..................... Bollywood Live Updates- लंदन से सारा की तस्वीरें वायरल Bollywood Live Updates- Sara Ali Khan pictures from London go viral, Ranbir Kapoor being trolled? - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- लंदन से सारा की तस्वीरें वायरल, रणबीर कपूर इसलिए हो रहे हैं ट्रोल?

bollywood live updates

Bollywood Live Updates 10 October- बॉलीवुड की ताजातरीन खबरें लेकर एक बार फिर से हम हाजिर हैं, आज सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री सारा अली खान की जो कि इस वक्त लंदन में हैं।

जी हां, सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ लंदन में हॉलीडे मना रही हैं और वहां से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में सारा अली खान काफी स्टाइलिश लग रहीं हैं और लोग उनको काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होने खुद ही अपनी फोटोज साझा की हैं।

दूसरी तरफ रणबीर कपूर को लेकर चर्चा है और वो बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं। दरअसल उनकी तुलना रणवीर सिंह से की जा रही है। अभिनेता एक फंकी पैंट पहनकर सामने आ गए थे जिसके बाद कहा जा रहा है कि उनपर रणवीर सिंह वाला भूत चढ़ गया है। हालांकि रणबीर कपूर ने इस ट्रोलिंग पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

इसी तरह की तमाम बॉलीवुड खबरों के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Oct 10, 2023 7:58 PM

    अमेरिका से वापस लौटे दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जल्द शुरु करेंगे नई फिल्म की शूटिंग

    बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र अमेरिका से वापस लौट आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी। इस दौरान 87 वर्षीय दिग्गज ने अपने दूर रहने के दौरान मिली हार्दिक शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त भी किया । साथ ही, उन्होंने अपने आगामी फिल्म की जानकारी भी शेयर की।

    अमेरिका से वापस लौटे दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जल्द शुरु करेंगे नई फिल्म की शूटिंग
  • Oct 10, 2023 7:40 PM

    एक फिल्म के बाद ही बढे़ बिग बी के नाती के भाव, रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने से किया इंकार!

    Agastya Nanda: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म द आर्चीज को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी बीच अगस्त्य को उनकी दूसरी बड़ी फिल्म रामायण का ऑफर मिला, जिसमें उनको रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करनी थी। परंतु अगस्त्य नंदा ने इस बड़ी फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया है।

  • Oct 10, 2023 7:15 PM

    जिंदा हैं नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन, बेटी नंदना सेन ने फोटो शेयर कर दी जानकारी

    हाल ही में एक शॉकिंग खबर सामने आई कि 89 साल के नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का निधन हो गया है। अब उनकी बेटी और अभिनेत्री नंदना सेन ने इन खबरों को खारिज किया है। नंदना का कहना है कि उनके पिता सही सलामत हैं और हार्वर्ड में पूरी लगन से पढ़ा रहे हैं।

  • Oct 10, 2023 6:40 PM

    इजरायल युद्ध में फंसी नुसरत भरुचा ने सुनाई उस डरावने मंजर की कहानी

    इजरायल फिलीस्तीन युद्ध में फंसी हुए एक्ट्रेस नुसरत भरुचा की सलामती की दुआ हर कोई कर रहा था। एक्ट्रेस जब सही सलामत अपने देश लौटीं तो फैंस ने राहत की सांस ली। अब एक्ट्रेस ने भी एक वीडियो शेयर किया है और खुलासा किया है कि उस दिन का मंजर कैसा था।

  • Oct 10, 2023 6:30 PM

    एयरपोर्ट पर शानदार स्टाइल में दिखी पटौदी खानदान की बहू, 24 लाख के बैग किया कैरी!

    कपूर खान की बेटी और पटौदी खानदार की बहु करीना हमेशा ही अपने अंदाज से, अपने स्टाइल से और अपने काम से लोगों को प्रभावित करती रहती हैं। हाल ही में सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान एयरपोर्ट पर लाखों के हैंडबैग लिए देखी गई। इस हैंडबैग की कीमत सुनकर सबसे होश उड़ जाएंगे।

    एयरपोर्ट पर शानदार स्टाइल में दिखी पटौदी खानदान की बहू, 24 लाख के बैग किया कैरी!
  • Oct 10, 2023 5:54 PM

    जरीन खान को मिली बड़ी राहत, धोखाधड़ी मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट हुआ रद्द

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के खिलाफ 2018 के एक कथित धोखाधड़ी मामले में यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसे लेकर नया अपडेट यह है कि कोलकाता मजिस्ट्रेट ने यह वारंट रद्द कर दिया है। कोलकाता के सियालदह कोर्ट से एक्ट्रेस के खिलाफ यह वारंट जारी किया गया था।

    जरीन खान को मिली बड़ी राहत, धोखाधड़ी मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट हुआ रद्द
  • Oct 10, 2023 5:25 PM

    Nia Sharma ने पहन ली साइड से खुली ड्रेस, कैमरे पर दिख गया हसीना का ऊप्स मोमेंट; वीडियो वायरल

    Nia Sharma Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा को अगर टीवी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड हसीनाओं की लिस्ट में शुमार करें तो गलत नहीं होगा। निया शर्मा ने एक बार फिर से अपनी बोल्डनेस का जलवा दिखाया है और एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रही हैं।

    Nia Sharma ने पहन ली साइड से खुली ड्रेस, कैमरे पर दिख गया हसीना का ऊप्स मोमेंट; वीडियो वायरल
  • Oct 10, 2023 4:17 PM

    16 साल की बेटी की मौत का गम झेल नहीं पा रही मां, एक्टर की पत्नी ने लिखा-'मैं डूब रही हूं, मैं मर रही हूं'

    Vijay Antony Wife: विजय एंटनी की पत्नी फातिमा ने अपनी बेटी मीरा की आकस्मिक मौत के बाद अपना पहला सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया। 16 वर्षीय बेटी की 19 सितंबर को चेन्नई स्थित उनके आवास पर मृत्यु हो गई। रिपोर्टों के अनुसार मीरा की मृत्यु आत्महत्या से हुई।

    16 साल की बेटी की मौत का गम झेल नहीं पा रही मां, एक्टर की पत्नी ने लिखा-'मैं डूब रही हूं, मैं मर रही हूं'
  • Oct 10, 2023 3:08 PM

    बिग बॉस OTT 2 जीतने वाले एल्विश के पुराने प्यार को देखेगी दुनिया, 'बिग बॉस 17' में कदम रखेगी एक्स गर्लफ्रेंड!

    Bigg Boss 17 News Update: 'बिग बॉस 17' का लॉन्च डेट करीब आते ही फैंस और इंटरनेट यूजर्स बेचैन हो रहे हैं। 'बिग बॉस OTT 2' विजेता एल्विश यादव की कथित पूर्व प्रेमिका कीर्ति मेहरा का संभावित नए प्रतियोगी के रूप में उल्लेख किया गया है। यूट्यूब पर अपलोड किए गए एक वीडियो में, उन्होंने बिग बॉस के आगामी सीज़न में प्रवेश करने के बारे में संकेत दिए।

    बिग बॉस OTT 2 जीतने वाले एल्विश के पुराने प्यार को देखेगी दुनिया, 'बिग बॉस 17' में कदम रखेगी एक्स गर्लफ्रेंड!
  • Oct 10, 2023 2:36 PM

    इजराइल और फिलिस्तान युद्ध को लेकर बोले अक्षय कुमार

    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करने के लिए पहले दिन से स्ट्रगल कर रही है। इस बीच अब अक्षय कुमार ने दुनियाभर में चर्चा के विषय बने इजराइल और फिलिस्तान युद्ध पर रिएक्ट किया है और निंदा की है।

    इजराइल और फिलिस्तान युद्ध को लेकर बोले अक्षय कुमार
  • Oct 10, 2023 2:06 PM

    रणबीर कपूर ने रश्मिका मंदाना के साथ किया लिप लॉक

    रणबीर कपूर काफी समय से एक हिट की तलाश कर रहे हैं। एनिमल को लेकर अब तक जिस तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है उससे कह सकते हैं कि उनकी तलाश यहां से पूरी हो जाएगी। जी हां, रणबीर कपूर काफी जल्दी एनिमल के साथ अपने एक्शन अवतार में दिखेंगे। लेकिन इस वक्त वो एक तस्वीर को लेकर खबरों का हिस्सा हैं जिसमें वो रश्मिका मंदाना के साथ लिप लॉक करते हुए दिख रहे हैं। दरअसल रणबीर कपूर और रश्मिका इस फिल्म का हिस्सा हैं और एक गाने का पोस्टर रिलीज करते हुए ये झलक मिली है।

    रणबीर कपूर ने रश्मिका मंदाना के साथ किया लिप लॉक
  • Oct 10, 2023 12:21 PM

    अक्षय कुमार ने इजरायल की मौजूदी स्थिति पर दिया अपना रिएक्शन

    इज़राइल-हमास युद्ध पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अभिनेता अक्षय कुमार ने मौजूदा स्थिति की निंदा की और अपने विचार साझा किए। टाइम्स नाउ से बातचीत में कुमार ने कहा, "किसी भी तरह का आतंकवाद गलत है। जो होता है वह बहुत दुखद होता है। मुझे उम्मीद है कि सब कुछ रुक जाएगा और सामान्य हो जाएगा; मैं बस यही प्रार्थना कर सकता हूं।" जब उनसे पूछा गया कि कई लोग मध्य पूर्व में युद्ध जैसी स्थिति की निंदा नहीं कर रहे हैं, तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, "मैंने कहा था कि किसी भी प्रकार का आतंकवाद गलत है। हत्या इसका जवाब नहीं है, इसका जवाब शायद सौहार्दपूर्ण ढंग से इसके बारे में बात करना है।" मैं बच्चों या महिलाओं की किसी भी तरह की हत्या की निंदा करता हूं।”

  • Oct 10, 2023 11:30 AM

    टाइगर 3 कैटरीना कैफ का पोस्टर रिलीज

    टाइगर 3 को लेकर चर्चा है और सलमान खान के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर इसको लेकर बात कर रहे हैं। इस वक्त कैटरीना कैफ का एक पोस्टर सामने आया है जिसमें वो धमाकेदार एक्शन करतीं दिख रही हैं। लोगों को उनका लुक काफी पसंद आया है।

  • Oct 10, 2023 10:41 AM

    ओटीटी के लिए तैयार शाहरुख खान की 'जवान'

    बहरहाल, बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनने के बाद, अब शाहरुख खान स्टारर जवान ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है।ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। वहीं, रिलीज डेट की बात करें.. तो रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अक्टूबर के अंत तक, 28 या 29 तारीख के आसपास स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो सकती है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फिल्म शाहरुख के बर्थडे (2 नवंबर) से पहले ही रिलीज की जाएगी।

  • Oct 10, 2023 10:07 AM

    एडल्ट फिल्मों पर ट्रोल हुईं एकता कपूर का चौकाने वाला जवाब

    टीवी क्वीन ने एक ट्रोल पर पलटवार किया है जिसने कहा था कि उनको एडल्ट फिल्में बनाना बंद करना होगा। एकता कपूर ने जवाब देते हुए कहा है कि, वो खुद एडल्ट हैं, इसलिए एडल्ट फिल्में बनाती हैं। दरअसल जब एक यूजर ने कहा, "कृपया एडल्ट फिल्में बनाना बंद करें।" एकता कपूर ने उस पर पलटवार करते हुए लिखा, "नहीं, मैं एडल्ट हूं इसलिए मैं वयस्क फिल्में बनाऊंगी।" बाद में जब उसी यूजर ने कहा, "आपको शर्म आनी चाहिए," तो उसने लिखा, "ठीक है, मुझ पर शर्म करो।" इसके अलावा एक ने लिखा, 'आपने और करण जौहर ने पूरे इंडिया को बिगाड़ा है।'

  • Oct 10, 2023 9:42 AM

    रणबीर कपूर इसलिए हो रहे हैं ट्रोल?

    दरअसल एक वीडियो अभिनेता का वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने बेहद फंकी पैंट पहना हुआ है। इस तरह के लुक में रणबीर कपूर नजर नहीं आते हैं। लोग उनकी पैंट को देखकर रणवीर सिंह से तुलना कर रहे हैं।

  • Oct 10, 2023 9:18 AM

    देर रात स्पॉट हुईं तारा सुतारिया

    तारा सुतारिया भले ही किसी फिल्म से इस वक्त ना जुड़ी हों लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी झलक दिखती रहती है। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बेहद हॉट लग रहीं हैं। तारा सुतारिया को लेकर फैंस तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

  • Oct 10, 2023 8:35 AM

    कौन है विद्या बालन के साथ नजर आई ये लड़की

    क्ट्रेस ने बताया है कि एयरपोर्ट पर उनके साथ नजर आ रही लड़की उनकी बेटी नहीं है। दरअसल ये लड़की विद्या बालन की बहन की बेटी है। इस दैरान डर्टी पिक्चर एक्ट्रेस हिंदुस्तान टाइम्स से बात कर रहीं थीं। हुए विद्या बालन ने अफवाहों को नाकारते हुए कहा कि, "वह मेरी बहन की बेटी इरा है! उसके जुड़वां बच्चे हैं, एक लड़का रुहान और इरा।" इसके बाद लोगों ने विद्या और लड़की के कनेक्शन को लेकर सवाल पूछना बंद कर दिया।

  • Oct 10, 2023 8:02 AM

    अचानक बिगड़ी शहनाज गिल की तबियत, इस वजह करना पड़ा भर्ती?

    शहनाज गिल की कुछ तस्वीरें अस्पताल से सामने आ रही हैं जिसमें उनको लेटा हुआ देखा जा सकता है। हालांकि इस दौरान सारा अली खान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो अपने फैंस से बात करते हुए दिख रहीं हैं। शहनाज ने खुद ही इस वीडियो में खुलासा किया है कि उनको फूड प्वाइजनिंग हुई है।

    अचानक बिगड़ी शहनाज गिल की तबियत, इस वजह करना पड़ा भर्ती?

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X