..................... Bollywood Live Updates- बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई द वैक्सीन वॉर, कार्तिक आर्यन ने लिया आइस बाथ Bollywood Live Updates- The Vaccine War flop at the box office, Kartik Aryan took ice bath - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई द वैक्सीन वॉर, कार्तिक आर्यन ने लिया आइस बाथ

bollywood live updates

Bollywood Live Updates 30 September- फिल्मीबीट हिंदी का ये पेज नई सुबह के साथ फिर से चटपटी खबरों को लेकर हाजिर है। सबसे पहले बात करते हैं विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वार की, जो कि अपने दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई है।

रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म ने मात्र 85 लाख की कमाई की है। यानि दो दिन की कमाई सिर्फ 1.70 करोड़ है। वीकेंड पर अगर फिल्म का ये हाल है तो सोमवार को क्या होगा इसका पता अगले दिन चल जाएगा। जाहिर है कि द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद इस तरह से फिल्म का फुस्स हो जाना विवेक के लिए काफी डिस्टर्बिंग होने वाला है।

उधर कार्तिक आर्यन की एक तस्वीर सीधे कश्मीर से सामने आ रही है वो काफी फैंस को सरप्राइज देते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर को इस दौरान आइस बाथ लेते हुए देखा जा सकता है।

कार्तिक के कंधे पर कुछ प्लास्टर भी नजर आ रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि सितारे आइस बाथ लेते हुए नजर आते रहते हैं। अभी तक सिर्फ अभिनेत्रियों की तस्वीरें आती रही हैं। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों को लेकर भी काफी बिजी हैं।

इसी तरह की बॉलीवुड अपडेट्स के लिए आप दिनभर जुड़े रहिए फिल्मबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Sep 30, 2023 8:01 PM

    गलती से दिखा सना खान के बेटे का चेहरा, आपा खो बैठे अनस

    Sana Khan Baby Face Revealed: एक्ट्रेस सना खान इंडस्ट्री छोड़ इस्लाम की राह पर हैं और अब मौलाना मुफ्ती सईद के साथ निकाह के बाद बेटे को जन्म दे चुकी है और पूरा समय उसकी परवरिश को दे रही हैं। सनाम और मुफ्ती उमराह जाते रहते हैं। अब एक बार फिर से ये कपल अपनी नन्हे से बच्चे के साथ पहली बार उमराह करके लौट रहा था तो एयरपोर्ट पर पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया। उनक इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Sep 30, 2023 7:35 PM

    Anushka Sharma Video: दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच स्पॉट हुई अनुष्का शर्मा ने किया ये इशारा, हर किसी की नजर सिर्फ बेबी बंप पर!

    Anushka Sharma Latest Spotted Video: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी के चर्चों से मीडिया गुलजार दिखाई दे रहा है। जहां हर किसी को अब सिर्फ इंतजार है कि विराट अनुष्का इस न्यूज़ को कंफर्म करें तो वहीं एक्ट्रेस को हाल ही में मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया और उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। अनुष्का शर्मा को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान ये हसीना अपनी गाड़ी में बैठी हुई थी और हाथ से पैपराजी को वो जो इशारा करती दिखाई दी उसे आप सामने आए वीडिो में देख सकते हैं। इसके साथ ही इस दौरान हर किसी की नजर सिर्फ और सिर्फ अनुष्का शर्मा के बेबी बंप को खोजती दिखाई दे रही थीं।

  • Sep 30, 2023 6:34 PM

    बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पेरिस में सेट किया का माहौल, ब्रालैस होकर ऐसी घूमी कि...

    Amy Jackson Paris Fashion Week 2023: दुनिया के सबसे शानदार फैशन इवेंट में शुमार पेरिस फैशन वीक में हसीनाएं अपने जलवे खूब दिखा रही है। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन का पेरिस फैशन वीक लुक भी सामने आ चुका है जिसे इस हसीना ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है। एमी जैक्सन एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी टोन्ड फिगर को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट करने के लिए जानी जाती हैं। एक से बढ़कर एक सेक्सी ड्रेस में एमी हर किसी को इंप्रेस कर देती हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने पेरिस फैशन वीक 2023 में किया है।

  • Sep 30, 2023 6:17 PM

    Seema Haider- सीमा हैदर की 'तुलसी पूजा' और 'जय श्रीराम' का नारा, पाकिस्तानी सीमा का सनातनी अवतार!

    सीमा हैदर लगातार दावा करती हैं कि वो अब सनातनी हैं और हिंदू धर्म को अपना चुकी हैं। इस वक्त उनको लेकर इसलिए चर्चा हो रही है क्योंकि वो तुलसी की पूजा करती हुईं स्पॉट हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें साफ नजर आ रहा है कि सीमा हैदर तुलसी की पूजा कर रहा हैं और जय श्रीराम के नारे लगा रही हैं। इसको देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं ये कभी मुस्लिम हुआ करती थीं। चार बच्चों के साथ सरहद पार कर भारत आईं पाकिस्‍तानी नागरिक सीमा हैदर को लेकर कई विवाद सामने आते रहते हैं।

  • Sep 30, 2023 5:25 PM

    रामलला पहुंचे अनुपम खेर ने फोन निकालकर मां को शुरू किया वीडियो कॉल, कराए दर्शन

    सीनियर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर 'राम की नगरी' कहे जाने वाले पवित्र शहर अयोध्या में हैं। मेगास्टार ने एक्स अकाउंट पर यह जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ''मेरे प्यारे दोस्तों! प्रभु राम के आशीर्वाद से मुझे पहली बार अयोध्या आने का मौका मिला है। शाम 8 बजे मिलते हैं प्रख्यात हनुमान गढ़ी में! जय श्री राम! जय बजरंग बली!'' अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर ने कहा कि अयोध्या के कण-कण में प्रभु राम का वास है, यहां दर्शन पूजन कर धन्य हो गया. जल्द ही अपनी मां को लेकर भी अयोध्या आऊंगा. इतना ही नहीं, अनुपम खेर ने कनक भवन में विराजमान भगवान के दर्शन अपनी मां को वीडियो कॉल के माध्यम से कराए. कहा कि अगर अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण मिलता है तो जरूर मां के साथ आएंगे.

  • Sep 30, 2023 3:55 PM

    प्रीति जिंटा ने अपने जुड़वा बच्चों संग की दिखाई झलक, शेयर की फोटोज

    प्रीति जिंटा अपने पति जीन गुडइनफ और जुड़वा बच्चों जय व जिया के साथ फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में प्रीति ने अपने बच्चों संग बीच पर एंजॉय करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो बेहद प्यारी हैं। इन तस्वीरों में भाई-बहन की जोड़ी को रेत से खेलते हुए देखा जा सकता है।

  • Sep 30, 2023 3:42 PM

    बच्चन परिवार की बहु ने एयरपोर्ट पर दिखाया अपना शानदार लुक, 1.53 लाख का हैंडबैंग लेकर निकली घूमने

    Aishwarya Rai Bachchan Handbag: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ और अपने लुक को लेकर खबरों में आ जाती हैं। बीती रात ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ एयरपोर्ट पर देखी गई। इस दौरान एक्ट्रेस ने 1.53 लाख की कीमत का हैंडबैग कैरी किया हुआ था।

    बच्चन परिवार की बहु ने एयरपोर्ट पर दिखाया अपना शानदार लुक, 1.53 लाख का हैंडबैंग लेकर निकली घूमने
  • Sep 30, 2023 2:59 PM

    'एम एस धोनी' की रिलीज को पूरे हुए सात साल, दिशा पाटनी बोलीं- यह फिल्म हमेशा खास रहेगी

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनीः एन अनटोल्ड स्टोरी' की रिलीज को आज सात वर्ष पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 2016 में आज के ही दिन रिलीज हुई थी। यह फिल्म क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है। इसके जरिए दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में कदम रखा। अपनी डेब्यू फिल्म के सात साल पूरे होने पर दिशा ने खुशी जाहिर की है।

  • Sep 30, 2023 2:17 PM

    लाइव टीवी के दौरान आपस में भिडे गेस्ट, जोर-जोर से करने लगे एक दूसरे की मार पिटाई

    Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं जो कि दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। इसी बीच एक पाकिस्तानी वीडियो तेजी से लोगों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि लाइव टीवी के दौरान गेस्ट एक-दूसरे से लड़ाई-झगड़ा करने लगते हैं।

  • Sep 30, 2023 1:38 PM

    The Vaccine War Box Office Day 2: दूसरे ही दिन नहीं मिले फिल्म को दर्शक, हालत खराब

    सिनेमाघरों में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' ने पहले दिन 1.70 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद दर्शकों को और टीम को फिल्म से काफी उम्मीदें थी। लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म शुक्रवार यानी दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 85 लाख रुपये की कमाई कर सकती है। अब देखना होगा कि फिल्म आगे क्या करती हैं क्योंकि विवेक की पहली फिल्म भी धीरे-धीरे ही आगे बढ़ी थी।

    The Vaccine War Box Office Day 2: दूसरे ही दिन नहीं मिले फिल्म को दर्शक, हालत खराब
  • Sep 30, 2023 1:03 PM

    अक्षय कुमार की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे रणदीप हुड्डा ? एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

    Randeep Hooda depression: हिंदी फिल्म इंटस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग और अपनी फिटनेस की वजह से सुर्खियों में रहने वाले एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने हाल ही में अपने डिप्रेशन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने बताया है कि अक्षय कुमार की वजह से वह डिप्रेशन में चले गए थे।

    अक्षय कुमार की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे रणदीप हुड्डा ? एक्टर ने किया बड़ा खुलासा
  • Sep 30, 2023 12:34 PM

    क्या दोबारा प्रेगनेंट हैं अनुष्का शर्मा?

    रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा फिर से प्रेगनेंट हैं और विराट कोहली दूसरी बार पापा बनने वाले हैँ। दावा यहां तक किया जा रहा है कि उनकी दूसरी तिमाही भी चालू है। हालांकि ये खबर कितनी सच है इसको लेकर किसी तरह का दावा नहीं किया जा रहा है। जाहिर है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने अपने काम को लेकर बिजी हैं।

  • Sep 30, 2023 11:59 AM

    प्रियामणि हैं शाहरुख खान की दीवानी

    प्रियामणि हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आई थीं। अपने दमदार अभिनय से अभिनेत्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं, अब प्रियामणि के फैंस उन्हें 'द फैमिली मैन सीजन 3' में एक बार फिर मनोज बाजपेयी के साथ पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने अपने जवान के को-स्टार शाहरुख के लिए अपना प्यार व्यक्त किया है।

  • Sep 30, 2023 11:32 AM

    दीपिका पादुकोड़ को जादू दिखाता नजर आया जादूगर

    दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सीधा दुबई से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है एक मैजीशियन उनको मैजिक ट्रिक्स दिखा रहा है। दीपिका पादुकोण ने इस दौरान मास्क लगाया हुआ है और काफी गौर से देख रही हैं।

  • Sep 30, 2023 11:03 AM

    2025 में रिलीज होगी केजीएफ 3?

    यश की केजीएफ सीरीज ने रिलीज होकर जो बवाल मचाया है वो किसी से छिपा नहीं है। इस वक्त यश की तीसरी फिल्म केजीएफ 3 को लेकर चर्चा है और पता चला है कि ये साल 2025 में रिलीज होने वाली है। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।

  • Sep 30, 2023 10:46 AM

    कास्टिंग काउच पर बोलीं ईशा गुप्ता

    ईशा गुप्ता फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने में कभी असफल नहीं होती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में इंडस्ट्री में दो बार कास्टिंग काउच का सामना करने पर खुलकर बात की और भयावह घटनाओं को साझा किया।

  • Sep 30, 2023 9:48 AM

    एल्विश यादव ने अभिषेक मल्हान को दी लास्ट वार्निंग

    एल्विश यादव निगेटिव पीआर और मीम्स पर भड़के हुए हैं और उनको लगता है ये सब अभिषेक करवा रहे हैं। वो बोले, "मजाक की बात नहीं हैं, मैं इसको को काफी दिनों से यह सब करते हुए देख रहा हूं। घर से उठा ले जाएंगे, बेरा भी नहीं चलेगा, धमकी ना समझो ये।" हमारे साथ मज़ाक करने से पहले सौ बार सोच लिया करो।" एल्विश यादव का ये बयान लोगों को हैरान करने के लिए काफी है।

  • Sep 30, 2023 9:08 AM

    एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं नोरा फतेही

    नोरा फतेही इस वक्त चर्चा में है और उनका एक वीडियो सीधे मुंबई एयरपोर्ट से सामने आया है। नोरा फतेही इस दौरान अपनी कार से उतर रही थीं और हमेशा की तरह काफी हॉट लग रही हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X