Bollywood Highlights: ऑस्कर के लिए तैयार सनी देओल की 'गदर 2', 'आशिकी 3' के लिए कार्तिक आर्यन को मिली हीरोइन

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 1 Aug: अमीषा पटेल और सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने हर तरफ अपनी सफलता से कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। अब फिल्म को लेकर निर्देश अनिल शर्मा ने ऑस्कर जाने वाली बात पर अपना बयान जारी किया है। अनिल ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे वह और उनकी टीम ऑस्कर के लिए आवेदन प्रक्रियाओं को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। निर्देशक ने साझा किया, लोग मुझे फिल्म को ऑस्कर में भेजने के लिए बार-बार फोन कर रहे हैं। हम इस पर कायम हैं। गदर 2 को जाना चाहिए, फिल्म इसकी हकदार है।

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, इसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं, इसमें लीड रोल में नजर आने वाली अभिनेत्री को लेकर अब तक असमंजस बना हुआ है। यूं तो आए दिन मुख्य अभिनेत्री को लेकर कई अफवाहें उठ रही हैं। खबरों की मानें तो फिल्म के लिए अभिनेत्री फाइनल हो चुकी है, लेकिन अभी भी इन रिपोर्ट्स पर ऑफिशियल मुहर लगनी बाकी है। रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षा शर्मा, जिन्होंने मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में काम किया है, कथित तौर पर प्यार का कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य भूमिका के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Sep 1, 2023 6:15 PM

    अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का गोवा में रोमांटिक वेकेशन!

    एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर आदित्य रॉय कपूर को हाल ही में गोवा एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया है। वायरल वीडियो को देखकर इस कपल के फैंस बेहद उत्साहित हैं। बता दें, आदित्य और अनन्या के अफेयर की खबरें लंबे समय से बॉलीवुड गलियारों में घूम रही हैं।

  • Sep 1, 2023 5:33 PM

    प्रभास की बिग बजट फिल्म सालार हो गई पोस्टपोन?

    प्रभास फैंस को एक बड़ा झटका मिलने वाला है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सालार की रिलीज को पोस्टपोन किया जाने वाला है और अब यह दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 में रिलीज हो सकती है। बताया जा रहा है कि, सालार के पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है। निर्देशक प्रशांत नील फिल्म के कुछ हिस्सों के वीएफएक्स खुश नहीं थे, लिहाजा उस पर दोबारा से काम किया जाएगा।

  • Sep 1, 2023 4:51 PM

    फैन ने अभिषेक बच्चन की एक्टिंग पर किया कमेंट, तो बिग बी ने दिया दमदार जवाब

    एक फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "मुझे अभिषेक बच्चन के लिए दुख होता है। उन्हें हमेशा कम आंका जाता है। हालांकि, उन्होंने हमेशा अपनी प्रतिभा साबित की है। युवा, गुरु, धूम, कभी अलविदा ना कहना, दोस्ताना, सरकार आदि जैसी कई फिल्मों में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। इसके साथ वह मनमर्जियां, बॉब बिस्वास, लूडो, दसवी और अब घूमर जैसी फिल्मों से उभर कर आए हैं।" बिग बी इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा- "दुखी मत होइए.... खुश रहिए.. सच तो यह है कि उनका खुद को साबित करना और मजबूत करना जारी है। वह अपनी हर कोशिश में सर्वश्रेष्ठ करते हैं और उनकी यह कोशिश जारी है.."

  • Sep 1, 2023 2:22 PM

    सनी देओल ने मां प्रकाश कौर के जन्मदिन पर शेयर किया प्यारा पोस्ट

    सनी देओल इस समय अपनी फिल्म गदर 2 की सफलता से उत्साहित हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी मां प्रकाश कौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अपनी मां के माथे को चूमते हुए दो प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, "मां, जन्मदिन मुबारक हो, लव यू".. बता दें, प्रकाश कौर मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं और उनकी शादी 1954 में हुई थी।

  • Sep 1, 2023 2:02 PM

    आयुष्मान खुराना की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई ड्रीम गर्ल 2

    गदर 2 और ओएमजी 2 की जबरदस्त सफलता के बाद, अगस्त के अंत में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ दिखाई है। फिल्म ने सिनेमाघरों में सात दिनों का वक्त गुजार लिया है और इसके साथ ही यह आयुष्मान की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

  • Sep 1, 2023 1:43 PM

    बुर्ज खलीफा के सामने 'जवान' अभिनेता शाहरुख ने दिया अपना सिग्नेचर पोज

    सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक की सुर्खियों में हैं। फैंस के बीच जवान अभिनेता शाहरुख खान का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच जब शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान का ट्रेलर हुआ तो शाहरुख खान दुबई में बुर्ज खलीफा के सामने अपने फैंस से मिलने पहुंचे। इस दौरान अभिनेता से फैंस को खुश करने के लिए अपना सिग्रेचर पोज दिया तो हर तरफ शाहरुख के नाम का शोर सुनाई दिया।

  • Sep 1, 2023 1:19 PM

    आयुष्मान खुराना की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई ड्रीम गर्ल 2!

    ड्रीम गर्ल 2 ने अपने सातवें दिन, यानी कि गुरुवार को 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 67 करोड़ तक पहुंच चुकी है। सिर्फ मेट्रो शहरों में ही नहीं, बल्कि मास पॉकेट्स में भी फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 7 दिनों में ही यह आयुष्मान की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

  • Sep 1, 2023 12:06 PM

    भारत में शुरु हुई 'जवान' की एडवांस बुकिंग

    साउथ सुपरस्टार नयनतारा और शाहरुख खान की फिल्म जवान का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसकी एडवांस बुकिंग शुरू होने का फैंस इंतजार कर रहे थे। विदेशो में तो कुछ समय पहले एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी और अब आखिरकार इंडिया में भी जवान की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। शाहरुख खान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

  • Sep 1, 2023 11:39 AM

    इस डायरेक्टर ने सनी देओल पर लगाया 1.77 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

    'गदर 2' की सफलता सेलिब्रेट कर रहे एक्टर सनी देओल को लेकर डायरेक्टर- प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक्टर पर 1.77 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और कहा कि सनी देओल कभी भी उनका बकाया पैसा वापस नहीं करना चाहते थे।

  • Sep 1, 2023 11:21 AM

    ब्रेकअप की खबरों के बीच रिवीलिंग ड्रेस में Malaika Arora ने ढाया कहर

    बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं और वहां पर मौजूद लोगों की नजरें उन पर टिक गईं। मलाइका अरोड़ा ने काफी रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई थी और जमकर बोल्ड पोज दिए। मलाइका अरोड़ा के कर्वी फिगर ने फैंस का ध्यान खींचा है। अब इंटरनेट पर मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। मलाइका अरोड़ा की नई तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही मलाइका की खूबसूरती की तारीफ करते फैंस थक नहीं रहे हैं।

  • Sep 1, 2023 11:11 AM

    33 की उम्र में फिटनेस इंफ्लुएंसर ने तोड़ा दम, ये है कारण

    लारिसा ने एक यात्रा के दौरान ज्यादा शराब पी लिया था और इसी वजह से उनको दिल का दौरा पड़ा था। इस दौरान वो ग्रैमाडो की यात्रा पर थीं। शराब के साथ साथ 33 वर्षीय इस फिटनेस इंफ्लुएंसर ने नशीली दवाओं का सेवन भी किया था।

  • Sep 1, 2023 10:15 AM

    शाहरुख खान की लडली सुहाना खान ने करीना और कियारा के साथ दिखाए अपने हुस्न के जलवे

    सुहाना खान लाइम लाइट में रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। सुहाना खान जहां भी जाती हैं उनके हुस्न, उनकी अदाएं और उनका स्टाइल सुर्खियों में आ जाता है। हाल ही में सुहाना खान एक इवेंट में करीना कपूर और कियारा आडवाणी के साथ पहुंची। इस इवेंट में पहुंचकर गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने पूरी महफिल अपने शानदार अंदाज से लुट ली। सोशल मीडिया पर सुहाना खान की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

  • Sep 1, 2023 10:00 AM

    फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की आलोचना पर आयुष्मान खुराना ने दिया शानदार जवाब

    आयुष्मान खुराना ने अपने लिए इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है। स्क्रिप्ट चुनने का उनका तरीका सबसे जुदा है। इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लकेर चर्चा में हैं। फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि, दर्शकों का एक वर्ग आलोचना भी कर रहा है, क्योंकि इसमें पुरुषों को महिलाओं के परिधान में दिखाया गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान खुराना ने फिल्म की आलोचना पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, 'जो 'गदर 2' की ऑडियंस है, वही इसकी ऑडियंस है। आप लॉजिक नहीं लगा सकते इसमें। इस फिल्म का कोई मैसेज नहीं है, लेकिन यह पूरी तरह एक एंटरटेनर फिल्म है। एक मुस्लिम परिवार सरदार, एक हिंदू से शादी करता है। ऐसे में दर्शक इसे प्रोग्रेसिव पाएंगे, लेकिन इसे बारीकी से स्कैन करने वाले इसमें गलती निकालेंगे। यह फिल्म उनके लिए नहीं है।

  • Sep 1, 2023 9:45 AM

    मनोरंजन जगत की फेमस एक्ट्रेस अपर्णा नायर की हुई मौत, घर में मिला शव

    मनोरंजन जगत से चौकाने वाली खबर सामने आई है जिसने फैंस को परेशान कर दिया है। दरअसल मनोरंजन जगत की फेमस एक्ट्रेस अपर्णा नायर (Aparna Nair) अपने घर में कल रात मृत पाई गई हैं। अभिनेत्री के मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है, सोशल मीडिया पर इसको लेकर फैंस लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    मनोरंजन जगत की फेमस एक्ट्रेस अपर्णा नायर की हुई मौत, घर में मिला शव
  • Sep 1, 2023 8:24 AM

    नए अंदाज में 'सावधान इंडिया' फिर करेगा धमाकेदार वापसी, शो को लेकर फैंस के बीच उत्साह

    देशभर के लोगों को क्राइम शो सावधान इंडिया को लेकर एक अलग ही क्रेज रहता है। इस शो में ना सिर्फ क्राइम के बारे में बताया जाता है बल्कि केस की तहत तक पुलिस कैसे पहुंचती हैं ये सब भी विस्तार से दिखाया जाता है। अब एक फिर से नई थीम के साथ यह शो टीवी पर वापसी करने वाला है। बता दें कि 'सावधान इंडिया' का नया सीजन स्टार भारत पर आएगा। इस सीजन को एक नया थीम दिया गया है, जिसका नाम 'क्रिमिनल डिकोडेड' है। फैंस के बीच अभी से शो को लेकर अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।

  • Sep 1, 2023 8:18 AM

    रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

    रानी मुखर्जी बॉलीवुड में 90 के दशक से अब तक अपनी प्रतिभा के दम पर लोगों को लगातार मनोरंजन कर रही हैं। वह जल्द ही अपनी हिट क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी मर्दानी की तीसरी किस्त में नजर आने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। अभिनेत्री ने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि मर्दानी 2 की बड़ी सफलता की वजह से मर्दानी 3 बनने जा रही है। फिल्म अभी विचार के चरण में है। एक बार वाईआरएफ के पास एक बेहतरीन और ठोस कहानी का विचार आ जाए, तो मर्दानी 3 स्क्रिप्टिंग चरण में आ जाएगी। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि मर्दानी 3 कैसे आकार लेती है।

    रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X