..................... Bollywood Live Updates: Parineeti's engagement date is fixed, Nita Ambani arrives at 'The Sound of Music' event-4may - Hindi Filmibeat

Bollywood News Highlights: परिणीति की सगाई की डेट फिक्स, 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' इवेंट में पहुंची नीता अंबानी

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 4May: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी और सगाई को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। सूत्रों की मानें तो परिणीति राघव चड्ढा के साथ जल्द ही सगाई करने वाली हैं, डेट भी फिक्स हो गई है। जाहिर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को कई बार साथ देखने के बाद ही इनके रिश्ते की सच्चाई सबके सामने आई थी, इसके बाद से शादी को लेकर हर किसी ने बातें करना शुरु किया और सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई सारे सूत्रों ने पुष्टि भी की थी।

वहीं बात करें नीता अंबानी की तो नीता सुर्खियों में ना रहे ऐसा कैसे हो सकता है। इस बार नीता अंबानी खास इवेंट द साउंड ऑफ म्यूजिक को लेकर चर्चा का विषय बनी हैं। 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' इवेंट का मुंबई में बुधवार रात को प्रीमियर रखा गया, जो कि काफी शानदार रहा। इसमें प्रीमियर के दौरान अंबानी परिवार की बहुओं जैसे नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट से लेकर फिल्मी सितारे जैसे किरण राव और मनीष मल्होत्रा तक कई लोगों शामिल हुए। लेकिन इस इवेंट में पूरी लाइमलाइट नीता अंबानी ने ही अपने शानदार अंदाज से बटोर ली।

मनोरंजन जगत से जुड़ी ऐसी ही शानदार और दिलचस्प खबरें समझने और पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट से....

LIVE Feed
  • May 4, 2023 8:32 PM

    टॉपलैस होकर उर्फी जावेद ने बदन पर चिपकाई चिड़ियां, नया लुक देख लोग बोले- चिड़िया उड़ खेलो ना दीदी

    फैशन आइकॉन उर्फी जावेद हर दिन ही अपने फैंस के लिए सरप्राइज लेकर आती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी ने अपने नए लुक से फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, हाल ही में उर्फी को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उर्फी जावेद ने हमेशा की तरह इस बार भी अपने लुक से नया एक्सपेरिमेंट किया था। उर्फी जावेद इस दौरान टॉपलैस लुक में ही बाहर निकली और हमेशा की तरह इस बार भी उनका लुक हद से ज्यादा बोल्ड था। उर्फी जावेद ने इस दौरान ब्लैक नेट पहना हुआ था और अपने ब्रेस्ट को ब्लैक कपड़े की बर्ड डिजाइन से कवर किया हुआ था।

  • May 4, 2023 7:24 PM

    नागेश कुकुनूर का 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' तीसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार

    स्ट्रीमिंग सीरीज 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' के तीसरे सीजन की तैयारी की जा रही है। सीरीज गायकवाड़ परिवार के भीतर के राजनीति झगड़े की कहानी है। इस सीरीज में अतुल कुलकर्णी, प्रिया बापट, सचिन पिलगांवकर, सुशांत सिंह, एजाज खान और रणविजय सिंह लीड रोल में है। नए सीजन को निर्देशक ने राजनीति में सत्ता के लिए अंतिम लड़ाई के रूप में वर्णित किया हैं। सीजन 3 के बारे में बात करते हुए, निर्देशक नागेश कुकुनूर ने कहा: सीजन 1 और 2 को दर्शकों द्वारा पसंद और सराहा गया था और सीजन 3 को भी इसी उम्मीद से तैयार किया गया है कि लोग इसका भरपूर आनंद लेंगे। हर एक किरदार के पीछे काफी खोज की गई है, जो उत्तराधिकार के लिए इस पेचीदा लड़ाई को और भी दिलचस्प बनाने में में अहम योगदान देती है। उलझे किरदार, आपसी रिश्ते और कुछ अनचाहे ट्विस्ट 'सपनों का शहर' सीजन 3 राजनीति में सत्ता के लिए अंतिम लड़ाई होगी।

  • May 4, 2023 7:04 PM

    सनी देओल के बेटे करण जून में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ करेंगे शादी

    बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपने पिता द्वारा निर्देशित फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले करण ने अपने दादा-दादी धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह के मौके पर अपनी प्रेमिका से सगाई कर ली। कथित तौर पर, युगल अब अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिंकविला के अनुसार, करण की मंगेतर फिल्म बिरादरी से नहीं है और उनके बारे में विवरण रहस्य बना हुआ है क्योंकि वह बहुत ही निजी व्यक्ति हैं।

  • May 4, 2023 6:47 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने नाक की गलत सर्जरी पर की बात, कहा इसके चलते तीन फिल्में गंवानी पड़ी

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने खुलासा किया है कि वह अपनी बॉलीवुड यात्रा के शुरूआती चरण के दौरान बुरे दौर से गुजरी थीं और इसके पीछे उनकी नाक का गलत ऑपरेशन था। प्रियंका को हाल ही में रिलीज हुई स्पाई थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वो हाल ही में 'हावर्ड स्टर्न शो' में दिखाई दी जहां उन्होंने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने साझा किया कि नाक की सर्जरी गलत होने के बाद वह कैसे अवसाद में आ गई और तीन फिल्में खो दी। उन्होंने कहा, ऐसा हुआ, मेरा चेहरा पूरी तरह से अलग दिखा और मैं एक गहरे, गहरे अवसाद में चली गई।

  • May 4, 2023 6:15 PM

    अनुपम खेर 537वीं फिल्म की ओर, जल्द 'विजय 69' में आएंगे नजर

    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अनुपम खेर अपकमिंग स्ट्रीमिंग फिल्म 'विजय 69' में नजर आएंगे। यह खेर की 537वीं फिल्म होगी। अनुपम खेर 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'त्रिदेव', 'लम्हे', 'स्पेशल 26' और कई अन्य फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। फिल्म खेर द्वारा अभिनीत एक व्यक्ति के जीवन का अनुसरण करेगी, जो 69 साल की उम्र में एक ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करता है। इसका निर्देशन अक्षय रॉय करेंगे, जो इससे पहले 'मेरी प्यारी बिंदु' बना चुके हैं। घोषणा करते हुए, खेर ने ट्वीट किया: 69 साल का युवा होना अच्छा है। वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की 'विजय69' के जरिए ओटीटी के लिए काम करने के लिए सुपर एक्साइटिड हूं। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो 69 साल की उम्र में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करता है।

  • May 4, 2023 5:33 PM

    'सास, बहू और फ्लेमिंगो' में अपनी भूमिका पर बोलीं डिंपल कपाड़िया, 'समाज का प्रतिबिंब होता है सिनेमा'

    आगामी स्ट्रीमिंग सीरीज 'सास, बहू और फ्लेमिंगो' में ड्रग रैकेट की मुख्या की भूमिका निभाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया का मानना है कि दर्शक अब स्क्रीन पर महिलाओं को प्रमुख किरदारों में देखना पसंद करते हैं और यह कि भारत में सिनेमा काफी हद तक अच्छे के लिए विकसित हुआ है। सीरीज में महिलाओं को बंदूक, ड्रग्स और बदमाशों के साथ कहानी का चार्ज लेते हुए दिखाया जाएगा। दर्शकों के बदलते रवैये के बारे में बात करते हुए, डिंपल कपाड़िया ने कहा: मुझे लगता है कि जब ये विषय हमेशा सिनेमा में मौजूद रहे हैं, तो ऐसा लगता है कि दर्शक उन्हें अधिक स्वीकार कर रहे हैं और सीमाओं को आगे बढ़ाने वाली सामग्री की तलाश कर रहे हैं। यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि सिनेमा समाज का प्रतिबिंब है, और यह कि समाज स्वयं इन विषयों को अधिक स्वीकार कर रहा है।

  • May 4, 2023 5:12 PM

    कंगना रनौत ने नए कलाकारों को लॉन्च करने के लिए 'जुबली' के निर्देशक को दिया धन्यवाद

    एक्ट्रेस कंगना रनौत ने वेब सीरीज 'जुबली' की पूरी कास्ट और क्रू की तारीफ की और निर्देशक को वामिका गब्बी और सिद्धांत गुप्ता जैसे दो नए चेहरों को लॉन्च करने के लिए धन्यवाद दिया। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा: शानदार, मजेदार, दमदार ड्रामा सीरीज.. ड्रामा के पात्र उस युग के सबसे प्रतिष्ठित दिग्गजों से मिलते-जुलते हैं, यह अलौकिक हैं। यह स्वर्ण युग की सभी लोककथाओं और लेजेंड्स को जीवंत करता है, जिसके बारे में हम आज तक स्वप्न देखते हैं.. अद्भुत से परे..इसे जरूर देखना चाहिए। उन्होंने कहा, विक्रमादित्य मोटवाने भारतीय सिनेमा के स्वर्ण युग की तरह चमकते हैं।

  • May 4, 2023 4:59 PM

    सुकेश ने जेल से जैकलीन को लिखा लेटर, जन्मदिन पर 'सुपर सरप्राइज' देने का किया वादा

    कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने मंडोली जेल से बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने अभिनेत्री को 11 अगस्त को उनके जन्मदिन पर एक 'सुपर सरप्राइज' देने का वादा किया है। गुरुवार को अपने वकील अनंत मलिक के जरिए जारी पत्र में सुकेश ने जैकलीन के लिए अपने प्यार और उन्हें कितना मिस कर रहे हैं, इसका इजहार किया है। उन्होंने हाल ही में फिल्मफेयर अवार्डस में उनके प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें सुपरस्टार कहा था। सुकेश ने पत्र में लिखा, माई लव, माई बेबी जैकलीन, माई बोम्मा मैंने 28 अप्रैल को फिल्मफेयर अवार्डस देखा, मुझे यह स्वीकार करना चाहिए कि आप आउटस्टैंडिंग हैं और आपका प्रदर्शन सबसे अच्छा था।

  • May 4, 2023 3:56 PM

    Honey Singh से डेटिंग की बात पर Nushrat Bharucha ने तोड़ी चुप्पी, जो कहां वो चौंका देगा!

    अब नुसरत भरुचा ने इस खबर पर अपना रिएक्शन दिया है। अभिनेत्री इस दौरान इंडियन एक्सप्रेस से बात कर रही थीं। उनका कहना था कि, ''आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि ये मेरी जिंदगी पहली डेटिंग अफवाह है, इसके पहले ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अब ये सबकुछ सामने आ रहा है तो ठीक है। अब जब लोग मुझसे ये सवाल रैपिड फ़ायर में पूछेंगे तो, तो मैं कम से कम उन्हें बता सकती हूं कि मेरी भी डेटिंग की अफवाह उड़ा थी।'' हालांकि नुसरत भरुचा की इस बात से कुछ भी क्लियर नहीं हो पा रहा है कि वो क्या कहना चाहती हैं। उन्होने इस रिश्ते से इंकार किया है या कुबूल किया है वो किसी को समझ नहीं आया है। लेकिन इतना तो तय है कि इस डेटिंग रूमर से उनको किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ा है।

  • May 4, 2023 3:01 PM

    KBC 15 Registration: केबीसी में पूछे गए इस पांचवे सवाल का आप जानते हैं जवाब? जम्मू कश्मीर से जुड़ा है सवाल

    KBC Registration Question: हर साल लोगों को केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति का बेसब्री से इंतजार होता है और हर साल अमिताभ बच्चन भी बड़े जोर-शोर से इस शो के साथ लोगों का स्वागत करते हैं। एक बार फिर से कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत होने वाली है। कौन बनेगा करोड़पति हर साल सैकड़ों को लोंगों को मालामाल बनाता है। आपको कुछ सवालों के जवाब देने होते हैं और बस फिर आपके ज्ञान के अनुसार आपको धनराशि प्राप्त होती है। केबीसी का 15वां सीजन आने वाला है और जिसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अमिताभ बच्चन रोज एक सवाल पूछते हैं, जिसका जवाब देने पर आपको कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर जाने का मौका मिल सकता है।

  • May 4, 2023 2:37 PM

    गजिनी 2 से वापसी करेंगे आमिर खान?

    रिपोर्ट्स आ रही हैं कि आमिर खान, अपनी साल 2008 में आई फिल्म 'गजनी' के दूसरे पार्ट पर काम करने वाले हैं। बीते दिनों आमिर खान हैदराबाद गए थे, जहां उन्होंने गजिनी सीक्वल को लेकर तेलुगु प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद से मुलाकात की है। खबरें ये भी आ रही हैं कि सिर्फ गजिनी 2 ही नहीं, बल्कि आमिर निर्माता अल्लू अरविंद के साथ मिलकर चार-पांच प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहते हैं। तीन महीने में एक्टर और निर्माता ने दूसरी बार मुलाकात की है।

    गजिनी 2 से वापसी करेंगे आमिर खान?
  • May 4, 2023 2:23 PM

    Divyanka Tripathi: दिव्यांका की प्रेग्रेंसी की खबरों को लेकर उनके पति विवेद दहिया ने तोड़ी चुप्पी, खुशखबरी!

    Divyanka Tripathi: टीवी जगत के सबसे फेमस और क्यूट कपल दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया हमेशा ही खबरों में रहते हैं, दोनों को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में दिव्यांका की प्रेग्रेंसी की खबरों जब वायरल होने लगी तो उनके पति विवेक दाहिया ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी और सच बताया।

    Divyanka Tripathi: दिव्यांका की प्रेग्रेंसी की खबरों को लेकर उनके पति विवेद दहिया ने तोड़ी चुप्पी, खुशखबरी!
  • May 4, 2023 2:07 PM

    Samantha Anushka- दमदार प्रोजेक्ट के लिए अनुष्का और सामंथा ने मिलाया हाथ, उछल पड़ेंगे फैंस!

    तेलुगू इंडस्ट्री का बड़ा नाम सामंथा रुथ प्रभु और हिंदी फिल्मों की दमदार अदाकारा अनुष्का शर्मा की अपनी अलग अलग फैन फॉलोविंग हैं। इन सितारों ने काफी काम किया है और ऐसा कहा जाता है कि आने वाले वक्त में वो तगड़ा धमाका करती नजर आने वाली हैं। लेकिन आपसे कहा जाए कि एक ऐसा प्रोजेक्ट सामने आने वाला है जिसमें ये दोनों एक साथ नजर आएंगी तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? हालांकि ये सच है और इस खबर के सामने आने के बाद लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सामंथा और अनुष्का एक फिल्म के लिए साथ आने वाली हैं जो कि महिला केंद्रित फिल्म होगी।

  • May 4, 2023 1:48 PM

    Janhvi Kapoor: अभी भी नहीं भूली जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी को, हमेशा अपने साथ रखती हैं उनसे जुड़ी यादों को

    Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी दिवंगत मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी के बहुत करीब थीं, इस बात से कोई अंजान नहीं हैं। श्रीदेवी के जाने के बाद एक भी दिन ऐसा नहीं है जब जान्हवी ने उन्हें याद नहीं किया हो। उन्होंने कई मौकों पर और अपने ज्यादातर इंटरव्यू के दौरान मां श्रीदेवी के बारे में बात की है, हाल ही में देखा गया है कि जान्हवी हमेशा अपनी मां से जुड़ी यादों को साथ रखती हैं।

  • May 4, 2023 1:34 PM

    बैकलेस पहनकर ब्लैक ड्रेस में कहर ढा रही हैं नुसरत भरुचा

    नुसरत भरुचा एक कमाल की अदाकारा हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है और जिस तरह से वो अपनी तस्वीरों के साथ धमाका करती हैं वो किसी को भी घायल करने के लिए काफी होता है। नुसरत अक्सर अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि इस वक्त उनके चर्चा में आने का कारण उनकी बोल्ड तस्वीरें हैं जो कि फैंस के द्वारा काफी पसंद की जा रही है। लोग उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनका कहना है कि नुसरत काफी कमाल की लग रही हैं।

  • May 4, 2023 1:03 PM

    Sonakshi Sinha: वेब सीरीज की चर्चाओं के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाया अपना कातिलाना अंदाज, पहनी ऐसी ड्रेस

    Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच जब वह जोरो शोरो पर अपनी वेब सीरीज दहाड़ का जमकर प्रोमशन भी कर रही हैं, ऐसे में वेब सीरीज की चर्चाओं के बीच सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें एक्ट्रेस का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।

  • May 4, 2023 12:31 PM

    YRF की नई फिल्म 'विजय 69' से जुड़े अनुपम खेर, पोस्टर जारी

    यशराज फिल्म्स ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है, जिसका नाम है 'विजय 69'। 'विजय 69' अक्षय रॉय द्वारा निर्देशित है, जबकि इसका निर्माण मनीष शर्मा कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें अनुपम खेर साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। 'विजय 69' की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की जिंदगी पर आधारित होगी, जो 69 साल की उम्र में एक ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करता है। फिल्म सीधा OTT पर रिलीज होगी।

  • May 4, 2023 12:24 PM

    ड्रेस की बटन खोलकर मृणाल ठाकुर ने दिखाया हॉट अवतार

    मृणाल ठाकुर इस वक्त किसी और ही मूड में हैं और लगातार सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों से धमाॉका करती हुईं नजर आती रहती हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही सामने आया है और उन्होने ब्रालेट लुक से तहलका मचा दिया है। मृणाल ठाकुर ने जिस तरह की हॉट तस्वीरें पोस्ट की हैं वो किसी से छिपी नहीं हैं और लोग उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होने लिखा, ''तुम मुझे जन्नत में पा सकते हो।'' इसके बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और उनका कहना है कि मृणाल ठाकुर काफी हॉट लग रही हैं।

  • May 4, 2023 11:35 AM

    Sheezan Khan को शो ऑफर होने पर भड़कीं Tunisha Shrama की मां, बोलीं- 'अपराध करो और सेलिब्रिटी बन जाओ'

    तुनिषा शर्मा सुसाइड केस के बाद शीजान खान पर काफी आरोप लगे थे और वो जेल भी गए थे। हालांकि इस वक्त उनको लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं क्योंकि उनको लगातार कई ऑफर्स मिल रहे हैं। खबरें थीं कि शीजान खान को खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 रियालिटी शो से ऑफर आया था लेकिन इस पर तुनिषा की मां का रिएक्शन आया है। जब उनको पता चला कि शीजान को इतने बड़े शो का ऑफर आया है तो उन्होने कुछ ऐसा कह डाला जो कि खबरों का हिस्सा है। तुनिषा शर्मा की मां काफी नाराज हैं और उनका कहना है कि आज कल कोई भी अपराध करके सेलिब्रिटी बन सकता है।

  • May 4, 2023 10:23 AM

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आईपीएल मैच में दिखे साथ, फैंस ने लगाए ऐसे नारे

    शादी की अफवाहों के बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मोहाली में आईपीएल मैच एन्जॉय करते दिखे। दोनों पंजाब किंग्नस वर्सेस मुंबई इंडियंस का मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे, जहां से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ फैंस "परिणीति भाभी जिंदाबाद" के नारे लगाते दिख रहे हैं, जिसे सुनकर परिणीति भी सिर पकड़ लेती हैं।

  • May 4, 2023 9:46 AM

    Javed Akhtar: कंगना रनौत के आरोपो के बाद जावेद अख्तर ने दिया एक्ट्रेस को करारा जवाब

    Javed Akhtar: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कुछ साल पहले जावेद अख्तर पर कई चौंकने वाले आरोप लगाए थे, जिसके बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में कोहराम मच गया था। इन आरोपो को लगने के बाद जावेद अख्तर शांत नहीं हुए थे उन्होंने कोर्ट में अर्जी डाली थी, अब बुधवार को इस पर सुनवाई हुई है।

    Javed Akhtar: कंगना रनौत के आरोपो के बाद जावेद अख्तर ने दिया एक्ट्रेस को करारा जवाब
  • May 4, 2023 9:31 AM

    मेट गाला से आलिया भट्ट का इनसाइड वीडियो आया सामने, म्यूजियम की खूबसूरत देख हैरान रह गई थीं एक्ट्रेस

    आलिया भट्ट ने मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर अपने शानदार लुक से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जहां उन्होंने डिजाइनर प्रबल गुरुंग के साथ अपनी शुरुआत की। अब, मेट से अभिनेत्री का एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स का दौरा करती नजर आ रही हैं। आलिया और प्रबल भी गॉर्जियस कलेक्शन के इर्द-गिर्द नजर आ रहे हैं। अंदर के नजार देखकर तो आलिया चकाचौंध हो गईं और हैरानी में उन्होंने अपने मुंह पर हाथ भी रख लिया।

  • May 4, 2023 8:43 AM

    Priyanka Chopra: जब मिस ब्लर्ड ब्यूटी पेजेंट के लिए प्रियंका को मिला था कम समय, तैयारी करने के दौरान हुई परेशानी

    Priyanka Chopra:आज ग्लोबल स्टार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका ने ग्लैमर वर्ल्ड की शुरुआत मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता से की थी, जिसे साल 2000 में उन्होंने जीता था। मगर इस प्रतियोगिता में दुनिया के अलग-अलग कोने से आई महिलाओं को मात देकर यह टाइटल अपने नाम करना उनके लिए आसान नहीं था। खुद एक्ट्रेस ने कहा कि इंडिया में आयोजित होने वाले ब्यूटी पेजेंट विदेश में आयोजित होने वाले ब्यूटी पेजेंट से काफी अलग होते हैं। शो के लिए खुद की तैयारी करने के लिए 30 दिन का मौका मिलता है।' उन्होंने कहा कि उन्हें कम्पटीशन में बने रहना अच्छा लगता है। जब मिस वर्ल्ड पेजेंट हुआ था, तब उनकी उम्र 18 वर्ष थी। वहां उन्हें छोड़कर बाकी सब मॉडल्स थीं। 30 दिन की तैयारी में उन्होंने काफी कुछ ऑब्जर्व किया।

    Priyanka Chopra: जब मिस ब्लर्ड ब्यूटी पेजेंट के लिए प्रियंका को मिला था कम समय, तैयारी करने के दौरान हुई परेशानी
  • May 4, 2023 8:10 AM

    Ileana D Cruz: इलियाना डिक्रूज ने बेबी बंप दिखाते हुए शेयर किया वीडियो, लोगों ने पूछा बच्चे के पिता का नाम

    Ileana D Cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज प्रेग्नेंट हैं, इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जारिए दी थी लेकिन बच्चे और बच्चे के पिता के बारें में कुछ नहीं बताया था। अब इलियाना ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इलियाना का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है परंतु बेबी बंप नजर आ रहा है।

    Ileana D Cruz: इलियाना डिक्रूज ने बेबी बंप दिखाते हुए शेयर किया वीडियो, लोगों ने पूछा बच्चे के पिता का नाम
  • May 4, 2023 7:38 AM

    Tina Datta: ट्रोल होने के बाद टीना दत्ता का चढ़ा पारा, ओपन लेटर लिखकर लगाई सबकी क्लास

    Tina Datta: टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस टीना दत्ता हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं, किसी ना किसी वजह से तारीफ तो किसी ना किसी बात के लिए वह ट्रोल भी हमेशा होती रहती हैं। ऐसे में इस बार ट्रोल होने के बाद टीना दत्ता ने ओपन लेटर लिखकर ट्रोलर्स की अच्छी तरह से क्लास लगा दी है। अब सोशल मीडिया पर इस लेटर की लगातार चर्चा हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X