..................... धूम 4 का हिस्सा नहीं होंगे शाहरुख खान, सलार की कमाई में गिरावट Bollywood Live Updates- Shahrukh Khan will not be a part of Dhoom 4, Salaar Box Office news - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- धूम 4 का हिस्सा नहीं होंगे शाहरुख खान, सलार की कमाई में गिरावट

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 30 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं सुपरस्टार शाहरुख खान की जो कि धूम 4 को लेकर खबरों का हिस्सा थे। ऐसा कहा जा रहा था कि इस फिल्म के लिए उनको अप्रोच किया गया था। हालांकि खबर है कि ये बात पूरी तरह से गलत है।

शाहरुख खान इसका हिस्सा नहीं होंगे। कुछ दिनों से लगातार शाहरुख खान का नाम इस फ्रेंचाइजी से जोड़ा जा रहा था। गौरतलब है कि शाहरुख खान दूसरे प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। उनका धूम से जुड़ने वाली खबर रिएक्शन नहीं आया है।

प्रभास की सलार अपने दूसरे सप्ताह में पहुंचते ही दम तोड़ चुकी है। फिल्म से जितनी उम्मीद की जा रही थी उतनी कमाई अब नहीं हो रही है। बीते दिन प्रभास की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 7 करोड़ की कमाई की थी जिसके बाद इसका फालआउट शुरु हो गया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म उस आंकड़े तक नहीं पहुंचेगी जिसकी उम्मीद की जा रही थी। इस साल शाहरुख खान की जवान और पठान ने दमदार कमाई की है।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Dec 30, 2023 7:48 PM

    शिव ठाकरे के नए घर के लिए फराह खान ने गणपति बप्पा की मूर्ति की गिफ्ट

    कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान ने सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे को भगवान गणेश की मूर्ति उपहार में दी। हाल ही में शिव ठाकरे ने मुंबई में अपना घर खरीदा है।

  • Dec 30, 2023 6:37 PM

    करीना कपूर खान का नए साल का मंत्र, 'खुद को बहस से दूर रखें'

    बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने परिवार और दोस्तों के साथ स्विट्जरलैंड में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने अपना 2024 का मंत्र शेयर किया। 'जब वी मेट' की एक्ट्रेस अपने पति और एक्टर सैफ अली खान, अपने बच्चों तैमूर, जेह और करीबी दोस्त नताशा पूनावाला के साथ छुट्टियों पर हैं। करीना अपने फैंस के लिए स्विट्जरलैंड की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। शनिवार को, करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नए साल के मंत्र का खुलासा किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''मैं अपने जीवन के उस पड़ाव पर हूं, जहां मैं खुद को बहस से दूर रखती हूं। भले ही आप मुझे 1+1=5 बताएं, आप बिल्कुल सही हैं, एन्जॉय करें।''

  • Dec 30, 2023 5:29 PM

    'बिग बॉस 17': सलमान ने मुनव्वर और आयशा की क्लास ली, एक्ट्रेस से पूछा, शो में आने का मकसद

    रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 17' को होस्ट करने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी और आयशा खान को अपने निशाने पर लिया।

  • Dec 30, 2023 5:10 PM

    बाढ़ पीड़ितों की मदद करते दिखे दलपति विजय, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

    तमिल अभिनेता दलपति विजय आज (30 दिसंबर) थूथुकुडी (तूतीकोरिन) और तिरुनेलवेली जिलों के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तूतीकोरिन हवाई अड्डे पर पहुंचे। अभिनेता अपनी एक्टिंग के साथ समाजसेवा के लिए भी जाने जाते हैं। वे यहां उन परिवारों को राहत सामग्री वितरित करने के लिए पहुंचे थे, जो हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।

  • Dec 30, 2023 4:32 PM

    सालार के बाद फिर से स्क्रीन पर जादू दिखाने के लिए तैयार प्रभास, नए फिल्म की हुई अनाउंटमेंट

    Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म सालार को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म जमकर कमाई कर रही हैं और दर्शकों का मनोरंजन भी भरपूर कर रही हैं। फिल्म की हर तरफ तारीफ हो रही हैं। अब सालार के बाद प्रभास फिर से दर्शकों का नए अंदाज से मनोरंजन कर रहे हैं। एक्टर की नई फिल्म की घोषणा हो चुकी हैं।

    सालार के बाद फिर से स्क्रीन पर जादू दिखाने के लिए तैयार प्रभास, नए फिल्म की हुई अनाउंटमेंट
  • Dec 30, 2023 3:37 PM

    न्यू ईयर मानने के लिए निकली सुजैन खान और अर्सलान गोनी, पासपोर्ट घर भूलने के करण वापस लौटे घर, ट्रोल

    Sussanne khan- Arslan goni: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान आए दिन अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ धूमते-फिरते दिख जाती हैं। दोनों के कई सारे वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में सुजैन और अर्सलान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ये वीडियो एयरपोर्ट का है।

  • Dec 30, 2023 3:05 PM

    फैन के साथ गले मिलते दिखे एनिमल स्टार रणबीर कपूर, एक्टर का क्यूट एक्सप्रेशन हुआ वायरल

    रणबीर कपूर फिल्म एनिमल को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। इसके साथ ही 'एनिमल' थिएटर में सालार और डंकी के रिलीज होने के बाद भी जमी हुई है। फिलहाल रणबीर अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर के छुट्टियों पर हैं। इसी बीच रणबीर कपूर की एक फीमेल फैन के साथ तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है। इसमें रणबीर अपनी फीमेल फैन को गले लगाते हुए दिख रहे हैं, तस्वीर में रणबीर के क्यूट एक्सप्रेशन की भी खूब चर्चा हो रही है।

    फैन के साथ गले मिलते दिखे एनिमल स्टार रणबीर कपूर, एक्टर का क्यूट एक्सप्रेशन हुआ वायरल
  • Dec 30, 2023 2:37 PM

    एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ में धूम मचाने आ रहे हैं वरुण और आलिया, जल्द शुरु करेंगे 'दुल्हनिया 3' की शूटिंग!

    Dulhania 3: एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और आलिया भट्ट तैयार हैं। खबरों की मानें तो जल्द ही करण जौहर की फिल्म दुल्हनियां 3 की शूटिंग शुरु होंगी और इस फिल्म में फिर से वरुण और आलिया की जोड़ी नजर आएंगी। हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद वरुण धवन ने फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त के लिए कमर कस ली है।

    एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ में धूम मचाने आ रहे हैं वरुण और आलिया, जल्द शुरु करेंगे 'दुल्हनिया 3' की शूटिंग!
  • Dec 30, 2023 2:00 PM

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री से नागार्जुन ने की मुलाकात, पत्नी अमाला के साथ पहुंचे सीएम आवास

    तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करते हैं। साउथ से लेकर नॉर्थ तक, बड़ी संख्या में उनके फैंस मौजूद हैं। उनकी फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच हाल ही में अभिनेता को तेलंगाना के मुख्यमंत्री आवास पर देखा गया। सीएम रेवंत रेड्डी से उन्होंने अपनी पत्नी अमाला अक्किनेनी के साथ मुलाकात की।

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री से नागार्जुन ने की मुलाकात, पत्नी अमाला के साथ पहुंचे सीएम आवास
  • Dec 30, 2023 1:43 PM

    Bigg Boss 17: वीकेंड के वार में मुनव्वर और आयशा पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, पूछ लिया रिश्ते का सच

    Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस वक्त लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन नए नए धमाके हो रहे हैं और साथ की कटेस्टेंट का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। ऐसे में दर्शकों का भी जमकर मनोरंजन हो रहा है। इसी बीच वीकेंड के बार में सलमान खान बहुत गुस्से में नजर आए और इस दौरान सलमान का गुस्सा मुनव्वर और आयशा पर निकला।

  • Dec 30, 2023 1:17 PM

    तारा सुतारिया की तस्वीरें हो रही हैं वायरल

    न्यू ईयर पार्टी के लिए सभी सितारे वक्त निकालकर मुंबई से निकल चुके हैं। इस वक्त कुछ तस्वीरें तारा सुतारिया की सामने आ रही हैं जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं। उन्होने इन तस्वीरों के साथ खाने पीने का सामान भी साझा किया। लोगों को ये काफी पसंद आ रहा है।

  • Dec 30, 2023 12:43 PM

    नाबालिग छात्र के साथ महिला टीचर की अंतरंग तस्वीरें हुईं लीक

    एक सरकारी हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका के रूप में पहचानी जाने वाली महिला को एक पुरुष छात्र के साथ ऐसा फोटोशूट करते देखा जा सकता है। जो तस्वीरें लीक हुई हैं उसमें प्रधानाध्यापिका को हाई स्कूल के छात्र के साथ रोमांटिक पोज में देखा जा सकता है।

    नाबालिग छात्र के साथ महिला टीचर की अंतरंग तस्वीरें हुईं लीक
  • Dec 30, 2023 11:57 AM

    Sshura का हाथ पकड़ एयरपोर्ट पहुंचे Arbaaz Khan बुरी तरह से ट्रोल

    इस वीडियो के सामने आने के बाद अरबाज खान को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल अरबाज खान को शादी के बाद अपनी नई नवेली पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनकी हाइट को लेकर मजाक बना रहे हैं।

    Sshura का हाथ पकड़ एयरपोर्ट पहुंचे Arbaaz Khan बुरी तरह से ट्रोल
  • Dec 30, 2023 11:24 AM

    कड़कड़ाती ठंड में अनुष्का सेन का ऐसा वीडियो वायरल

    अनुष्का सेन का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें वो बर्फ का आनंद लेती दिख रही हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आकर धमाका कर दिया है। लोगों का कहना है कि वो काफी हॉट लग रही हैं।

  • Dec 30, 2023 10:38 AM

    सुजैन खान के साथ एयरपोर्ट पहुंचे अरसलान गोनी पासपोर्ट भूले

    इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अरसलान गोनी के साथ नजर आ रही हैं। अरसलान को इस वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि वो पासपोर्ट भूल गए हैं। इसके बाद दोनों वापस चले जाते हैं।

  • Dec 30, 2023 10:13 AM

    Salaar के सबसे तगड़े एक्शन सीन्स का BTS वीडियो रिलीज

    सुपरस्टार प्रभास के एक्शन सीन टॉप फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं और पूरा देश उनके लार्जर दैन लाइफ स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर अपनी दीवानगी दिखा रहा है। इस फिल्म के सभी एक्शन ब्लॉक जनता के लिए हैं, लेकिन एक एक्शन सीक्वेंस जो जनता को आकर्षित करता है वह मंदिर में लड़ाई का सीक्वेंस एकमात्र एक्शन सीक्वेंस है।

    Salaar के सबसे तगड़े एक्शन सीन्स का BTS वीडियो रिलीज
  • Dec 30, 2023 9:49 AM

    शूटिंग के लिए शिमला पहुंची मॉडल के साथ हुआ रेप

    लुधियाना से शूटिंग करने के लिए शिमला आई मॉडल को दरिंदगी का शिकार बना लिया गया है। मॉडल के साथ रेप हुआ है और इसके बाद से अफरा तफरी का माहौल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस पीड़ित मॉडल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने बताया कि वो 22 दिसंबर को शूटिंग के लिए लुधियाना से शिमला आई थी और रात को शिमला के एक होटल में ठहरी थी।

  • Dec 30, 2023 9:30 AM

    64 की उम्र में बिना पैंट के काउच पर ऐसी हरकत कर रहीं थीं नीना गुप्ता

    64 साल की नीना गुप्ता इस वीडियो में मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं। उन्होने सिर्फ एक व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है। बिना पैंट के काउच पर बैठकर मचलतीं नीना गुप्ता का वीडियो आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो के साथ उन्होने लिखा है, ''या जल भून लो...या मुझे प्यार करो...चुनाव तुम्हारा है!''

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X