..................... Bollywood Live Updates- Shatrughan Sinha seen with Zaheer Iqbal, Chandu Champion earns Rs 35 crore! - Hindi Filmibeat

Bollywood Live Updates- जहीर इकबाल के साथ दिखे शत्रुघ्न सिन्हा, चंदू चैंपियन की कमाई 35 करोड़!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

नाराजगी की अफवाहों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने पहली बार है होने वाला दामाद जहीर इकबाल के साथ पोज दिए हैं। इस दौरान ये दोनों कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़े पैपराजी को दोनों ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। इस दौरान दिग्गज अभिनेता ने पैपराज़ी के अनुरोध पर भी 'खामोश!' कहा। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब इतना तय है कि सिन्हा परिवार शादी से खुश है।

इसके अलावा बात करें कार्तिका आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन की तो इसका एक सप्ताह का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड सामन आया है। सप्ताह के दिनों में गिरावट देखी गई है। Sacnilk.com की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सोप्रट्स ड्रामा फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Jun 21, 2024 6:47 PM

    अनिल कपूर के सामने स्टेज पर हथोड़ा उठाएगी 'वड़ापाव' गर्ल

    मेकर्स ने जियो सिनेमा के इंस्टा अकाउंट पर शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें वड़ापाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित अनिल कपूर के सामने झक्कास एंट्री लेती हैं। इस वीडियो में चंद्रिका का चेहरा पूरा तो नहीं दिखाया जा रहा, लेकिन हर किसी को पता है कि वह चंद्रिका ही है। वीडियो में पहले अनिल कपूर वड़ापाव गर्ल की तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं और फिर वह उनके जिंदगी के विवादों पर जिक्र करते हैं। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अनिल कपूर बोलते हैं कि आपकी लाइफ में बहुत ही उथल-पुथल है। लोगों ने आप पर बहुत सारे इल्जाम लगाए हैं। इसके बाद अनिल कपूर एक-एक इल्जाम बताते हैं और चंद्रिका उसका जवाब देती हैं।

  • Jun 21, 2024 6:44 PM

    Anurag Kashyap ने नखरीले एक्टर्स पर फिर कसा तंज

    अनुराग कश्यप ने कहा कि कुछ एक्टर्स शूटिंग के दौरान शेफ को काम पर रखना पसंद करते हैं जो रोज के बहुत ज़्यादा पैसे वसूलते हैं। नाम लिए बिना, कश्यप ने कहा कि एक्टर्स की सबसे "बेवकूफी भरी" डिमांड एक शेफ की है जो हर रोज 2 लाख रुपये चार्ज करता है। उन्होंने कहा, "ऐसा खाना बनाना जिसे देखकर ऐसा लगे कि ये खाना है या पक्षियों का चारा। इतना छोटा सा आता था।" उन्होंने कहा कि उस एक्टर को कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स थीं, जिसके कारण वे केवल शेफ द्वारा पकाया गया खाना ही खा सकते थे।

    Anurag Kashyap ने नखरीले एक्टर्स पर फिर कसा तंज
  • Jun 21, 2024 6:43 PM

    जय भानुशाली के हाथ लगा ये हिट शो

    जय भानुशाली ने कई रियलिटी शो होस्ट किए हैं और अब उनके हाथ रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर लग गया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि इस बार वह अकेले इस सीजन को होस्ट नहीं कर रहे हैं।

  • Jun 21, 2024 6:42 PM

    कपिल शर्मा से नाराज हैं सुमोना चक्रवर्ती

    टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग रोमानिया में कर रही हैं। वह इससे पहले कपिल शर्मा के शो में नजर आई थीं। सुमोना ने खुलासा किया कि वह खुद अपनी मर्जी से कपिल के शो से बाहर नहीं हुई हैं। सुमोना ने बताया कि शो से निकाले जाने पर पहले वो गुस्सा थीं।

  • Jun 21, 2024 6:42 PM

    वड़ापाव गर्ल ने मैक्सटर्न को किया रिप्लेस

    यू ट्यूबर मैक्सटर्न यानी सागर ठाकुर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खुलासा करते दिख रहे हैं कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन वड़ा पाव गर्ल ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। ये बाद उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताई है।

  • Jun 21, 2024 6:41 PM

    आज से धमाकेदार अंदाज में शुरू होगा बिग बॉस ओटीटी 3

    कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन शुरू होने वाला है। अनिल कपूर इस सीजन के होस्ट हैं, जो ग्रैंड स्टाइल में आज यानी 21 जून को इस शो का ग्रैंड प्रीमियर का आगाज करेंगे। अनिल कपूर शो में एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स का स्वागत करेंगे।

  • Jun 21, 2024 1:34 PM

    दो तलाक पर करण सिंह ग्रोवर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

    अब हाल ही में करण सिंह ग्रोवर ने अपनी दो शादियां टूटने को लेकर पहली बार रिएक्ट किया है। बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि "मैं प्रोफेशनल एक्टर नहीं हुआ करता था और मैं एक ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो किसी के सामने जाकर किसी भी बात को जस्टिफाई करूं। ऐसा इसीलिए क्योंकि मुझे इसकी कोई जरूरत नहीं है।"

  • Jun 21, 2024 12:49 PM

    तैमूर की नैनी ने झाड़ी ऐसी अंग्रेजी

    ये वीडियो तैमूर की नैनी का है जो कि फर्राटेदार अंग्रेजी झाड़ती हुईं नजर आ रही है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान है और नैनी की तारीफ करते हुए उस महिला नेता को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है, एक ओर महिला मंत्री हैं और एक ओर नैनी का जॉब करने वाली ये पढ़ी लिखी महिला। बता दें कि तैमूर को बड़ा करने में इनका काफी बड़ा योगदान है।

  • Jun 21, 2024 11:38 AM

    बकरीद पर लोगों खाना परोसती नजर आईं सुहाना खान?

    सुहाना खान का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा दिखेगा जिसको देखकर आप हैरान होने वाले हैं। वीडियो में किंग खान की बिटिया लोगों के लिए खाना परोसती नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि ये वीडियो बकरीद के मौके का है लेकिन इसको लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है।

  • Jun 21, 2024 10:48 AM

    रियल चैंपियन मुरलीकांत पेटकर ने कार्तिक आर्यन को लेकर कह डाली ये बात

    असली चैंपियन मुरलीकांत पेटकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है: "कबीर खान के विजन और लीडरशिप के बिना पूरी फिल्म का प्रोजेक्ट मुमकिन नहीं होता। इस फिल्म को बनाने में उनकी डेडीकेशन लाजवाब है। मैं उनकी मेहनत के लिए दिल से शुक्रगुजार हूं। फिल्म की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन की डेडीकेशन और कड़ी मेहनत देखना वाकई इंस्पायर करने वाला था।

  • Jun 21, 2024 10:28 AM

    Anupam Kher के ऑफिस में हुई चोरी, पैसे तो लूटे ही साथ में चोरों ने चुरा ली ये खास चीज

    अनुपम खेर हमेशा से ही सोशल मीडिया पर अपने विचार रखते आए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मुंबई ऑफिस में हुई एक घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर किया। एक्टर ने एक वीडियो शेयर करके बताया कि दो चोर उनके वीरा देसाई रोड ऑफिस में घुसे और उनकी तिजोरी के लॉकर के साथ-साथ एक फिल्म निगेटिव भी चुरा ले गए।

  • Jun 21, 2024 9:56 AM

    यूट्यूबर ध्रुव राठी और गौरव तनेजा की भिड़ंत, सद्गुरु के एक पोस्ट ने इंटरनेट पर काटा बवाल!

    मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी और गौरव तनेजा को भला कौन नहीं जानता है। लेकन अब कुछ ऐसा हुआ है कि दोनों कंटेंट क्रिएटर्स आपस में भिड़ गए हैँ। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच जुबानी जंग देखी जा रही रही है और लोग इसको लेकर काफी नाराज हैं। गौरतलब है कि ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इंडिया बनाम भारत के बारे में एक पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया था और इसके बाद ये पूरा विवाद बढ़ा था।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X