिवाली 2023 पर रिलीज होगी। फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की जाएगी।

    Jigarthanda Double X: फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, सिनेमाघरों में जल्द ही 'जिगरठंडा डबल एक्स' देगी दस्तक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X