Bollywood Live Updates- जिंदा हैं पूनम पांडे, वीडियो पोस्ट करते हुए ऐसी बात

poonam pandey

Bollywood News In Hindi Live Updates, 3 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ा होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं पूनम पांडे के परिवार की जो कि इस वक्त संदेह के घेरे में है। पूनम पांडे एक करीबी का कहना है को फैमिली उनके पार्थिव शरीर के पास नहीं पहुंची है और वो लोग गायब है। ऐसे में चिंता की जा रही है कि क्या उनका परिवार अंतिम संस्कार नहीं करना चाहता है क्या? शिवम शर्मा ने इसको लेकर खुलासा किया है। उनका कहना है कि पूनम पांडे की बॉडी में पुणे में है लेकिन परिवार वहां नहीं है।

इसके अलावा लॉकअप रियालिटी शो में पूनम पांडे से साथ नजर आए विनीत कक्कड़ ने उनकी खबर को फर्जी बताया है। विनीत का कहना है कि वो मरी नहीं बल्कि जिंदा है, जहां भी हो पूनम जल्दी सामने आओ। इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है इसका खुलासा जल्दी होगा।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Feb 3, 2024 7:38 PM

    पूनम पांडे की फर्जी मौत को तेलंगाना के ब्रेस्ट सर्जन ने 'सस्ता प्रचार' करार दिया

    जाने-माने ब्रेस्ट सर्जन पी. रघुराम ने मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडे की आलोचना की है और सर्वाइकल कैंसर से उनकी मौत की खबर को 'सस्‍ता प्रचार' करार दिया है। उन्होंने कहा, "विश्‍व कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर भारत में महिलाओं को प्रभावित करने वाले दूसरे सबसे आम कैंसर को महत्वहीन बनाकर अपना सस्ता प्रचार करने के लिए पूनम पांडे को शर्म आनी चाहिए।"

  • Feb 3, 2024 7:01 PM

    पूनम पांडे की फर्जी मौत को पब्लिसिटी स्टंट करार देते हुए बोलीं उर्वशी ढोलकिया, 'यह घिनौना है!'

    उर्वशी ढोलकिया ने कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस पूनम पांडे की फर्जी मौत की घोषणा पर कड़ा विरोध जताया और इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग का यह सबसे निचला रूप है। शुक्रवार की सुबह, पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सर्वाइकल कैंसर से उनकी मौत की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर की गई थी।

  • Feb 3, 2024 6:24 PM

    'लेट्स सी यू एट 21' में शामिल हुईं कंगना रनौत

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्रेंड "लेट्स सी यू एट 21" में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार को आर्थिक समर्थन भी दे रही हैं। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जब वह 21 साल की थीं। उन्होंने लिखा, ''मैं लेट्स सी यू एट 21 के चलन को अपना रही हूं।''

  • Feb 3, 2024 5:56 PM

    पूनम पांडे की मौत पर आंसू पोछने के बाद भड़के मुनव्वर फारुखी

    पूनम पांडे की मौत की खबर पर कल बिंग बॉस 17 विनर और पूनम के साथ लॉक अप कंटेस्टेंट रहे मुनव्वर फारुकी ने हैरानी जताते हुए कहा था कि वो इस वो इस बार को मानने के लिए तैयार नहीं हो रहे है कि पूनम नहीं रही। इसके साथ ही उन्होंवे पूनम को एक बहुत अच्छा इंसान भी बताया था। इसके बाद अब मुनव्वर ने पूनम पांडे की जिंदा होने की खबर और कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम के लिए पीआर स्टंट पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। मुनव्वर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "पूनम की पीआर टीम को कैंसर नहीं बवासीर हुआ है।"

  • Feb 3, 2024 5:28 PM

    अक्षय कुमार ने खुद गाया 'शंभू' गाना, टीजर में महादेव के अवतार में झूमते दिखे एक्टर

    अक्षय कुमार ने शनिवार को 'शंभू' नामक एक दिल छू लेने वाले म्यूजिक वीडियो के मोशन पोस्टर का अनावरण किया, जिसे खुद एक्टर ने गाया है। इसमें सुपरस्टार के अंदर छिपे शिवभक्त को प्रदर्शित किया गया है। पारंपरिक पोशाक में अक्षय का अनोखा अवतार देखने को मिल रहा है। उन्होंने माथे पर पवित्र त्रिपुंड तिलक और शरीर पर टैटू बनाया हुआ है। वह शिव की भक्ति में लीन है।

  • Feb 3, 2024 4:12 PM

    इरा ने नुपुर के साथ शादी की अनदेखी तस्वीर की शेयर

    बॉलीवुड के 'परफेक्शनिस्ट' आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। उन्‍होंने अपने पति नुपुर शिखरे के साथ अपनी वेडिंग डायरी से कुछ तस्‍वीरें शेयर की। नुपुर इरा और आमिर के आधिकारिक फिटनेस ट्रेनर हैं। जोड़े ने 3 जनवरी को इसे अपनी शादी की सार्वजनिक घोषणा की थी। उन्होंने दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में विवाह पंजीकरण दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

  • Feb 3, 2024 3:22 PM

    'रॉकी', 'प्रीडेटर' स्टार कार्ल वेदर्स का 76 साल की उम्र में निधन

    हॉलीवुड स्टार कार्ल वेदर्स का 76 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। वेदर्स के मैनेजर मैट ल्यूबर ने वैरायटी को इस खबर की पुष्टि की। वेदर्स ने 1987 की फिल्म 'प्रीडेटर' में भी अभिनय किया था। एडम सैंडलर की 'हैप्पी गिलमोर' में उनकी यादगार भूमिका थी। उन्हें 'स्टार वार्स' सीरीज 'द मांडलोरियन' में उनके काम के लिए ड्रामा सीरीज में आउटस्टैंडिंग गेस्ट एक्टर के प्राइमटाइम एमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।

  • Feb 3, 2024 1:56 PM

    क्या पूनम पांडे पर होगा केस?

    पूनम पांडे को लेकर खबर आई है कि वो जिंदा हैं। जिस तरह से उन्होने अपनी मौत की खबर फैलाई है उससे लोग हैरान हैं। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि उनपर केस हो सकता है। अगर कानूनी कार्यवाही होती है तो उनके ऊपर मुसीबत आ सकती है।

  • Feb 3, 2024 1:12 PM

    श्वेता तिवारी ने पोस्ट की दिलकश तस्वीरें

    श्वेता तिवारी ने एक पोस्ट करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में हमेशा की तरह वो काफी यंग लग रही हैं और उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लग रहा है।

  • Feb 3, 2024 12:46 PM

    जिंदा हैं पूनम पांडे, खुद सामने आकर किया खुलासा, Video

    पूनम पांडे इस वीडियो में कह रही हैं, ''मैं जिंदा हूं, मैं सर्वाइकल कैंसर से नहीं मरी हूं। लेकिन मैं उन हजारों महिलाओं के लिए ये नहीं कह सकती जो कि इस बीमारी के चलते जान गंवा चुकी हैं। इसका कारण सिर्फ ये है कि वो नहीं जानती थीं कि इसको लेकर उन्हो क्या करना चाहिए। मैं यहां ये बताने के लिए हूं कि इसका इलाज है और आपको समय रहते टेस्ट करवाने चाहिए। अगर आपको एचपीवी वैक्सीन लग चुकी है तो हम इस बीमारी से लड़ सकते हैं।''

  • Feb 3, 2024 12:05 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने साझा की तस्वीरें, 21 की उम्र में लगती थीं ऐसी

    प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में वो बेहद हॉट लग रही हैं। ये वो दौर है जब प्रियंका चोपड़ा की उम्र 21 साल की थी। फैंस इन तस्वीरों पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं।

  • Feb 3, 2024 11:47 AM

    राजनीति के लिए फिल्में छोड़ देंगे विजय

    बीते दिन खबर आई थी कि थलापति विजय ने अपने राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है। कई लोगों को इसके बाद झटका लगा था। अब खबर आ रही है कि वो अब फिल्मों से सन्यास ले लेंगे। हालांकि विजय की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

  • Feb 3, 2024 11:22 AM

    अक्षरा सिंह के शो में बेकाबू हुई भीड़, जमकर चलीं कुर्सियां

    इस वक्त भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के शो से खबर आ रही है कि वहां हंगामा हो गया है। खबर है कि यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में अक्षरा सिंह शो के लिए पहुंची थीं लेकिन वहां भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इस हद तक थी कि अक्षरा की परफॉर्मेंस के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी।

  • Feb 3, 2024 10:16 AM

    मुनव्वर फारुखी ने दोस्तों के साथ की पार्टी

    मुनव्वर फारुखी इस वक्त चर्चा में हैं। बिग बॉस सीजन 17 जीतने के बाद उन्होने पहली बार दोस्तों के साथ पार्टी की है। उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनके साथ फैजू और करण कुंद्रा भी नजर आ रहे हैं।

  • Feb 3, 2024 9:23 AM

    अंकिता लोखंडे हुईं ट्रोल

    बिग बॉस 17 के खत्म होने के बाद अंकिता लोखंडे काफी चर्चा में हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पति विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं। रेड हॉट ड्रेस में देखकर फैंस उनपर भड़क गए हैं। उनका ये लुक लोगों को पसंद नहीं आया है।

  • Feb 3, 2024 8:50 AM

    राहुल वैद्य को लगता है, जिंदा हैं पूनम पांडे

    पूनम पांडे की मौत पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है और कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। राहुल वैद्य ने भी पूनम पर बात करते हुए कहा कि उनको लगता है वो जिंदा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X