..................... Bollywood Live Updates: Sunny Deol gets emotional Gadar 2 trailer launch, Rohit Shetty ready Singham Again - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: गदर 2 के ट्रेलर लॉन्च पर इमोशनल हुए सनी देओल, सिंघम अगेन के लिए रोहित शेट्टी तैयार

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: सनी देओल का इमोशनल वीडिया भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्यार से मिले शानदार प्यार की वजह से अभिनेता रोने लगते हैं फिर अमीषा पटेल उनके आंसू पोंछती हैं। गौरतलब है कि, अभिनेता सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया छा गया है।

बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक रोहित शेट्टी भी अपनी फिल्म को हिट बनाने के लिए हर संभाल प्रयास करते हैं। अब सिंघम अगेन से रोहित शेट्टी धमाका करने के लिए तैयार हैं, फिल्म की शूटिंग के सिलसिलें में रोहित ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इसी तरह की चटपटी और मसालेदार मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Jul 27, 2023 8:11 PM

    गदर 2 के निर्देशक ने सनी देओल के हथौड़े सीन पर क्या कहा?

    गदर 2 के ट्रेलर में सनी देओल, अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर में सनी को हथौड़े से पाकिस्तानी सेना से लड़ते हुए दिखाया गया है। बॉलीवुड हंगामा के साथ एक साक्षात्कार के दौरान, फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने इस दृश्य के बारे में खुलकर बात की और कहा, “एक दृश्य है जिसमें सनी देओल हथौड़े से एक्शन कर रहे हैं। एक दिन हमारी 10-15 लोगों की टीम बैठी थी. मैंने उनसे पूछा, 'जो बॉलीवुड और साउथ के बड़े-बड़े हीरो हैं, वो ये सीन करते तो कैसा लगता?' उन्होंने एक स्वर में कहा, 'वो लोग करते तो भी अच्छा लगता लेकिन जैसे सनी सर लग रहे हैं, वैसा कोई नहीं लगता।

  • Jul 27, 2023 7:46 PM

    ओएमजी 2 का हर हर महादेव गाना आपके रोंगटे खड़े कर देगा

    अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी का "ओएमजी 2" का नया गाना, जिसका नाम 'हर हर महादेव' है, 27 जुलाई को रिलीज़ हुआ, और यह निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े कर देगा। कुमार, जो गाने की अगली कड़ी में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं, को अपने चेहरे और शरीर पर राख लगाए हुए प्रसिद्ध तांडव नृत्य करते देखा जा सकता है। वीडियो सॉन्ग को ट्विटर पर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, "#हरहरमहादेव गाना अभी रिलीज हो गया है। #OMG2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में।"

  • Jul 27, 2023 6:32 PM

    कृति सेनन ने अपने बर्थडे पर लॉन्च किया अपना स्किनकेयर ब्रांड

    कृति सेनन ने अपने 33वें जन्मदिन पर अपने स्किनकेयर ब्रांड हाइफन की घोषणा की है। कृति ने अपने ब्रांड के लिए एक विज्ञापन साझा करते हुए लिखा, "मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं! यह आखिरकार यहां है! आज, 27 जुलाई, 2023 को, मेरा दिल खुशी और कृतज्ञता से भर गया है क्योंकि मैं हाइफन की हमारी दुनिया में आप सभी का स्वागत करती हूं!"

  • Jul 27, 2023 6:14 PM

    अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर ने मूवी डेट का आनंद लिया

    कथित लवबर्ड्स आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने एक साथ मूवी डेट का आनंद लिया। ग्रेटा ग्रेविग की बार्बी मूवी स्क्रीनिंग के दौरान एक फैन ने उन्हें कैमरे पर कैद कर लिया। प्रशंसक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अनन्या और आदित्य के साथ तस्वीरें खिंचवाती नजर आ रही हैं।

  • Jul 27, 2023 5:42 PM

    अपनी बड़ी बेटी पूजा का नाम सुनते ही भाग खड़े हुए महेश भट्ट, कहा-'मैं सिर्फ आलिया भट्ट का फैन हूं'

    पूजा भट्ट ने बिग बॉस OTT के घर के सभी मामलों में सक्रिय रूप से भाग लिया। वो कभी भी अपनी राय देने से पीछे नहीं हटीं और बल्कि गलत के खिलाफ उन्होंने हमेशा आवाज उठाई है। जहां पूजा अपने साउंड गेम और पर्सनैलिटी को लेकर खूब तारीफें बटोर रही हैं, वहीं उनके पिता महेश भट्ट उनसे जुड़े सवालों से बचते नजर आए। बेटी आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रीमियर से पत्नी सोनी राजदान के साथ बाहर आते समय मीडिया ने उनसे पहले ही पूजा के खेल की तारीफ करनी शुरू कर दी। लेकिन लोकप्रिय निर्देशक ने उनसे जुड़े सवालों को टाल दिया और अंत में कहा, "मैं सिर्फ आलिया भट्ट का फैन हूं।"

    अपनी बड़ी बेटी पूजा का नाम सुनते ही भाग खड़े हुए महेश भट्ट, कहा-'मैं सिर्फ आलिया भट्ट का फैन हूं'
  • Jul 27, 2023 4:37 PM

    इस हॉट टीवी एक्ट्र्रेस को नहीं आता ढंग से पढ़ना-लिखना, बड़ी मुश्किल से की अपनी पढ़ाई पूरी

    मैशेबल मिडिल ईस्ट से बात करते हुए एरिका ने कहा, "मैं डिस्लेक्सिक हूं। बोर्ड पर जो कुछ भी लिखा होता था वह डांस करता था। यह अभी भी मेरे साथ होता है कभी-कभी, जब मैं शब्दों को देखती हूं, तो मुझे लगता है कि इसका उच्चारण सही होगा, लेकिन मैं सोचती रहती हूं कि यह सही नहीं लग रहा है और इसमें कुछ गड़बड़ है। मुझे आज भी कई बार पढ़ने में दिक्कतें आती हैं।"

    इस हॉट टीवी एक्ट्र्रेस को नहीं आता ढंग से पढ़ना-लिखना, बड़ी मुश्किल से की अपनी पढ़ाई पूरी
  • Jul 27, 2023 3:43 PM

    Urfi Javed ने अपनी दोस्त के लिए पहनी टेलीफोन ड्रेस, प्राइवेट पार्ट छुपाने के लिए चिपकाए फोन के रिसीवर

    उर्फी जावेद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कर वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में वो अपने अनोखे आउटफिट के साथ नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो टेलीफोन ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस टेलीफोन वायर से स्कर्ट और क्रॉपटॉप बना रखा है ब्रेस्ट एरिया पर उन्होंने फोन के फेक रिसीवर भी चिपका रखे हैं। उर्फी ने कानों के ईयरिंग के लिए भी फोन की वायर चिपका रखी है।

    Urfi Javed ने अपनी दोस्त के लिए पहनी टेलीफोन ड्रेस, प्राइवेट पार्ट छुपाने के लिए चिपकाए फोन के रिसीवर
  • Jul 27, 2023 3:15 PM

    कैंसर को हराने के बाद भी इस एक्ट्रेस की जिंदगी हो गई है नर्क जैसी, हड्डी टूटने का लगा रहता है डर

    अप्रैल 2022 में, छवि को स्तन कैंसर का पता चला और उनकी सर्जरी हुई। तब से, वह हमेशा घातक बीमारी से लड़ने की अपनी जर्नी के बारे में मुखर रही हैं। 42 साल की एक्ट्रेस ने अपने जीवन में बदलाव लाने वाले अनुभव को अपने फैंस के साथ साझा करने में कभी संकोच नहीं किया और अपनी रिकवरी की हर डिटेल को भी उन्होंने शेयर किया। आज फिर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ एक अपडेट शेयर किया है।

    कैंसर को हराने के बाद भी इस एक्ट्रेस की जिंदगी हो गई है नर्क जैसी, हड्डी टूटने का लगा रहता है डर
  • Jul 27, 2023 2:02 PM

    सामंथा ने पोस्ट की लेटेस्ट तस्वीर, वायरल

    साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों बाली में वेकेशन मना रही हैं। इसी बीच उन्होंने एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। दरअसल उन्होंने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह 4 डिग्री टेम्प्रेचर में आइस बाथ लेती नजर आ रही हैं और ऐसा उन्होंने 6 मिनट तक किया। अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा- "#icebaths 4 डिग्री 6 मिनट"।

    सामंथा ने पोस्ट की लेटेस्ट तस्वीर, वायरल
  • Jul 27, 2023 1:30 PM

    कैटरीना कैफ की वजह से जरीन खान को नहीं मिली फिल्में! सालों बाद छलका दर्द

    सलमान खान के साथ साल 2010 में फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में एंट्री लेने वालीं एक्ट्रेस जरीन खान ने हाल ही में फैंस के बात करते हुए अपने करियर पर कई खुलासे किये। एक्ट्रेस ने कहा कि कैटरीना कैफ के साथ तुलना का उनके करियर पर 'बैकफायर' हुआ क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें खुद को साबित करने का मौका ही नहीं दिया।

  • Jul 27, 2023 1:27 PM

    रश्मि देसाई की बोल्ड तस्वीरें वायरल

    एक बार फिर से रश्मि देसाई ने अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा कर दी हैं। ब्रालेस रश्मि देसाई इतनी हॉट लग रहीं हैं कि जिसने भी उनको देखा वो देखता रह गया। इस तस्वीर को देखकर आपको साफ साफ समझ में आएगी की रश्मि देसाई ने रात के अंधेरे में ये तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। एक बार फिर से रश्मि देसाई ने अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा कर दी हैं। ब्रालेस रश्मि देसाई इतनी हॉट लग रहीं हैं कि जिसने भी उनको देखा वो देखता रह गया।

    रश्मि देसाई की बोल्ड तस्वीरें वायरल
  • Jul 27, 2023 1:01 PM

    खतरनाक फाइटर बन चुकी हैं दिशा पाटनी

    वहीं इस बार दिशा पाटनी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप झटका खाकर खड़े हो जाएंगे। इस बार वो किसी डांस वीडियो या हॉट तस्वीरों को लेकर चर्चा में नहीं बल्कि एक्शन वीडियो को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इतनी गारंटी है कि जो भी इसको देखेगा उसकी नजर नहीं हटेगी। इस वीडियो में दिशा पाटनी धमाकेदार फाइट करती हुईं नजर आ रहीं हैं और इतना तय है कि दिशा ने इसको लेकर काफी मेहनत की है।

  • Jul 27, 2023 12:30 PM

    OMG 2 का नया सॉन्ग हर हर महादेव रिलीज

    अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 का नया गाना रिलीज हो गया है। गाने में अक्षय कुमार शिव तांडव परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इस गाने का म्यूजिक विक्रम मोंट्रूज ने कंपोज किया है। विक्रम ने ही ये गाना गाया है। शेखर अस्तित्व ने इसके लिरिक्स लिखे हैं।

  • Jul 27, 2023 11:52 AM

    रजनीकांत की फिल्म के सामने आई बड़ी मुश्किल

    मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' लंबे समय से सुर्खियों में है। फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन हाल ही में फिल्म एक ऐसे विवाद में फंस गई है जिसने देश भर के सिनेमा प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया है। यह विवाद दो फिल्मों के इर्द-गिर्द घूमता है। दोनों का नाम 'जेलर' है और दोनों ही फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं।

  • Jul 27, 2023 11:04 AM

    हॉलीवुड एक्टर Kevin Spacey यौन उत्पीड़न के सभी मामलों में बरी

    यौन उत्पीड़न के दावों पर लंदन में चार सप्ताह की सुनवाई के बाद ऑस्कर विजेता अभिनेता केविन स्पेसी को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। 64 वर्षीय हॉलीवुड स्टार की आंखों में आंसू थे जब साउथवार्क क्राउन कोर्ट की जूरी ने उन्हें यौन उत्पीड़न के सात मामलों और अन्य गंभीर यौन अपराधों के दो मामलों में दोषी नहीं पाया।

  • Jul 27, 2023 10:39 AM

    रिलीज से पहले ही फिल्म से लीक हो गया ये तगड़ा सीक्रेट?

    खबरें हैं कि शाहरुख खान जो कि पिता के रूप में नजर आएंगे उनका नाम इस फिल्म में विक्रम होने वाला है जबकि पुत्र शाहरुख खान का नाम आजाद होने वाला है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल शाहरुख खान इस फिल्म को लेकर कुछ नहीं बोलने वाले हैं।

  • Jul 27, 2023 9:39 AM

    महिलाओं के इनरवियर पर ट्वीट को लेकर अमिताभ बच्चन हुए ट्रोल

    अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वह रोजाना किसी ना किसी बात को लेकर ट्वीट करते रहते हैं। ऐसे मे अभिनेता का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लॉन्जरी को लेकर सवाल पूछा था। अमिताभ बच्चन का वायरल हो रहा ट्वीट 2010 का है, उन्होंने इस ट्वीट में एक सवाल पूछा था। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था- अंग्रेजी भाषा में ब्रा एकवचन और पैंटी बहुवचन क्यों हैं? बिग बी का ये ट्वीट वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

  • Jul 27, 2023 9:25 AM

    Barbie Box Office Day 6 Collection: 'बार्बी' ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई दहाड़

    ग्रेटा गर्विग के निर्देशन में बनी फिल्म 'बार्बी' की तेज रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। बार्बी के इंडियन कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने बुधवार को इंडिया ने सिंगल डे पर 2.27 करोड़ की कमाई की। ग्रेटा गर्विग के निर्देशन में बनी इस फिल्म का कलेक्शन भारत में अब तक 25.52 करोड़ का टोटल कलेक्शन हुआ है। छह दिनों में ये फिल्म दुनियाभर में 4 हजार करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है। इस फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3500 करोड़ तक पहुंच चुका है।

  • Jul 27, 2023 9:19 AM

    कंगना रनौत की शिकायत पर जावेद अख्तर के खिलाफ समन जारी

    कंगना रनौत ने मशहूर गीतकार जावेद अख्तर पर धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था जावेद ने उन्हें और उनकी बहन रंगोली चंदेल को अपने घर बुलाया था और आपराधिक धमकी दी थी, एक्ट्रेस ने जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब उस मामले को लेकर मुंबई की एक अदालत का फैसला आया है। अदालत की तरफ से कहा गया कि जावेद अख्तर के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ेगी, क्योंकि ऐसा करने के लिए उनके पास आधार है। कोर्ट ने उनके खिलाफ समन जारी किया है औऱ कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। जावेद अख्तर को 5 अगस्त को कोर्ट में पेश होना होगा।

    कंगना रनौत की शिकायत पर जावेद अख्तर के खिलाफ समन जारी
  • Jul 27, 2023 9:13 AM

    बेडरुम का वीडियो शेयर करके फंसे अब्दू रोजिक

    बिग बॉस 16 से दर्शकों के बीच चर्चा में आने वाले अब्दू रोजिक अपने इंस्टाग्राम से फैंस को अपने बारे में अपडेट करते रहते हैं। हाल ही में अब्दू ने जो वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है उसमें वे एक फॉरनर के साथ बेड पर दिख रहे हैं। फॉरनर अपने पार्टनर के साथ बेड पर होती है, उसी बेड की रजाई से बाद में अब्दू रोजिक निकलकर बाहर आते हैं, इस वीडियो में अब्दू जिस अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, शायद फैंस को वही रास नहीं आ रहा।

  • Jul 27, 2023 9:00 AM

    यौन उत्पीड़न के सभी मामलों से बरी हुए केविन स्पेसी

    हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ऑस्कर विजेता रहे मशहूर अभिनेता केविन स्पेसी पिछले कई वर्षों से लगभग एक दर्जन यौन उत्पीड़न मामलों का सामना कर रहे थे। अभिनेता लगातार कोर्ट के चक्कर काट कर रहे थे, लेकिन आज केविन स्पेसी को लेकर एक राहत की खबर सामने आ रही है। दरअसल, अमेरिकी अभिनेता केविन स्पेसी को ब्रिटेन में एक मुकदमे में यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों में निर्दोष पाए गए।

    यौन उत्पीड़न के सभी मामलों से बरी हुए केविन स्पेसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X