Bollywood Highlights: द केरल स्टोरी को लेकर भड़के रामगोपाल वर्मा, दीया को आया ट्विटर पर गुस्सा

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 22 may: मनोरंजन जगत में पहले से ही फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर विवाद जारी है, अब राम गोपाल वर्मा, सुदीप्तो सेन की मूवी 'द केरल स्टोरी' का समर्थन करते नजर आए हैं। वहीं, इसके पक्ष में बात करते हुए निर्देशक ने बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल खड़ा कर दिया है। फिल्म की शानदार सफलता को देखते हुए राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर इसकी तारीफ की है।

दूसरी तरफ मनोरंजन जगत में दीया मिर्जा को लेकर खबर है, दीया मिर्जा का कहना है कि उनका ट्विटर अकाउंट वर्ष 2010 से वेरिफाइड है। बावजूद इसके भी नए सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत उनका ब्लू टिक हटा दिया गया और सब्सक्रिप्शन लेने के बावजूद भी वापस नहीं दिया गया। इसको लेकर दीया ने अपना गुस्सा जाहिर किया और एक ट्वीट भी किया है।

तो इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम दिलचस्प और मजेदार खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • May 22, 2023 7:46 PM

    नेहा कक्कड़ की 'खूबसूरत' पहले प्यार की याद दिलाती है

    नेहा कक्कड़ और राघव चैतन्य का डुएट गाना 'खूबसूरत' सोमवार को रिलीज हो गया। गाने में एक्टर अधिक मेहता के साथ सौंदर्या शर्मा भी हैं। गाने के बारे में सौंदर्या शर्मा ने कहा, मैं इस शानदार गाने का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। इन खूबसूरत जगहों पर फिल्माने से मुझे 'खूबसूरत' का एहसास हुआ। हर लड़की इस खास को महसूस करना चाहती है और गाना पूरी तरह से इसे दशार्ता है। यह एक सुपर क्यूट लव सांग है और निश्चित रूप से मेरी प्लेलिस्ट में है। अधिक मेहता ने कहा, 'खूबसूरत' लोकेशन पर 'खूबसूरत' की शूटिंग करते हुए मैंने और सौंदर्या ने काफी मस्ती की। उम्मीद है कि हमने ऑफ-स्क्रीन जो कम्फर्ट लेवल साझा किया, वह हमारी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री में झलकेगा। मैं इस गाने का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।

  • May 22, 2023 6:47 PM

    बिग बी के साथ काम करने के दिनों को जीनत अमान ने किया याद

    दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की यादें ताजा करते हुए कहा कि पर्दे पर उन्होंने एक अच्छी 'जोड़ी' बनाने की एक वजह उनकी साझा कार्यशैली भी है। जीनत ने इंस्टाग्राम पर अमिताभ के साथ 1981 में आई फिल्म 'लावारिस' में काम करने के बारे में बात की, जिसमें अमजद खान भी हैं। कहानी एक अनाथ के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने माता-पिता की तलाश में दर-दर की ठोकर खाता है।

  • May 22, 2023 6:32 PM

    श्रीनगर में जी20 पर्यटन बैठक में भाग लेंगे राम चरण

    टॉलीवुड के टॉप एक्टर राम चरण सोमवार से शुरू हुई प्रतिष्ठित जी20 टूरिज्म वर्किं ग ग्रुप की बैठक में भाग लेने के लिए श्रीनगर रवाना हो गए। श्रीनगर जाते समय हैदराबाद हवाई अड्डे पर देखा गया, वह आर्थिक विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए फिल्म पर्यटन पर चर्चा करने के लिए शिखर सम्मेलन में भारतीय फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों में शामिल होंगे। ऐसा पहली बार कहा जा रहा है कि टॉलीवुड का कोई अभिनेता किसी प्रतिष्ठित वैश्विक कार्यक्रम में भारतीय फिल्म उद्योग का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

  • May 22, 2023 5:44 PM

    एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की बाथरूम में मिली लाश, ड्रग्स की ओवरडोज का शक

    जाने-माने एक्टर, मॉडल और कास्टिंग डायरेक्टरआदित्य सिंह राजपूत की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई है। उन्हें सोमवार दोपहर अपने अंधेरी स्थित घर के बाथरूम में मृत पाया गया। आदित्य के दोस्त को वो बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर स्थित मकान में मृत मिले थे। इसके बाद दोस्त और बिल्डिंग कावॉचमैन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां एक्टर को मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि एक्टर की मौत के पीछे ड्रग्स का ओवरडोज भी हो सकता है।

  • May 22, 2023 5:12 PM

    साउथ के वेटेरन एक्टर सरथ बाबू का 71 की उम्र में निधन

    साउथ के दिग्गज अभिनेता सरथ बाबू का सोमवार, 22 मई को निधन हो गया। इस महीने की शुरुआत में, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उम्र से संबंधित समस्याओं के लिए उनका इलाज चल रहा था। सरथ बाबू की हालत लगातार नाजुक बताई जा रही थी। वह 71 वर्ष के थे और आज, 22 मई को हैदराबाद के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में मल्टी ऑर्गेन डैमेज का इलाज चल रहा था।

  • May 22, 2023 4:33 PM

    शाहरुख खान ने पोस्ट किया सुहाना का वीडियो

    सुहाना खान का एक वीडियो शाहरुख खान ने पोस्ट किया है और इसमें झूमती हुईं नजर आ रही हैं। सुहाना खान शाहरुख खान के काफी करीब हैं और अक्सर पापा के साथ वो भी मस्ती करती हुईं नजर आती हैं। इस वीडियो की बात करें तो इसको शाहरुख खान ने दुलार में पोस्ट किया है जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

  • May 22, 2023 3:28 PM

    81 साल की कैंसर पेसेंट की अंतिम इच्छा जानकर हिल जाएंगे शाहरुख खान?

    दरअसल शाहरुख खान को हर उम्र के लोग प्यार करते हैं और इस वक्त उनकी एक 81 साल की फैन ने कुछ ऐसा कह डाला जिसके बाद सभी लोग शाहरुख खान के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। ये 81 साल की बुजुर्ग महिला कैंसर की मरीज है और एक एक करके अपने आखिरी दिन गिन रही है। वेस्ट बंगाल की इस फैन का नाम शिवानी है और उनका कहना है कि, ''मैं अपने दिन गिन रही हूं, जैसा कि डॉक्टर्स ने कहा है कि मैं ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रह सकती हूं। मेरी सिर्फ एक इच्छा है, इसको आप मेरी आखिरी इच्छा भी मान सकते हैं। मैं मरने से पहले शाहरुख खान से मिलना चाहती हूं, उनको एक व्यक्ति के तौर पर मैं देखना चाहती हूं।''

  • May 22, 2023 2:46 PM

    दो दो बीवियां रखने वाले यूट्यूबर अरमान मलिक की लग्जरी लाइफ के लिए कहां से आता हैं इतना पैसा, अब हुआ खुलासा

    YouTuber Armaan Malik: आज के वक्त के सबसे ज्यादा चर्चित और विवादों से घिरे रहने वाले यूट्यूबर हैं अरमान मलिक। दो दो पत्नियों और चार बच्चों के साथ एक घर में लग्जरी लाइफ जीने वाले अरमान मलिक के पास इतना पैसा कहां से आता है, तो ऐसे में एक रिपोर्ट की मानें तो यूट्यूबर अरमान मलिक के पास 10-15 करोड़ की कुल प्रॉपर्टी है। इसके अलावा वह अरमान मलिक हर महीने 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं। सारी कमाई उनके और उनकी पत्नियों के यूट्बयू और सोशल मीडिया से आता है।

    दो दो बीवियां रखने वाले यूट्यूबर अरमान मलिक की लग्जरी लाइफ के लिए कहां से आता हैं इतना पैसा, अब हुआ खुलासा
  • May 22, 2023 2:35 PM

    राघव चड्ढा को टीका लगातीं प्रियंका चोपड़ा, इमोशनल परिणीति, देंखे सगाई की नई Pics

    अपनी सगाई के लगभग नौ दिनों के बाद, परिणीति ने राघव के साथ अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और एक खूबसूरत नोट लिखा। परी ने लिखा- "जब यह अहसास होता है, तो आप समझ जाते हैं। एक ब्रेकफास्ट में.. और मुझे पता चल गया कि ये वही है। सबसे अद्भुत व्यक्ति जो मुझे हिम्मत और प्रेरणा देता है। उसका सपोर्ट, मजाक, दोस्त सब कुछ मेरे लिए खास है। He is my home.."

  • May 22, 2023 2:10 PM

    Esha Gupta: सेक्सी ड्रेस पहन बॉयफ्रेंड संग डेट पर निकली ईशा, होश उड़ाने वाले लुक को लेकर फैंस हुए क्रेजी

    Esha Gupta: बॉलीवुड एक्ट्रेसे ईशा गुप्ता इन दिनों अपने कान्स फिल्म फेस्टिवल डेब्यू को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं, उनके शानदार लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है। ऐसे में एक बार फिर से ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी डेट नाइट की बोल्ड फोटोज अपने बॉयफ्रेंड संग शेयर करके फैंस को दीवाना बना दिया है।

  • May 22, 2023 2:04 PM

    प्रज्ञा जायसवाल का किलर लुक वायरल

    अभिनेत्री प्रज्ञा जैसवाल ने भी ठान लिया है कि वो इंड्स्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं और कहा जाता है कि उनका अंदाज काफी खास है। इस वक्त प्रज्ञा जैसवाल की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं और इन तस्वीरों में उनका किलर लुक लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। ये वो दौर है कि हर दिन कुछ ना कुछ प्रज्ञा जैसवाल की तरफ से देखने को मिलता रहता है। इस वक्त भी कुछ ऐसा हुआ है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

  • May 22, 2023 1:02 PM

    तकिया लेकर एयरपोर्ट पहुंची जान्हवी कपूर हुईं ट्रोल

    जान्हवी कपूर अक्सर अपने फैशन सेंस और बोल्ड अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं और कई बार कुछ ऐसा सामने आ जाता है जो कि आपको हैरान कर देता है। इस वक्त उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो तकिया के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं और उनको देखकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैँ। जी हां, इस दौरान जान्हवी कपूर एक तकिए के साथ एयरपोर्ट पर उतरीं हैं और अंदर जाने से पहले उनको कैमरे में कैद कर लिया गया। बता दें कि जान्हवी कपूर उन अदाकाराओं में से एक हैं जिनकी हर अदा पर लोग अपनी नजर रखते हैँ। इस वीडियो में वो हल्की ड्रेस पहने हुए हैं जो कि सामने कटी है।

  • May 22, 2023 12:16 PM

    Anupam Kher: फिल्म 'विजय 69' की शूटिंग के दौरान घायल हुए अभिनेता अनुपम खेर

    Anupam Kher: हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर फिल्म 'विजय 69' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह जानकारी फैंस से साझा की है। फैंस अब अनुपम खेर को लेकर चिंता जता रहे हैं।

  • May 22, 2023 11:10 AM

    सारा ने अपने भाई इब्राहिम अली खान के करियर को लेकर किया बड़ा खुलासा, पहली फिल्म के बारें में दी जानकारी

    Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान बिंदास अंदाज में हमेशा ही अपनी बात रखती हैं, हमेशा ही पैपराजी से खुलकर बात करती हैं। इस वक्त सारा अली खास कान्स डेब्यू को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी कान्स के दौरान सारा ने एक इंटरव्यू में अपने भाई इब्राहिम अली खान के करियर के बारे में खुलासा करते हुए उनकी पहली फिल्म को लेकर भी बात साफ कर दी है। अपने इंटरव्यू के दौरान सारा ने बताया कि इब्राहिम अपनी पहली फिलहाल की शूटिंग खत्म कर चुके हैं।

  • May 22, 2023 10:39 AM

    शाहरुख खान के संघर्ष और सक्सेस पर मनोज बाजपेयी का रिएक्शन दिल छू जाएगा

    हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बताया कि वो शाहरुख का कितना सम्मान करते हैं। मनोज ने शाहरुख को मुश्किलों से बाहर निकलते हुए और खुद को साबित करते हुए देखा है। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी होती है जब शाहरुख को उस मुकाम पर देखता हूं। जिस तरह की दुनिया उसने खुद के लिए बनाई है। एक ऐसा व्यक्ति जिसका 26 साल की उम्र में पूरा परिवार उजड़ चुका था, लेकिन उसने हार नहीं मानी और अपनी नई दुनिया खड़ी की। अपना परिवार बनाया, अपने लिए इतना बड़ा नाम, इज्जत कमाया। मैं इसीलिए शाहरुख का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं उसके आस पास सारे दोस्तों में था, जिसने देखा था उसके साथ ये सब होते हुए। मेरे लिए कभी शाहरुख के लिए कोई कड़वाहट नहीं हो सकती।"

  • May 22, 2023 10:11 AM

    Nandita Das: कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर नंदिता दास ने दिया बयान, सेलेब्स पर कसा तंज

    Nandita Das: हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अभिनेत्री और निर्माता नंदिता दास सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं, हाल ही में नंदिता दास कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर अपना बयान दिया है और फिल्मी सितारों को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि यह फिल्मों का त्यौहार है ना कि कपड़ो का। गौरतलब है कि, कान फिल्म फेस्टिवल को मनोरंजन जगत के दुनियाभर के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक माना जाता है।

  • May 22, 2023 9:17 AM

    Sushmita Sen: मिस यूनिवर्स के 29 साल पूरे होने पर सुष्मिता सेन ने अपनी बेटियों संग मनाया जश्न

    Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स बने 29 साल पूरे हो गए हैं। तो ऐसे में इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी बेटियों के साथ केक काटा और सेलिब्रेशन किया। इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।

  • May 22, 2023 8:38 AM

    Varun Dhawan: 'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा के पिता बने हैं वरुण धवन? तस्वीर हुई वायरल

    Varun Dhawan: प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर वेब सीरीज 'सिटाडेल' ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज का अब नया एपिसोड भी सामने आ गया है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन देखने को मिले हैं। फैंस के बीच इसको लेकर अब खलमली मच गई है, कहा जा रहा है इसमें प्रियंका चोपड़ा के पिता बने हैं वरुण धवन। स्पाई-थ्रिलर के भारतीय संस्करण में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

  • May 22, 2023 8:05 AM

    Sara Ali Khan: फिल्म रिलीज से अजमेर शरीफ की दरगाह पहुंची सारा अली खान, तस्वीरें आई सामने

    Sara Ali Khan: सारा अली खान ने अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की रिलीज से पहले राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाई है और फिल्म की सफलता के लिए दुआ मांगी है। सारा का, अजमेर शरीफ दरगाह के दौरान के फोटोज और वीडियो सामने आए हैं।

  • May 22, 2023 7:44 AM

    Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 कि कंटेस्टेट्स लिस्ट के साथ नए होस्ट को लेकर भी सामने आई जानकारी

    Bigg Boss OTT 2: सबसे ज्यादा चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स शो का दूसरा सीजन ला रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी के इस नए सीजन को कौन होस्ट करेंगा और इसमें शामिल होने वाले सद्स्य कौन होगें इसको लेकर जानकारी सामने आ गई है। खबरों की मानें तो इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 2' को करण जौहर नहीं बल्कि सलमान खान होस्ट कर रह हैं, और इसके प्रोमो लिए भाईजान ने शूटिंग पूरी कर ली है।

  • May 22, 2023 7:12 AM

    Karishma Tanna: अपने ही पिता को लेकर करिश्मा ने किया बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    Karishma Tanna: टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने हाल ही में अपने पिता का लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। करिश्मा ने साझा करते हुए बताया है कि उनके पैदा होने से उनके पिता बिलकुल भी खुश नहीं हुए थे।

    Karishma Tanna: अपने ही पिता को लेकर करिश्मा ने किया बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
  • May 22, 2023 6:40 AM

    The Crew: फिल्म 'द क्रू' की शूटिंग के लिए तब्बू-कृति ने भरी गोवा की उड़ान, सामने आई तस्वीरे

    The Crew: रिया कपूर और एकता कपूर ने पिछले साल अपने अगले प्रोजेक्ट 'अ क्रू' की घोषणा की थी। इस एलान दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि फिल्म में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन को कास्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक निर्माता रिया पहले ही गोवा पहुंच चुकी हैं, जबकि तब्बू और कृति उनके वहां पहुंचने के अगले दिन उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि करीना कल गोवा के लिए उड़ान भरने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X