Bollywood Highlights: सोनाक्षी और जहीर पहुंचे डिनर डेट पर, जो जोनस और सोफी टर्नर जल्द लेंगे तलाक

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: बीती रात सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को डिनर डेट पर साथ जाते हुए देखा गया। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे थे। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) और जहीर (Zaheer Iqbal)के वीडियो और फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, फैंस दोनों को जल्दी शादी करने की सलाह भी दे रहे हैं। बैसे दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। परंतु सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के फोटो और वीडियो हमेशा शेयर करते रहते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra) के जेठ जेठानी मतलब हॉलीवुड सिंगर जो जोनस और हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर (Joe Jonas-Sophie Turner) एक दूसरे से शादी के चार साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। फिलहाल सेलेब्स ने इस खबरों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की हैं। हॉलीवुड के काफी फेमस चेहेर हैं सॉफी टर्नर और जो जोनस। फैंस दोनों को काफी पसंद करते हैं। दोनों हमेशा ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में रहते ही हैं।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प, महत्वपूर्ण और चटपटी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Sep 4, 2023 9:17 PM

    तो क्या 'जवान 2' भी आने वाली है?

    कल शाहरुख खान ने ट्विटर पर एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया और विभिन्न सवालों के जवाब दिए। जब एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या जवान 2 आने वाली है, तो शाहरुख ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट किया, "पहले ये वाली तो देख लो...बच्चे की जान लोगे क्या??!! #जवान।"

  • Sep 4, 2023 8:18 PM

    हर्ष और भारती के नन्हें से बेटे को हुई ये बीमारी, रात भर बच्चे को लेकर परेशान रहते हैं मां-बाप

    हर्ष और भारती की यह प्रतिभाशाली जोड़ी न केवल ऑन-स्क्रीन अपने फैंस का मनोरंजन करती है, बल्कि अपने यूट्यूब चैनल 'लाइफ ऑफ लिम्बाचियाज' पर नियमित रूप से अपने निजी जीवन के बारे में व्लॉग साझा करके अपने फैंस का ऑफ-स्क्रीन भी मनोरंजन करती है। उनके हाल ही में अपलोड किए गए व्लॉग में भारती को हर्ष और उनके छोटे बच्चे लक्ष्य उर्फ ​​गोला का हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए देखा जा सकता हैं।

    हर्ष और भारती के नन्हें से बेटे को हुई ये बीमारी, रात भर बच्चे को लेकर परेशान रहते हैं मां-बाप
  • Sep 4, 2023 7:31 PM

    सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम ने साइन की अपनी दूसरी फिल्म

    सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने अपनी दूसरी फिल्म के लिए साइन कर लिया है। उन्हें दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित एक रोमांटिक ड्रामा में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख करेंगे और इसका अस्थायी नाम 'दिलेर' रखा गया है।

  • Sep 4, 2023 6:43 PM

    'जवान' की रिलीज से पहले सुनील ग्रोवर का हुआ ऐसा हाल, नाई की दुकान में जाकर काटे लोगों के बाल

    सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह नाई की दुकान के अंदर लोगों के बाल काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में, सुनील ग्रोवर ने सफेद टी-शर्ट और आसमानी और सफेद शॉर्ट्स पहने हुए हैं, जिसके साथ उन्होंने एक घड़ी पहनी हुई है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "यह रविवार सबसे अच्छा है!"

    'जवान' की रिलीज से पहले सुनील ग्रोवर का हुआ ऐसा हाल, नाई की दुकान में जाकर काटे लोगों के बाल
  • Sep 4, 2023 5:54 PM

    के के मेनन की ड्रामा सीरीज 'बंबई मेरी जान' का ट्रेलर आउट

    के के मेनन और अविनाश तिवारी स्टारर 'बंबई मेरी जान' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया। यह शो शुजात सौदागर द्वारा निर्देशित है और दर्शकों को 1960 के दशक के पुराने शहर बॉम्बे में वापस ले जाता है। यह एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी पिता और उसके गैंगस्टर बेटे के इर्द-गिर्द केंद्रित है। मेनन और अविनाश के अलावा, फिल्म में सौरभ सचदेवा, कृतिका कामरा, निवेदिता भट्टाचार्य और अमायरा दस्तूर भी सहायक भूमिकाओं में हैं। इसका प्रीमियर 14 सितंबर से प्राइम वीडियो पर होगा।

  • Sep 4, 2023 4:24 PM

    मशहूर अभिनेत्री, प्रोड्यूसर, फैशन डिजाइनर और टीवी प्रेजेंटर मंदिरा बेदी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है. बता दें कि 51 साल की एक्ट्रेस इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में है. दरअसल उनके पति और फिल्म मेकर राज कौशल का जून 2021 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था. इसके बाद में एक्ट्रेस काफी ज्यादा सदमे में आ गई थी और पूरी तरीके से टूट गई थी. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने दो बच्चों की जिम्मेदारी बहुत ही बखूबी निभाई. लेकिन अब ऐसा नजर आ रहा है कि दोनों बच्चों की परवरिश करने के लिए उन्हें एक पार्टनर मिल चुका है.

  • Sep 4, 2023 2:27 PM

    विराट-अनुष्का के बाद पेरेंट्स बनी ये क्रिकेटर-एक्ट्रेस की जोड़ी, बेहद खास है बच्चे का नाम...

    संजना गणेशन ने अपने पहले बच्चे यानि के एक बेटे को जन्म दिया है। ये गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर करते हुए संजना और जसप्रीत ने एक जैसे पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तस्वीर में तीनो के हाथ दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने शानदार कैप्शन दिया है। कपल ने लिखा, "हमारा छोटा सा परिवार अब बढ़ गया है और हमारे दिल पूरी तरह से इतनी खुशी से भरे है जितना की हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। आज सुबह ही हमने अपने नन्हे से बेटे अंगद जसप्रीत बुमराह का अपनी दुनिया में स्वागत किया है। हम बेहद खुश हैं और अपने लाइफ के इस नए चैप्टर के लिए काफी एक्साइटेड हैं। "

  • Sep 4, 2023 2:19 PM

    Bambai Meri Jaan: प्राइम वीडियो पर आने वाली थ्रिलिंग गैंगस्टर ड्रामा, शानदार स्टारकास्ट

    प्राइम वीडियो पर आने वाली बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर सीरीज़ बंबई मेरी जान के ट्रेलर को आज रिलीज़ कर दिया गया है। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी, कासिम जगमगिया और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित, 'बंबई मेरी जान' का डायरेक्टर रेंसिल डी'सिल्वा और शुजात सौदागर ने किया है। वेब सीरीज का ट्रेलर काफी जबरदस्त है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरु हो चुकी है। सीरीज में के के मेनन, अविनाश तिवारी, कृतिका कामरा, निवेदिता भट्टाचार्य और अमायरा दस्तूर जैसे कलाकार दिखेंगे।

  • Sep 4, 2023 1:34 PM

    क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में देर रात पार्टी से निकलीं नीसा देवगन, वीडियो वायरल

    नीसा देवगन और उनके सबसे अच्छे दोस्त ओरहान उर्फ ओरी को अक्सर साथ देखा जाता है। रविवार को भी दोनों पार्टी कर रहे थे, जहां से वापस आते हुए नीसा का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में, हम नीसा को नीले रंग के क्रॉप टॉप और डेनिम शॉर्ट जींस पहने हुए देख सकते हैं। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त वह गंभीर और थोड़ी दिख रही हैं। लिहाजा, नीसा ने पैपराजी को पूरी तरह से इग्नोर किया और सीधे अपनी कार की ओर चली गई।

  • Sep 4, 2023 12:47 PM

    ऋषि कपूर के जन्मदिन पर फैंस कर रहे हैं विश

    आज 4 अगस्त है और इस दिन दिवंगत ऋषि कपूर का जन्मदिन होता है। इस मौके पर उनको याद करते हुए फैंस उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। कैंसर की वजह से अभिनेता का निधन हो गया था और वक्त से काफी पहले वो सभी को छोड़कर चले गए थे।

  • Sep 4, 2023 12:05 PM

    MC Stan को देख बेकाबू हुई भीड़

    वीडियो में आप देखेंगे कि एमसी स्टैन प्रोग्राम खत्म होने के बाद अपनी कार की तरफ बढ़ते हैं तो पब्लिक उनकी कार को ब्लॉक कर देती है और एमसी स्टैन की तरफ बढ़ती है। इस दौरान भीड़ में बुरी तरह फंसे एमसी स्टैन को गार्ड्स की मदद से आगे ले जाया गया लेकिन इसमें भी काफी मुश्लिक का सामना करना पड़ा।

    MC Stan को देख बेकाबू हुई भीड़
  • Sep 4, 2023 11:45 AM

    Kushi Box Office Day 3: सामंथा और विजय नहीं चला पाए दर्शकों पर अपना जादू, बस इतनी कमाई में सिमटी कुशी

    साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कुशी 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विजय-सामंथा की इस लव स्टोरी को दर्शकों और समीक्षकों का तो पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार पहले ही वीकेंड पर धीमी हो गई। 'कुशी' में तेलुगु भाषा में 14 करोड़ और तमिल में 55 लाख से शुक्रवार को ओपनिंग की थी। हालांकि, साउथ में फिल्म का कलेक्शन शनिवार और रविवार को बढ़ने की बजाय कम हो गया। तेलुगु भाषा में कुशी ने दूसरे दिन यानी कि शनिवार को टोटल 9.25 करोड़ की कमाई की, जबकि रविवार को विजय देवरकोंडा की फिल्म महज 8.97 करोड़ की कमाई ही कर पाई।

    Kushi Box Office Day 3: सामंथा और विजय नहीं चला पाए दर्शकों पर अपना जादू, बस इतनी कमाई में सिमटी कुशी
  • Sep 4, 2023 11:38 AM

    Ameesha Patel ने किया खुलासा, शूटिंग शुरु होने के बाद करीना कपूर को फिल्म से निकाल दिया गया

    अमीषा पटेल ने इस पूरे वाकये पर अलग ही बयान दिया है और बताया कि करीना को फिल्म से निकाल दिया गया था। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि करीना कपूर ने 'कहो ना प्यार है' करने से इंकार नहीं किया था, बल्कि राकेश रोशन ने उन्हें फिल्म छोड़ने के लिए कहा था क्योंकि दोनों के बीच क्रिएटिव मतभेद थे।

  • Sep 4, 2023 10:55 AM

    बॉलीवुड एक्ट्रेस Disha Patani-Mouni Roy का दिखा बेहद बोल्ड अवतार

    बॉलीवुड में फिटनेस क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy)और दिशा पाटनी (Disha Patani) हमेशा ही अपने बोल्ड अवतार में कहर ढाती हुई देखी जाती हैं। दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं और हमेशा ही साथ में धूमते हुए,पार्टी करते हुए और मस्ती करते हुए स्पॉट होती हैं। बीती रात टाइगर श्रॉफ की एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी और मौनी रॉय एक साथ डिनर डेट पर पहुंची। दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

  • Sep 4, 2023 10:54 AM

    सीमा हैदर के साथ लाइव टीवी पर इंटिमेट होने लगे सचिन

    इस वक्त इन दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखकर हर कोई हैरान है। एक टीवी चैनल को लाइव इंटरव्यू देते हुए सचिन मीणा बेकाबू हो गए और सीमा हैदर के साथ इंटिमेट होने के कोशिश करने लगे। जी हां, एंकर और एपी सिंह इस दौरान पैनल पर बैठे और जैसे ही सचिन ने सीमा को चूमने की कोशिश की, न्यूज एंकर ने प्रेमी जोड़े को अजीब तरीके से बीच में रोकते हुए उन्हें याद दिलाया कि वे कैमरे पर हैं और शो का नेशनल टीवी पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

  • Sep 4, 2023 10:12 AM

    मुंबई में होगा 30 साल बाद ‘खलनायक’ का एक और प्रीमियर

    पुराने जमाने की सुपरहिट फिल्म खलनायक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म का रिपीट प्रीमियर सोमवार की शाम मुंबई में फिल्म के सितारों के साथ होगा, हालांकि इस रिपीट प्रीमियर में फिल्म की दोनों मुख्य महिला कलाकार माधुरी दीक्षित और राखी मौजूद नहीं रहेंगी।फिल्म ‘खलनायक’ के निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने इसकी जानकारी दी है।

    मुंबई में होगा 30 साल बाद ‘खलनायक’ का एक और प्रीमियर
  • Sep 4, 2023 10:09 AM

    दुल्हन बनीं अनन्या पांडे की इस तस्वीर ने काटा बवाल

    अनन्या पांडे इस वक्त ड्रीम गर्ल 2 को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इसमें वो आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस करती हुईं नजर आई हैं। लोकिन इस बीच उन्होने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर दी है जिसमें वो दुल्हन वाले लुक में नजर आ रही हैं।

    दुल्हन बनीं अनन्या पांडे की इस तस्वीर ने काटा बवाल
  • Sep 4, 2023 8:40 AM

    सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने चौथे रविवार को की शानदार कमाई

    अनिल शर्मा के निर्दशन में बनी सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है और रिलीज के चौथे हफ्ते में भी इस फिल्म ने खूब कमाई की है।जहां 'गदर 2' ने चौथे शुक्रवार को 5.2 करोड़ का कलेक्शन किया तो चौथे शनिवार फिल्म की कमाई 5.72 करोड़ रुपये रही। वहीं अब 'गदर 2' की रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'गदर 2' ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे रविवार को 8.50 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की 24 दिनों की कुल कमाई अब 501.87 करोड़ रुपये हो गई है।

  • Sep 4, 2023 8:12 AM

    कैट फाइट खत्म करने के बाद राखी और शर्लिन बनी दोस्त

    राखी सावंत के वीडियो और फोटोज जमकर वायरल होते रहते हैं। बीती रात राखी सावंत (Rakhi Sawant)के कुछ वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) के साथ कैट फाइट खत्म करके फिर से दोस्ती कर ली है। राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा ने इस बार दोस्ती को हमेशा निभाने की कसम खाई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X