Bollywood Highlights: आज शाहरुख खान की जवान का ट्रेलर होगा रिलीज, रक्षाबंधन पर गदर 2 ने की शानदार कमाई

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates: शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) 7 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है। 31 अगस्त को यानी आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा, फिल्म रिलीज के करीब 8 दिन पहले ही ट्रेलर रिलीज किया जा रहा है। फैंस के बीच शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी लोगों मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही हाथों-हाथ टिकट बिक गए हैं। अमेरिका में फिल्म की ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग देखने को मिली है।

दर्शकों के खास प्रेम की वजह से रक्षाबंधन के मौके पर यानी फिल्म रिलीज के 20वें दिन सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने धमाकेदार कमाई की है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'गदर 2' ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को रक्षाबंधन के मौके पर 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'गदर 2 की कुल कमाई अब 474.5 करोड़ रुपये हो गई है। दरअसल सनी देओल की फिल्म'गदर 2' की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी चटपटी, महत्वपूर्ण और मजेदार खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Aug 31, 2023 5:25 PM

    Dream Girl 2 BO: रक्षाबंधन पर भी कायम रहा 'पूजा' का जादू, 100 करोड़ी बनने से अब इतने कदम दूर!

    बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर से बड़े पर्दे पर पूजा बनकर ऐसा जलवा दिखाया कि बॉक्स ऑफिस पर तो डंका ही बज गया है। गदर 2 की आंधी में अपने पैर जमाते हुए आयुष्मान खुराना की फिल्म ने छठे दिन भी मोटी कमाई कर डाली है। और अब ड्रीम गर्ल 2 का टोटल कलेक्शन का आंकड़ा 60 करोड़ के करीब पहुंच गया है। गदर 2 की ताबड़तोड़ कमाई के बीच आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने अपने पैर जमा लिए हैं। और रिलीज के 5 दिनों में ही 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। पांच दिनों में 52 करोड़ की कमाई करने के बाद अब ड्रीम गर्ल 2 ने छठे दिन भी रिकॉर्ड सेट कर डाला है।

  • Aug 31, 2023 4:51 PM

    VIDEO: डीजे पर मटक रही थी भाभी, जैसे ही पड़ी देवर की नजर तो पास जाकर करने लगा... वीडियो वायरल

    Devar Bhabhi Wedding Dance Video: देवर-भाभी का रिश्ता बेहद खास होता है जिसे सम्मान के साथ, हंसी-मजाक, मौज-मस्ती भी शामिल होती है। इनके बीच की मौज-मस्ती का सबसे अच्छा नजारा आपको शादियों के मौके पर देखने को मिलता है जब दोनों जमकर एक दूसरे के साथ डांस करते हैं। यूं तो सोशल मीडिया पर देवर भाभी का डांस वीडियो वायरल होता रहता है पर कुछ साल पहले एक वीडियो चर्चा में आया था जो आज भी काफी पसंद किया जाता है और अक्सर वायरल होता रहता है।

  • Aug 31, 2023 4:01 PM

    इस हसीना का बोल्ड वीडियो देखते ही बह रहे हैं लोगों के पसीने, बिना कपड़ों के गोल गोल घूमने लगी और...

    Sonali Raut Bold Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री कैलेंडर गर्ल के नाम से मशहूर सोनाली राउत ने अपना लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जो कि आग की तरह वायरल हो गई है। सोनाली राउत का वीडियो को सामने आने के बाद वायरल होने में कुछ ही देर लगती है। कुछ ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। सोनाली राउत के लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में ये हसीना हद से ज्यादा सेक्सी अंदाज में अपने हुस्न के जलवे दिखाती नजर आ रही है। इस दौरान सोनाली ब्रालैस अंदाज में सिर्फ और सिर्फ मोतियों से बने शेल से अपने प्राइवेट पार्ट कवर किए दिखाई दे रही हैं।

  • Aug 31, 2023 3:20 PM

    4 महीने प्रेग्नेंट घूम रही हैं किन्नर बहू! जानिए कब होगी हसीना की डिलिवरी

    Rubina Dilaik Pregnant News: एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपनी पर्नसल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है। पिछले कई दिनों से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आ रही थीं। दरअसल, रुबीना ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की थी। फोटोज में फैंस ने एक्ट्रेस बेबी बंप स्पॉट किया। जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाने लगीं। अब हिंदुस्तान टाइम्स ने सोर्स के हवाले से लिखा, 'एक्ट्रेस चार महीने प्रेग्नेंट हैं। ये सच है कि रुबीना और अभिनव अपना फर्स्ट बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। रुबीना चार महीने प्रेग्नेंट हैं और अगले साल की शुरुआत में उनकी डिलीवरी होगी। रुबीना मदरहुड को लेकर बहुत खुश और एक्साइटेड हैं।

  • Aug 31, 2023 2:15 PM

    'जवान' का पर्दाफाड़ एक्शन से भरा ट्रेलर देखते ही फैंस की फटी रह गईं आंखें

    जवान का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, फैंस ने तो सोशल मीडिया पर एक्टर की तारीफ करने के मामले में पीछे हट ही नहीं रहे हैं।'जवान' के ट्रेलर में वो पूरा विस्फोटक मसाला है जो बड़े पर्दे पर धमाका करने वाला है। कॉप के रोल में नजर आ रहीं नयनतारा भी बड़े पर्दे पर धुआंधार अवतार में एक्शन करने के लिए तैयार हैं। 'जवान' के ट्रेलर में सेतुपति और शाहरुख की टक्कर ऐसा माहौल बना रही है जिसे देखते हुए थिएटर्स में बैठे दर्शक के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

  • Aug 31, 2023 1:03 PM

    उमराह करने के बाद बदल गईं राखी सावंत

    राखी सावंत अब उमरा के बाद मक्का से वापस आ गई हैं। वह गुरुवार सुबह जब लौटीं तो एयरपोर्ट पर कुछ फैंस ने मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने आसपास जमा पैपराजी से कहा, "राखी नहीं, फातिमा बोलो" फोटोग्राफरों ने भी उन्हें फातिमा कहना शुरू कर दिया। एक आदमी ने उसके गले में माला डालने की कोशिश की लेकिन वह उनसे दूर हट गईं और उनके हाथ से माला ले ली। उन्होंने एक महिला को अपने गले में दूसरी माला जरूर डालने दी।

  • Aug 31, 2023 12:26 PM

    जवान का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

    जवान का ट्रेलर एक्शन, एडवेंचर और दिल दहला देने वाले रोमांच से भरपूर है, ट्रेलर दर्शकों को "जवान" की विशाल दुनिया की एक और झलक देता है, जिससे इसकी रिलीज की उल्टी गिनती तेज हो जाती है, जो है अब बस अपनी रिलीज से सिर्फ एक हफ्ता दूर है।

  • Aug 31, 2023 11:55 AM

    रेव पार्टी से गिरफ्तार हुआ ये मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर

    हैदराबाद से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है और पता चला है कि एक मशहूर फिल्ममेकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये प्रोड्यूसर रेव पार्टी कर रहा था जहां पुलिस ने रेड मारी और इसको गिरफ्तार कर लिया। एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हैदराबाद पुलिस के साथ मिलकर माधापुर के विट्ठलराव नगर के फ्रेश लिविंग अपार्टमेंट में छापेमारी की थी और इस दौरान कोकीन के साथ साथ कई नशीले पदार्थ मिले थे। इस छापेमारी में जो टॉलीवुड प्रोड्यूसर गिरफ्तार हुआ है उसका नाम वेंकट है।

  • Aug 31, 2023 11:21 AM

    बिग बॉस OTT 2 विनर एल्विश यादव सज-धजकर पहुंचे अपनी पंजाबी गर्लफ्रेंड से मिलने

    वर्तमान में, बहुत सारी अटकलें हैं और फैंस उनके जीवन के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। अपने हालिया व्लॉग में उन्होंने लगभग अपनी गर्लफ्रेंड का खुलासा कर दिया है। जी हां, 'मीट माय पंजाब वाली गर्लफ्रेंड' शीर्षक वाले ब्लॉग की शुरुआत एल्विश ने दर्शकों को यह बताते हुए की कि वह चंडीगढ़ में हैं और आज वह अपनी पंजाबी गर्लफ्रेंड से मिलने जाएंगे।

  • Aug 31, 2023 10:54 AM

    पैपराजी पर भड़कीं भूमि पेडनेकर

    भूमि पेडनेकर को लेकर काफी कम ऐसा देखा जाता है कि वो किसी पर नाराज हों या फिर मीडिया के सामने कुछ ऐसा कर दें जो कि आपको देखकर शायद अच्छा ना लगे। लेकिन इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो काफी अलग है और इसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करतीं नजर आ रही हैं।

  • Aug 31, 2023 9:56 AM

    बिग बॉस फेम अर्चना गौतम ने बांधी साजिद खान को राखी, फरहान खान ने जताया प्यार

    बिग बॉस फेम अर्चना गौतम राखी बांधने के लिए साजिद खान के घर पहुंची। उन्होंने इस पल को यादगार बनाने के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की। जिसमें वह साजिद खान को राखी बांध रही हैं और फराह खान उन दोनों की वीडियो बना रही हैं। अर्चना राखी बांधते हुए बोलती है कि आज राखी का त्यौहार है और जैसा कि मैनें बिग बॉस के घर में वादा किया था कि साजिद जी को राखी बांधूगीं तो मै आज अपना वादा पूरा कर रही हूं।

  • Aug 31, 2023 9:49 AM

    सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल को लेकर सनी देओल ने दिया बड़ा अपडेट

    गदर 2 की सफलता के बाद बॉर्डर 2 बनने की खबर आ गई थी, लेकिन अगले ही दिन निर्देशक जे.पी. दत्ता ने कहा था कि ऐसी कोई योजना नहीं है। अब सनी देओल ने भी इस फिल्म पर अपडेट दिया जिसे सुनकर फैंस को झटका लगा। एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल से पूछा गया कि सुनने में आया है कि बॉर्डर 2 बन रही है। इसके जवाब में एक्टर ने कहा, 'हां मैंने भी सुना है, हम इसे बहुत पहले भी बनाना चाहते थे। मुझे याद है कि वह साल 2015 था, लेकिन उस वक्त मेरी फिल्में चल नहीं रही थीं, तो लोग घबरा गए कि नहीं बनाना चाहते, अब हर कोई इसे बनाना चाहता है।'

    सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल को लेकर सनी देओल ने दिया बड़ा अपडेट
  • Aug 31, 2023 9:23 AM

    'द आर्चीज' की रिलीज से पहले ही मिहिर आहूजा के हाथ लगी दूसरी फिल्म

    सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्म 'सरजमीं' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इब्राहिम के साथ पहले ही काजोल के होने की पुष्टि हो चुकी है, वहीं खबर आ रही हैं कि अब 'सरजमीं' से एक और सितारा जुड़ने जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में अभिनय का जौहर दिखाने वाले मिहिर आहूजा 'सरजमीं' में इब्राहिम के साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

    'द आर्चीज' की रिलीज से पहले ही मिहिर आहूजा के हाथ लगी दूसरी फिल्म
  • Aug 31, 2023 9:17 AM

    Raksha Bandhan 2023: खास मौके पर सायरा बानो को याद आया दिलीप कुमार और लता मंगेशकर का रिश्ता

    रक्षाबंधन के खास मौके पर जहां एक तरफ पूरा देश खुशी-खुशी इस खास त्यौहार का मजा ले रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अपने रिश्तों को याद कर रहे हैं। इस बीच सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानों (Saira Banu) को भी पुराने दिनों की याद आ गई। सायरा बनो ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए दिलीप कुमार और लता मंगेशकर का खास भाई-बहन वाला रिश्ता याद किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X