Bollywood Highlights: सलमान खान के सिनेमा में 35 साल, शाहरुख खान की जवान का जलवा, फरदीन खान की दमदार वापसी

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates,26 Aug: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan)ने आज सिनेमा जगत में अपने शानदार 35 साल पूरे कर लिए हैं। इन 35 साल में इंडस्ट्री को कई सारी सुपरहिट फिल्में दी है और कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं। सलमान खान को प्यार से फैंस भाई जान कहते हैं, भाई जान की एक काफी अच्छी फैन फ्लॉइंग हैं।

वर्तमान समय में जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही हैं वह है शाहरुख खान की फिल्म 'जवान'। खबर है कि शाहरुख खान (Shahrukh khan)की फिल्म 'जवान' (Jawan) दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होगी। देखना होगा कि फिल्म दर्शकों पर क्या प्रभाव छोड़ती है।

हिंदी सिनेमा में 'नो एंट्री', 'हे बेबी', 'फिदा' जैसी शानदार और हिट फिल्मों में अभिनय का जलवा बिखेर चुके अभिनेता फरदीन खान अपने कमबैक को लेकर काफी खबरों में बनें हुए हैं। फरदीन खान (Fardeen Khan) के फैंस उनके कमबैक को लेकर उत्साहित हैं। इसी बीच खुद एक्टर ने अपने दमदार कमबैक को लेकर खुलासा कर दिया है। फरदीन खान पूरे 13 साल बाद फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं।

मनोरंजन जगत के जुड़ी इसी तरह की दिलचस्प और महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Aug 26, 2023 6:55 PM

    बच्चों को छोड़कर पायल मलिक चलीं दुबई! कृतिका का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

    फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपने फैंस के लिए रोजाना व्लॉग्स शेयर करते हैं। साथ में उनकी दोनों वाइफ पायल मलिक और कृतिका मलिक भी अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट लोगों को दिखाती हैं। हाल ही में लेटेस्ट व्लॉग में दिखाया गया है कि पायल मलिक दुबई जाने का प्लान करती हैं। वहीं कृतिका इस बात को सुनकर रोने लग जाती हैं।

  • Aug 26, 2023 5:57 PM

    'द केरला स्टोरी' एक्ट्रेस अदा शर्मा ने खरीदा सुशांत का घर, लंबे समय से पड़ा था खाली

    जब से सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था तब से उनका फ्लैट खाली ही पड़ा था। उसके बाद से कोई भी उस फ्लैट में जाने से या रहने से मना कर देता था। इसी बीच अब खबर आ रही है दिवंगत एक्टर का यह फ्लैट बिक गया है। करीब 3 सालों से खाली पड़े रहने के बाद फाइनली सुशांत सिंह राजपूत के इस फ्लैट को बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ने खरीद लिया है। बता दें कि फिल्म द केरला स्टोरी में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभि‌नेत्री अदा शर्मा की टीम का दावा है कि अदा ने दिवगंत सुशांत सिंह राजपूत के ब्रांदा के मॉन्ट ब्लैंक इमारत स्थित‌ किराये वाला घर खरीद लिया है।

  • Aug 26, 2023 5:46 PM

    सलमान खान के नए लुक शाहरुख खान का कमेंट

    ट्विटर पर #AskSRK सेशन के दौरान एक फैन ने सलमान खान के नए लुक पर शाहरुख खान का रिएक्शन मांगा तो उन्होंने काफी खूबसूरत जवाब दिया। फैन ने पूछा- "सर सलमान भाई का लेटेस्ट लुक बता रहा है कि वो जवान का प्रमोशन कर रहे हैं क्या सच है.." इस पर शाहरुख ने कहा, "सलमान भाई को मुझे प्यार दिखाने के लिए कोई लुक नहीं करना पड़ता.. वो दिल से मुझे हमेशा प्यार करते हैं.. बस कह दिया सो कह दिया!!"

  • Aug 26, 2023 5:44 PM

    शाहरुख खान ने सनी देओल की गदर 2 पर दिया रिएक्शन

    ट्विटर पर #AskSRK सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से सवाल पूछा कि- "क्या आपने गदर 2 देखी।" इस सवाल पर बिना देरी करते हुए रिप्लाई देते हुए सुपरस्टार ने लिखा, "हां और मुझे ये काफी अच्छी लगी।" (Yeah loved it!!)

  • Aug 26, 2023 3:30 PM

    17 साल बाद फिर लौट रही है अमिताभ बच्चन-शाह रुख की जोड़ी

    कभी खुशी कभी गम से लेकर मोहब्बतें तक सुपरहिट फिल्में देने वाले शाहरुख और बिग बी 17 साल के बाद एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। हालांकि, उनका ये नया प्रोजेक्ट क्या है, कोई फिल्म है या एड। इस पर अभी तक कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।

    17 साल बाद फिर लौट रही है अमिताभ बच्चन-शाह रुख की जोड़ी
  • Aug 26, 2023 1:50 PM

    आयुष्मान खुराना को ड्रीम गर्ल 2 के साथ मिली करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, दिया रिएक्शन

    आयुष्मान खुराना ने ड्रीम गर्ल 2 के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग दी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10.69 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की है। आयुष्मान कहते हैं, "ड्रीम गर्ल 2 के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग देना अद्भुत है। ड्रीम गर्ल एक फ्रेंचाइजी है जिसने मुझे बहुत प्यार दिया है और मैं ड्रीम गर्ल 2 को बॉक्स ऑफिस पर मिली शुरुआत से वास्तव में खुश हूं।"

  • Aug 26, 2023 1:27 PM

    सुशांत सिंह राजपूत को लेकर मुकेश छाबड़ा ने दिया बयान

    हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जो कि अब हमारे बीच नहीं हैं परंतु फैंस और सेलेब्स उनको किसी ना किसी वजह से याद करते रहते हैं। अब हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि सुशांत ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'पानी' के लिए कई फिल्में छोड़ी थीं क्योंकि वह इस फिल्म को पूरा वक्त देना चाहता है। वह घमंडी नहीं था।

    सुशांत सिंह राजपूत को लेकर मुकेश छाबड़ा ने दिया बयान
  • Aug 26, 2023 12:38 PM

    सलमान खान को सिनेमा में पूरे हुए 35 साल

    सुपरस्टार सलमान खान को आज फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल पूरे हो चुके हैं। जी हां, आज के दिन ही साल 1988 में दबंग खान की पहली फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने सपोर्टिंग भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके साथ रेखा, फारूक शेख, बिंदू, कादर सिंह और रेणु आर्या जैसे कलाकार थे। ट्विटर पर फैंस #35YearsOfSalmanKhan ट्रेंड कर रहे हैं।

  • Aug 26, 2023 11:55 AM

    दिग्गज गीतकार देव कोहली का निधन

    दिग्गज गीतकार और कवि देव कोहली का 26 अगस्त को निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और दो-तीन महीने तक अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भी भर्ती रहे थे। तमाम इलाज कराने के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। देव कोहली ने 100 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में गाने लिखे हैं।

  • Aug 26, 2023 11:19 AM

    अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस, हर तरफ हो रही है चर्चा

    Malaika Arora: इस वक्त फिल्मी गलियारों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ब्रेकअप की खबरें तेज हैं। दोनों के रिश्ते पर कई सारे सवाल उठ रहे हैं। इन्ही ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका आरोड़ा को ऐसे कपड़े पहने देखा गया जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं।

  • Aug 26, 2023 10:12 AM

    Gadar 2 Collection Day 15: 'ड्रीम गर्ल' 2 के आते ही 'गदर 2' भटकी रास्ता

    सनी देओल की गदर 2 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी हुई थी। हालांकि अब 14 दिन बाद धीरे-धीरे फिल्म की कमाई घट रही है। इस शुक्रवार को आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। गुरुवार को ही सनी देओल की फिल्म ने टोटल 8.4 करोड़ का बिजनेस किया था। लेकिन 15वें दिन 'गदर 2' की कमाई और ज्यादा गिर गई और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को सिंगल डे पर महज 6.7 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई।

    Gadar 2 Collection Day 15: 'ड्रीम गर्ल' 2 के आते ही 'गदर 2' भटकी रास्ता
  • Aug 26, 2023 9:53 AM

    शबाना आजमी संग धर्मेंद्र के लिप लॉक करने के बाद Hema Malini ने दिया विवादित

    दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर रिएक्ट किया। इंडिया डॉट कॉम के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि फिल्म की डिमांड पर उन्हें ऑनस्क्रीन किस पर कोई आपत्ति नहीं है। हेमा मालिनी से इंटरव्यू में जब पूछा गया कि, क्या वह धर्मेंद्र और शबाना आजमी की तरह ऑनस्क्रीन किस करने में सहज होंगी, तो उन्होंने पॉजीटिव रिस्पॉन्स देते हुए जवाब दिया, "क्यों नहीं करेंगे, बिल्कुल करेंगे। अगर ये अच्छा है, अगर ये रिलेटेबल है और फिल्म से मेल खाता है, शायद मैं ऐसा कर सकती हूं।''

  • Aug 26, 2023 9:29 AM

    शानदार कमाई करने वाली फिल्में करना चाहती हैं जान्हवी कपूर, खुद किया खुलासा

    हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब जाह्नवी कपूर से पूछा गया कि उन्हें क्रिटिकली अक्लेम यानी समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्में ज्यादा पसंद हैं या फिर ब्लाकबस्टर फिल्में। जाह्नवी ने बिना सोचे तपाक से जवाब दिया कि ब्लाकस्टर फिल्में करना चाहूंगी। मेरे करियर में अब तक वह फिल्म नहीं आई जिसने बाक्स आफिस पर नंबर बनाए हो। मुझे अभिनय के लिए सराहना मिली है, लेकिन नंबर चाहिए। ब्लाकबस्टर फिल्म मुझे जो पहुंच देगी।

    शानदार कमाई करने वाली फिल्में करना चाहती हैं जान्हवी कपूर, खुद किया खुलासा
  • Aug 26, 2023 8:49 AM

    Dream Girl 2 Box Office Collection: शानदार रहा आयुष्मान खुराना की फिल्म का ओपनिंग डे, चला 'पूजा' का जादू

    फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया गया था और खास स्क्रीनिंग में भी कई सितारें फिल्म देखने पहुंचे थे। अब फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन आ गया है जिससे पता चल रहा है कि फिल्म का जादू दर्शकों पर चल रहा है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक 'ड्रीम गर्ल 2' ने रिलीज के पहले करीब 9-10 करोड़ के बीच में कमाई की है। 'गदर 2' की सुनामी के आगे इस फिल्म का ये कलेक्शन काफी शानदार माना जा रहा है।

    Dream Girl 2 Box Office Collection: शानदार रहा आयुष्मान खुराना की फिल्म का ओपनिंग डे, चला 'पूजा' का जादू
  • Aug 26, 2023 8:17 AM

    रैपर हनी सिंह का ये अंदाज देख गुस्साए फैंस, जमकर सुनाई खरी-खोटी

    यो यो हनी सिंह एक चर्चित सिंगर-रैपर हैं। परेशानियों को मात देते हुए हनी सिंह ने शानदार वापसी कर ली है। इसी कड़ी में उनका एक लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, इसमें रैपर, फुल ऑन एनर्जी के साथ लाइव परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, हद से ज्यादा एनर्जी दिखाने के कारण हनी सिंह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। रैपर-सिंगर का खूब मजाक बन रहा है। किसी ने इसे नशे का ओवरडोज बताया है, तो किसी ने हनी सिंह की तुलना चिंपैंजी से कर दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X