..................... 10 मिनट के लिए बंद हो गई थी श्रेयस तलपड़े की धड़कन, डंकी के खिलाफ उड़ी फेक अफवाह Bollywood Live Updates- Shreyas Talpade's heartbeat stopped for 10 minutes, fake rumor against Dunki - Hindi Filmibeat

Bollywood Live Highlights- 10 मिनट के लिए बंद हो गई थी श्रेयस तलपड़े की धड़कन, डंकी के खिलाफ उड़ी फेक अफवाह

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 16 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी..

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेता श्रेयस तलपड़े की जिनको लेकर खबर आई थी कि उनको हार्ट अटैक आया है। अब खुलासा हुआ है कि एक या दो मिनट के लिए नहीं बल्कि करीब 10 मिनट के लिए उनके दिल ने धड़कना बंद कर दिया था। इस वक्त उनको लेकर ये खुलासा पत्नी ने किया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वो अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करवा रहे हैं।

शाहरुख खान की डंकी को लेकर एक अफवाह फैलाई जा रही है। इसके बाद शाहरुख खान की रेड चिलीज प्रोडक्शन एक्शन मोड में है। फिल्म के एक फेक प्रमोशन का मामला सामने आया है।

एक ट्वीट में दावा किया गया था कि, 23 दिसंबर 2023 को जयपुर के जीटी मॉल में फिल्म डंकी के लिए रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की तरफ से एक फर्जी प्रमोशन इन्वाइट किया जाएगा। इस बात को प्रोडक्शन हाउस ने फेक बताते हुए एक्शन लेने की बात कही है।

इसी तरह की तमाम अपडेट के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Dec 16, 2023 7:45 PM

    Video: शहनाज गिल और गुरु रंधावा का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दोनो के बीच दिखी दोस्ती

    Video: पंजाब इंडस्ट्री के दो मशहूर चेहरे गुरु रंधावा और शहनाज गिल आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज और फोटोज के चलते खबरों में बने रहते हैं। दोनों के बीच खास दोस्ती हमेशा ही देखने को मिलती है। हाल ही में गुरु रंधावा और शहनाज गिल का एक प्यारा वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ अनमोल वक्त गुजारते दिख रहे हैं।

  • Dec 16, 2023 7:09 PM

    बलात्कार के आरोप में यूट्यूबर चंदू साईं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज

    जाने-माने यूट्यूबर चंदू साईं उर्फ चंद्रशेखर साईं किरण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नरसिंघी की एक युवती की शिकायत के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। यूट्यूबर को एक महिला से शादी करने का वादा करने के बाद उसके साथ बलात्कार करने और बहकाने के आरोप में गिरफ्तार किया। नरसिंगी पुलिस ने चंदू साईं को कथित तौर पर एससी एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

  • Dec 16, 2023 6:50 PM

    Randeep Hooda Reception: दिल्ली में एक्टर ने दिया वेडिंग रिसेप्शन, कई सारी हस्तियों ने दर्ज कराई उपस्थिति

    Randeep Hooda Reception: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने मुंबई के बाद दिल्ली में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया। इस रिसेप्श पार्टी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि रणदीप और लिन के रिसेप्शन में कई सारी बड़ी हस्तियों ने रिश्कत की है।

  • Dec 16, 2023 6:02 PM

    खिलती धूप में श्रद्धा कपूर ने खीचीं 250 सेल्फी! एक्ट्रेस ने फोटो संग दिया मजेदार कैप्शन

    श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बिंदास एक्ट्रेस में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया अंदाज की वजह से आए दिन वह चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इस बीच श्रद्धा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो के साथ श्रद्धा कपूर ने मजेदार कैप्शन लिखा है जिसे पढ़कर आपको मजा आ जाएगा।

  • Dec 16, 2023 5:23 PM

    Kriti Sanon: एक्ट्रेस ने दिखाई रॉयल लुक में अपनी कातिलाना अदाएं, फोटोज देख फैंस हुए दीवाने

    Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चाओं में रहती हैं। कृति सेनन की सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फ्लॉइंग है। लगातार एक के बाद एक फिल्में करके कृति ने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। हाल ही में इंटरनेट पर एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सामने आई हैं जिनको देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं।

  • Dec 16, 2023 4:40 PM

    कार, कॉप्स, एक्शन और हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ रिलीज हुआ ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का टीजर

    रोहित शेट्टी की डायरेक्शन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर अपकमिंग सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का दमदार टीजर आज रिलीज हो गया। इस वेब शो की पहली झलक रौंगटे खड़े कर देने वाली है।

  • Dec 16, 2023 4:23 PM

    एनिमल के बाद इंस्टाग्राम पर बढ़े फॉलोवर्स पर तृप्ति ने जताई खुशी

    'एनिमल' फिल्म में तृप्ति डिमरी एक छोटे से किरदार में नजर आईं, बावजूद इसके फिल्म में उनके किरदार 'जोया' को जिस तरह से दर्शक पसंद कर रहे हैं, उसकी कल्पना भी तृप्ति ने कभी नहीं की थी। फिल्म की रिलीज के बाद तृप्ति को 'नेशनल क्रश' और 'भाभी 2' कहकर बुलाया जा रहा है। फिल्म की सफलता के बाद अभिनेत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी फॉलोवर्स की संख्या काफी बढ़ रही है। अब इस पर तृप्ति ने प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जताई है।

  • Dec 16, 2023 3:26 PM

    रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' का एक्शन, पावर, शानदार परफॉर्मेंस से भरपूर टीजर जारी

    फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की पहली ओटीटी सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर शनिवार को जारी किया गया। यह एक्शन, पावर, शानदार परफॉर्मेंस और पुलिस फोर्स से भरपूर है। एक मिनट से ज्यादा लंबे टीजर में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और श्लिपा शेट्टी की झलक मिलती है।

  • Dec 16, 2023 3:14 PM

    आदिवी शेष ने एक्शन ड्रामा से शेयर किए श्रुति हासन के पोस्टर

    एक्टर अदिवी शेष ने शनिवार को अपकमिंग एक्शन ड्रामा से लीडिंग लेडी के कैरेक्टर पोस्टर का अनावरण किया। लेटेस्ट पोस्टर में, श्रुति का आकर्षक लुक नजर आ रहा है। वह गुस्सा जाहिर करती हुई नजर आ रही हैं, और इंटेंस इमोशन के साथ फ्रेम में हैं। अदिवी शेष ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने को-स्टार का लुक शेयर किया और लिखा: ''श्रुति हासन के साथ काम करने को लेकर बेहद गौरवान्वित और उत्साहित हूं।"

  • Dec 16, 2023 2:28 PM

    स्कूल में तैमूर का डांस देख खुश हुई करीना कपूर, एक्ट्रेस ने फोन में कैद की बेटे की परफॉर्मेंस

    Video: सोशल मीडिया पर बैसे तो कई सारे वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं परंतु इनमें से कुछ वीडियो बहुत प्यारे होते हैं जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। ये वीडियो करीना कपूर का है, इसमें देखा जा सकता है कि करीना अपने बेटे तैमूर अली खान के स्कूल में उनकी परफॉर्मेंस देखने पहुंची हैं। और इस दौरान एक्ट्रेस अपने बेटे को डांस करते देख खुशी से खुद फोन में वीडियो बना रही हैं।

  • Dec 16, 2023 1:55 PM

    आगामी पैन इंडिया फिल्म से श्रुति का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा टीजर और टाइटल

    बड़े पर्दे पर जल्द ही एक और पैन इंडिया एक्शन मूवी आने वाली है, जिसको लेकर सिने प्रेमी अभी से उत्साहित हैं। 'मेजर' फेम अदिवी शेष और श्रुति हासन स्टारर इस फिल्म की एक-एक झलक चर्चा का विषय बनी हुई है। गुरुवार को फिल्म में अदिवी शेष का पोस्टर जारी किया गया था। वहीं, अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रुति हासन का पहला लुक जारी किया गया है, जो काफी शानदार लग रहा है।

  • Dec 16, 2023 1:31 PM

    नेशनल क्रश बन चुकी Tripti Dimri की खुबसूरत फोटोज देख फैंस हुए दीवाने, 'भाभी 2' को दे दिए शादी के प्रपोजल

    Tripti Dimri: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में बोल्ड सीन देकर हर तरफ सुर्खियों में आने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी फिर से खबरों में आ गई हैं। इस बार तृप्ति से सोशल मीडिया पर अपनी बेहद प्यारी और खुबसूरत फोटोज पोस्ट की हैं। इन फोटोज को देखकर फैंस एक्ट्रेस के दीवाने हो गए हैं और उनको शादी के प्रपोजल दे रहे हैं।

    नेशनल क्रश बन चुकी Tripti Dimri की खुबसूरत फोटोज देख फैंस हुए दीवाने, 'भाभी 2' को दे दिए शादी के प्रपोजल
  • Dec 16, 2023 1:18 PM

    कृति सैनन की बोल्ड तस्वीरें

    गणपत एक्ट्रेस कृति सैनन इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं। उन्होने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वो बोल्ड लग रही हैं। जैसे ही उन्होने इंस्टाग्राम पर ये साझा किया लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। काफी कम देखा जाता है कि इस तरह के लुक्स के साथ वो धमाका करती हैं।

  • Dec 16, 2023 1:05 PM

    प्रभास की फिल्म सालार की तगड़ी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

    'सालार पार्ट 1 सीजफायर' की एडवांस बुकिंग कर्नाटक, केरल और बेंगलुरु में शुरू हुई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट में अभी तक के आंकड़ों की जानकारी दी गई है। सालार के 22,117 टिकट्स बिक चुके हैं। इससे फिल्म की टोटल कमाई 49.35 लाख हो गई है।

  • Dec 16, 2023 12:10 PM

    क्या है Preity Zinta का असली नाम?

    दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, बीते कुछ दिनों से ये अफवाह फैली हुई है कि प्रीति जिंदा का नाम पहले प्रीतम सिंह जिंटा था, जिसे बाद में उन्होंने बदलकर प्रीति जिंटा कर लिया। इसी अफवाह पर अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खास वीडियो में एक्ट्रेस ने नाम का सच सबको बताया है।

  • Dec 16, 2023 11:36 AM

    तलाक की खबरों के बीच 'ओम शांति ओम' पर नाचे ऐश- अभिषेक

    कुछ ऐसे वीडियोज भी सामने आए हैं जो कि आपको ऑल इज वेल बोलने पर मजबूर कर देंगे। अब हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं वो आपको हैरान कर देगा क्योंकि इसमें ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन को एक ही स्टेज पर डांस करते देखा जा सकता है।

  • Dec 16, 2023 11:03 AM

    श्वेता बच्चन के बेटे को देखते ही ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया कुछ ऐसा

    इस दौरान जैसे ही अगस्त्य ऐश के सामने आया उन्होने कुछ ऐसा किया जो कि चौकाने वाला है। दरअसल इस दौरान ऐश्वर्या और अगस्त्य एक-दूसरे के साथ अपनी बॉन्डिंग दिखाते नजर आए। वीडियो में आप देखेंगे तो ऐसा लगेगा कि ऐश्वर्या राय बच्चन बिल्कुल छोटे बच्चे की तरह अगस्त्य को ट्रीट कर रही हैं।

  • Dec 16, 2023 10:34 AM

    आराध्या बच्चन की एक्टिंग देख ट्रोल हुईं सुहाना खान

    इस दौरान एक वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा जो कि आराध्या बच्चन का था और वो एक्टिंग कर रही थीँ। स्कूल के फंक्शन के दौरान दमदार एक्टिंग करतीं आराध्या के वीडियो सामने आने के बाद लोग मस्ती कर रहे हैं और उनके माथे को लेकर बात कर रहे हैं।

  • Dec 16, 2023 9:56 AM

    पिता शाहरुख खान के सामने अबराम ने की तगड़ी एक्टिंग

    एक्टिंग के बीच अबराम खान ने पिता का सिग्नेचर पोज भी दिया जो कि सभी को हैरान करने के लिए काफी था। इस पोज ने सभी का दिल जीत लिया है और वायरल तस्वीरें आपको हैरान करने के लिए काफी हैं। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में अबराम को नारंगी रंग की शर्ट पहने देखा जा सकता है।

    पिता शाहरुख खान के सामने अबराम ने की तगड़ी एक्टिंग
  • Dec 16, 2023 9:09 AM

    तैमूर को लेकर ऐसे पहुंची करीना कपूर खान

    धीरु भाई अंबानी स्कूल के फंक्शन में स्टार्स के बच्चों को लेकर चर्चा रही। इस वक्त करीना कपूर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो तैमूर के साथ नजर आ रही हैं। स्कूल में वो कुछ इस अंदाज में पहुंची थीं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X