Bollywood Live News- 'स्त्री 2' देगी 'वेदा' और 'खेल खेल में' को मात, रेप-मर्डर केस पर आलिया का रिएक्शन

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi 15 August 2024: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें Filmibeat Hindi की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 की जो आज थिएटर्स में अक्षय कुमार की फिल्म की फिल्म खेल खेल में और जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा के साथ रिलीज हुई है। लेकिन खबरें हैं कि स्त्री 2 इन दोनों फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन पहले दिन करने वाली है। जी हां, स्त्री 2 के आगे बाकी दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फीका पड़ने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। फिल्म सुबह से ही काफी पसंद की जा रही है।

इसके अलावा बात करें आलिया भट्ट की तो इस वक्त वो पश्मिच बंगाल में डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और मर्डर को लेकर खुलकर बोलीं हैं। आलिया ने इस केस के बाद निर्भया केस को याद किया और बोलीं की ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। आलिया भट्ट ने महिला सुरक्षा को लेकर भी बात की है। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Aug 15, 2024 7:44 PM

    मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए Ira khan ने कुछ ही दिन में लिया पॉडकास्ट से ब्रेक

    आयरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वो कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "हे! क्या आपने नोटिस किया कि पॉडकास्ट एपिसोड बंद हो गए हैं। एपिसोड 3 के बाद से मैंने कोई लर्निंग वीडियो नहीं बनाया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैंने अपने मेंटल हेल्थ को ठीक करने के लिए कुछ समय तक ब्रेक लेने का डिसाइड किया है। हालांकि मैं वापस जरूर आउंगी, पक्का।"

  • Aug 15, 2024 7:42 PM

    सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले से जुड़ा ऑस्ट्रेलियन नागरिक अदालत से बरी हुआ

    सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन उनकी मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। मामला सीबीआई के पास है। 'दिल बेचारा' एक्टर के चाहने वाले सोशल मीडिया पर अक्सर 'जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत' ट्रेंड करते हुए उनके लिए न्याय की मांग करते हैं, वहीं उनके परिवार का भी ये दावा है कि अभिनेता ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनका मर्डर किया गया। सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की छानबीन अभी भी चल रही है और इस केस में एक नया मोड़ आया है। स्पेशल कोर्ट ने ऑस्ट्रेलियन नागरिक को सुशांत से जुड़े ड्रग्स केस मामले में बरी कर दिया है।

  • Aug 15, 2024 7:39 PM

    Shah Rukh Khan ने 15 अगस्त पर फैमिली संग फहराया तिरंगा

    भारत में दिनभर स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) के महा पर्व को बड़े ही धूमधाम और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। हिंदी सिनेमा के तमाम सितारों ने देश की आजादी के इस जश्न में अपनी-अपनी भागीदारी दी है। इस मामले में नया नाम जवान फिल्म कलाकार शाह रुख खान का शामिल हो रहा है, जिन्होंने हमेशा की तरह अपनी फैमिली संग मिलकर भारतीय तिरंगे को फहराया है।

  • Aug 15, 2024 4:51 PM

    छावा का टीजर हुआ वायरल

    सोशल मीडिया पर छावा का टीजर वायरल हो रहा है, जो देखने में बेहद खूबसूरत है और एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव का वादा करता है। युद्ध के गहन और मनोरंजक दृश्यों से भरपूर, छावा का पहला लुक देखने लायक है, जो एक रोमांचक और एक्शन से भरपूर सवारी की शुरुआत करता है, जो दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखने के लिए मजबूर कर देगा।

  • Aug 15, 2024 4:38 PM

    बिग बी ने दे डाली सलाह

    हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 16 एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने सभी विवाहित जोड़ों के लिए लव एडवाइस जारी की है। जी हां, दरअसल कौन बनेगा करोड़पति के एक लेटेस्ट एपिसोड में बिग बी के सामने दीपाली सोनी नाम की कंटेस्टेंट बैठी थीं। एक्टर उनसे उनकी लव स्टोरी के बारे में पूछते हैं। इस पर सोनी के पति कहते हैं कि भले ही उनकी अरेंज मैरिज थी,लेकिन उन्हें जल्द ही एक-दूसरे से प्यार हो गया। अब वे 25 साल से एक साथ हैं। सोनी के पति ने कहा कि वे जहां भी जाते हैं अक्सर रील बनाते हैं। न्यूज 18 के अनुसार अमिताभ ने कहा,'भैया जितने भी पति-पत्नी हैं आप लोग,जहां जितने भी हैं, जहां कहीं भी घूमें,एक बना दीजिएगा रील।'

  • Aug 15, 2024 4:34 PM

    कभी भी पान मसाला का एड नहीं करेंगे एमी विर्क

    एक्टर और सिंगर एमी विर्क 'बैड न्यूज' के साथ अब अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खेल खेल में' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म कल यानी 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। एंटरटेनमेंट न्यूज के अनुसार इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एमी विर्क ने कहा कि मैं केवल पैसे या फिर सफलता के लिए कभी भी पान मासाल का एड नहीं करूंगा।

  • Aug 15, 2024 2:28 PM

    Naga Chaitanya की सगाई के एक हफ्ते बाद सामंथा ने शेयर की खास फोटो

    पिछले दिनों सामंथा रुथ प्रभु के एक्स-हसबैंड नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली थी। दरअसल इसके बाद से ही सामंथा के नाम की काफी चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस ने इसके बाद से किसी भी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन फैंस के बीच ये जानने की बेहद उत्सुकता है कि सामंथा इस बारे में क्या कहना चाहेंगी।

  • Aug 15, 2024 2:26 PM

    पागल औरत के कब्जे में आध्या तक पहुंच जाएगा अनुज

    टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) नया प्रोमो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में अनुपमा और अनुज की नई शुरुआत है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अनुपमा आशा भवन को चलाने के लिए एक नए बिजनेस की शुरुआत करती है। वह अपनी अनु की रसोई नाम से एक ठेला लगाती है, जिस पर वह अपना फूड कॉर्नर शुरू करती है। अनुपमा के हाथ का खाना खाने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं और उसका ठेला चल पड़ता है। अनुपमा होम डिलीवरी भी शुरू कर देगी और अनुज उसकी मदद करेगा। अनुज एक ऑटो ड्राइवर बन जाएगा। प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि अनुपमा को वही साइको लेडी फोन करके खाने का ऑर्डर देती है, जिसकी कैद में आध्या है। वह उसी मोहल्ले में रहती है। अनुज उसके घर तक खाना देने जाता है, जहां पर अंदर आध्या भी होती है, लेकिन अनुज उसे देख नहीं पाता। हालांकि, अनुपमा के हाथ का बना खाना आध्या तक पहुंच जाता है। ऐसे में देखना होगा कि अब अनुज और अनुपमा अपनी बेटी को कैसे बचा पाते हैं।

  • Aug 15, 2024 2:24 PM

    बंपर ओपनिंग के साथ 40 करोड़ के पार कमाई करेगी स्त्री 2

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। हर किसी का मानना है कि फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी और हॉरर का तड़का लगा होगा। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग धमाकेदार अंदाज में हुई है। ये फिल्म इस साल की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन सकती है। Sacnilk.com की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन का अनुमान बताया गया है। दावा है कि ये फिल्म एडवांस बुकिंग में अब तक 20 करोड़ रुपये की कमाई पहले ही कर चुकी है। वहीं, फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के दिन का फायदा मिलेगा और ये फिल्म लगभग 40 करोड़ से भी ज्यादा की ओपनिंग करेगी। बता दें कि गदर 2 ने 40.10 करोड़ रुपये की कमाई पहले दिन ही कर दी थी। ये फिल्म भी 15 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

  • Aug 15, 2024 1:00 PM

    Haryanvi Song: सपना चौधरी का ज़ोरदार ठुमका देख फैन्स के उड़े होश

    वायरल हो रही है वीडियो में सपना चौधरी को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा जा रहा है और उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ आई हुई है। जिस गाने पर वह डांस कर रही हैं उसका नाम 'गाम के देरी लठ' है। इस वीडियो को भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

  • Aug 15, 2024 12:55 PM

    Bhojpuri Video: 'मेरे मरद महोदय जी...' पर पवन सिंह का जलवा, वीडियो ने मचाया तहलका...

    वायरल हो रही इस वीडियो में पवन सिंह के साथ में एक हीरोइन जमकर रोमांस करती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'मेरे मरद महोदय जी' है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि पवन सिंह और इस हीरोइन को साथ में जमकर रोमांस करते हुए और डांस करते हुए भी देखा जा रहा है।

  • Aug 15, 2024 12:39 PM

    Stree 2 Leaked- इधर खत्म हुआ पहला शो, उधर 'ऑनलाइन लीक' हो गई श्रद्धा कपूर की फिल्म!

    पता चला है कि ये फिल्म रिलीज के चंद घंटो बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है और पाइरेसी का शिकार हो गई हैँ। जी हां, इसके बाद लोग धड़ल्ले से इस फिल्म को डाउनलोड करके देख रहे हैं। पाइरेसी के बाद प्रोड्यूसर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ये फिल्म कितनी कमाई करती है।

    Stree 2 Leaked- इधर खत्म हुआ पहला शो, उधर 'ऑनलाइन लीक' हो गई श्रद्धा कपूर की फिल्म!
  • Aug 15, 2024 12:02 PM

    Hina Khan Cancer: कैंसर का इलाज करा रही हिना खान ने दी गुड न्यूज़, वीडियो देख खुशी से झूमे फैंस

    इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए हिना ने लिखा,"जिस समय मुझे पता चला कि मेरे बाल झड़ जाएंगे,मैंने इसे अपनी शर्तों पर काटने का फैसला किया। जबकि ये उस समय भी हेल्दी और लंबे थे। मैंने अपने बालों का एक विग बनाने का फैसला किया जो इस चुनौतीपूर्ण समय में मुझे आराम देगा। मैं खुश हूं कि मैंने ये निर्णय लिया और मुझे इस पर गर्व है। मैं उन सभी बहादुर महिलाओं को एक स्पेशल मैसेज भेजना चाहता हूं जो समान संघर्षों से गुजर रही हैं।"

  • Aug 15, 2024 11:32 AM

    'सलमान खान जिनको खटकते हैं..' Kangana Ranaut ने भाईजान को लेकर कह डाली ऐसी बात?

    इसके अलावा कंगना ने कहा, "जिन लोगों को उनसे प्यार है, उनसे प्यार है। अब जिन लोगों की आंखों में वो खटकते हैं, वो तो उनसे नफ़रत करेंगे। जो लोग उनकी प्रतियोगिता के हैं या फिल्म इंडस्ट्री वालों की बात कर रहे हैं, उनकी आंखों में तो वो खटकेंगे। हम उनकी जगह पर होना चाहते हैं या वो उस जगह पर क्यों हैं, तो ऐसे तो लोगों की आंखों में वो खटकेंगे।" कंगना रनौत का ये वीडियो चर्चा में हैं।

  • Aug 15, 2024 10:32 AM

    प्रियंका निक की किसिंग वीडियो

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर मशहूर हैं कि दोनों बेबाक हैं और एक दूसरे में खोए रहते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को किस किया है और खुद ही वीडियो शूट करते हुए इसको वायरल कर दिया है।

  • Aug 15, 2024 10:04 AM

    Ranvir Shorey ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- 'काम नहीं मिला तो मजदूर भी बनने को तैयार हूं लेकिन...'

    शो में, जिसे अनिल कपूर ने होस्ट किया था, रणवीर ने खुलासा किया कि उनके पास काम नहीं था, इसलिए उन्होंने बिग बॉस में भाग लेने का फैसला किया। अब, शो के खत्म होने के बाद, रणवीर सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब टॉक शो में दिखाई दिए और तीस से ज्यादा सालों से एक्टिंग इंडस्ट्री में होने के बावजूद दमदार रोल ना पाने के अपने संघर्ष के बारे में बात की।

  • Aug 15, 2024 9:23 AM

    Khel Khel Mein Twitter Review- छा गए अक्षय कुमार, क्लाइमेक्स को लेकर लोगों ने एक्स पर की तारीफ!

    कुछ यूजर्स थिएटर्स के अंदर से ही हाफ फिल्म देखने के बाद अपने आपको रोक नहीं पाए और इस फिल्म की तारीफ की है। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, एमी विर्क, फरदीन खान, आदित्य सील, तापसी पन्नू, वाणी कपूर और प्रज्ञा जायसवाल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X