..................... Bollywood live updates ravi kishan on casting couch in industry shristy rode hospitalized on vacation - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: रवि किशन का कास्टिंग काउच पर छलका दर्द, वेकेशन पर बिगड़ी एक्ट्रेस की तबीयत

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

रवि किशन ने एक पॉडकास्ट में कास्टिंग काउच के बारे में बात की। रवि ने बताया कि जब वो बिहार से मुंबई आए थे तो उनमें काम करने की भूख थी क्योंकि उनका बचपन गरीबी में गुजरा था। रवि किशन ने आगे कहा- 'उस दौरान कई लोगों ने मेरा फायदा उठाना चाहा। मगर मैं हमेशा शांत रहा और उनकी डिमांड को पूरा नही किया। जब आप यंग, गुडलुकिंग होते हैं और आपके पास पैसा नहीं होता है तो लोग आपका फायदा उठाना चाहते हैं। ऐसा सिर्फ फिल्म इंडस्ड्री में नहीं बल्कि हर फील्ड में होता है। मैं पतला था, लंबे बाल थे और कानों में ईयररिंग पहनता था। तब मैंने ये सब बहुत झेला।"

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े इस वक्त बहुत ही दर्द में हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें निमोनिया हो गया है, जिसके कारण हालत खराब है और अस्पताल में भर्ती हैं। सृष्टि रोड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर पूरा हाल बयां किया है। सृष्टि ने बताया कि वह एम्स्टर्डम में छुट्टियां मना रही थीं कि तभी अचानक एक दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई।

LIVE Feed
  • Dec 28, 2024 7:48 PM

    उर्फी जावेद ने फिर दिखाई क्रिएटिविटी, बनाई ऐसी ड्रेस की हर कोई बोला- वाह...

    उर्फी जावेद को हाल ही में पब्लिक एरिया में देखा गया। इस दौरान उर्फी नए अवतार में नजर आईं। जी हां, उर्फी जावेद हाल ही में ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस में दिखीं। इस दौरान उर्फी जावेद ने ऐसी क्रिएटिविटी दिखाई जिसमें उनकी ड्रेस में उनकी तस्वीर देखने को मिली। उर्फी के टैलेंट को देख फैन्स ने उर्फी की जमकर तारीफ की।

  • Dec 28, 2024 6:23 PM

    Sikander Teaser: सिकंदर का टीजर हुआ आउट, दिखा सलमान खान का किलर लुक, फैन्स बोले- हिट है बॉस

    Sikander Teaser OUT: सलमान खान, बॉलीवुड के मेगास्टार, सिकंदर फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को उनके करीबी दोस्त और लंबे समय से साथी साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सिकंदर फिल्म का मच अवेटेड टीजर रिलीज हो चुका है और टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

    Sikander Teaser: सिकंदर का टीजर हुआ आउट, दिखा सलमान खान का किलर लुक, फैन्स बोले- हिट है बॉस
  • Dec 28, 2024 4:00 PM

    India's Got Latent शो में उर्फी जावेद की इज्जत हुई तार-तार, किया गया दुर्व्यवहार

    Urfi javed disrespect in samay raina show India's Got Latent: उर्फी जावेद हाल ही में इंडियाज गॉट लेटेंट का हिस्सा बनी थीं, लेकिन उस दौरान उनपर काफी भद्दे कमेंट्स पास किए गए जिस वजह से वह शो छोड़कर चली गईं।

    India's Got Latent शो में उर्फी जावेद की इज्जत हुई तार-तार, किया गया दुर्व्यवहार
  • Dec 28, 2024 3:28 PM

    न्यू ईयर से पहले वेकेशन पर गईं कैटरीना कैफ, पति और दोस्तों साथ जमकर की मस्ती

    इन दिनों कई सितारों को एयरपोर्ट पर देखा जा रहा है। सभी लगभग वेकेशन मनाने के लिए दूसरे देश जा रहे हैं। वहीं हाल ही में कैटरीना कैफ ने अपने वेकेशन फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरें में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ अपने दोस्तों और पति विक्की कौशल के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनकी वेकेशन फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

  • Dec 28, 2024 3:12 PM

    बारातियों को रोटी पसोरने में हुई देरी तो दूल्हे ने तोड़ दी शादी, फिर दुल्हन के सामने रचाया दूसरी लड़की से व्याह

    बारातियों को रोटी देर से सर्व होने की वजह से दूल्हा नाराज हो गया। उनसे शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। मामला यहीं नहीं रुका लड़के ने उसी रात किसी और लड़की से शादी कर ली। जब इस बात की खबर दुल्हन को लगी तो दुल्हन के तो होश ही उड़ गए।

  • Dec 28, 2024 2:01 PM

    Game Changer के ट्रेलर रिलीज ना होने पर फैन ने दे डाली मेकर्स को धमकी, बोला- अगर नए साल तक...

    fans gave threatened to Game Changer Makers: राम चरण अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि इन दिनों उनकी फिल्म गेम चेंजर सुर्खियों में हैं, लेकिन उनकी फिल्म का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। फिल्म के ट्रेलर के डिले होने के बाद एक फैन का रिप लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    Game Changer के ट्रेलर रिलीज ना होने पर फैन ने दे डाली मेकर्स को धमकी, बोला- अगर नए साल तक...
  • Dec 28, 2024 1:39 PM

    आराध्या बच्चन ने फर्राटेदार अंग्रेजी बोल दी लोगों को नए साल की बधाई, VIDEO देख लोग बोले- डिक्शनरी खोलना पड़ेगा

    आराध्या इतनी कम उम्र में इतनी पॉपुलर हैं जिस वजह से लोग उनके बारे में और भी जानना चाहते हैं। यही वजह है कि उनके नए और पुराने वीडियो जमकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में आराध्या बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन अपने खास अंदाज में क्रिसमस और नए साल की बधाई देती नजर आ रही हैं।

  • Dec 28, 2024 1:22 PM

    मैचिंग आउटफिट पहन प्रियंका चोपड़ा ने पति और बेटी संग मनाया क्रिसमस का जश्न

    क्रिसमस की धूम दुनियाभर में दिखाई दी। आम लोगों और खास सेलिब्रिटी तक हर कोई क्रिसमस के जश्न में डूबा दिखा। इस दौरान प्रिंयका चोपड़ा जोनस भी फैमिली के साथ क्रिसमस के सेलिब्रेशन को एंजॉय करती दिखाई दीं। प्रियंका और निक जोनस बेटी और पूरी फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते दिखे।

  • Dec 28, 2024 1:20 PM

    अंबानी ने जामनगर में मनाया सलमान खान के बर्थडे का जश्न

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन भव्य अंदाज में मनाया। दरअसल अंबानी फैमिली ने ने गुजरात के जामनगर में भाईजान का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेट किया। सलमान के जन्मदिन के मौके पर अंबानी ने जामनगर में दिवाली मनाई और खूब बम पटाखे फोड़े। इनकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

  • Dec 28, 2024 1:17 PM

    बेटी संग पहला न्यू ईयर सेलिब्रेट करने विदेश रवाना हुए Varun Dhawan

    साल 2024 को अलविदा कहने में बस दो ही दिन बचे हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने नए साल का जश्न मनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाना शुरू कर दिया है, बॉलीवुड के बेबी जॉन यानी वरुण धवन भी परिवार संग कहीं बाहर रवाना हुए हैं।

  • Dec 28, 2024 10:33 AM

    बॉक्स ऑफिस पर ‘बेबी जॉन’ की हालत खराब

    अब फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन (शुक्रवार) की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बेबी जॉन’ ने रिलीज के तीसरे दिन 3.65 रुपये की कमाई की है। इसी के साथ अब बेबी जॉन की भारत में तीन दिनों की कुल कमाई 19.65 करोड़ रुपये हो गई है।

  • Dec 28, 2024 9:35 AM

    RJ सिमरन का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

    RJ Simran last Instagram Post: रेडियो जॉकी सिमरन की मौत की खबर से उनके फैंस सदमें में है। इसी बीच अब आरजे सिमरन का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को देखने के बाद हर कोई भावुक हो रहा है। उन्होंने आखिरी बार 13 दिसंबर को एक रील शेयर किया था। उन्होंने खूबसूरत रील के साथ कैप्शन में लिखा था, ‘एक लड़की अपनी अनंत हंसी और गाउन के साथ, बीच पर है.’ लोग पोस्ट पर कमेंट करके दुख जता रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस वीडियो के ठीक 13 दिनों बाद सिमरन की मौत की खबर ने उनके फैंस के दिलों में सैलाब ला दिया है।

  • Dec 28, 2024 8:46 AM

    पैरेंट्स कमल हासन और सारिका के तलाक पर बोलीं श्रुति हासन

    कमल हासन और सारिका ने साल 1988 में शादी की थी, लेकिन 2002 में उनका यह रिश्ता टूट गया और साल 2004 में तलाक भी मिल गया। पैरेंट्स के तलाक के बाद बेटियों-श्रुति हासन और अक्षरा हासन की जिंदगी बिखर गई। सिंगर और एक्ट्रेस श्रुति हासन ने हाल ही एक इंटरव्यू में पैरेंट्स के तलाक के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इसका उनकी जिंदगी पर क्या असर हुआ। श्रुति ने यह भी कहा कि अगर पैरेंट्स अलग रहकर खुश हैं, तो यह उनके लिए भी अच्छी बात है।

  • Dec 28, 2024 7:56 AM

    शादी से चार महीने पहले RJ सिमरन की मौत

    हरियाणा के गुरुग्राम में जम्मू की मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है। महज 26 साल की उम्र में आरजे सिमरन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिमरन की मौत अभी भी सभी के लिए पहेली बनी हुई है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। इसके साथ ही हसीना का शव फिलहाल उनके परिवार को सौंप दिया गया है। हसीना की मौत के बाद खुलासा हुआ है कि 4 महीने बाद उनकी शादी होने वाली थी। गुरुग्राम के सेक्टर-47 में एक सोसायटी के फ्लैट में गुरुवार को आरजे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह का शव मिला था। वह फंदे पर लटकी हुई मिली थी।

  • Dec 28, 2024 7:29 AM

    राशा थडानी सोलो पोज देने से कर रही थीं इनकार, रवीना ने लगाई क्लास

    रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी डेब्यू से पहले ही स्टार बन चुकी हैं और हर कोई उन्हें उनके नाम से जानता है। राशा जल्द ही फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं, जो 17 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। हाल ही राशा को मॉम रवीना टंडन के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने पपाराजी को साथ में खूब पोज दिए। लेकिन जब पपाराजी ने राशा थडानी से सोलो पोज देने को कहा तो उन्होंने कि नहीं, मम्मी के साथ। तब रवीना ने राशा की तरफ आंखें निकालीं।

  • Dec 28, 2024 7:11 AM

    पुष्पा 2 ने 23वें दिन कर डाला इतना कलेक्शन

    ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 264.8 करोड़ रुपये रहा। वहीं तीसरे हफ्ते में ‘पुष्पा 2’ ने 129.5 करोड़ की कमाई की है। वहीं अब ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के 23वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के 23वें दिन 8.75 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ‘पुष्पा 2’ की 23 दिनों की कमाई अब 1128.85 करोड़ रुपये हो गई है ।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X