Bollywood Highlights- बिग बॉस के घर से बाहर हुईं शिवानी कुमारी? रायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट लाइव पेज से, जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं शिवानी कुमारी जो कि बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बेघर हो चुकी हैं। जी हां, रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है। बिग बॉस खबरी ने दावा किया है कि शिवानी कुमारी बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर हो गई हैं। यह कई लोगों के लिए एक झटका था क्योंकि शिवानी सबसे मनोरंजक प्रतियोगियों में से एक थी। शो, और दर्शक उसके फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कर रहे थे।

इसके अलावा बाद करें अभिनेता धनुष की फिल्म रायण की जो कि इस वक्त थिएटर्स में है वो कमाल कर रही है। पता चला है कि इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन 5 करोड़ की ओपनिंग इंडिया में दी। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने करीब 10 करोड़ रुपए कहा कमाए हैं। कहा जा रहा है कि जिस तरह से इसकी तारीफ हो रही है, ये कमाई बढ़ेगी और वीकेंड तक फिल्म अच्छे नंबर्स तक पहुंच जाएगी।

इसी तरह के तमाम अपडेट्स के लिए आप दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Jul 27, 2024 5:17 PM

    स्मृति ईरानी ने बिल गेट्स के साथ तस्वीर की शेयर

    हाल ही में स्मृति ईरानी ने माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स के साथ में अपनी एक तस्वीर शेयर की है और यह तस्वीर अनंत राधिका की शादी की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने कैप्शन में लिखा कि "क्योंकि बिल भी कभी बाराती थे।"

  • Jul 27, 2024 4:49 PM

    बच्चे को जन्म देकर बुरी तरह पछता रही है एक्ट्रेस, फूट फूटकर रोई

    Tanvi Thakkar Emotional Video: गुम है किसी के प्यार में सीरियल में ने भी किरदार निभाया था और आज के समय में वह टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है। लेकिन अब हाल ही में उनका रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। दरअसल उन्होंने एक वीडियो को शेयर किया और इसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटा 1 साल का होने जा रहा है। लेकिन वह रोज इतनी चीजें सीख रहा है कि उसकी मां की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

  • Jul 27, 2024 1:25 PM

    BB OTT 3- करोड़ों लोगों के सामने साई केतन राव ने किया प्यार का ऐलान, इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट

    इसके बाद अनिल ने साई से उस महिला के बारे में पूछा और उसने खुलासा किया कि उसकी मां उसके लिए एक ढूंढ लेगी। अनिल कपूर ने इसके आगे कहा, "कोई नहीं, मैं पूछूंगा शिवा, शिवांगी वो नहीं, शिवानी से।" इसके आगे अनिल कपूर ने कहा, "साईं, ऐसा तो नहीं जो आपने अपने गले में अंगुठी पहनी है, कहीं ऐसा तो नहीं है किसी और के हाथ में जाने वाली है?''

  • Jul 27, 2024 12:31 PM

    समलैंगिक किरदार को लेकर बौखलाया पाकिस्तान, फवाद खान और सनम सईद को लगाई लताड़!

    पाकिस्तान में एक वेब सीरीज इस वक्त खबरों का हिस्सा है जिसका नाम बरख है। इसमें पहली बार समलैंगिंगकता को दर्शाया गया है। इस सीरीज के ट्रेलर के रिलीज होते ही पाकिस्तानी बौखला गए हैं और उनका कहना है कि पाकिस्तानी संस्कृति को ये सीरीज शर्मसार कर रही है।

  • Jul 27, 2024 11:13 AM

    मलाइका अरोड़ा को भीड़ से बचाने पहुंचे अर्जुन कपूर, एक्ट्रेस ने नहीं दिया भाव?

    वीडियो में आपको लगेगा कि सब कुछ सही है क्योंकि मलाइका को फैंस के बीच घिरा देख अर्जुन तुरंत उनको भीड़ से प्रोटेक्ट करने के लिए आगे आ जाते हैं। इस दौरान अर्जुन को उनके लिए रास्ता बनाते देखा गया, हालांकि मलाइका तेजी से उनके पास से गुजरीं और इग्नोर करते हुए कमरे से बाहर चली गईं। इवेंट के लिए, मलाइका सफेद ब्लेज़र को-ऑर्ड सेट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अर्जुन ब्लैक सेक्विन शेरवानी और धोती पैंट में नजर आए।

  • Jul 27, 2024 9:59 AM

    मीका सिंह की गोद में दिखीं निक्की तंबोली, लोग बोले- 'क्या पक रहा है?

    लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ये चल क्या रहा है। मीका सिंह के साथ निक्की काफी क्लोज हैं और एक कुर्सी पर दोनों नजर आ रहे हैं। रेड कलर की बोल्ड ड्रेस में निक्की को मीका सिंह की गोद में देखा जा सकता है। इसके बाद से चर्चा हो रही है कि मीका सिंह के साथ निक्की का क्या पक रह है?

  • Jul 27, 2024 9:23 AM

    नेपोटिज्म पर छलका शिवांगी जोशी का दर्द

    ''शिवांगी जोशी ने खुलासा किया कि कई ऑडिशन से गुजरने के बावजूद उन्हें आखिरी मिनट में एक मशहूर वेब सीरीज से हटा दिया गया था। "सब कुछ तय था," लेकिन उन्होंने कहा कि फिल्मांकन से ठीक पहले उनकी जगह एक स्टार किड ने ले ली थी।'' हालांकि उन्होने उस सीरीज और स्टारकिड का नाम नहीं लिया है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X