..................... Bollywood Live Updates Sara Ali Khan, Esha Gupta and Manushi Chhillar red carpet Cannes Film Festival - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: कान्स में नहीं थम रहे देसी ब्यूटीज के जलवे, आलिया ने खाली पर्स पर दिया रिएक्शन

Cannes Film Festival 2023

Bollywood Live Updates, 17 may: मनोरंजन जगत में कुछ ना कुछ चलता ही रहता है जो कि सुर्खियों का विषय बना रहता है। इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर खबरें तेज हैं, क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल शो में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इस साल के कान्स फेस्टिवल पर कई सारे बॉलीवुड सितारें डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

डेब्यू करने वाले कुछ बॉलीवुड सितारें ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेंट पर अपना जादू दिखाते हुए फैंस का दिल जीत लिया है। इसमें ईशा गुप्ता, सारा अली खान और मानुषी छिल्लर का लुक सामने आ गया है, जो कि अपने शानदार स्टाइल से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाती नजर आ रही हैं।

तो इस तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी चटपटी, दिलचस्प और शानदार खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए फिल्मी बीट हिंदी...

LIVE Feed
  • May 17, 2023 8:48 PM

    दो-दो मगरमच्छ लटकाए उर्वशी रौतेला की उड़ी खिल्ली तो हसीना को आया गुस्सा, दिया ऐसा रिएक्शन

    उर्वशी रौतेला ने अपने कान्स लुक के लिए पिंक ट्यूब गाउन पहना था जिसे उन्होंने हाईलाइट क्रोडाइल नेकलेस के साथ पूरा किया था। नेटिजंस को उर्वशी रौलेत का ये ज्वैलरी एक्सपेरिमेंट पसंद नहीं आया और उनकी काफी आलोचना होने लगी। ट्रोलिंग से आहत उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। उर्वशी रौतेला ने इसपर रिएक्ट करते हुए लिखा, "मीडिया के सभी लोगों के लिए: हाई ज्वेल्ड क्रोकेडाइल मास्टरपीस लुक के साथ मेरी भावनाएं जुड़ी हैं।" इसके साथ ही उर्वशी ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया है।

    दो-दो मगरमच्छ लटकाए उर्वशी रौतेला की उड़ी खिल्ली तो हसीना को आया गुस्सा, दिया ऐसा रिएक्शन
  • May 17, 2023 8:35 PM

    Alia Bhatt- खाली बैग पर ट्रोल होने के बाद चुप नहीं बैठीं आलिया, दे डाला ऐसा जवाब!

    आलिया भट्ट आज सुबह से ही ट्रोल हो रही हैं और उसका एक कारण था उनका लेटेस्ट लुक जोकि खाली बैग के साथ सामने आया था। बता दें कि आलिया भट्ट को लेकर लोगों ने कई तरह की बातें की और इस वक्त उनका रिएक्शन इस पूरे मामले में सामने आया है। बता दें कि दक्षिण कोरिया के सियोल में एक फैशन कार्यक्रम में जाकर धमाका करने वाली आलिया भट्ट ने ट्रोलिंग के बाद लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आलिया भट्ट ने खाली बैग को लेकर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होने कुछ तस्वीरें साझा की थीं और इनमें वो काफी कमाल की लग रहीं थीं। ट्रोलर्स का हमेशा के लिए मुंह बंद करते हुए आलिया ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'हां, बैग खाली था'।

  • May 17, 2023 7:37 PM

    Cannes पहुंचते ही जाली वाली पैंट में आई मृणाल ठाकुर

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार भारत की धूम दिखाई दे रही है। पहले ही दिन से बॉलीवुड हीरोइन हर किसी का आंखों का तारा बनी दिखाई दे रही है। वहीं अब मृणाल ठाकुर का भी कान्स पहुंचने के बाद पहला लुक सामने आ गया है। मृणाल ऑल ब्लैक लुक में कहर ढा रही है। साथ ही जाली वाली पैंट उनके फैंस को काफी टीज कर रही है।

  • May 17, 2023 7:29 PM

    कान्स फिल्म फेस्टिवल से मानुषी छिल्लर का Black Sultry लुक वायरल

    पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर कान्स में जबरदस्त अंदाज में जलवे बिखेर रही हैं। यहां से हसीना का दूसरा लुक भी सामने आ चुका है। ब्कैल ऑफ शॉल्डर गाउन में मानुषी बेहद स्टाइलिश अंदाज में अपना सिक्का जमाने के लिए तैयार है।

  • May 17, 2023 7:18 PM

    'देशद्रोही' नेताओं के खिलाफ बोलने से हर साल हो रहा 30-40 करोड़ का नुकसान: कंगना रनौत

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दावा किया है कि उन्हें 25 से ज्यादा ब्रांड एंडोर्समेंट से हटा दिया गया और हर साल 30-40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, क्योंकि उन्होंने राजनेताओं, राष्ट्र-विरोधी, टुकड़े-टुकड़े गिरोह के खिलाफ बात की थी। कंगना ने इंस्टाग्राम पर ट्विटर प्रमुख एलन मस्क का एक इंटरव्यू शेयर किया। जिसमें एलन मस्क ने कहा है कि मेरा जो मन करेगा मैं कहूंगा, फिर इसके नतीजे में भले ही क्यों न मुझे आर्थिक नुकसान उठाना पड़े। उन्होंने कैप्शन में लिखा, सच्ची आजादी और कामयाबी का यही कैरेक्टर है। हिंदुत्व के लिए बोलने, राजनेताओं, एंटी नेशनल्स, टुकड़े गैंग के खिलाफ बयान देने का नुकसान ये हुआ कि मुझे 20-25 ब्रांड के विज्ञापनों से हटाया गया। उन्होंने मुझे रातों रात निकाल दिया। इससे मुझे हर साल 30 से 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

  • May 17, 2023 6:33 PM

    'एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटम मेनिया' के फैन हुए जैकी श्रॉफ

    एक्टर जैकी श्रॉफ मार्वल फिल्म देखने के बाद 'एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटम मेनिया' के फैन हो गए हैं। एक्टर ने 'एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटम मेनिया' की कहानी को समझाने का प्रयास करते हुए कहा, एक बार क्वांटम रियलम के अंदर गया, उसके बाद तड़कता-भड़कता एडवेंचर शुरू हो जाता है और पूरे पिक्चर में दबा-दबा के एक्शन है। उन्होंने कहा कि फिल्म ट्विस्टेड टर्न से भरपूर और डरावनी हैं। उन्होंने कहा, अब क्या बोलू? वल्र्ड का यंगेस्ट एक्शन हीरो अपने घर में ही है। ये सुपरहीरो लोग का लड़ाई देखके मैं तो बहुत इंस्पायर होता हूं, अभी वो हाल ही में देखा 'एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटम मेनिया', क्या फस्र्ट क्लास पिक्चर बनाया है, एकदम खिड़की तोड़ एक्शन और अलग ही एक्सपीरियंस!

  • May 17, 2023 6:14 PM

    सलमान की बहन अर्पिता के घर से 5 लाख के जेवर चोरी, नौकर गिरफ्तार

    सलमान खान की बहन अर्पिता के घर चोरी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद अर्पिता खान के नौकर को गिरफ्तार कर लिया। सलमान खान की बहन अर्पिता खान की डायमंड की इयररिंग्स उनके खार स्थित आवास से चोरी हो गई थी। अब मुंबई पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है और चोर को पकड़ लिया है।

  • May 17, 2023 6:03 PM

    प्रेग्नेंसी में इतनी बड़ा हुआ दीपिका का पेट चलना-बैठना भी हुआ मुश्किल

    Dipika Kakar Pregnancy: टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को जमकर इंजॉय कर रही हैं। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम बहुत जल्द अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं। ऐसे में शोएब भी दीपिका का खूब ख्याल रखते दिखाई देते हैं। हाल ही में एक बार फिर से दीपिका और शोएब को मुंबई में देर रात आउटिंग के बाद स्पॉट किया गया। इस दौरान इस कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान हैवीली प्रेग्नेंट दीपिका कक्कड़ अपने बढ़े हुए पेट के कारण आसानी से चल भी नहीं पा रही थीं।

  • May 17, 2023 5:22 PM

    वेनिस में बुलगारी इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने ऐनी हैथवे, जेंडाया से की मुलाकात

    भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने वेनिस में बुलगारी मेडिटेरानिया हाई ज्वैलरी इवेंट में हॉलीवुड स्टार्स ऐनी हैथवे और जेंडाया के साथ फोटो क्लिक करवाई। मंगलवार को हुए इवेंट में फ्लोर-स्वीपिंग, फिगर-हगिंग वाइन कलर के आउटफिट में प्रियंका गॉर्जियस लग रही थीं। जेंडाया और ऐनी के साथ प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में तीन सितारों को बात करते और हंसते हुए देखा जा सकता है।

  • May 17, 2023 5:00 PM

    काजोल ने शेयर की एआई इमेज, कहा- मैं बेटी न्यासा से मिलती-जुलती हूं

    बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने खुद की एक एआई-प्रोसेस्ड इमेज शेयर की है और कहा है कि वह अपनी बेटी न्यासा देवगन से मिलती जुलती हैं। काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन दिया: एआई और मैं.. कोई अनुमान लगा सकता है कि मैं किसकी तरह दिखती हूं (जवाब वह व्यक्ति है जिसे टैग किया गया है)। काजोल ने अपने पोस्ट में अपनी बेटी न्यासा देवगन को टैग किया।

  • May 17, 2023 4:16 PM

    Cannes 2023: देसी गर्ल लुक के बाद, कान्स नाइट पार्टी में सारा अली खान का ऐसा ग्लैमरस था अंदाज, फैंस हुए फिदा

    Sara Ali Khan in Cannes: फैशन और फिल्मों से भरपूर कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। इस साल बॉलीवुड से सारा अली खान ने कान्स में डेब्यू किया है और पहले दिन ही रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया। रेड कार्पेट पर सारा लहंगा पहने देसी गर्ल अवतार में नजर आई थीं। अबू- संदीप के डिजाइनल लहंगे में रेड कार्पेट पर डेब्यू करने के बाद, सारा अली खान ने ओपनिंग नाइट पार्टी के लिए काफी आरामदायक आउटफिट चुना। कान्स नाइट पार्टी में सारा ने ब्लैक और गोल्डन रंग का गाउन पहना था। साथ में मैचिंग बैग.. मिनिमल मेकअप और स्लीक बालों के साथ सारा ने अपने लुक को पूरा किया।

  • May 17, 2023 3:41 PM

    Rashmika Mandanna- सेल्फी ले रहे फैन को बॉडीगार्ड ने मारा धक्का, लोग बोले- 'इनको घास मत डालो'

    दरअसल श्रीवल्ली एक्ट्रेस मुंबई में एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं और उनको देखने के लिए काफी भीड़ भी जमा हो गई थी। जैसे ही फैंस ने रश्मिका को देखा वो फोटो खिचवाने के लिए वहां जाने लगे और एक ने आगे आकर फोटो क्लिक करना चाही, इतने में एक बॉडीगार्ड ने फैन का हाथ पकड़ा और झटककर एक साइड कर दिया। हालांकि ये सब देखने के बाद रश्मिका ने उन्हें रोकने की कोशिश की और चौंकते हुए आगे बढ़ गईं।

  • May 17, 2023 3:05 PM

    पीछे से पूरी कटी ड्रेस पहन डिनर डेट पर पहुंची अनन्या पांडे? आदित्य रॉय कपूर भी कैमरे हुए कैद!

    वक्त गुजरने के साथ साथ इंडस्ट्री में कुछ सितारों के नाम भी जुड़ते हैं और ऐसा कहा जाता है कि इनमें से कुछ अफवाहें होती हैं तो कुछ लोग सच में एक दूसरे को डेट करते रह होते हैं। इस वक्त एक नया लवबर्ड्स खबरों का हिस्सा है और उनको लेकर चर्चाएं काफी तेजी से चल रही हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की, जो कि बीती रात डिनर डेट पर स्पॉट किए गए हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और इसको काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों एक रेस्टोरेंट के बाहर कैमरे में कैद हुए हैं लेकिन दोनों एक साथ नहीं नजर आए हैँ। इस दौरान पहले अनन्या पांडे निकलीं थीं और गाड़ी में बैठकर रवान हो गई थीं।

  • May 17, 2023 1:34 PM

    Cannes Film Festival 2023: इस सुपरस्टार की फिल्म को कान्स में मिला स्टैंडिग ओवेशन, आंखों में आ गए आंसू- Watch

    Cannes Film Festival 2023: दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में से एक हैं कान्स फिल्म फेस्टिवल, और कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इस फेस्टिवल में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारें अपना अपना जलाव दिखा रहे हैं। ऐसे में इस दौरान हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप की कमबैक फिल्म 'जीन डू बैरी' का प्रीमियर हुआ। इस खास मौके पर एक्टर को सात मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला। अपने प्रति इस प्यार और सम्मान को देख जॉनी भावुक हो गए।

  • May 17, 2023 12:52 PM

    Shilpa Shetty: बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा की राह पर निकल गई शिल्पा शेट्टी, एक कंपनी में निवेश किए करोड़ो

    Shilpa Shetty: फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी एक्टिव के साथ साथ अब अपना हाथ बिजनेस में अजमाने निकल चुकी हैं, खबर है कि शिल्पा अपने बिजनेसमैन पति राज कुद्रा की राय पर निकल गई है और अभी हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने शार्क टैंक इडिया 2 में आई एक हेल्दी स्नैक्स कंपनी में पैसे लगाए हैं। दरअसल बात ऐसी है कि, शिल्पा अपनी फिटनेस का तो भी खयाल रखती है, पर शिल्पा सिर्फ फिट रहती ही नहीं हैं, बल्कि वो फिटनेस से जुड़े बिज़नेस में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रहती हैं। इसीलिए फिटनेस वाले बिजनेस में शिल्पा ने पैसे लगाई हैं। शिल्पा शेट्टी ने शार्क टैंक इडिया 2 में आई एक हेल्दी स्नैक्स कंपनी में पैसे लगाए हैं, मुंबई बेस्ड इस कंपनी में शिल्पा ने इन्वेस्टमेंट किया है और बता दिया है कि वो फिटनेस के लिए क्या क्या करती हैं।

  • May 17, 2023 11:53 AM

    Priyanka Chopra: पहली बार गार्जिया मैग्जीन के कवर पेज पर दिखने वाली ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा

    Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का सिक्का चलाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है, जी हां प्रियंका आए दिन अपनी सफलता की नई सीढी चढती जा रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इसकी खुद ही जानकारी दी है कि वो ग्लोबल गार्जिया मैग्जीन के कवर पेज पर आ गई हैं। यह पहली बार है जब कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस इस पेज के कवर फोटो पर ऐसे छापा हो।

  • May 17, 2023 10:21 AM

    Vicky Kaushal: जब पति विक्की कौशल से कैटरीना कैफ ने कर दी थी ऐसी डिमांड, तो एक्टर के उड़ गए थे होश

    Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैप पावर कपल के तौर पर जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की खूबसूरत फोटोज वायरल होती रहती हैं, जिनको फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कटरीना कैफ को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा करते हुए पति के मंहगी ख्याहिशों के बारें में बात की है। दरअसल बात ऐसी है कि, बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी नई फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ, जिसे लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान विक्की कौशल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर कीं।

    Vicky Kaushal: जब पति विक्की कौशल से कैटरीना कैफ ने कर दी थी ऐसी डिमांड, तो एक्टर के उड़ गए थे होश
  • May 17, 2023 9:33 AM

    कान्स के लिए निकलीं ऐश्वर्या राय बच्चन, एयरपोर्ट पर बेटी आराध्या भी दिखी साथ

    ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी बेटी आराध्या के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने निकल चुकी हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया। बता दें, ऐश पिछले 21 सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती आई हैं। L'Oreal Paris की स्पोक्सपर्सन के तौर पर ऐश्वर्या एक बार फिर से इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं।

  • May 17, 2023 8:40 AM

    Rohit Shetty: रोहित की 'सिंघम अगेन' होगी सबसे बड़ी कॉप फिल्म, जल्द ही फिल्म को लेकर देगे निर्देशक सारी जानकारी

    Rohit Shetty: हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर खबर है कि फिल्म में वो हर एक सितारा नजर आएगा, जो अब तक रोहित के कॉप यूनिवर्स से जुड़ चुका है। इसमें करीना कपूर खान से लेकर रणवीर सिंह और अक्षय कुमार तक शामिल हैं। रोहित अपनी इस फिल्म को भारत की सबसे बड़ी पुलिसवालों फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। रोहित का मकसद है कि वह 'सिंघम अगेन' को देश की सबसे बड़ी कॉप फिल्म बनाएं। जल्दी ही रोहित इस फिल्म की सारी जानकारी फैंस के साथ शेयर करेंगे।

    Rohit Shetty: रोहित की 'सिंघम अगेन' होगी सबसे बड़ी कॉप फिल्म, जल्द ही फिल्म को लेकर देगे निर्देशक सारी जानकारी
  • May 17, 2023 8:26 AM

    Shahrukh Khan: अमेरिका राजदूत एरिक गार्सेटी ने शाहरुख खान से की खास मुलाकात, तस्वीर आई सामने

    Shahrukh Khan: भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने मंगलवार को शाहरुख खान से मुंबई में उनके आवास मन्नत में मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के अलावा दुनियाभर में पड़े बॉलीवुड के प्रभाव पर भी चर्चा की। इस बात की जानकारी गार्सेटी ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "क्या यह मेरे बॉलीवुड डेब्यू का समय है? सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ उनके आवास मन्नत में शानदार बातचीत हुई, मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के बारे में और जानने और दुनियाभर में हॉलीवुड और बॉलीवुड के विशाल सांस्कृतिक प्रभाव पर चर्चा की।"

  • May 17, 2023 7:52 AM

    Kangana Ranaut: पहली बार कंगना ने बयां किया अपना हाल-ए-दिल, एलन मस्क को लेकर कही ऐसी बात

    Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं, और अपना बयान या कोई ना कोई टिप्पणी सोशल मीडिया के जारिए करती रहती हैं। लेकिन इस बार पहली बार होगा जब कंगना रनौत ने अपना हाल-ए-दिल बयां किया हो। क्योंकि कंगना का दिल एलन मस्क पर आ गया है इसीलिए कंगना ने ट्विटर के सीईओ एलन मस्क को लेकर ट्वीट करके अपनी बात रख दी है।

  • May 17, 2023 7:17 AM

    Cannes Film Festival: देसी अंदाज भी सारा अली खान ने कांस में दिखाए जलवे! कहा, 'इंडियन होने पर गर्व है!

    Sara Ali Khan at Cannes Film Festival 2023: 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता बेहद बोल्ड अवतार में नजर आई वहीं इसके उलट बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान देसी अवतार में नजर आईं। इस दौरान सारा अली खान ने कान्स के रेड कार्पेट पर हाथ से कढ़ाई की हुई मल्टी-पैनल लहंगा पहना था, जिसे जाने-माने फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था, जिसका दुपट्टा बेहद खूबसूरत लग रहा था। इस लुक में सारा अली खान बेहद कॉन्फिडेंस और बला की खूबसूरत लग रही थीं।

  • May 17, 2023 7:06 AM

    Cannes Film Festival 2023: बोल्ड अंदाज में बेहद गर्मजोशी के साथ ईशा गुप्ता ने कांस में इस तरह किया डेब्यू!

    Esha Gupta at Cannes Film Festival 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने 16 मई को कान्स के रेड कार्पेट पर धमाकेदार शुरुआत एंट्री की। बेहद बोल्ड और सेंसेशनल फैशन के लिए जानी जाने वाली ईशा गुप्ता कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के उद्घाटन समारोह में पिंक रंग के हाई-स्लिट गाउन में बेशक बेहद खूबसूरत लग रही थीं लेकिन वे अपने सार्टोरियल स्टाइल के साथ बोल्ड हो गईं।

  • May 17, 2023 6:55 AM

    Cannes Film Festival 2023: कान्स के रेड कार्पेट पर व्हाइट कलर के गाउन में दिखी मानुषी छिल्लर, तस्वीरें

    Cannes Film Festival 2023: दुनिया के सबसे बड़े शो में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज हो गया है, फैंस से लेकर सितारों तक इस फेस्टिवल को लेकर उत्साहित हैं और अपनी अपनी तैयारियां जोरो शोरो पर कर रहे हैं। इस साल कई सारी बॉलीवुड एक्ट्रेस कान्स में अपना डेब्यू करने जारी हैं, जिसमें से एक मानुषी छिल्लर भी हैं। मानुषी का रेड कार्पेट लुक वायरल हो गया है जिसमें वह अपनी स्टाइलिश अदाओं से कान्स में सबका जीत जीतती नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X