Bollywood Live: स्वरा भास्कर ने मिस वर्ल्ड से की अपनी तुलना, ममता कुलकर्णी बोलीं- रामदेव महाकाल से डरो

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं ममता कुलकर्णी की, महामंडलेश्वर पद पर आने से कई धार्मिक हस्तियों ने तीखा रिएक्शन दिया है। बाबा रामदेव ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने उपाधि दिए जाने की आलोचना करते हुए कहा, 'किसी को एक दिन में संत की उपाधि नहीं मिलती। इसके लिए वर्षों की कठोर तपस्या की आवश्यकता होती है। आजकल मैं देखता हूं कि लोगों को बेतरतीब ढंग से महामंडलेश्वर की उपाधि दे दी जाती है।' इन आलोचनाओं का जवाब देते हुए, ममता पीछे नहीं हटीं। उन्होंने कहा, 'मुझे बाबा रामदेव से क्या कहना चाहिए? उन्हें महाकाल और महाकाली से डरना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री सिर्फ एक भोला लड़का है। उसकी जितनी उम्र है, उतना मैंने ध्यान किया है- 25 साल। मेरा सुझाव है कि वह अपने गुरु से पूछें कि मैं कौन हूं और चुप रहें।'

वहीं दूसरी ओर स्वरा भास्कर लंबे समय से बॉडी शेमिंग का शिकार हो रही हैं, जो सितंबर 2023 में अपनी बेटी को जन्म देने के बाद और ज्यादा होने लगी। स्वरा ने हाल ही में अपने अनुभव की तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से की, जिन्हें डिलीवरी के बाद इसी तरह की कठोर आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि अगर ऐश्वर्या जैसी सुंदर औरत और उनके जैसी मशहूर हस्ती को इस तरह की निगेटिविटी का सामना करना पड़ सकता है, तो उन्हें भी इसका सामना करना पड़ेगा।

LIVE Feed
  • Feb 3, 2025 7:59 PM

    Aaradhya Bachchan ने कोर्ट में दी अर्ज, की मिसलीडिंग कंटेंट को तुरंत हटाने की मांग

    Aaradhya Bachchan High Court Petition: अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) ने हाई कोर्ट ने याचिका दायर की है जिसमें उन्हें मिसलीडिंग कंटेंट को तुरंत हटाने की मांग की है।

    Aaradhya Bachchan ने कोर्ट में दी अर्ज, की मिसलीडिंग कंटेंट को तुरंत हटाने की मांग
  • Feb 3, 2025 6:15 PM

    'सलार: पार्ट 1 - सीज़फायर' का धमाका जारी! OTT पर 350 दिनों से लगातार ट्रेंड कर रही है फिल्म

    होम्बले फिल्म्स की 'सलार: पार्ट 1 - सीज़फायर'डिज्नी+ हॉटस्टार पर लगातार 350 दिनों तक ट्रेंड करना इसकी ऐतिहासिक सफलता का बड़ा सबूत है। ये जबरदस्त सफर 'सलार: पार्ट 2 - शौर्यांग पर्वम' के लिए एक मजबूत नींव तैयार कर चुका है, क्योंकि जब पहले पार्ट का इतना क्रेज़ है, तो सीक्वल कुछ और भी बड़ा धमाका करने वाला है।

  • Feb 3, 2025 5:25 PM

    '23 सालों से कोई भी ऐसी-वैसी वीडियो नहीं देखी..'टॉपलेस फोटोशूट के सवाल पर ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब

    ममता कुलकर्णी ने कहा कि उस समय मैं काफी मासूम थी मैं 9वीं क्लास में थी। उस समय एक स्टेटमेंट भी दिया था कि मैं वर्जिन हूं, लेकिन लोगों को यह हजम नहीं हुआ था क्योंकि लोगों को लगता है कि बॉलीवुड में कोई कुछ भी करके आता है। कुछ लोग ऐसा करते भी होंगे जो शायद उनके लिए... पैसे के लिए बॉलीवुड में आए होगें या उनकी कोई जरूरत होगी।

  • Feb 3, 2025 4:21 PM

    'मैं मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करूंगी, मैं भगवत गीता पढ़ती हूं...' उर्फी जावेद के बयान ने मचाया बवाल

    I will not marry Muslim man-Uorfi Javed: टीवी एक्ट्रेस और फैशन आइकन उर्फी जावेद ने बयान दिया है जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि वह भगवत गीता पढ़ रही है। वह हिंदू धर्म के बारे में और भी जानना चाहती हैं। इसीलिए वह मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करेंगी।

    'मैं मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करूंगी, मैं भगवत गीता पढ़ती हूं...' उर्फी जावेद के बयान ने मचाया बवाल
  • Feb 3, 2025 3:00 PM

    श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनेगी 'द पैराडाइज', SLV सिनेमास ने किया नानी स्टारर फिल्म का ऐलान

    नानी की आने वाली फिल्म 'द पैराडाइज' में एक और धमाल होने वाला है, जिसे निर्देशक श्रीकांत ओडेला बना रहे हैं। श्रीकांत ने 'दसरा' से निर्देशन में कदम रखा था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस किया है। इसके अलावा, इस फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर ने म्यूजिक दिया, जिनका म्यूजिक 'वाय दिस कोलावरी दी', 'मारी', 'जवान', 'विक्रम', 'जेलर' जैसी फिल्मों में फैंस का दिल जीत चुका है। नानी और श्रीकांत ओडेला की ये दूसरी बार साझेदारी है, और दोनों की जोड़ी पहले भी सफल साबित हो चुकी है।

  • Feb 3, 2025 2:20 PM

    शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' का नया गाना 'मरजी चा मालिक' हुआ रिलीज, धांसू अंदाज में आए नजर

    बात दें कि फिल्म की शानदार कमाई के साथ ही फिल्म का नया गाना भी रिलीज हो चुका है जो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'देवा' का शानदार वीडियो सॉन्ग "मरज़ी चा मालिक" आखिरकार रिलीज़ हो चुका है। इस गाने में हाई एनर्जी और पॉवरफुल वाइब्स हैं, जो फैंस और म्यूजिक लवर्स के लिए एक बेहतरीन ट्रीट साबित होगा।

    शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' का नया गाना 'मरजी चा मालिक' हुआ रिलीज, धांसू अंदाज में आए नजर
  • Feb 3, 2025 10:48 AM

    Mamta Kulkarni 10 करोड़ देकर बनी थीं महामंडलेश्वर?

    एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ 2025 में संन्यास ले लिया है। उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया। हालांकि, बाद में उन्हें इस पद से हटा दिया गया। ऐसी खबरें भी थी कि ममता ने महामंडलेश्वर बनने के लिए 10 करोड़ दिए हैं। अब ममता ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है। आप की अदालत में इन खबरों को नकारते हुए ममता ने अपनी फाइनेंशियल कंडीशन के बारे में बात की. उन्होंने कहा, 'मेरे पास 10 करोड़ क्या 1 करोड़ भी नहीं है। मेरे बैक अकाउंट सीज कर दिए हैं सरकार ने। आपको मालूम नहीं है कि मैं किस तरह से रह रही हूं। मेरे पास पैसे नहीं है। मैंने बहुत त्याग किया है। किसी से उधार लेकर 2 लाख रुपये दिए वो भी जो गुरु को दक्षिणा देनी होती है।' ये बोलते हुए ममता इमोशनल हो गईं और उनके आंसू छलक पड़े।

  • Feb 3, 2025 10:34 AM

    कौन हैं ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वालीं चंद्रिका टंडन? एथनिक अटायर में अवॉर्ड लेने पहुंचीं म्यूजिशियन

    चंद्रिका टंडन एक ग्लोबल बिजनेस लीडर भी हैं। वो PepsiCo की पूर्व सीईओ इंद्रा नूई की बड़ी बहन हैं। वो चेन्नई में पली-बढ़ीं और उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से पढ़ाई की। उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से मास्टर डिग्री हासिल की है। अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने रिकॉर्डिंग अकैडमी से कहा, 'इस कैटेगरी में हमारे पास बहुत अच्छे नॉमिनेशन थे। फैक्ट ये है कि हमने अवॉर्ड जीता है और ये हमारे लिए बहुत स्पेशल मोमेंट है। हमारे साथ जो म्यूजिशियन नॉमिनेट हुए थे वो सभी शानदार हैं।' चंद्रिका टंडन को अवॉर्ड फंक्शन में एथनिक अटायर में देखा गया। वो पिंक कलर के हैवी सूट में नजर आईं। चंद्रिका इसमें बहुत गॉर्जियस लग रही थीं।

  • Feb 3, 2025 8:33 AM

    एकता कपूर ने की नागिन 7 की अनाउंसमेंट

    एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा- नागिन 7! वीडियो में उन्होंने कहा- 'जो कोई भी जानना चाहता है कि नागिन कहां है? तो ये लड़की हमें बताएगी कि नागिन कहां है। तो उनके सामने बैठी हुईं लेडी बोलती हैं कि नागिन चोटियों के पीछे, पर्वत के नीचे, जहां पर होनी चाहिए वहीं पर है। तो फिर एकता कहती हैं कि अब सर्व सर्व सर्व सर्व श्रेष्ठ नागिन क्रिएट करने का समय आ गया है। सर्व श्रेष्ठ परम श्रेष्ठ सुपर श्रेष्ठ नागिन।'

  • Feb 3, 2025 7:44 AM

    'जितनी उनकी आयु है, उतनी मैंने तपस्या की है' धीरेंद्र शास्त्री पर भड़की ममता कुलकर्णी

    ममता कुलकर्णी मे बाबा रामदेव से लेकर धीरेंद्र शास्त्री पर तक अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, हाल ही में वो इंडिया टीवी के शो आप की अदालत में पहुंचीं थीं। इस दौरान उनसे इसी विवाद से जुड़ कुछ सवाल किए गए। ममता कुलकर्णी ने धीरेंद्र शात्री पर कहा, “वो नैपी... धीरेंद्र शास्त्री है. जितनी उनकी आयु है 25 साल, उतनी मैंने तपस्या की है और जिनको उन्होंने सिद्ध करके रखा है वो हनुमान जी हैं। इस 23 साल की तपस्या में 2 बार प्रत्यक्ष स्वरूप में उनके साथ मेरा रहना हुआ है। मैं धीरेंद्र शास्त्री से कहना चाहती हूं कि उनके गुरु रामभद्राचार्य के पास दिव्य दृष्टि है, उनको पूछिए कि मैं कौन हूं और चुपचाप बैठ जाएं।”

  • Feb 3, 2025 6:59 AM

    फिल्म मिलने के बाद 'वायरल गर्ल' मोनालिसा का नया वीडियो आया सामने

    महाकुंभ में माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया लेकर सोशल मीडिया पर उनकी बातें हो रही हैं। मोनालिसा के वीडियो और फोटो लगातार वायरल हो रहे हैं। यहां तक कि एआई से उनके तमाम वीडियो और फोटोज बनाई गई हैं। इसी बीच में खबर आई थी कि मोनालिसा को फिल्म का ऑफर मिला। अब मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, उसमें वह फिल्म को लेकर बात करती नजर आ रही हैं।

  • Feb 3, 2025 6:53 AM

    प्रियंका चोपड़ा भाई की शादी के लिए आईं मुंबई, बहन की सारी रस्में निभाएंगी देसी गर्ल

    प्रियंका चोपड़ा भारत की उन हीरोइनों में से एक रही हैं जिन्होंने अपार फेम हासिल किया। प्रियंका को फैशन, बर्फी, मैरी कॉम, बाजीराव मस्तानी, ऐतराज और कई भारतीय फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। सफलता के बावजूद, प्रियंका काम के लिए अमेरिका चली गईं और फैंस अक्सर उनकी भारत वापसी का इंतजार करते हैं। हाल ही में, खूबसूरत एक्ट्रेस ने मुंबई वापस आकर अपने चाहने वालों का दिल खुश कर दिया और सबका दिल जीत लिया।

  • Feb 3, 2025 6:52 AM

    'स्काई फोर्स' ने निकाला बजट का तीन-चौथाई हिस्सा

    अक्षय कुमार की 24 जनवरी को रिलीज की गई फिल्म स्काई फोर्स को सिनेमाघरों में आज 10वां दिन है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग ली और गणतंत्र दिवस के मौके पर बंपर कमाई की। सैक्निल्क पर 10वें दिन की कमाई से जुड़ा शुरुआती आंकड़ा भी सामने आ चुका है और आज 10:45 बजे तक ये कलेक्शन 5.25 करोड़ हो चुका है. ऑफिशियल आंकड़ों के साथ आज की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म की टोटल कमाई 116.95 करोड़ रुपये हो चुकी है। ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं। इनमें फेरबदल हो सकता है।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X