Bollywood Live: स्काई फोर्स ने भरी ऊंची उड़ान, शाहरुख-आमिर खान का स्पेशल गणतंत्र दिवस सेलिब्रेशन

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं बॉक्स ऑफिस की। 'स्काई फोर्स' की ओपनिंग काफी अच्छी रही और वीकेंड पर भी इस फिल्म ने धमाल मचा दिया है। अक्षय कुमार की साल 2025 की पहली फिल्म 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और काफी टाइम बाद खिलाड़ी कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी के साथ 'स्काई फोर्स' बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है। देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म को गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज होने का भरपूर फायदा मिला है।

इस बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो मैडॉक फिल्म द्वारा शेयर किए हए आंकड़ों के मुताबिक 'स्काई फोर्स' ने पहले दिन 15.3 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 71.09 फीसदी की तेजी के साथ 26.30 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म ने दो दिन में 42 करोड़ की कमाई की। वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'स्काई फोर्स' ने रिलीज के तीसरे दिन रिपब्लिक डे को मौके पर 27.50 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ 'स्काई फोर्स' की तीन दिनों की कुल कमाई अब 69.50 करोड़ रुपये हो गया है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स में जश्न का माहौल रहा। सभी ने अलग अलग से रिपब्लिक डे का सेलिब्रेशन किया। इस मौके पर अभिनेता आमिर खान गुजरात पहुंचे थे जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनके योगदान के लिए याद किया।

सफेद कुर्ता और पायजामा पहने अभिनेता ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने सरदार पटेल के साथ तिरंगे को सैल्यूट किया। इसके साथ ही उन्होंने उनके चरणों में फूल भी अर्पण किए। गुजरात इंफॉर्मेशन के ऑफिशियल पोस्ट पर और भी कई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में आमिर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास खड़े होकर श्रद्धांजलि देते हुए देखा जा सकता है।

LIVE Feed
  • Jan 27, 2025 9:31 PM

    सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद बढ़ाई गई घर की सिक्योरिटी, सुरक्षा के लिए उठाने पड़े ये कदम

    Saif Ali khan house security: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली पर हुए हमले के बाद अब उनके घर की सिक्योरिटी बढ़ाई जा रही है। सोशल मीडिया पर सैफ के घर की तस्वीरे वायरल हो रही हैं।

    सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद बढ़ाई गई घर की सिक्योरिटी, सुरक्षा के लिए उठाने पड़े ये कदम
  • Jan 27, 2025 8:05 PM

    सैफ अली खान के केस में फिर आया नया अपडेट, पुलिस ने बंगाल में किया महिला को गिरफ्तार, जानें क्या है कनेक्शन

    Saif Ali khan house security: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के केस में एक बड़ा और नया अपडेट सामने आया है। जी हां, बताया जा रहा है कि सैफ के केस से जुड़ी एक महिला को बंगाल से गिरफ्तार किया गया है।

  • Jan 27, 2025 5:06 PM

    मौलाना के सामने सिर ढकने पर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब, बोलीं- मंदिर जाते हैं तो सिर ढकते हैं तो फिर...

    बॉलीवुड इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर स्वरा भास्कर ने हाल ही में इंटरव्यू दिया है जिसमें वह कहती नजर आती हैं कि आप मंदिर जाते हैं तो सिर ढकते हैं। तो आप मौलाना से मिलने जा रहे हैं मस्जिद के सामने से जा रहे हैं। तो सिर ढक लिया। मुझे लगता है कि इससे ज्यादा इंडियन चीजें कुछ नहीं हो सकतीं।

  • Jan 27, 2025 4:01 PM

    शादी होते ही नए घर में शिफ्ट हुए दर्शन रावल, पत्नी को अपने हाथ से बनाकर दे रहे हैं चाय, PHOTOS

    Darshan Ravel shifted in to new house after wedding: जाने माने सिंगर दर्शन रावल ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है दर्शन कभी पत्नी के साथ रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं तो कभी दर्शन पत्नी के लिए चाय बनाकर ला रहे हैं। बता दें की इन खूबसूरत तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही दर्शन कैप्शन में लिखते हैं-नया घर, मां ने कहा था समंदर किनारे एक प्यारा सा घर होगा। इसी के साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी को भी मेनशन किया है।

  • Jan 27, 2025 3:15 PM

    Uravshi Rautela ने ट्रोलिंग पर दिया ऐसा जवाब, बोलीं- 'सलमान, शाहरुख और मोदी जी को भी..'

    इस वीडियो को instantbollywood ने साझा किया है और रिपोर्टर ने उर्वशी से पूछा कि, ट्रोलिंग होती रहती है। कुछ लोग हैं जो कि ऐसे कमेंट्स करते हैं कि, ब्यूटी बट नो ब्रेन, तो इसपर आप कैसे रिएक्ट करोगी? उर्वशी रौतेला ने कहा, ''अब इसमें मैं क्या कहूं क्योंकि आप कहेंगे कि हमारे सवाल का उचित जवाब नहीं दे रही है। तो हमारे देश के जो प्रधानमंत्री भी हैं माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी, मेरे सबसे ज्यादा फेवरिट सुपरस्टार्स शाहरुख खान, सलमान खान तो लोग जो हैं वो उनको भी नहीं छोड़ते हैं। तो आप ही बताइए कि इसमें क्या किया जाए।'' अभिनेत्री का बयान वायरल हो रहा है।

  • Jan 27, 2025 2:30 PM

    एक्स-रे रिपोर्ट के साथ पैर का प्लास्टर दिखाती नजर आईं रश्मिका मंदाना, हो गया ऐसा हाल!

    Rashmika Mandanna Post- रश्मिका मंदाना इस वक्त सोशल मीडिया पर तो चर्चा में हैं ही लेकिन वो अपनी तबियत को लेकर भी काफी दुखी हैं। फिल्म छावा में नजर आने वाली रश्मिका मंदाना इस वक्त अपने पैरों के फ्रैक्चर से जूझ रही हैं। हाल ही में वो 'छावा' के ट्रेलर लॉन्च में नजर आईं थीं लेकिन उनको लोगों के सहारे से चलते हुए देखा गया है। पता चला है कि उनके पैर में तीन फ्रैक्चर आए थे और इसके बाद से वो चलने असमर्थ हैं। अब कुछ तस्वीरें फिर से वायरल हो रही हैं जिनको खुद रश्मिका ने साझा किया है।

  • Jan 27, 2025 1:50 PM

    Parineeti Chopra की बी-टाउन की इस हीरोइन से लगता है डर, बोलीं- उन्हें देखते ही घबरा जाती हूं...

    सोशल मीडिया पर भी परिणीति चोपड़ा को काफी एक्टिव देखा जाता है और अक्सर वह सेट से अपनी तस्वीरों को फैंस के साथ में शेयर करती हुई नजर आती हैं। लेकिन अब इसी बीच हम आपको उनका एक दिलचस्प किस्सा बताने वाले हैं और इसको सुनने के बाद में आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल परिणीति चोपड़ा ने इस बात का एक बार खुलासा किया था कि वह किसी से डरती है।

  • Jan 27, 2025 1:29 PM

    अभिषेक बच्चन ने भरे में मंच पर सचिन तेंदुलकर को किया इग्नोर? भड़के लोग बोले- भगवान के सामने..!

    हालांकि इस दौरान अभिषेक बच्चन ने सचिन तेंदुलकर को इस तरह से इग्नोर किया है कि देखने वाले भी हैरान हैं। वायरल हो रहे वीडियो में सचिन और जूनियर बच्चन अगल बगल बैठे हुए हैं।

  • Jan 27, 2025 12:12 PM

    रश्मिका का छलका दर्द, दोनों पैरों पर खड़ी होने को तरसीं

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मुंबई में अपकमिंग मूवी 'छावा' के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुई थीं, लेकिन पैर में चोट लगने के कारण वो लंगड़ाकर चल रही थीं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और बताया कि उनके पैर में तीन फ्रैक्चर हुए हैं और मांसपेशी में खिंचाव है। वो अपने दोनों पैरों पर खड़े होने के लिए तरस रही हैं।

  • Jan 27, 2025 11:08 AM

    क्रिस मार्टिन ने सेलिब्रेट किया रिपब्लिक डे, कॉन्सर्ट में गाया वंदे मातरम-मां तुझे सलाम

    कोल्डप्ले का अहमदाबाद में 26 जनवरी को कॉन्सर्ट हुआ था। इस कॉन्सर्ट के लिए फैंस दीवाने थे। क्रिस मार्टिन हर बार अपने गानों से फैंस को दीवाना बना लेते हैं। इस बार क्रिस ने अपने कॉन्सर्ट में रिपब्लिक डे सेलिब्रेट किया है। उन्होंने कॉन्सर्ट में वंदे मारतम और मां तुझे सलाम गाना गाया है। उनके गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। क्रिस को गाना गाते देख क्राउड खूब एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Jan 27, 2025 10:46 AM

    शहनाज गिल का बर्थडे सेलिब्रेशन, आधी रात मनाया जश्न

    'पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल 32 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस को उनके फैंस के साथ ही भाई शहबाज ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी। शहबाज ने सोशल मीडिया पर बहन का एक वीडियो शेयर किया। इसमें वो केक काटती नजर आईं। शहबाज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। बहन शहनाज गिल को शहबाज ने इंस्टाग्राम पर विश किया। एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी बहन शहनाज गिल।'

  • Jan 27, 2025 10:13 AM

    'ये जवानी है दिवानी' दोबारा रिलीज होने के बाद से काट रही बवाल

    'ये जवानी है दीवानी' सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने के बाद भी बवाल काट रही है। 11 साल बाद री रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज फिर से दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए खूब ऑडियंस पहुंच रही है। बता दें कि साल 2013 में 'ये जवानी है दीवानी' ने वर्ल्डवाइड 318 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं री रिलीज होने के बाद रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये से खाता खोला था। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 6 करोड़ रुपये कमाए और पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन 13 करोड़ रुपये रहा।

  • Jan 27, 2025 9:52 AM

    श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने बताए मैरिज प्लान्स

    सिद्धार्थ कनन से बातचीत में खुशी कपूर ने अपने मैरिज प्लान पर बात की। उन्होंने कहा कि वो यंग एज से ही ग्रैंड वेडिंग चाहती हैं। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उनकी बहन जाह्नवी कपूर तिरुपति जाकर अपने पति और बच्चों के साथ वहां रहने का सपना देखती हैं। खुशी ने कहा, 'जाह्नवी ने कहा कि वो तिरुपति जाकर वहां रहना चाहती हैं। अपने बालों में मोगरा लगाकर और अपने पति के सिर पर चंपी करने का ख्वाब देखती हैं। अपने बच्चों को केले के पत्तों पर खाना खिलाना चाहती हैं।'

  • Jan 27, 2025 9:02 AM

    Kareena Kapoor को टारगेट करने वालों पर भड़कीं Twinkle Khanna

    ट्विंकल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए लिखे आर्टिकल में करीना को दोषी ठहराने वाले लोगों पर गुस्सा जाहिर किया है। ट्विंकल खन्ना ने लिखा कि वो सोने से जाने से पहले खिड़की के लॉक को दोबारा चेक करती हैं और सैफ अली खान पर अटैक के बाद घर में असुरक्षितता की भावना घर कर गई है। ट्विंकल ने आगे लिखा-जब सैफ अस्पताल में थे, तब बेतुकी अफवाहें उड़ीं कि उनकी पत्नी घर पर नहीं थीं या हमले के दौरान उनकी मदद करने के लिए बहुत नशे में थीं। किसी भी तरह के सबूत की कमी इस तरह की थ्योरी को रोक नहीं सकती हैं। लोगों को बस पत्नी पर दोष मढ़ने में मज़ा आया - एक बहुत ही पुराना पैटर्न है।

  • Jan 27, 2025 8:36 AM

    शाहरुख खान ने घर की छत पर फहराया झंडा

    शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्टर अपने घर की छत पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर इस तस्वीर व्हाइट शर्ट पहने हुए जय हिंद करते हुए पोज दे रहे हैं। एक्टर सामने तिरंगा फहराया हुआ है। आंखों पर चश्मा और लंबे बालों में शाहरुख काफी ज्यादा स्मार्ट लग रहे हैं। वहीं फैंस शाहरुख के फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खासा प्यार लुटा रहे हैं। हर कई किंग के अंदाज का दीवाना बन गया है।

  • Jan 27, 2025 7:38 AM

    Kriti Kharbanda को हुआ टाइफाइड, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दिया अपना हेल्थ अपडेट

    आखिरी बार फिल्म '14 फेरे' में नजर आईं एक्ट्रेस कृति खरबंदा इन दिनों बीमार हैं। वे टाइफाइड से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज़ सेक्शन में अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए और अपना हेल्थ अपडेट दिया। इस पोस्ट के बाद से फैंस एक्ट्रेस की स्पीडी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।

  • Jan 27, 2025 7:37 AM

    रिपब्लिक डे पर ‘इमरजेंसी’ की कमाई में आई तेजी

    स्काई फोर्स की रिलीज के बाद ‘इमरजेंसी’ के कलेक्शन पर खासा असर पड़ा था और ये लाखों में सिमट गई थी लेकिन दूसरे वीकेंड पर एक बार फिर ‘इमरजेंसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर दबदबा दिखाया और इसके कारोबार में तेजी देखी गई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘इमरजेंसी’ ने रिलीज के 10वें दिन 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘इमरजेंसी’ की 10 दिनों की कुल कमाई अब 16.70 करोड़ रुपये हो गई है।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X