..................... Bollywood Live Updates The Kerala Story shown in one theatre in west bengal complaint against Asit modi - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: बंगाल के एक थिएटर में दिखाई जा रही 'द केरल स्टोरी', असित मोदी के खिलाफ हुई शिकायत

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 26 May: मनोरंजन जगत की हर चटपटी खबरों के बारे में जानन के लिए लोग उत्सुक रहते हैं। आज की कौन सी बड़ी खबर है, किस खबर ने मनोरंजन की दुनिया पर डाला प्रभाव। इन सबकी जानकारी आज हम आपको अपने इस खास लाइव में देंगे। अगर आप भी एंटरटेनमेंट की दुनिया की चटपटी और मसालेदार खबरों से रूबरू होना चाहते हैं तो बने रहिए हमारे साथ।

पश्चिम बंगाल के सिर्फ एक थिएटर पर दिखाई जा रही केरल स्टोरी
पश्चिम बंगाल में अप्रिय घटनाएं घटित होने के डर से 8 मई को 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन हाल ही में एक खबर सामने आई है कि पश्चिम बंगाल के एक थिएटर में 'द केरल स्टोरी' दिखाई जा रही है। भारत-बांग्लादेश सीमा के पास 24 परगना जिले के बनगांव शहर में एक सिनेमाघर में 20 मई से फिल्म को दिखाया जा रहा है। हालांकि, फिल्म को लेकर डिस्क्लेमर भी चलाया जा रहा है कि यह फिल्म 'काल्पनिक घटनाओं' पर आधारित है।

LIVE Feed
  • May 26, 2023 6:30 PM

    बॉलीवुड में इनसाइडर-आउटसाइडर की डिबेट पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- शाहरूख खान भी तो....

    मनोरंजन जगत में अपनी खास जगह बनाने वाली अभिनेता मनोज बाजपेयी को जब नहीं कहा गया इनसाइडर तो बहस के बीच में अभिनेता ने दे दिया शाहरुख खान का उदाहरण और साफ कर दिया कि इनसाइडर या आउटसाइडर कुछ नहीं होता काम जरुरी है। जाहिर है कि कई बार इन मुद्दे पर बहस हो चुकी है और कई सारे सेलेब्स आउटसाउडर और इनसाइडर वाली बात पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

    बॉलीवुड में इनसाइडर-आउटसाइडर की डिबेट पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- शाहरूख खान भी तो....
  • May 26, 2023 4:52 PM

    शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने सुबह 4 बजे तक की पार्टी

    एक हालिया रिपोर्ट मुताबिक, बॉलीवुड के तीनों खान 16 मई को सलमान खान के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' पर इकट्ठा हुए और सुबह 4 बजे तक पार्टी की। जाहिर तौर पर ये खबर बाहर आते ही आग की तरह फैल गई। बताया जा रहा है कि टाइम के पक्के, आमिर खान सबसे पहले सलमान के घर पहुंचे। वहीं, टाइगर 3 के शेड्यूल के कारण शाहरुख और सलमान थोड़ी देर से पहुंचे। फिर सुबह 4 बजे तक तीनों की बातचीत चली, जिसमें अपने करियर, गलतियों, असफलताओं, सफलता से लेकर पुराने किस्सों का भी जिक्र हुआ।

  • May 26, 2023 4:49 PM

    जल्द ही एजाज खान और पवित्रा पुनिया करने वाले हैं शादी, वेडिंग प्लान का हुआ खुलासा!

    एजाज खान और पवित्रा पुनिया टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं, जो करीब 2 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले साल ही एजाज ने अपनी लेडी लव के साथ सगाई की थी। सगाई के बाद से ही उनके फैंस उन्हें शादी के बंधन में बंधता देखना चाहते थे। हाल ही में एजाज खान ने लेडी लव पवित्रा पुनिया के साथ अपनी शादी के बारे में बात की है। मीडिया संग बातचीत में एक्टर ने कहा, बेशक, हमारी शादी कार्ड पर है। अरे टाइम कहां है? उसके लिए (शादी) पूरे खानदान को इकट्ठा करना है। उन्हें भी समय की जरूरत है और हमें भी। मैं इसे सेलिब्रेट करना चाहता हूं, भले ही ग्रैंड तरीके से शादी न हो।

    जल्द ही एजाज खान और पवित्रा पुनिया करने वाले हैं शादी, वेडिंग प्लान का हुआ खुलासा!
  • May 26, 2023 3:02 PM

    Ponniyin Selvan 2 OTT Release: जल्द ही ऐश्वर्या राय की फिल्म PS2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

    Ponniyin Selvan 2 OTT Release: तमिल भाषा में बनी मणि रत्नम द्वारा निर्देशित इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए फैंस काफी बेसब्र थे, लेकिन अब ये इंतजार खत्म हो चुका है। पोन्नियिन सेल्वन-2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो के पास है। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए भी आपको अपनी पॉकेट ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि प्राइम वीडियो पर ये फिल्म सिर्फ रेंट पर ही उपलब्ध है।

    Ponniyin Selvan 2 OTT Release: जल्द ही ऐश्वर्या राय की फिल्म PS2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
  • May 26, 2023 2:49 PM

    ढलती उम्र में इन सितारों को चढ़ा शादी करने का शौक, लिस्ट में शामिल नामों को देखकर आपको भी लगेगा झटका

    Ashish Vidyarthi: प्यारी और शादी करने की कोई उम्र नहीं होती है यह तो सबने सुना ही होगा, लेकिन बॉलीवुड जगत में कुछ ऐसी ही हस्तियां मौजूद हैं जिन्होंने उम्र को ना देखने हुए अपने दिल की सुनी और शादी के बंधन में बंधे। हाल में इस लिस्ट में आशीष विद्यार्थी शामिल हुए हैं जिन्होंने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी करके सबको चौंका दिया है। तो आज हमको ऐसे ही सितारों के बारें में बताते हैं जिन्होंने उम्र के दूसरे पड़ाव पर जीवनसाथी को चुना।

    ढलती उम्र में इन सितारों को चढ़ा शादी करने का शौक, लिस्ट में शामिल नामों को देखकर आपको भी लगेगा झटका
  • May 26, 2023 12:44 PM

    Ileana Dcruz- बेबी बंप फ्लॉन्ट करने के लिए बाथरूम पहुंच गई एक्ट्रेस

    इलियाना डिक्रूज जो इस वक्त फिल्म नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और लगातार वो अपनी सेक्सी तस्वीरों से भी लोगों का दिन बनाती रहती हैँ। फिलहाल इलियाना प्रेगनेंट हैं और इसको लेकर वो काफी चर्चा में हैं। अभिनेत्री अपनी स्वीट लेकिन बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस वक्त इलियानी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रहीं हैं। इन तस्वीरों में इलियाना बेहद खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं।

    Ileana Dcruz- बेबी बंप फ्लॉन्ट करने के लिए बाथरूम पहुंच गई एक्ट्रेस
  • May 26, 2023 12:19 PM

    Bhumi Pednekar: नियम- कानून माने बिना काम करने पर यकीन रखती हैं अभिनेत्री, साफ शब्दों में बताई अपनी राय

    Bhumi Pednekar: अपनी अदाकारी के दम पर सिनेमा जगत में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हमेशा ही बिंदास अंदाज में अपनी बात रखती हैं। हाल ही मे भूमि पेडनेकर ने यह साफ कर दिया है कि बिना नियमों का पालन किए उनको काम करना पसंद है, और अपने काम पर ही उनको भरोसा है।

    Bhumi Pednekar: नियम- कानून माने बिना काम करने पर यकीन रखती हैं अभिनेत्री, साफ शब्दों में बताई अपनी राय
  • May 26, 2023 11:45 AM

    Karthik Aryan:'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग करने के बाद कार्तिक आर्यन ने साझा किया खूबसूरत नोट

    Karthik Aryan: बॉलीवुड के नए सुपरस्टार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले कार्तिक आर्यन इस वक्त अपनी नई फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर लगातार खबरों में बने हुए थे। अब कार्तिक ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है तब सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला नोट शेयर किया है।

  • May 26, 2023 11:24 AM

    The Kerala Story: फिल्म द केरल स्टोरी पर लगा जब ‘इस्लामोफोबिक’का इल्जाम तो, अदा शर्मा ने दिया करारा जवाब

    The Kerala Story: अदा शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म द केरल स्टोरी की स्कसेस को और अपने करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म को काफी इंजॉय कर रही है। विवादों के बीच अब कुछ लोगों ने द केरल स्टोरी को भी ‘इस्लामोफोबिक’ करार दिया गया है, जिस पर अदा शर्मा ने साफ कर दिया है कि यह एक मुस्लिक लड़की की कहानी है, जिसे देखने के बाद लोगों के विचारों में काफी बदलाव आया है, बस इतनी सी बात है।

    The Kerala Story: फिल्म द केरल स्टोरी पर लगा जब ‘इस्लामोफोबिक’का इल्जाम तो, अदा शर्मा ने दिया करारा जवाब
  • May 26, 2023 11:18 AM

    Sreejita De: एक्ट्रेस की वेडिंग डेट आई सामने, जल्द ही मंगेतर संग करेंगी शादी

    Sreejita De:टेलीविजन अभिनेत्री श्रीजिता डे जल्द ही अपने मंगेतर माइकल ब्लोम के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। लवबर्ड्स 1 जुलाई 2023 को शादी करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि श्रीजिता और माइकल के दो शादी समारोह होंगे। पहली शादी जहां बंगाली रीति-रिवाजों के साथ होगी, वहीं दूसरी क्रिश्चियन वेडिंग होगी।

    Sreejita De: एक्ट्रेस की वेडिंग डेट आई सामने, जल्द ही मंगेतर संग करेंगी शादी
  • May 26, 2023 11:04 AM

    Ashish Vidyarthi के शादी करते ही छलका पहली पत्नी का दर्द?

    राजोशी ने लिखा, 'सही व्यक्ति आपसे यह सवाल नहीं करेगा कि आप उनके लिए क्या मायने रखते हैं। वो वह नहीं करेंगे जो वे जानते हैं कि आपको दर्द होता है। ''ये याद रखें।'' इसके अलावा उन्होने एक पोस्ट और किया था और इसमें लिखा था, ''ज्यादा सोच और संदेह अभी आपके दिमाग से निकल सकते हैं। स्पष्टता भ्रम की जगह ले सकती है। शांति और शांति आपके जीवन को भर दे। आप काफी लंबे समय से मजबूत हैं, आपका आशीर्वाद प्राप्त करने का समय आ गया है। तुम इसके लायक हो।''

  • May 26, 2023 10:32 AM

    दूसरे की कार में बैठने जा रही थीं शहनाज गिल

    इस वीडियो में शहनाज गिल एक गलती करने जा रहीं थीं लेकिन ऐन वक्त पर उनको याद दिला दिया गया। शहनाज डर गईं और उनका वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल शहनाज गिल इस दौरान सेल्फी ले रहीं थीं और इस कदर इस काम में मशरूफ हो गईं कि वो भूल गई कि उनकी कार कौन सी है।

  • May 26, 2023 10:28 AM

    सलमान खान के बॉडीगार्ड ने विक्की कौशल को धक्का मारकर किया साइड?

    अबू धाबी में चल रहे आईफा के लिए सलमान खान, राजकुमार राव, विक्की कौशल, फराह खान समेत कई बॉलीवुड सितारे पहुंच चुके हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से सलमान वहां भारी सिक्योरिटी के साथ घूम रहे हैं। बीते दिन वहां से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान के बॉडीगार्ड एक्टर विक्की कौशल को धक्का देते दिख रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि विक्की कौशल पास से गुजरते सलमान से बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान उन्हें इग्नोर कर आगे बढ़ जाते हैं।

  • May 26, 2023 8:46 AM

    TMKOC: 'तारक मेहता' की एक्ट्रेस ने असित मोदी के खिलाफ कर दी शिकायत, अब होगा दूध का दूध, पानी का पानी!

    कुछ हफ्ते पहले, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माताओं, असित कुमार मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज पर यौन और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब एक्ट्रेस ने आखिरकार पुलिस के पास जाकर अपना बयान दर्ज कराया है। मिस्त्री ने खुलासा किया कि उन्हें हाल ही में पवई पुलिस से फोन आया था। उन्होंने जेनिफर को मुंबई वापस आने के लिए कहा। जेनिफर को पवई पुलिस स्टेशन आने और अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया। एक्ट्रेस ने शेयर किया कि वह स्टेशन गईं और अपना बयान दर्ज कराया। जेनिफर ने खुलासा किया कि वह दोपहर 12 बजे वहां पहुंचीं और शाम 6:15 बजे तक उनका बयान हो गया।

    TMKOC: 'तारक मेहता' की एक्ट्रेस ने असित मोदी के खिलाफ कर दी शिकायत, अब होगा दूध का दूध, पानी का पानी!

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X