..................... रिलीज होते ही लीक हुई तमन्ना की फिल्म, रामायण में हुई यश की एंट्री? Bollywood Live Updates- Tamanna film leaked as soon as it was released, Yash's entry in Ramayana? - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- रिलीज होते ही लीक हुई तमन्ना की फिल्म, रामायण में हुई यश की एंट्री?

bollywood live updates

Bollywood Live Updates, 15 June: मनोरंजन जगत की हर छोटी-मोटी खबर जानन के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं और अगर आप भी इसी लिस्ट में शुमार हैं तो हम आपके लिए लाए हैं खास तरह का लाइव, जिसमें आप मनोरंजन जगत की हर छोटी-मोटी डिटेल पा सकते हैं।

रिलीज होते ही लीक हुई फिल्म

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की फिल्म जी करदा अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और रिलीज होते ही लीक हो गई है। लोग इस फिल्म को एचडी क्वालिटी में डाउनलोड करके देख रहे हैं। बता दें कि पाइरेसी यहां से खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और अक्सर ऐसा होता है।

LIVE Feed
  • Jun 15, 2023 8:17 PM

    जी करदा में तमन्ना भाटिया ने उतारे अंदर तक के कपड़े, सेक्स सीन के लिए किया ये काम.. मचा बवाल

    प्राइम वीडियो की वेब सीरीज जी करदा टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। तमन्ना भाटिया ने टॉपलेस होकर जी करदा में बोल्ड सीन करने के बाद विवाद खड़ा कर दिया। एक्ट्रेस ने अपने 18 साल के करियर में पहली बार नो-किस पॉलिसी तोड़ी और अपनी पहली वेबसीरीज में इंटिमेट सीन करने से भी पीछे नहीं हटीं। सीरीज से उसके इंटेंस सेंसुअल सीन की तस्वीरें और वीडियो अब ऑनलाइन सामने आए हैं और विशेष रूप से साउथ में उसके प्रशंसकों को सदमे की स्थिति में छोड़ दिया है। कई दर्शकों ने ट्विटर पर उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने नो-किस पॉलिसी नहीं तोड़ने का फैसला किया था और अपने अंतरंग दृश्यों को देखकर निराश थीं।

  • Jun 15, 2023 7:30 PM

    करण देओल और दिशा की हुई हल्दी सेरेमनी, वायरल हुआ दूल्हा-दुल्हन का वीडियो

    सनी देओल के घर इन दिनों जश्न का माहौल है। उनके बेटे और एक्टर करण देओल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोमवार को करण और द्रिशा आचार्य के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हुई। सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं आज 15 जून को करण की हल्दी सेरेमनी हुई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Jun 15, 2023 7:10 PM

    इंडियाज बेस्ट डांसर 3 : बचपन के दिनों को याद कर इमोशनल हुईं अरुणा ईरानी

    दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी टीवी डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' के अपकमिंग एपिसोड में बतौर गेस्ट नजर आएंगी। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद किया। कंटेस्टेंट अंजलि और उनके डांस से बेहद प्रभावित एक्ट्रेस ने स्टेज पर 'गणपति बप्पा' की मूर्ति को गिफ्ट के तौर पर दी। ये गिफ्ट लेकर अंजलि इमोशनल हो गई। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अरुणा ने कहा, मैं खुद को अंजलि में देखती हूं, भले ही मैंने अपने परिवार का समर्थन करने के लिए 9 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। वह जो कर रही है, वो बहुत अच्छा है, क्योंकि इन दिनों कम ही लोग अपनी जिम्मेदारियों को समझ पाते हैं। अपने परिवार का समर्थन करने पर फोकस करने के लिए अपनी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं को अलग करना सराहनीय है। मुझे विश्वास है कि आप भविष्य में बहुत सारी सफलता और महानता हासिल करेंगी।

  • Jun 15, 2023 6:43 PM

    रवीना टंडन ने शेयर कर दी अपनी ऐसी तस्वीरें, बेटी राशा भी पड़ी फीकी

    बी टाउन में इन दिनों एक स्टार डॉटर जो अपनी खूबसूरती को लेकर सबसे ज्यादा छाई हुई है वो है रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी। राशा की हर दिन एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं। इसी बीच अब राशा की मम्मी रवीना ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के अपनी कुछ तस्वीरों फैंस के साथ शेयर कि हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट में अपने लुक की कई खूबसूरत तस्वीरें ड्रॉप की हैं। इस तस्वीरों में रवीना ब्लैक स्टाइलिश आउटफिट्स में जबरदस्त स्वैग में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उनकी ये तस्वीरे काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

  • Jun 15, 2023 6:09 PM

    बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श‍िल्‍पा शेट्टी के घर में हुई चोरी, दो गिरफ्तार

    बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श‍िल्‍पा शेट्टी के मुंबई स्‍थ‍ित जुहू वाले घर में चोरी होने की वारदात सामने आई है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। न्‍यूज एजेंसी 'पीटीआई' के मुताबिक, यह घटना एक हफ्ते पुरानी है। पुलिस ने एजेंसी को गुरुवार, 15 जून को यह जानकारी दी है कि पिछले हफ्ते एक्‍ट्रेस के घर से कुछ कीमती सामान कथित रूप से चोरी हो गए थे। मामले में जांच जारी है।

  • Jun 15, 2023 5:02 PM

    शांगहाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ भारत की फिल्म 'जोसेफ्स सन' का वल्र्ड प्रीमियर

    चीन के शांगहाई शहर में चल रहे 25वें शांगहाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एसआईएफएफ) में मंगलवार को भारत के मणिपुर के फिल्म निर्माता हाओबम पबन कुमार की नई फिल्म 'जोसेफ्स सन' का प्रीमियर हुआ। एशिया के सबसे बड़े और चीन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शांगहाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रतियोगिता में यह एकमात्र भारतीय फिल्म है, जहां गोल्डन गॉब्लेट अवार्ड 2023 के लिए 11 अन्य फिल्मों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी।

  • Jun 15, 2023 4:23 PM

    विजय देवेरकोंडा का साथ नजर आएंगी मृणाल ठाकुर, मुहूर्त की तस्वीरें की शेयर

    एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर जल्द ही आगामी स्ट्रीमिंग एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज-2' में दिखाई देंगी। इसके साथ ही वह तेलुगू स्टार विजय देवरकोंडा के साथ भी एक फिल्म में काम करती नजर आएंगी। फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। दुलकर सलमान के साथ 'सीता रामम' और नानी के साथ 'नानी-30' में काम करने के बाद, यह दक्षिण में एक्ट्रेस की तीसरी फिल्म होगी। फिलहाल फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरें भी सामने आईं हैं। फिल्म का टाइटल और मुख्य कहानी के बारे में अधिक जानकारी फिलहाल गुप्त है, और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। इसी बीच 'लस्ट स्टोरीज-2' में एक्ट्रेस मृणाल अंगद बेदी और नीना गुप्ता के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। जो जल्द ही नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग पर आ जाएगी।

  • Jun 15, 2023 3:55 PM

    57 की उम्र में दूसरी शादी के बाद हनीमून नई पत्नी के साथ हनीमून मना रहे हैं आशीष विद्यार्थी, सामने आई ऐसी तस्वीर

    पिछले महीने असम की फैशन डिजाइनर रूपाली बरुआ से शादी करने वाले एक्टर आशीष विद्यार्थी अब हनीमून पर निकल पड़े हैं। आशीष ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पत्नी रूपाली के साथ अपनी एक नई तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में न्यूलीवेड्स कपल को पूरे दिल से मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, 'थैंक यू प्यारे दोस्त, आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए.. आयुकरण बंधु... अलशुकरण जिंदगी। इस खूबसूरत तस्वीर के लिए धन्यवाद टिनटिन।'

  • Jun 15, 2023 3:26 PM

    आदित्य रॉय कपूर ने इमोशनल सीक्वेंस के साथ फिल्म 'मेट्रो इन दिनो' की शूटिंग की शुरू

    बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में फिल्म सिटी में अपनी अगली फिल्म 'मेट्रो इन दिनो' की शूटिंग शुरू की। अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही 'मेट्रो इन दिनो' में एक्ट्रेस सारा अली खान भी हैं। इस फिल्म में डायरेक्टर अनुराग और संगीतकार प्रीतम की जुगलबंदी फिर देखने को मिलेगी। सूत्रों के अनुसार, निर्देशक सबसे पहले आदित्य और सारा अली खान के किरदारों के ट्रैक पर ध्यान केंद्रित करेंगे। लूडो की सफलता के बाद आदित्य अनुराग बसु के साथ काम कर रहे हैं।

  • Jun 15, 2023 3:03 PM

    'इंडियन पुलिस फोर्स' में मेरा रोल सरप्राइज पैकेज होगा : ईशा तलवार

    जल्द ही रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आने वाली एक्ट्रेस ईशा तलवार ने साझा किया है कि उनका किरदार एक सरप्राइज होगा। वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी भी हैं। ईशा ने कहा, 'इंडियन पुलिस फोर्स' स्पेशल है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं रोहित द्वारा बनाई गई कॉप स्टोरीज यूनिवर्स का हिस्सा बनूंगी, जिसके बारे में हर कोई बात करता है और हर कोई एक्टर इसमें शामिल होने की ख्वाहिश रखता है। यह काफी रोमांचकारी है, चूंकि शो उनके ओटीटी निर्देशन की शुरूआत है, मुझे खुशी है कि मैं उस यात्रा का हिस्सा हूं।

  • Jun 15, 2023 2:44 PM

    राइमा सेन विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की स्टार कास्ट में शामिल

    विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की स्टार कास्ट में बुधवार को एक और नया नाम जुड़ गया है। फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में नाना पाटेकर, अनुपम खेर और सप्तमी गौड़ा जैसे कलाकार शामिल हैं। अब इन कलाकारों के साथ एक्ट्रेस राइमा सेन का नाम भी जुड़ गया है। सेन भी अब इस फिल्म का हिस्सा होंगी। फिल्म निर्माता ने ट्विटर पर एक वीडिया शेयर किया है। वीडियो में विवेक अग्निहोत्री ने कोलकाता की अपनी हालिया यात्रा के दौरान अभिनेत्री से मिलने और उसे अपनी फिल्म में अभिनय करने के लिए आमंत्रित करने पर प्रसन्नता जताई।

  • Jun 15, 2023 2:31 PM

    YRF- दो बड़ी फिल्मों के साथ सोनम कपूर कमबैक को तैयार

    YRF टैलेंट की टीम अब ब्रांड की पहचान को देश दुनिया तक पहुंचाने के लिए सोनम के साथ मिलकर काम करेगी, जिसमें सभी बातों का ख्याल रखा जाएगा, जैसे कि उनकी फिल्मों की पसंद, दुनिया के सबसे बड़े फैशन और लक्जरी ब्रांडों के साथ उनका तालमेल, एक इंडिपेंडेंट माँ के रूप में उनके जीवन के विकल्पों तक, सभी चीजें शामिल हैं।

  • Jun 15, 2023 2:02 PM

    शमा सिकंदर ने दिखाया बोल्ड लुक

    शमा सिकंदर इस वक्त सोशल मीडिया पर लगातार धमाका कर रही हैं और वो जो भी तस्वीरें साझा करते हैं वो काफी पसंद की जाती हैं। जब इंस्टाग्राम पर कुछ अलग करती हैं वो तेजी से वायरल होता है और लोगों को काफी पसंद आता है। ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड सितारों की तरह टीवी की दुनिया में हॅाटनेस की कमी नहीं है और कई सितारे इसको लेकर काम करते रहते हैं।

    शमा सिकंदर ने दिखाया बोल्ड लुक
  • Jun 15, 2023 1:36 PM

    बिना पैंट के रेत पर गर्मी बढ़ाती दिखीं राशा थडानी

    राशा थडानी जो कि रवीना टंडन की बेटी हैं और अक्सर चर्चा में रहती हैं। कहा जाता है कि सोशल मीडिया उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद धमाका कर देती हैं और कहा जाता है वो कमाल की अदाकारा बन सकती है। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं जोकि काफी पसंद की जा रही हैँ। राशा थडानी इन तस्वीरों में काफी बोल्ड लग रहीं हैं और रेत पर खड़े होकेर गर्मी बढाती दिख रहीं हैं।

    बिना पैंट के रेत पर गर्मी बढ़ाती दिखीं राशा थडानी
  • Jun 15, 2023 12:54 PM

    अमिताभ बच्चन की गोद में चढ़ी ये बच्ची रह चुकी हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस

    अमिताभ बच्चन ने एक मजेदार थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो दो बच्चियों को गोद में उठाए दिख रहे हैं। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर श्वेता के जन्मदिन पार्टी की है। जहां अमिताभ बच्चन की गोद में श्वेता और ट्विंकल खन्ना बेहद प्यारी दिख रही हैं। बिग बी ने तस्वीर शेयर करते हुए इस शॉट के पीछे की कहानी भी शेयर की।

    अमिताभ बच्चन की गोद में चढ़ी ये बच्ची रह चुकी हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस
  • Jun 15, 2023 11:41 AM

    संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ और सुभाष घई के नाम लिखा पोस्ट

    साल 1993 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म खलनायक को आज 30 साल पूरे हो चुके हैं। इस खान मौके पर संजय दत्त ने ट्वीट करते हुए लिखा- "मैं भारतीय सिनेमा के महान निर्देशकों में से एक सुभाष जी को बधाई देना चाहता हूं। जैकी दादा को परफेक्ट राम बनने के लिए, माधुरी को गंगा बनने के लिए और खलनायक की पूरी कास्ट और क्रू को बधाई देना चाहता हूं। मैं इस आइकॉनिक फिल्म का हिस्सा बनने के लिए आभारी और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और इसके हर पल को संजोकर रखना चाहता हूं।"

  • Jun 15, 2023 11:07 AM

    अगले 3 महीने में अक्षय कुमार की 3 फिल्में होगीं रिलीज

    बीते दिन अक्षय कुमार की आगामी फिल्म "द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू" के रिलीज की घोषणा की गई है। जो कि अक्टूबर 2023 में रिलीज हो रही है। इसी के साथ इस साल रिलीज होने वाली यह अक्षय कुमार की चौथी फिल्म होगी। फरवरी में फिल्म सेल्फी की रिलीज के बाद, अक्षय कुमार ने ब्रेक लिया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। और खास है कि ये अक्षय कुमार की पांचवीं बैक टू बैक फ्लॉप थी। लेकिन अब खिलाड़ी कुमार एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं।

  • Jun 15, 2023 10:35 AM

    सीता कहने पर आलिया का रिएक्शन

    हालिया रिपोर्टों के अनुसार, दंगल और छिछोरे की प्रसिद्धि के फिल्म निर्माता नितेश तिवारी रामायण के अपने रूपांतरण के लिए बड़े नामों की कास्टिंग कर रहे हैं। इनमें राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में आलिया भट्ट और रावण के रूप में यश शामिल हैं। फिल्म की घोषणा इस साल के अंत में 2025 में नियोजित रिलीज की तारीख के साथ होने की उम्मीद है।

  • Jun 15, 2023 10:03 AM

    किसिंग सीन पर ट्रोल हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अवनीत कौर के साथ लिप लॉक किया है और वो उनसे करीब 28 साल छोटी हैँ। इस बात को लेकर नेटिजेंस ने बवाल काट दिया है और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैँ। बता दें कि इस फिल्म को कंगना रनौत ने प्रोड्यूस किया है और साई कबीर श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है।

    किसिंग सीन पर ट्रोल हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी
  • Jun 15, 2023 9:22 AM

    कुब्रा सैत ने सेक्सी लुक में दिए पोज

    जी हां, कुब्रा सैत का एक वीडियो पैपराजी के पेज पर सामने आया है जहां वो ब्रालेस होकर धूम मचाती नजर आ रही हैं। दो पट्टों में टंगी ड्रेस पहने कुब्रा काफी हॉट लग रही हैं। कुब्रा सैत इस दौरान पैप्स को पोज दे रहीं थीं कि तभी हवा का एक तेजी झोंका आता है और उनकी ड्रेस को नीचे से उड़ा देता है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X