..................... Bollywood Live updates pushpa 2 raises box office collection on new year Diljit Dosanjh meets PM modi - Hindi Filmibeat

Bollywood News Live: न्यू ईयर पर पर ‘पुष्पा 2’ की कमाई में आई जबरदस्त तेजी, पीएम मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

नए साल पर एक बार फिर 'पुष्पा 2: द रूल' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही और इसकी कमाई में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखी गई। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'पुष्पा 2: द रूल' ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़, दूसरे हफ्ते में 264.8 करोड़, तीसरे हफ्ते में 129.5 करोड़ की कमाई की। वहीं 23वें दिन फिल्म ने 8.75 करोड़, 24वें दिन 12.5 करोड़, 25वें दिन 15.65 करोड़, 26वें दिन 6.8 करोड़ और 27वें दिन 7.7 करोड़ की कमाई की। वहीं अब फिल्म की रिलीज के 28वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े शुरू हो गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'पुष्पा 2: द रूल' ने रिलीज के 28वें दिन 13.27 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'पुष्पा 2: द रूल' की 28 दिनों की कुल कमाई अब 1184.77 करोड़ रुपये हो गया है।

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर दिलजीत दोसांझ ने नए साल के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है। इस साल की शुरुआत उनके लिए बेहद खास साबित हुई है। इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और एक्स पर शेयर की हैं। उनके हाथों में फूलों का गुलदस्ता है, जिसे लेकर वह पीएम की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि 2025 की शानदार शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत ही यादगार मुलाकात रही..हमने संगीत सहित कई चीजों पर बात की।

LIVE Feed
  • Jan 2, 2025 5:55 PM

    सीमा हैदर ने खोल दी एक्स हसबैंड गुलाम हैदर की पोल पट्टी, बोलीं- उसका एक बेटा-बेटी और है...

    सीमा वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं कि हैदर का भाई पढ़ा लिखा नहीं है। उसका एक बेटा भी है 12 साल का बेटी भी है वो भी नहीं पढ़े हैं। बता अपनी सच्चाई क्यों नहीं बताता। इस वीडियो में सीमा आग बबूला होती नजर आ रही हैं।

    सीमा हैदर ने खोल दी एक्स हसबैंड गुलाम हैदर की पोल पट्टी, बोलीं- उसका एक बेटा-बेटी और है...
  • Jan 2, 2025 5:34 PM

    The Kerala Story का बनने जा रहा है दूसरा पार्ट ? जानें फिल्म के सीक्वल को लेकर क्या कहते हैं विपुल अमृतलाल शाह

    The kerala Story part 2: विपुल अमृतलाल शाह भारतीय सिनेमा के एक बेहतरीन फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने दर्शकों को कई शानदार फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों में से एक है 'द केरल स्टोरी', जो 2023 में रिलीज़ हुई थी। बताया जा रहा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द बनकर तैयार होगा।

    The Kerala Story का बनने जा रहा है दूसरा पार्ट ? जानें फिल्म के सीक्वल को लेकर क्या कहते हैं विपुल अमृतलाल शाह
  • Jan 2, 2025 5:07 PM

    सारा अली खान ने मां अमृता सिंह संग मनाया नया साल, शेयर कीं डिनर फोटोज

    सारा अली खान ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर मां संग कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सारा अली खान नए साल पर मां संग स्पेशल डिनर करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सारा की ये तस्वीरें खास पसंद की जा रही हैं।

  • Jan 2, 2025 3:56 PM

    'हसबैंड की बीवी' फिल्म का पोस्टर रिलीज, पति पत्नी और वो के निर्देशक मुदस्सर अज़ीज़ का धमाका!

    Husband Ki Biwi- मुदस्सर अजीज (पति पत्नी और वो, हैप्पी भाग जाएगी) द्वारा निर्देशित पूजा एंटरटेनमेंट की फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी निश्चितरूप से हसीं से भरपूर होगी। अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर अभिनीत, यह कॉमेडी रिश्तों, अराजकता और हास्य से भरपूर होगी । वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा निर्मित यह फिल्म 21 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी।

  • Jan 2, 2025 3:38 PM

    नए साल पर मंदिर में पूजा करती दिखीं मौनी रॉय तो लोग बोले- हम अभी भी नहीं भूले 31 की शाम का वो VIDEO...

    टीवी सीरियल नागिन से फेमस हुईं मौनी रॉय ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर मंदिर से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय पहले तो शिव की तस्वीर शेयर करती हैं वहीं दूसरी तस्वीर वह हनुमान जी की तस्वीर शेयर करती हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि मौनी हनुमान बाबा के सामने हाथ जोड़ पूजा करती दिख रही हैं।

  • Jan 2, 2025 2:59 PM

    'संस्कार हों तो ऐसे...', Aaradhya Bachchan ने भरी महफ़िल में इस एक्टर के छुए पैर, लोगों ने की तारीफ

    हर तरफ आराध्या बच्चन की जमकर तारीफ हो रही है। कभी तो उन्हें मां ऐश्वर्या के साथ में एयरपोर्ट पर देखा जाता है तो कभी पापा के साथ में नजर आ जाती है। लेकिन अब इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक एक्टर के पैर छूती हुई और उनका आशीर्वाद लेती हुई नजर आई।

  • Jan 2, 2025 2:02 PM

    Salman Khan की सिकंदर के दमदार बोल, एक टीजर से हिल गया पूरा बॉलीवुड!

    Sikandar Teaser- सलमान खान सही मायनों में जन-जन के 'सिकंदर' हैं, जो लाखों दिलों में बसा करते हैं। हाल ही में भाईजान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' के पहले लुक के साथ धमाका कर दिया। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का टीज़र बेहद शानदार और धांसू अंदाज़ में पेश किया गया। लंबे समय के बाद सलमान खान को उनके सिग्नेचर स्टाइल में देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था।

  • Jan 2, 2025 1:30 PM

    Hardik Pandya ने Ananya Pandey संग एन्जॉय की वेकेशन? साथ स्विमिंग करते आए नज़र, जानें सच

    दरअसल हार्दिक पांड्या और अनन्या पांडे को साथ में अनंत अंबानी की शादी में जमकर डांस करते हुए देखा गया था। दोनों का अंदाज काफी ज्यादा लोगों को भी पसंद आया था और तभी यह भी खबरें आने लग गई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि यह सिर्फ अफ़वाह ही साबित हुई और दोनों की तरफ से इन खबरों पर कोई रिएक्शन भी नहीं आया।

  • Jan 2, 2025 12:46 PM

    अरमान मलिक ने रचाई आशना श्रॉफ से शादी, पहली तस्वीरें वायरल

    सिंगर अरमान मलिक और आशना श्रॉफ की शादी का उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब न्यू ईयर पर कपल ने नई शुरूआत करते हुए सात वचन ले लिए हैं। कपल ने अपनी शादी की सबसे पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर गुड न्यूज दी है।

  • Jan 2, 2025 12:03 PM

    शिव राजकुमार ने कैंसर से जीती जंग पर हुआ बुरा हाल

    कन्नड़ एक्टर और प्रोड्यूसर शिव राजकुमार पिछले काफी समय से ब्लैडर के कैंसर से जूझ रहे थे। अब वह कैंसर फ्री हो चुके हैं। शिव राजकुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। कीमो से बाल झड़ चुके हैं और वह काफी कमजोर भी हो गए हैं। पर अच्छी बात यह है कि शिव राजकुमार अब कैंसर से जंग जीत चुके हैं।

  • Jan 2, 2025 10:54 AM

    थाईलैंड में रणबीर-आलिया और राहा, पूरी फैमिली ने इंजॉय किया 2025 का पहला सनसेट

    रणबीर कपूर, उनकी वाइफ आलिया भट्ट, बेटी राहा कपूर ने इस हफ्ते थाईलैंड में नए साल का जश्न मनाया। उनके साथ पूरा कपूर और भट्ट परिवार नजर आया। अब रणबीर की सास सोनी राजदान और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर वेकेशन की झलक दिखाई है।

  • Jan 2, 2025 10:27 AM

    मौनी रॉय के साथ पार्टी के बाद ऊप्स मूमेंट, पति-दोस्तों ने दिया साथ

    मौनी रॉय अपनी बेस्ट फ्रेंड दिशा पटानी और पति सूरज नम्बियार के साथ में 31 दिसंबर की रात को पार्टी करती हुई नजर आई। इस दौरान ऐक्ट्रेस अपने पति का हाथ पकड़े हुए होटल से बाहर भी आ रही थी। लेकिन तभी अचानक से वह धड़ाम से नीचे गिर गई और ये पूरा नजारा कैमरे में कैद हो गया। हालांकि जब मौनी रॉय अचानक से ऐसे धड़ाम से जमीन पर गिरी तो काफी सारे लोगों का यह भी कहना था कि उन्होंने कुछ ज्यादा ही शराब पी रखी है। लेकिन कुछ लोगों का यह भी कहना था कि कमरे की फ्लैश लाइट की वजह से वह अचानक से गिर पड़ी। हालांकि उनके फैंस का कहना है की एक्ट्रेस में हाई हील्स पहनी हुई थी और इसीलिए उनका बैलेंस बिगड़ गया।

  • Jan 2, 2025 10:25 AM

    अरबाज खान-शूरा खान ने नए साल पर किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

    अरबाज खान और शूरा खान का एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान नजर आ रहे हैं। लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इस दौरान अरबाज खान की पत्नी के हाथ में प्रेगनेंसी किट लगी हुई है। बता दें कि ये फेक फोटो है।

  • Jan 2, 2025 9:18 AM

    कैटरीना कैफ ने समुंदर किनारे किया नए साल का वेलकम

    कैटरीना कैफ पति विक्की कौशल के साथ विदेश में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर करते हुए सभी को न्यू ईयर विश किया है।

  • Jan 2, 2025 8:28 AM

    न्यू ईयर मनाकर लौटे इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी

    पलक और इब्राहिम कथित तौर पर न्यू ईयर मनाने गोवा गए थे। अब जब वो वापस आए तो पपाराजी से बचते दिखे। इब्राहिम अली खान ने अपना चेहरा काले चश्मे और हुडी से छुपाया हुआ था। वहीं पलक ने भी गॉगल्स पहने थे। उनके वीडियो पर यूजर्स के काफी कमेंट आ रहे हैं।

  • Jan 2, 2025 7:36 AM

    अजय देवगन ने बेटे युग के साथ की मस्ती

    काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपने पति अजय देवगन, बेटे युग और ननद के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की शानदार तस्वीरें शेयर की। नए साल के सेलिब्रेशन में अजय की मां भी नजर आ रही हैं। इस सेलिब्रेश में एक्ट्रेस इशिता दत्ता और वत्सल सेठ भी नजर आए थे।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X