Bollywood Highlights: बृजभूषण सिंह की बेल पर भड़कीं स्वरा, तेज बुखार में भी कार्तिक ने की शूटिंग

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: मनोरंजन जगत से अभी जो सबसे ज्यादा वायरल होने वाली खबर स्वरा भास्कर को लेकर है, स्वरा भास्कर ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण केस में बेल मिलने पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इसको शर्मनाक बताया है।

दूसरी जो खबर तेजी से हर तऱफ फैल रही हैं वह है कार्तिक आर्यन को लेकर, कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके लिए वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं। एक्टर की ये फिल्म फेमस एथलीट मुरलीकांत पेटकर की लाइफ और करियर पर आधारित है। हाल ही में फिल्म के सेट से ये खबर सामने आई है कि एक्टर ने तपते बुखार में इसकी शूटिंग की है।

इसी तरह की कई सारी चटपटी और मसालेदार मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Jul 19, 2023 9:02 PM

    बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपने बेहतरीन फैशन विकल्पों से अपने फैंस का दिल जीत लिया है। अपने बहुमुखी अभिनय कौशल और सहज आकर्षण के लिए जानी जाने वाली, आलिया ने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने रणवीर सिंह अभिनीत अपनी आगामी फिल्म, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रचार के लिए प्रतिष्ठित भारतीय फैशन डिजाइनर, मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई मंत्रमुग्ध कर देने वाली ओम्ब्रे साड़ी पहनी पहनी।

  • Jul 19, 2023 7:18 PM

    विवेक अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' पर एक नई डॉक्यूमेंट्री की घोषणा की

    फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने बुधवार को अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' की घोषणा की, जो 'द कश्मीर फाइल्स' का अगला वर्जन है। ट्विटर पर एक छोटा सा ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, "बहुत से नरसंहार से इनकार करने वालों, आतंक समर्थकों और भारत के दुश्मनों ने द कश्मीर फाइल्स पर सवाल उठाए। अब आपके लिए कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार का अश्लील सच ला रहा हूं, जिस पर केवल एक शैतान ही सवाल उठा सकता है। जल्द ही आ रहा है #कश्मीरयूनरिपोर्टेड" . रोने के लिए तैयार रहो (sic)।" फिल्म का प्रीमियर जी5 पर होगा, लेकिन रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

  • Jul 19, 2023 6:33 PM

    हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खालसा सहायता के साथ जुड़े रणदीप हुड्डा

    रणदीप हुड्डा ने हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने और इस कठिन समय में उनकी सहायता करने के लिए खालसा सहायता समूह के साथ हाथ मिलाया है। एक वीडियो में, अभिनेता को घुटने तक पानी में चलते हुए और राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राशन और खाद्य सामग्री पहुंचाते हुए देखा जा सकता है। इस कार्य में उनकी प्रेमिका, अभिनेता लिन लैशराम भी उनके साथ थीं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "सेवा (सेवा)...दूसरों से बाहर आने और एक-दूसरे की मदद करने के लिए हाथ मिलाने का आग्रह।"

  • Jul 19, 2023 5:27 PM

    प्रोजेक्ट के से प्रभास का पहला लुक आया सामने

    बुधवार (19 जुलाई) को प्रोजेक्ट के के निर्माताओं ने प्रभास का पहला लुक जारी किया, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। फिल्म से प्रभास के फर्स्ट लुक को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। जहां नेटिज़न्स ने उन्हें नए अवतार में देखने के लिए उत्साह व्यक्त किया, वहीं कुछ यूजर्स को उनका लुक पसंद नहीं आया।

  • Jul 19, 2023 4:22 PM

    ओएमजी 2 सेंसर बोर्ड विवाद पर पंकज त्रिपाठी का रिएक्शन

    पंकज त्रिपाठी, जो अपनी अगली बड़ी रिलीज ओह माई गॉड 2 (ओएमजी 2) की तैयारी कर रहे हैं, ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा फिल्म को प्रमाणन देने से इनकार करने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के बाद किसी भी तरह की प्रतिक्रिया से बचने के लिए फिल्म को समीक्षा समिति के पास भेजा गया है। ज़ूम टीवी से बात करते हुए, पंकज ने कहा, "मैं बस इतना ही कहूंगा कि कृपया इस बारे में जो लिखा जा रहा है उस पर विश्वास न करें। लोग बहुत कुछ बोल रहे हैं। लेकिन सच्चाई सामने आएगी जब फिल्म रिलीज होगी।" ओएमजी 2 2012 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है और इसमें अक्षय कुमार भी हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

  • Jul 19, 2023 3:39 PM

    जाह्नवी कपूर का बोल्ड अंदाज देख बेकाबू हुए वरुण धवन ने काट लिया कान

    हाल ही में, एक Reddit उपयोगकर्ता ने अपनी फिल्म बवाल के प्रमोशनल फोटोशूट से वरुण और जान्हवी की दो तस्वीरें साझा कीं, जो नेटिज़न्स के एक सेक्शन को पसंद नहीं आईं। एक तस्वीर में, वरुण को जान्हवी को कमर से पकड़े हुए और मजाक में उसके कान काटते हुए देखा जा सकता है, जबकि अगली तस्वीर में दोनों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री दिखाने को मिल रही है।

    जाह्नवी कपूर का बोल्ड अंदाज देख बेकाबू हुए वरुण धवन ने काट लिया कान
  • Jul 19, 2023 2:59 PM

    गिरफ्तारी के बाद बोल्ड अंदाज में सोशल मीडिया पर लौटी गिगी हदीद

    दुनिया की जानी मानी मॉडल्स में एक और हॉलीवुड एक्ट्रेस जीजी हदीद को हाल ही में केमैन आइलैंड पर मारिजुआना रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। अब जीजी का जमानत हो गई है इसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बोल्ड अंदाज में वापसी कर ली है। जीजी की ऐसे वापसी करने से सोशल मीडिया पर हंगामा शुरु हो गया है।

  • Jul 19, 2023 2:42 PM

    जैकलीन फर्नांडीज ने दिखाया सेक्सी लुक

    जींस ऊपर छोटी सी ब्लैक ब्रालेट में वो सामने आई हैं और उनकी हॉटनेस पर लोग तौबा कर रहे हैँ। जैकलीन फर्नांडीज इतनी हॉट लग रही हैं कि लोगों की नजरें उनपर से हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होने करीब आधा दर्जन तस्वीरें साझा की हैं किसी तरह का कोई कैप्शन नहीं लिखा है।

    जैकलीन फर्नांडीज ने दिखाया सेक्सी लुक
  • Jul 19, 2023 2:21 PM

    Janhvi Kapoor ने बवाल की स्क्रीनिंग में दिखाया सुपर हॉट अवतार, लेकिन हो गईं ट्रोल

    बवाल की स्क्रीनिंग में जान्हवी कपूर अपने बेहद बोल्ड अवतार में पहुंची थी। उन्होंने हॉट शिमरी ड्रेस पहनी हुई थी, जिससे लोगों की नजर नहीं हट रही थी। डीप नेकलाइन और लंबी टेल वाली इस गाउन में जान्हवी अपनी परफेक्ट फिगर दिखाती नजर आईं। उन्होंने न्यूड मेकअप कर रखा था।

  • Jul 19, 2023 1:33 PM

    यॉट पर बिस्तर बिछाकर निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ दिए ऐसे पोज

    देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा अपने 41वें जन्मदिन को लेकर खूब चर्चा में रही हैं और इस दौरान उनके चाहने वालों के बेस्ट विशेज सामने आते रहे हैँ। इस सबके बीच उन्होने अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिताया है और इस दौरान एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि निक जोनस ने साझा की है। निक जोनस ने इस रोमांटिक तस्वीर के साथ लिखा, "मुझे तुम्हें सेलिब्रेट करना अच्छा लगता है।''

    यॉट पर बिस्तर बिछाकर निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ दिए ऐसे पोज
  • Jul 19, 2023 1:05 PM

    मोनोकनी पहन टीवी की संस्कारी बहू ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप तो नाराज हो गए फैंस, देखिए तस्वीर

    Disha Parmar flaunted her baby bump: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस दिशा परमार की गिनती टीवी की सबसे संस्कारी बहुओ में होती है। ऐसे में जब दिशा परमार ने मोनोकिनी पहन पूल किनारे पोज देकर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया तो फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया।

  • Jul 19, 2023 12:47 PM

    टमाटर पर बयान के बाद सुनील शेट्टी ने मांगी माफी

    सुनील शेट्टी ने किसानों से अनजाने में उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी है। एक्टर का कहना है कि उनके शब्दों को गलत समझा गया। वो हमेशा से किसानों का समर्थन करते रहे हैं और उनके बारे में कुछ नेगेटिव सोच रखने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। गौरतलब है कि उन्होने कहा था, कि वो कभी कभी टमाटर नहीं खाते हैं।

  • Jul 19, 2023 12:19 PM

    इंडस्ट्री में करण के 25 साल पूरे होने का IFFM में मनाया जाएगा जश्न

    Karan Johar: करण जौहर हिंदी फिल्म जगत के बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में प्यार-रोमांस से भरपूर खूब फिल्में बनाई हैं। करण जौहर के इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 में इसका जश्न मनाया जाएगा। इसको लेकर करण ने कहा, मैं मेलबर्न के 14वें भारतीय फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह वर्ष मेरे लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि मैं एक फिल्म निर्माता के रूप में 25 साल का जश्न मना रहा हूं और मैं अपने करियर में इस माइल स्टोन को मनाने के लिए इससे बेहतर मंच के बारे में सोच ही नहीं सकता।

  • Jul 19, 2023 12:08 PM

    रणवीर सिंह ने धर्मेंद्र संग काम करने का शेयर किया अनुभव और जताया प्यार

    रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कुछ दिनों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सुपरस्टार धमेंद्र भी नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए रणवीर ने कहा, "धर्मेंद्र जी एक प्यारे और इमोशनल इंसान हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ कई यादें सजोई है, जो हमेशा याद रहेंगी। मैंने बचपन से उन्हें देखा है और देखते हुए बड़ा हुआ हूं। उनके जैसे एक्टर के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है।"

    रणवीर सिंह ने धर्मेंद्र संग काम करने का शेयर किया अनुभव और जताया प्यार
  • Jul 19, 2023 11:38 AM

    प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में परेशान हुईं टीवी एक्ट्रेस इशिता दत्ता, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

    इशिता दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर पोस्ट में बताया कि वह अपनी आखिरी ट्राइमेस्टर में कैसा महसूस कर रही है। उन्होंने खुलासा किया कि डिलीवरी से पहले प्रेग्नेंसी का आखिरी महीना आसान बात नहीं है। एक्ट्रेस ने अपने बिस्तर पर लेटे हुए एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की और इसे कैप्शन दिया, "ठीक है तो आखिरी महीना निश्चित रूप से आसान नहीं है।" बता दें कि ‘बेपनाह प्यार’ फेम एक्ट्रेस अगस्त के महीने में अपनी डिलीवरी की उम्मीद कर रही है।

    प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में परेशान हुईं टीवी एक्ट्रेस इशिता दत्ता, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
  • Jul 19, 2023 10:31 AM

    सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती को मिली बड़ी राहत, एनसीबी की तरह से आया अपडेट!

    Riya Chakraborty: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी गर्लफ्रंड बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। एनसीबी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री को दी गयी जमानत को चुनौती नहीं दे रहा।

    सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती को मिली बड़ी राहत, एनसीबी की तरह से आया अपडेट!
  • Jul 19, 2023 9:43 AM

    पुर्तगाल की सड़को से आदित्या और अनन्या का खास वीडियो आया सामने, आप भी देखिए

    Ananya Pandey- Aditya Roy Kapur Video: बॉलीवुड के इन दिनों सबसे चर्चित लव बर्ड्स आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं। आदित्य और अनन्या इन दिनों पुर्तगाल में अपनी वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। इसी बीच एक बहुत ही प्यारा सा कपल का साइकिल चलाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसको देखकर फैंस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

  • Jul 19, 2023 9:39 AM

    असली हीरो बने रणदीप हुड्डा, हरियाणा में गर्लफ्रेंड के साथ की बाढ़ पीड़ितों की मदद

    Randeep Hooda: साल 2018 में रणदीप हुड्डा ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए कोई पार्टी नहीं रखी थी। इसके बजाय वो बाढ़ से तबाह हो चुके केरल पहुंच गए और खालसा एड के साथ राहत कार्य में शामिल हुए थे। उन्होंने महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में पीने का पानी भी उपलब्ध कराया है। अब एकबार अभिनेता ने साबित कर दिया है कि वह गोल्डन हार्ट वाले शख्स हैं। इस बार बाढ़ से पीड़ितो की मदद करने के लिए रणदीप हुड्डा हरियाणा पहुंचे हैं।

    असली हीरो बने रणदीप हुड्डा, हरियाणा में गर्लफ्रेंड के साथ की बाढ़ पीड़ितों की मदद
  • Jul 19, 2023 8:51 AM

    अनुराग ठाकुर ने ओटीटी को लेकर बयान,- अश्लीलता सरकार को बर्दाश्त नहीं

    Anurag Thakur: सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मीडिया प्रसारकों से मंगलवार को कहा कि सरकार रचनात्मक अभिव्यक्ति के नाम पर भारतीय संस्कृति और समाज को अपमानित करने की अनुमति नहीं देगी।

  • Jul 19, 2023 8:47 AM

    कटरीना कैफ और विक्की कौशल का रोमाटिंक वीडियो आया सामने

    Katrina Kaif Vicky Kaushal Video:बी-टाउन के फेवरेट कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल के चाहने वालों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर कपल के वीडियो और फोटोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में, कपल का एक क्यूट मोमेंट कैमरे में कैप्चर हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कटरीना कैफ के फैन पेज ने उनका और विक्की कौशल का एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। क्लिप में कांच के रिफ्लेक्शन के जरिए देखा जा सकता है कि कपल अपने घर की बालकनी में खड़े हैं और दोनों मुस्कुराते हुए कुछ बात करते हुए देखे जा सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X