..................... Bollywood Live Updates R Madhavan becomes new President of FTII, 'Kushi' shines at the box office - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: आर माधवन बने FTII के नए प्रेसिडेंट, टाइगर 3 का पहला पोस्टर रिलीज

bollywood-live-updates

Bollywood Live Updates, 2 Sep: आर माधवन (R Madhavan) की तारीफ फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी करते हैं। अब अभिनेता को एक्टिंग के साथ साथ नई जिम्मेदारी उठाने का मौका मिला है, दरअसल बहुचर्चित फिल्म 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता आर माधवन को शुक्रवार को पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के अध्यक्ष और इसकी गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया।

फैंस के पसंदीदा कलाकार और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु इस वक्त अपनी फिल्म 'कुशी' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म 'कुशी' 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। अब रिलीज से पहली ही पहले फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। जैसा कहा रहा था कि कुशी की ओपनिंग बहुत कम रहेंगी उस हिसाब से देखा जाए तो फैंस को फिल्म पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु स्टारर कुशी ने 16 करोड़ की ओपनिंग की है, जिसके बाद अब तक कलेक्शन 16 करोड़ भारत में हुआ है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो कहा जा रहा है कि कुशी ने 52.5 करोड़ का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया है।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण, दिलचस्प और मसालेदार खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Sep 2, 2023 7:35 PM

    अबाया पहने राखी सावंत को मर्दों ने छूआ तो भड़की- मक्का से पवित्र होकर आई हूं मैं

    राखी हाल ही में उमरा करके वापस भारत लौटी हैं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट उमरा और मदीना की तस्वीरों और वीडियो से भरा हुआ है। एक्ट्रेस उमरा के दौरान काफी फूट-फूटकर रोई थीं। उन्होंने अल्लाह से इंसाफ की गुहार भी लगाई थी। इसी बीच राखी सावंत का एक नया वीडियो काफी चर्चा में छाया हुआ है।

  • Sep 2, 2023 7:08 PM

    Shivaji Daeth: हंसाते हंसाते दे गया सदमा, नहीं रहे शिवाजी.. 66 वर्ष की उम्र में निधन

    अनुभवी तमिल अभिनेता और हास्य कलाकार आर.एस. शिवाजी, जिन्हें आखिरी बार 1 सितंबर को रिलीज़ हुई योगी बाबू-स्टारर 'लकीमैन' में देखा गया था और 2020 सूर्या-स्टारर फिल्म 'सोरारई पोटरू' में अपने काम के लिए जाना जाता है, का शुक्रवार को चेन्नई में 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

  • Sep 2, 2023 6:43 PM

    सर्जरी के कारण गंभीर रूप से बीमार 43 साल की अभिनेत्री सिल्विना लूना की मौत

    अर्जेंटीना की अभिनेत्री और पूर्व मॉडल सिल्विना लूना की 43 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। उन्होंने 2011 में नितंबों में उभार के लिए सर्जरी कराई थी जिसके परिणामस्वरूप किडनी की जटिलताओं के कारण वह 79 दिन से अस्पताल में थीं। 'मिरर डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, सिल्विना का गुरुवार 31 अगस्त को निधन हो गया। वह हॉस्पिटल इटालियनो में 79 दिनों तक भर्ती रहीं, जहां 2011 की सर्जरी के परिणामस्वरूप जटिलताओं के लिए उनका इलाज किया जा रहा था।

  • Sep 2, 2023 5:48 PM

    लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर आलिया भट्ट हो गईं भयंकर ट्रोल

    आलिया भट्ट एक मैगजीन शूट को लेकर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने फोटोशूट से एक से बाद एक कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे लेकर उन्हें भयंकर ट्रोल किया जा रहा है। नेटिज़न्स का कहना है कि आलिया की तस्वीरों को इतना एडिट कर दिया गया है कि वो पहचान में ही नहीं आ रही हैं।

  • Sep 2, 2023 4:45 PM

    ड्रीम गर्ल 2 के आठवें दिन का कलेक्शन जानें

    आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने अपने दूसरे शुक्रवार को ₹4.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। आठवें दिन इसकी कुल कमाई अब 71.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है।

  • Sep 2, 2023 3:36 PM

    करीना कपूर की 'जाने जान' का नया पोस्टर आउट, ट्रेलर 5 सितंबर को रिलीज होगा

    करीना कपूर सुजॉय घोष की फिल्म जाने जान से अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का एक नया पोस्टर आज जारी किया गया है। फिल्म का ट्रेलर 5 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। शनिवार को, नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम हैंडल ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया और लिखा, "रोमांच बस आने ही वाला है.. और यह 3 दिनों में आपके पास आ रहा है! #जानेजान ट्रेलर 💗💗 3 दिन बाकी हैं।" फिल्म में जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

  • Sep 2, 2023 1:30 PM

    भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य एल-1 पर अजय देवगन का रिएक्शन

    इसरो ने अपने पहले सूर्य मिशन 'आदित्य-एल1' (Aditya-L1) को लॉन्च कर दिया है। इस मिशन को दो सितंबर यानी आज दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। इस मिशन पर अजय देवगन ने रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया है इसरो को बधाई दी है।

  • Sep 2, 2023 12:04 PM

    Tiger 3 के पहले पोस्टर में दिखा सलमान खान- कैटरीना कैफ का धमाकेदार अंदाज

    यशराज फिल्म्स ने सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। जो कि उनके स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है। यह धमाकेदार एक्शन फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर धमाका करने सिनेमाघरों में आ रही है।

  • Sep 2, 2023 11:00 AM

    प्रेग्रेंसी की खबरों के बीच पति संग घूमने निकली Rubina Dilaik

    अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) की पत्नी रुबीना दिलैक ने अपनी प्रेग्रेंसी की खबरों को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया हैं पंरतु उनके लेटेस्ट वीडियो और फोटोज से पता चला है कि वह प्रेग्रेंट हैं। अब प्रेग्रेंसी की खबरों की बीच रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ घूमने निकली हैं। जिसका वीडियो खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

  • Sep 2, 2023 10:49 AM

    प्राइम वीडियो ने ब्लॉकबस्टर जेलर के ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की

    नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित, जेलर में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं रजनीकांत, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विनायकन, तमन्ना भाटिया और मास्टर ऋत्विक.. जबकि मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ द्वारा विशेष कैमियो किया गया है। भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम सदस्य 7 सितंबर से तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में एक्शन एंटरटेनर स्ट्रीम कर सकेंगे।

  • Sep 2, 2023 10:20 AM

    सुपरस्टार Prabhas की फिल्म 'Salaar'के ओटीटी राइट्स बिकें करोंड़ो में, अभी तय नहीं हुई रिलीज डेट!

    इन दिनों एक तरफ जहां शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर अलग ही क्रेज बना हुआ हैं। वहीं दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas )की फिल्म सलार को लेकर भी खबरें तेज हैं, फैंस को फिल्म के रिलीज का इंतजार है। जाहिर है कि फिल्म की रिलीज डेट धीरे धीरे आगे बढ़ती जा रही है। इसी बीच अब खबर आई है कि 'सालार' (Salaar) के ओटीटी राइट्स करोड़ों में बेच दिए गए हैं।

  • Sep 2, 2023 9:47 AM

    देर रात गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ इस तरह से बाहर निकले ऋतिक रोशन

    सबा आजाद और ऋतिक रोशन ने किसी से अपने रिश्ते को छुपाया नहीं हैं, दोनों अक्सर ही धूमने, पार्टी करने और डिनर करने साथ में जाते हैं। बीती रात एक बार फिर से जब सबा आजाद और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) डिनर डेट के लिए बाहर गए तो ट्रोलर्स ने अभिनेता की क्लास लगा दी।

  • Sep 2, 2023 9:09 AM

    राम चरण और उपासना कामिनेनी की बेटी क्लिन कारा की सोशल मीडिया पर दिखी पहली झलक

    हाल ही में सोशल मीडिया पर पहली बार राम चरण (Ram Charan) और उपासना कामिनेनी की बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। फैंस ने सुपरस्टार की बेटी क्लिन कारा पर जमकर प्यार लुटाया। गौरतलब है कि, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल राम चरण और उपासना कामिनेनी कुछ समय पहले ही माता-पिता बने हैं। हाल ही में, कपल ने अपनी बेटी के साथ पहला वरलक्ष्मी व्रतम सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की।

  • Sep 2, 2023 8:35 AM

    कटरीना कैफ को छोड़कर Vicky Kaushal ने लगाए मनीषा रानी के साथ ठुकरे

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के पती विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इस वक्त अपनी पत्नी से ज्यादा बिग बॉस फेम मनीषा रानी के साथ ठुमके लगाने में व्यस्त हैं। मनीषा रानी (Manisha Rani) और विक्की कौशल का शानदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ने धमाकेदार डांस किया है। फैंस को दोनों की जोड़ी खास पसंद आ रही हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X