..................... Bollywood Live Updates Prabhas Salaar release IMAX format, Sunny Deol Gadar 2 reaches 300 crore club - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: आइमैक्स फॉर्मेट में रिलीज होगी प्रभास की 'सालार', 300 करोड़ क्लब में पहुंची 'गदर 2'

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: साउथ सुपरस्टार 'सालार' का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। यह एक्शन फिल्म है जिसमें प्रभास के साथ श्रुति हासन जगपति बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदारों में नजर आएंगे। सालार पैन इंडिया रिलीज होगी। सालार सितम्बर की उन फिल्मों में शामिल है जिनका इंतजार फैंस कर रहे हैं। अब सालार को लेकर अहम खबर आयी है। प्रशांत नील निर्देशित यह फिल्म दुनियाभर में आइमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज की जाएगी। इस फॉर्मेट में फिल्म के रिलीज होने से दर्शकों का विजुअल एक्सपीरिएंस बढ़ेगा।

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने पर्दे पर वाकई तूफान ला दिया है, जिस स्पीड से फिल्म कलेक्शन कर रही है ये कहना शायद गलत नहीं होगा कि फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा तक छू सकती है। हालांकि सनी देओल के फैंस के लिए गुड न्यूज ये है कि फिल्म ने 300 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। 8वें दिन का कलेक्शन जोड़कर फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

इसी तरह की चटपटी और महत्वपूर्ण मनोरंजन जगत जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Aug 19, 2023 5:09 PM

    एक्टर पवन का कार्डियक अरेस्ट से निधन, 25 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, हर तरफ मातम

    कार्डियक अरेस्ट के कारण एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई नामी सेलेब्स अपनी जान गंवा चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक और सेलेब का नाम जुड़ गया है। अब एक और यंग एक्टर की कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदी और तमिल टीवी एक्टर पवन सिंह का महज 25 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से शुक्रवार, 18 अगस्त को निधन हो गया। पवन की मौत उनके मुंबई स्थित घर में हुई है।

  • Aug 19, 2023 4:52 PM

    रितेश सिधवानी की पार्टी में रणवीर सिंह और एपी ढिल्लों ने ब्राउन मुंडे पर ठुमके लगाए

    बीती रात रितेश सिधवानी का जन्मदिन मनाने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, आमिर खान, रणवीर सिंह, करण जौहर, अनन्या पांडे, श्वेता बच्चन, उनके बच्चे अगस्त्य नंदा और नव्या, सुज़ैन खान सहित कई अन्य सितारे इस अवसर पर पहुंचे। जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सिंह ब्राउन मुंडे पर एपी ढिल्लियन के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं।

  • Aug 19, 2023 4:49 PM

    राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म 'दोनों' अक्षय कुमार की फिल्म से होगी क्लैश!

    राजवीर देओल और पलोमा की फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। खास बात है कि इसी दिन अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' भी रिलीज होने वाली है। गदर 2 के साथ ओमएजी 2 बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुई थी। वहीं, अब 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' के साथ 'दोनों' टक्कर लेने वाली है। बता दें, 'दोनों' के साथ सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या बतौर निर्देशक फिल्मों में कदम रख रहे हैं।

    राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म 'दोनों' अक्षय कुमार की फिल्म से होगी क्लैश!
  • Aug 19, 2023 3:17 PM

    रितेश सिधवानी की पार्टी में कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक हैं। पिछले शुक्रवार की शाम, उन्होंने आगामी फिल्म डॉन 3 के निर्माता रितेश सिंधवानी के जन्मदिन समारोह में सबका ध्यान आकर्षित किया। वूम्प्ला द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कियारा को एक खूबसूरत ए-लाइन फ्लेयर्ड ड्रेस में सजी हुई दिखाया गया है। दूसरी ओर, सिद्धार्थ ने उन्हें ट्राउजर के साथ प्रिंटेड शर्ट में कंप्लीट किया।

  • Aug 19, 2023 2:26 PM

    ड्रीम गर्ल पूजा को मिल रहे प्यार से घबराईं बॉलीवुड इंडस्ट्री की ग्लैमर्स वाइव्स

    हर बीतते दिन के साथ जैसे-जैसे हमारी ड्रीम गर्ल अपने फैंस और दर्शकों की कभी न खत्म होने वाली लिस्ट को बढ़ाते जा रही है, ऐसे में बॉलीवुड वाइव्स की पॉपुलर तिकड़ी - महीप कपूर, भावना पांडे और नीलम जनता के बीच पूजा की लगातार बढ़ती पॉपुलैरिटी बेहद खुश दिख रही हैं। ऐसा लगता है कि एक नया चैंपियन पार्टी में शामिल हो गया है।

  • Aug 19, 2023 12:40 PM

    विजय वर्मा ने तमन्ना भाटिया के साथ अपने रिश्ते पर की बात

    इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में विजय वर्मा ने तमन्ना भाटिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर हो रही सुर्खियों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे अकेले घूमने की बहुत आदत थी। हम एक साथ बाहर जाते हैं और हमें बहुत अधिक अटेंशन मिलता है।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस अटेंशन को लेकर सहज हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं विशेष रूप से सहज नहीं हूं लेकिन मैं बस इसकी आदत डालने की कोशिश कर रहा हूं।"

  • Aug 19, 2023 10:43 AM

    कंगना रनौत ने सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की एक्स गर्लफ्रैंड

    एक इंटरव्यू के दौरान सोमी अली ने कहा, ''कंगना रनौत एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कभी झूठ नहीं बोलतीं। मैं उनके सामने अपना सिर झुकाती हूं। वह सच बोलती है। उनके साथ जो भी अन्याय होता है, वह कैमरे पर बोलती हैं और कभी नहीं झिझकतीं। अपने सभी इंटरव्यू में जिस तरह से वह खुद को संयमित रखती हैं, जिस तरह से वह सच्चाई बताती हैं कि इंडस्ट्री कैसे काम करती है और वे कैसे झूठ बोलते हैं। वह यह सब कहती है!! मैं सचमुच उनका सम्मान करता हूं।"

  • Aug 19, 2023 9:25 AM

    रजनीकांत की 'जेलर' दुनियाभर में हुई 400 करोड़ के पार, फिल्म का 9वें दिन का कलेक्शन शानदार

    रजनीकांत की ‘जेलर’ भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है। रजनीकांत की इस फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसी के साथ ये फिल्म देश ही नहीं विदेशों में भी जमकर कमाई कर रही है। रजनीकांत की लेटेस्ट रिलीज फिल्म, 'जेलर' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है और दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली कॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म के रिलीज के 9वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर ने रिलीज के 9वें दिन अनुमानित 9 करोड़ रुपयों का शानदार कारोबार किया है। इसी के साथ रजनीकांत की फिल्म का कुल कलेक्शन अब 244.85 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड भी ‘जेलर’ शानदार परफॉर्म कर रही है, बता दें कि जेलर ने दुनिया भर में 407.17 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

    रजनीकांत की 'जेलर' दुनियाभर में हुई 400 करोड़ के पार, फिल्म का 9वें दिन का कलेक्शन शानदार
  • Aug 19, 2023 9:01 AM

    ट्रेनर क्रिस गेथिन का जन्मदिन मनाने के लिए कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आए एक साथ

    बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता विक्की कौशल से खुशी-खुशी शादी कर ली है। यह बहुचर्चित स्टार जोड़ी हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर बेहद निजी रही है। हालाँकि, वे अक्सर कभी-कभार सोशल मीडिया पर एक साथ उपस्थित होकर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को हाल ही में एक साथ देखा गया जब उन्होंने अपने प्रिय ट्रेनर क्रिस गेथिन का जन्मदिन मनाया।

  • Aug 19, 2023 8:55 AM

    उत्पीड़ित मुस्लिम किरदारों से जुड़े सवाल पर भड़कीं जोया अख्तर

    जोया अख्तर और रीमा कागती का शो 'मेड इन हेवन 2' अपनी स्ट्रीमिंग के बाद से ही सुर्खियों में है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम यूजर ने उनके शो और फिल्मों में मुस्लिम पात्रों के चित्रण को लेकर सवाल पूछा। इस सवाल का जोया ने भी शानदार जवाब पेश किया है। डायरेक्टर का जवाब इस समय सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। नेटिजन ने डायरेक्टर से सवाल किया कि क्या वह कभी शो में एक मुस्लिम कैरेक्टर को किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में चित्रित करेंगी, जो उत्पीड़ित नहीं है। उन्होंने लिखा, 'लक बाय चांस में जफर खान और तनवीर। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में इमरान और लैला। दिल धड़कने दो में फराह अली। गली बॉय में व्यावहारिक रूप से हर कोई। मेड इन हेवन में सरफराज खान और लीला शिराजी, कबीर, फैजा और नवाब।'

  • Aug 19, 2023 8:23 AM

    Bigg Boss 17 का हिस्सा होंगे Abhishek Malhan? बड़े भाई ने फोटो शेयर कर दिया हिंट

    बिग बॉस के फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) करीब 70 दिन बाद गुरुवार को अपने घर दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने अपने भाई से मुलाकात की। इस दौरान उनके बड़े भाई से सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने फैंस को थोड़ा हैरानी में डाल दिया है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X