Bollywood News : पहले ही दिन बुरी पिटी 'सिकंदर', नेहा कक्कड़ पर ऑर्गनाइजर्स के गंभीर आरोप

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

नेहा कक्कड़ के मेलबर्न कॉन्सर्ट की ऑर्गनाइजर्स बीट्स प्रोडक्शन कंपनी थी। जिस पर नेहा और टोनी ने मिसमैनेजमेंट का आरोप लगाया। बताया कि गाड़ी से लेकर बाकी सुविधा न मिलने के कारण उन्हें कॉन्सर्ट में पहुंचने में देरी हुई। जबकि इवेंट प्रोड्यूसर्स ने बिल शेयर कर बताया कि नेहा के मेलबर्न और सिडनी कॉन्सर्ट से ₹4.52 करोड़ का नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं, बिल में ये भी बताया गया कि मेलबर्न शो के वेन्यू और प्रोडक्शन पर 25,661,386.35 रुपये खर्च किए गए थे। साथ ही नेहा और उनके क्रू के खाने और रहने पर 684,303.64 रुपय और उनकी फ्लाइट की टिकट्स पर 6,415,346.59 रुपये की पेमेंट की गई थी।

अब इन सब विवादों के बीच नेहा ने सोशल मीडिया पर चैत्र नवरात्रि के मौके पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जो आरोपों को खारिज करता हुआ नजर आता है। उन्होंने भगवान के आगे बैठे हुए की दो फोटोज शेयर कीं और लिखा, 'वह धन्य है क्योंकि उसके पीछे हमेशा मां देवी हैं। सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं।'

वहीं दूसरी ओर ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'सिकंदर' को पहले दिन उम्मीद जितना रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं और ये फिल्म सलमान खान की टॉप 5 ओपनर में भी जगह नहीं बना पाई है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सिकंदर' ने रिलीज के पहले दिन 26 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।

LIVE Feed
  • Mar 31, 2025 9:36 PM

    सलमान खान ने भांजी को दी इतनी महंगी ईदी, तोहफा देख हैरान रह गए फैन्स

    सोशल मीडिया पर आयत और सलमान खान की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि नन्ही आयत नीले रंग का सूट पहनी नजर आ रही हैं। वहीं आयत के हाथ में 500-500 के कई नोट नजर आ रहे हैं जिसे वह कसके हाथ में पकड़ी हैं। फिल्मीज्ञान पर शेयर किए गए इस वीडियो में बताया जा रहा है कि सलमान खान ने आयत को ये रुपये ईदी के तौर पर दिए हैं।

  • Mar 31, 2025 6:46 PM

    TMKOC: नई दया की आस लगाए बैठ फैन्स की उम्मीदों को देख काजल पिसल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ऑडिशन दिया था

    टीवी के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक है तारक मेहता का उल्टा चश्मा का शो। बच्चे लेकर बड़ा हर कोई इस शो को देखना पसंद करता है। लेकिन लंबे समय से दया बेन शो का हिस्सा नहीं हैं। दिशा वकानी के शो से जाने की वजह से फैन्स आए दिनों बस यही उम्मीद लगाते हैं कि दिशा अब आएंगी। वहीं शो के मेकर्स भी फैन्स को दिलासा देते हैं कि जल्द ही दिशा वकानी शो का हिस्सा बनने वाली हैं, लेकिन जब दिशा ने कंफर्म कर दिया कि वह शो से दोबारा नहीं जड़ सकतीं तब मेकर्स ने नई दया की तलाश शुरू कर दी। वहीं हाल ही में काजल पिसल के शूटिंग फोटोज वायरल हुए जिससे फैन्स को लगा कि शायद नई दया मिल गई हैं, लेकिन हाल ही में काजल ने बताया कि यह 2022 का ऑडियन है वह शो की नई दया नहीं हैं।

  • Mar 31, 2025 5:41 PM

    सलमान खान ने बालकनी से झांक कर दिए दी फैन्स को ईद की मुबारकबाद

    ईद के मौके पर फैन्स तो बस सलमान खान के दीदार का इंतजार करते हैं। हाल ही में सलमान खान को उनकी बालकनी में फैन्स ने देखा। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सलमान खान की बालकनी पर बुलेट प्रुफ शीशा चढ़ाया गया है। सलमान खान ने वहीं से अपने फैन्स को हाथ दिखाते हुए ईद की मुबारकबाद दी है।

  • Mar 31, 2025 3:27 PM

    महाकुंभ की मोनालिसा को फिल्म स्टार बनाने का वादा करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार, रेप का है मामला...

    वहीं सनोज मिश्रा पर लग रहे तमाम आरोपों को देखते हुए मोनालिसा ने भी एक वीडियो जारी किया था। मोनालिसा ने कहा था कि सनोज मिश्रा पर लग रहे सारे आरोप झूठे हैं, लेकिन वहीं अब कहानी बदली नजर आ रही है। बता दें कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट को बेल की अर्जी दी थी जो कि कोर्ट ने इस अर्जी को खारिज कर दिया है।

  • Mar 31, 2025 2:48 PM

    शादी के बाद अपनी पहली ईद मना रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, वायरल हो रहा वीडियो

    अपनी पहली ईद पर सोनाक्षी सिन्हा पूरे ही काले रंग के सूट में नजर आ रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि सोनाक्षी काला सूट, काली बिंदी, काली नेलपेंट लगाए नजर आ रही हैं। वहीं जहीर इकबाल सफेद शर्ट और जींस पहने दिख रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा को यूं ईद मनाता देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- नवरात्र की तो शुभकामनाएं नहीं दीं आपने। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- धीरे-धीरे सब बदल जाता है। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- काले सूट में तो आप इतनी खूबसूरत दिख रही हो तो बुर्के में तो आप और भी ज्यादा खूबसूरत दिखोगी। बता दें कि सोनाक्षी को उनके आउटफिट के लिए भी ट्रोल किया जा रहा है।

  • Mar 31, 2025 1:58 PM

    शिल्पा शेट्टी ने दी पैपराजी को ईद की मुबारकबाद

    शिल्पा शेट्टी को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान शिल्पा ऑफ व्हाइट और गोल्डन सूट पहने दिखीं। खुले बाल आंखों पर चश्मा और नखरीला अंदाज देख पैपराजी ने उनसे पोज देने की रिक्वेस्ट की। शिल्पा शेट्टी ने पैपराजी को पोज तो दिया है साथ ही में शिल्पा ने पैपराजी को ईद की मुबारकबाद भी दी है।

  • Mar 31, 2025 1:11 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने दी ईद की मुबारकबाद

    ग्लोबल आइकन हर त्योहार पर फैंस को विश करती हैं। ईद के मौके पर भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एर खास पोस्ट कर फैंस को ईद की बधाई दी। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “ सभी को ईद मुबारक हो। आपकी जिंदगी में लव और लाइट भेज रही हूं।”

  • Mar 31, 2025 12:07 PM

    ईद पर सेहरा बांधे दिखे कपिल शर्मा, 'किस किस को प्यार करूं 2' का फर्स्ट लुक रिलीज

    अपनी धांसू कॉमेडी के लिए फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उन्होंने ईद के त्योहार पर अपने फैंस को तोहफा दिया है। 'किस किस को प्यार करूं 2' की पहली झलक शेयर कर दी है। ये साल 2015 में रिलीज इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। हालांकि, ये कब तक रिलीज होगी, ये जानकारी अभी मेकर्स ने नहीं दी है।

  • Mar 31, 2025 11:31 AM

    दीपिका कक्कड़ ने चांद रात में हाथों पर रचाई मेहंदी तो शोएब ने भी लिखवाया बीवी का नाम

    देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रमजान के महीने के बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार को 'ईद उल फितर' के नाम से भी जाना जाता है। आम जनता के साथ-साथ मुस्लिम सेलेब्स भी इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने पति शोए इब्राहिम, बेटे रुहान और परिवार के साथ खूब जश्न मनाया। इससे पहले उनके घर पर क्या-क्या तैयारियां हुईं, ये झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दीपिका ने हाथों पर मेहंदी रचाई और इंगेजमेंट रिंग वाली उंगली में पति का नाम लिखवाया। शोएब ने भी अपनी बीवी का नाम अपनी उंगली पर लिखवाया।

  • Mar 31, 2025 10:33 AM

    गोविंदा पहुंचे उज्जैन, महाकाल मंदिर में की पूजा

    एक्टर से राजनेता बने गोविंदा ने हाल ही में मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए। पीले रंग का कुर्ता पहने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ने पारंपरिक अनुष्ठान किए और भगवान शिव को समर्पित हिंदू धर्म के पवित्र मंदिरों में से एक में पूजा-अर्चना की।

  • Mar 31, 2025 9:50 AM

    जैस्मिन भसीन ने अली संग रिश्ते को धर्म से जोड़ने वालों को दिया करारा जवाब

    हिंदीरश के साथ एक इंटरव्यू में जैस्मीन भसीन ने अली गोनी के साथ अपने रिश्ते के लिए धार्मिक ट्रोलिंग और निगेटिव कमेंट्स का सामना करने के बारे में बात की। उन्होंने यह भी बताया कि क्या उनके परिवारों के बीच कोई विवाद है। उसी के बारे में बोलते हुए जैस्मीन ने शेयर किया, 'मुझे लगता है कि अली के साथ मेरे रिश्ते के बारे में धार्मिक कमेंट्स होते हैं, मुझे कभी-कभी बहुत हंसी आती है कि दुनिया का एक हिसा है जिनको ये बहुत गलत लगता है। जो बहुत गंदा और उल्टा सीधा लिखता है। दुनिया का एक दूसरा हिस्सा है जो हमें बहुत प्यार करता है सपोर्ट करता है।'

  • Mar 31, 2025 9:06 AM

    शादी के बाद पहली ईद मनाएंगे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद बहुत खुश हैं। दोनों हमेशा घूमते रहते हैं या जब भी बाहर स्पॉट होते हैं तो पैपराजी के लिए अच्छे से पोज देते हैं। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद पहली ईद मनाने वाले हैं। ये फेस्टिवल दोनों के लिए बहुत खास होने वाला है। दोनों के लिए चेहरे पर अलग खुशी दिखी।

  • Mar 31, 2025 8:16 AM

    अंकिता लोखंडे ने घर की बालकनी में की गुड़ी पड़वा की पूजा

    इंडस्ट्री की खूबसूरत डीवा अंकिता लोखंडे हर त्योहार को बड़ी खुशी से मनाती हैं। जैसा कि हर कोई 30 मार्च को गुड़ी पड़वा मना रहा है, एक्ट्रेस ने इस मौके को अपनी मां और परिवार के साथ मनाया। सोशल मीडिया पर उन्होंने ढेर सारी तस्वीरें भी शेयर की हैं।

  • Mar 31, 2025 7:24 AM

    India's Got Talent विवाद के बाद Ranveer Allahbadia की वापसी

    यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में तब चर्चा में आए जब वो समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट' में आए एक कंटेस्टेंट के माता-पिता को लेकर अश्लील कमेंट कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर हर जगह बवाल मच गया और रणवीर की जमकर थू-थू हुई। हालांकि यूट्यूबर ने विवाद के एक महीने बाद कमबैक किया है और एक वीडियो शेयर कर लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी है। रणवीर ने बताया कि वो इस मुश्किल दौर से निकलकर काम पर वापस लौट रहे हैं और अपनी पोस्ट में फैंस का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें इस मुश्किल घड़ी में सपोर्ट किया।

More from Filmibeat

Read more about: sikander salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X