Bollywood Highlights- पठान और तारा सिंह की दुश्मनी खत्म, गदर 2 की सक्सेज पार्टी में दिखे तीनों खान

bollywood live updates

Bollywood Live Updates 3 September- 30 साल के बाद सनी देओल फिर शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं और इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

डर से शुरु हुई ये दुश्मनी गदर 2 की सफलता के बाद तब खत्म हुई थी जब शाहरुख खान ने खुद कॉल करके सनी देओल को मुबारकबाद दी थी। इस बाद गदर 2 की इस सक्सेज पार्टी में शाहरुख खान आए और सनी देओल के साथ पोज देकर इस साल की सबसे बड़ी खबर बन गए।

इसके अलावा सनी देओल की पार्टी में सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान भी नजर आए। सभी जानते हैं कि शाहरुख खान और आमिर खान में इतनी अच्छी नहीं बनती थी लेकिन अब वो भी पूरी तरह से सही हो चुका है।

सलमान खान को कार्तिक आर्यन के साथ पोज देते हुए देखा गया था जबकि आमिर खान अकेले ही नजर आए। सितारों का जमावड़ा इस पार्टी में रहा।

इसी तरह तरह की बॉलीवुड की ताजा जानकारी पाने के लिए आप जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Sep 3, 2023 8:38 PM

    Chandramukhi 2 Trailer: रोंगटे खड़े कर देगा कंगना रनोट की चंद्रमुखी 2 का ट्रेलर

    Chandramukhi 2 Trailer: कंगना रनोट पिछले काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म चंद्रमुखी 2 को लेकर लगातार चर्चा में है। फैंस को कंगना की इस मूवी का इंतजार बेसब्री से है। ऐसे में रविवार को फिल्म मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है। चंद्रमुखी 2 का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया। कंगना रनोत और राघव लॉरेंस की चंद्रमुखी 2 का ट्रेलर आखिरकार रविवार को चेन्नई में धूमधाम से रिलीज किया गया। कंगना रनोट पहली बार इस तरह के किरदार में नज़र आ रही है। 2 मिनट और 27 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत एक बड़े संयुक्त परिवार से होती है । जो एक समस्या को हल करने के इरादे से एक हवेली में रहने के लिए आता है । जहां चंद्रमुखी की आत्मा उन्हें परेशान करती है। ट्रेलर में राघव और कंगना अपने शानदार किरदार में नज़र आ रहे हैं ।

  • Sep 3, 2023 7:36 PM

    'सीमा तो शुद्ध देसी घी है, जहां मर्जी हो वहां लगाओ', ए पी सिंह के इस लफ्जों पर मचा बवाल

    सीमा को भारत की नागरिकता दिलवाने की जद्दोजहद में लगे वकील ए पी सिंह से जब पूछा गया कि सीमा हैदर और सचिन मीणा की कहानी पर एक फिल्म बन रही है, अमित जानी नाम के एक व्यक्ति इन पर फिल्म बना रहे हैं, क्या आपको इसकी जानकारी है? तो इस पर उन्होंने कहा कि 'उन्होंने और सीमा ने किसी को कोई परमिशन नहीं दी है फिल्म बनाने के लिए, सीमा-सचिन बेल पर हैं और अभी हमारा ध्यान सीमा को यहां की नागरिकता दिलवाने पर है। लेकिन अगर कोई सीमा या हमारा नाम लेकर अपनी रोजी-रोटी चला रहा है तो कोई बात नहीं। फिर जब उनसे पूछा गया कि अगर वो फिल्म बनाते हैं तो क्या आप उन पर एक्शन लेंगें, जिस पर एपी सिंह ने कहा कि 'फिल्म जब बनेगी तब देखेंगे कि क्या बना है क्योंकि कुछ लोग सुर्खियों में बने रहने के लिए भी सीमा के नाम का प्रयोग करते हैं। सीमा तो शुद्ध देसी घी है, कोई पराठे में लगा लो, कोई रोटी में लगा लो, कोई खिचड़ी में लगा लो, दाल में डाल लो, सब्जी में डाल लो, जहां जिसको स्वाद लगता है, सीमा के नाम का प्रयोग कर लेते हैं।' एपी सिंह का सीमा को 'शुद्ध देसी घी' कहना ही यूजर्स को रास नहीं आया और इसी वजह से वो एपी सिंह को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि 'क्या भाई इस तरह से होते हैं?'

  • Sep 3, 2023 6:52 PM

    राखी सावंत के अबाया और उमरा वीडियो देख भड़की गौहर खान, बोलीं- इस्लाम को मजाक बना दिया.. ड्रामा..

    Gauahar Khan Lashes Out On Rakhi Sawant Islam: राखी सावंत अपने पति आदिल खान के साथ सार्वजनिक विवाद को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। राखी ने उमरा करते समय अचानक इस्लाम के प्रति अपना प्यार दिखाया और इसके बाद अबाया पहनना शुरू कर दिया। अब, गौहर खान ने राखी सावंत पर सीधा कटाक्ष किया कि वह अपने प्रचार स्टंट के लिए उमरा का उपयोग कैसे करती हैं। हाल ही में, गौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक आईजी कहानी साझा की। उन्होंने एक कहानी दोबारा पोस्ट की कि कैसे कतर की एक चैरिटी ने 20 अनाथ बच्चों को उमरा भेजा। इसके अलावा, गौहर ने सीधे तौर पर नाम लिए बिना अपने दिल की बात कही और कहा कि कुछ लोग इस्लाम को मजाक के रूप में ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'भयानक दिखने वाला' अबाया पहनने से कोई व्यक्ति मुस्लिम नहीं हो जाता। आदिल खान दुर्रानी के यह दावा करने के बाद कि राखी सावंत सना खान की तरह बनना चाहती थीं और इस्लामिक संस्कृति से आकर्षित थीं, राखी ने अपनी कहानी साझा की।

  • Sep 3, 2023 5:59 PM

    ससुराल में कैटरीना कैफ का फिर दिखा देसी बहू अवतार

    Katrina Kaif Latest Look: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर ट्रेडिशनल लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस फोटो पर ना सिर्फ उनके फैंस ने, बल्कि कई मशहूर हस्तियां भी उनकी तारीफ की है। कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने सैल्मन पिंक कलर का सूट पहना है, जिसमें वो काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने साथ कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'कल का दिन'। तस्वीरें देखने के बाद नेटिजंस इसी बात की चर्चा कर रहे हैं कि ये हसीना ससुराल में ऐसे ही खूबसूरत अंदाज में रहती है।

  • Sep 3, 2023 3:55 PM

    पन्नी में पानी.. पानी में मछली.. उर्फी बन गई मछली जल की रानी

    Urfi Javed New Look: वीकेंड पर उर्फी जावेद काफी चिल मूड में इंजॉय कर रही हैं। ऐसे में इस हसीना ने अपने फैंस के साथ वीकेंड लुक भी सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। उर्फी जावेद का ये लुक मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उर्फी ने इस बार फैंस की इमेजिनेशन से भी परे की ड्रेस तैयार की है। उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो हसीना ने इस दौरान ट्रांसपेरेंट पन्नी में पानी भरे और फिर उसमें मछली छोड़ो अपनी ब्रा तैयार की है। इस दौरान उर्फी ब्रालैस और टॉपलैस अंदाज में सिर्फ इस एक्वेरियम लुक से फैंस को सरप्राइज देती दिखाई दे रही हैं। फैंस उर्फी की इस इमेजिनेशन को सलाम ठोक रहे हैं।

  • Sep 3, 2023 3:26 PM

    मैच के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब ने बांधे हार्दिक पांड्या के फीते

    India Pakistan Match: एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार हर फैंस को था। लेकिन बारिश की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा। टीम इंडिया ही सिर्फ मैच में बल्लेबाजी कर सकी। पाकिस्तान की टीम मुकाबले में एक गेंद भी नहीं खेल सकी। भले इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। लेकिन इसमें कई सारे मोमेंट्स रिकॉर्ड हुए। इन्हीं में एक वो था जब पाकिस्तान के एक क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के जूते के फीते बांधते दिखाई दिए।

  • Sep 3, 2023 2:29 PM

    सनी देओल से बतियाते नजर आए सलमान खान

    गदर 2 की पार्टी से एक वीडियो और तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान और सनी देओल एक दूसरे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पैपराजी पेज पर डाला गया है और लोग दोनों को एक साथ देखकर काफी खुश हैं।

  • Sep 3, 2023 1:57 PM

    कुशी फिल्म की कमाई में भारी गिरावट

    'कुशी' ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई ने भी मेकर्स को खुश कर दिया। दर्शक और क्रिटिक्स की तरफ से भी फिल्म को हरी झंडी मिली, मगर दूसरे दिन की कमाई पहले दिन से आधी रही, जो शायद मेकर्स की चिंता बढ़ा दे.. अभी तक फिल्म ने 25 करोड़ का बिजनेस किया है।

  • Sep 3, 2023 1:20 PM

    आमिर, शाहरुख और सनी देओल एक साथ आए नजर

    गदर 2 की सक्सेस पार्टी के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान, आमिर खान और सनी देओल एक साथ नजर आ रहे हैं। एक वक्त था जब शाहरुख खान से सनी देओल और आमिर खान.. दोनों ही बात नहीं करते थे। हालांकि अब वक्त बदल चुका है।

  • Sep 3, 2023 12:47 PM

    24 घंटे में तोड़ा जवान का धमाका, टूटा 'पठान' का रिकॉर्ड

    सैकनिल्क के डाटा के अनुसार, पहले 24 घंटे में ही 'जवान' के लिए, सिर्फ तीन बड़ी नेशनल सिनेमा चेन्स में ही 1 लाख 65 हजार से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हो गए। पठान ने इसके पहले 24 घंटे में 1 लाख 17 टिकट बुक किए थे। इस तरह से पठान से आगे जवान पहले ही जा चुकी है।

  • Sep 3, 2023 12:03 PM

    ब्राजीलियन एक्ट्रेस की बेहद कम उम्र में मौत

    ब्राजील से इस वक्त एक बुरी खबर सामने आई है और पता चला है कि एक 43 वर्षीय मॉडल का निधन हो गया है। इस मॉडल का नाम Silvina Luna है। खबरें हैं कि काफी समय से वो अस्पताल में थीं और गुरुवार को उनके भाई ने ही डॉक्टरों से कहा था कि उनको वेंटिलेटर से हटा दिया जाए। इसके बाद उनका निधन हो गया और लोग काफी दुखी है।

    ब्राजीलियन एक्ट्रेस की बेहद कम उम्र में मौत
  • Sep 3, 2023 11:10 AM

    500 करोड़ की दहलीज पर गदर 2.. क्या पहुंचेगे मुकाम तक?

    फिल्म ने अब तक 493.15 करोड़ बटोर लिए हैं। हालांकि, वर्ल्डवाइड में 'गदर 2' 600 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। खैर, अब देखना दिलचस्प होगा कि रविवार को फिल्म का क्या हाल होता है। मूवी 500 करोड़ छूती है या फिर थोड़ा और समय लगने वाला है।

  • Sep 3, 2023 10:17 AM

    गदर 2 की सक्सेज पार्टी में पहुचें संजय दत्त

    संजू बाबा को इस लुक में देखकर फैंस काफी खुश है। सनी देओल की फिल्म गदर 2 की सक्सेज पार्टी में संजय दत्त भी पहुंचे थे। हालांकि अभी तक सनी देओल के साथ संजय दत्त का वीडियो इस पार्टी के दौरान सामने नहीं आया है। लेकिन इतनी तय है कि संजू बाबा कमाल के लग रहे हैं।

  • Sep 3, 2023 10:15 AM

    सलमान खान से मिले इब्राहीम और सारा

    सारा अली खान और इब्राहीम भी गदर 2 की सक्सेज पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात सलमान खान से हो गई। मेगास्टार ने दोनों को गले लगाया और इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान के लुक्स के भी चर्चे हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X