Bollywood Highlights: सगाई में परिणीति-राघव ने किया रोमांटिक डांस, सलमान ने की ममता बनर्जी से खास मुलाकात

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 14 may: मनोरंजन जगत की जो अभी की सबसे बड़ी और दिलचस्प खबर है वह है परिणीति चोपड़ा को लेकर, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप के सांसद राघव चड्ढा ने कल बड़े ही घूम-घाम के साथ दिल्ली में सगाई कर ली है। सगाई के बाद से सोशल मीडिया पर कपल की शानदार फोटोड और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच परिणीति और राघव का एक बहुत ही प्यारा सा रोमांटिक सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें परि अपने मंगेतर राघव के साथ क्यूट सा डांस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में परिणीति चोपड़ा को उनकी फिल्म के गाने माही की धुन पर गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है।

इसके अलावा दूसरी बड़ी खबर है सलमान खान को लेकर, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को कोलकत्ता पहुंचकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममला बनर्जी से खास मुलाकात की है। इस मुलाकात की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गए हैं जिनमें देखा जा सकता है कि दोनों ने एक दूसरे का बहुत ही सम्मान से स्वागत किया और मीडिया के सामने पोज दिए। इस मुलाकात को लेकर खुद ममता बनर्जी ने सलमान खान के साथ फोटोज़ पोस्ट करते हुए कैप्शन में बताया कि उनके बीच क्या बाते हुईं।

इसी तरह की दूसरी दिलचस्प और मसालेदार खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी के साथ....

LIVE Feed
  • May 14, 2023 8:07 PM

    सबा सौदागर ने BF संग ले लिए फेरे

    बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई थीं। इसी बीच एक बॉलीवुड हसीना ने बॉयफ्रेंड संग गुपचुप फेरे ले लिए हैं। ये हसीना 'क्रैकडाउन' और 'गंदी बात' जैसे शो के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस सबा सौदागर हैं। सबा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और लेखक-निर्देशक चिंतन शाह के साथ शादी रचाई है। सबा सौदागर ने अपनी शादी की खास तस्वीरें इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की हैं और फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। शादी की तस्वीरें मिनटों में वायरल हो गई हैं और फैंस कमेंट सेक्शन में इस जोड़ी की जमकर तारीफें कर रहे हैं।

  • May 14, 2023 7:14 PM

    तेलुगु इंडियन आइडल 2 की युवा गायिका से प्रभावित हुए चिरंजीवी

    तेलुगु इंडियन आइडल 2 की 14 साल की प्रतिभागी अय्यन प्रांती की भावपूर्ण गायकी से मेगास्टार चिरंजीवी बेहद प्रभावित हुए हैं। विशाखापत्तनम् की युवा गायिका को हैदराबाद में चिरंजीवी के घर पर अपनी आवाज का जादू बिखेरने का दुर्लभ मौका मिला। अय्यन ने चिरंजीवी और सुरेखा के सामने अन्नामाचार्य कीर्तन गाया। इस प्रदर्शन ने जोड़े को मंत्रमुग्ध कर दिया और प्रांती की असाधारण प्रतिभा को देखकर वे चकित रह गए। चिरंजीवी और उनकी पत्नी, उसके प्रदर्शन से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया और शेष तेलुगु इंडियन आइडल सीजन 2 के लिए उनकी सफलता की कामना की।

  • May 14, 2023 6:28 PM

    जैद दरबार ने नवजात बेटे के साथ फोटो पोस्ट की

    जैद दरबार ने अपने नवजात बेटे की तस्वीर साझा की, जिसका उन्होंने 10 मई को अभिनेत्री गौहर खान के साथ स्वागत किया। जैद ने इंस्टाग्राम पर नवजात शिशु की पहली तस्वीर साझा की। उन्होंने इसके साथ एक नोट भी लिखा जिसे उन्होंने खूबसूरत और मजबूत पत्नी को समर्पित किया। तस्वीर में बच्चा जैद की छोटी उंगली पकड़े नजर आ रहा है। मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद। मैं इसे संभव बनाने के लिए भगवान का बहुत आभारी हूं। मैं अपनी सुंदर और मजबूत पत्नी का बहुत ऋणी हूं, जिसने मुझे हमारी नन्ही परी का पिता होने का यह उपहार दिया। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने सभी माध्यमों से अपना प्यार और शुभकामनाएं भेजीं। हम की गई हर प्रार्थना की सराहना करते हैं। सभी को बहुत प्यार, कृपया हमें एक परिवार के रूप में आशीर्वाद देना जारी रखें।

  • May 14, 2023 6:20 PM

    प्रेग्नेंट हसीना का इतना बड़ा पेट देखकर हैरान थे सभी, डिलिवरी के तुरंत बाद सामने आई ऐसी तस्वीर कि...

    इन्फ्लुएंसर मालविका सितलानी पिछले कुछ समय से अपनी प्रेग्नेंसी और बेबी बंप फोटोशूट को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई थीं। वहीं इस हसीना ने बेटी को जन्म देने के बाद पोस्ट डिलिवरी बेहद प्यारी तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ ड्रॉप की हैं। मालविका सितलानी जो कि सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और आए दिन एक से बढ़कर एक बोल्ड और शानदार तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी डिलिवरी के बाद की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर उन्हें ट्रीट दे दी हैं।

  • May 14, 2023 5:06 PM

    शादी के 6 साल बाद पहली बार प्रेग्नेंट हुईं आशका गोराडिया

    पूर्व अभिनेत्री और उद्यमी आशका गोराडिया ने रविवार को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। आशका गोराडिया ने यह घोषणा एक वीडियो बयान में की है। आशका ने कहा है कि वह और उनके पति ब्रेंट गोबले इस साल नवंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। आशका ने वीडियो पोस्ट में कैप्शन दिया, इस मदर्स डे पर, यह और भी खास हो जाता है! हमारे परिवार में इस नवंबर तक एक सदस्य और बढ़ जाएगा। हैशटैग पेरेंट्सटूबी, इस प्यार भरे वीडियो के लिए अट द रेट मेवादाकलपेश को धन्यवाद।

  • May 14, 2023 3:56 PM

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का इनसाइड वीडियो

    बीते दिन अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा ने एक दूसरे से सगाई कर ली है और काफी जल्दी शादी भी कर लेंगे। इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि दोनों की सगाई का इनसाइड वीडियो है। इस वीडियो पर आप भी एक नजर डालिए..

  • May 14, 2023 3:25 PM

    Saif Ali Khan: मारपीट के आरोप में करीना के पति फंसे सैफ अली खान, जल्द शुरु होगी कारवाई

    Saif Ali Khan: कपूर खानदान के दमाद बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन मुश्किलों में फंसलते नजर आ रहे हैं, दरअसल 11 साल पहले सैफ अली खान ने ताज होटल के एक रेस्टोरेंट में मारपीट की थी, अब उसपर अगले महीने से सुनवाई शुरू होने की संभावना है। अब देखना होगा कि करीना कपूर के पति इस मामले में गुनाहेगार या नहीं।

    Saif Ali Khan: मारपीट के आरोप में करीना के पति फंसे सैफ अली खान, जल्द शुरु होगी कारवाई
  • May 14, 2023 2:53 PM

    एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं निक्की तंबोली

    निक्की तंबोली अक्सर एयरपोर्ट पर नजर आती रहती हैं लेकिन इस बार वो काफी हॉट लग रहीं थीं। बता दें कि निक्की तंबोली इस दौरान किसी वेकेशन के लिए निकल रहीं थीं और उनको कैमरे में कैद किया गया। हालांकि वो आने वाले वक्त में किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगी इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है।

  • May 14, 2023 2:09 PM

    बेबी बंप को किस करते नजर आए वत्सल सेठ

    वत्सल सेठ और इशिता दत्त का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें वो बेबी बंप को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं कुछ लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।

  • May 14, 2023 1:19 PM

    प्रियंरा चोपड़ा ने मदर्स डे पर किया ऐसा पोस्ट, सामने आई तस्वीर

    ''मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे हमेशा एक मां का प्यार मिला है। मेरी मां सबसे मजबूत महिला हैं जिन्हें मैं जानता हूं। और उसकी माँ भी थी। मैं उन महिलाओं के वंश से आती हूं जो योद्धा हैं और मुझे उनमें से कई ने पाला है। मेरी माँ, मेरी मौसी, मेरी दादी माँ। धन्यवाद मां, आप मेरे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा हैं। मैं और अधिक महान नहीं हो सकता तुम मेरे हो! उन सभी माताओं के लिए.. जिन्हें जानने और उनके साथ काम करने का मुझे सौभाग्य मिला है और जिन्हें मैं नहीं जानता... आप सुपरहीरो हैं। एक नई मां के रूप में मेरे मन में उन सभी पालन-पोषण करने वालों के लिए बहुत सम्मान है जो खुद को अगली पीढ़ी के लिए समर्पित करते हैं। मेरा आभार।साथ ही एक असाधारण बेटे को पालने के लिए और हमारे परिवार को आपके द्वारा दिए गए सभी प्यार के लिए धन्यवाद। मैं बहुत भाग्यशाली हूं। और... आई लव यू मालती मैरी। मुझे मां बनाने के लिए शुक्रिया। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है कि आपने मुझे चुना।''

  • May 14, 2023 12:32 PM

    साक्षी मलिक की तस्वीरें वायरल

    साक्षी मलिक ने रोजाना किसी ना किसी तरह का पोस्ट करती हैं और उसको फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आज भी उन्होने कुछ ऐसा ही किया है। साक्षी मलिक ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं दिसमें वो बेहद हॉट लग रही हैं और बोल्ड लुक से वो लोगों को काफी चौंका रही हैँ। दरअसल उन्होने एक टी शर्ट पहनकर फोटोशूट करवाया है जिसमें उन्होने नीचे पैंट नहीं पहनी है। जी हां, साक्षी मलिक ने एक लंबी सी टीशर्ट पहनकर इन तस्वीरों को पब्लिक कर दिया है जिसपर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

  • May 14, 2023 12:10 PM

    काजोल ने मदर्स डे पर मां के लिए लिखा शानदार पोस्ट

    एक्ट्रेस ने लिखा ''माँ हमेशा और हमेशा के लिए माँ होती हैं। यह कभी न खत्म होने वाला काम है और आपको केवल एक ही धन्यवाद मिलता है कि आपके बच्चों को हमेशा आपकी जरूरत रहेगी! महत्वपूर्ण जीवन बदलने वाले विवरणों के लिए नहीं, बल्कि हमें वैसे ही प्यार करने के लिए जैसे आप करते हैं। क्योंकि वह कुछ ऐसा है जो आपको कभी भी कहीं या किसी और में नहीं मिलेगा.. Happy Mothers Day''

  • May 14, 2023 11:30 AM

    Palak Mucchal On Mother's Day: सिंगर पलक मुच्छल ने मदर्स डे पर मां को लेकर किया मजेदार खुलासा

    Palak Mucchal On Mother's Day: आज यानी मई 14, 2023 को पूरी दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है, ऐसे में इस खास दिन पर मशहूर सिंगर पलक मुच्छल ने मां के साथ उनके रिश्ते को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की और मजेदार खुलासे किए। पलक कहती हैं कि मेरी मां के साथ मेरी बॉन्डिंग सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग है, मां की डांट के बारें में बात करते हुए मुस्कुराते हुए पलक बोली कि “बचपन में? हाहा..अभी भी बहुत सारी ऐसी चीजें हैं, जिनको लेकर मुझे मां की डांट सुननी पड़ती हैं। जैसे की मैं अभी जैसी बैठी हूं। सच कहूं तो हमेशा मेरी मां मुझसे सख्ती से पेश आई हैं. इसलिए डांट तो बहुत ज्यादा पड़ी हैं लेकिन उस डांट की वजह से ही मेरी पर्सनालिटी को एक सही आकार मिला है। आज भी अगर कभी डांट नहीं मिली तो थोड़ी देर बाद अजीब लगने लगता है।”

  • May 14, 2023 10:30 AM

    Cannes Film Festival 2023: कान्स में दिखाई जाएगी बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय की फिल्म, एक्टर हुए खुश

    Cannes Film Festival 2023: हिंदी सिनेमा जगत में कान्स फिल्म फेस्टिवल काफी लोकप्रिय है, हर साल यह काफी उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाता है। इस साल भी कान्स फिल्म फेस्टिवल की तैयारियां शुरु हो गई है। बॉलीवुड की भी कई सारी फिल्मों ने इस बार कान्स में जगह बनाई है। साथ ही खबर है कि आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय की फिल्म भी इस साल कान्स में दिखाई जाएगी। 16 मई से शुरू हो रहे इस समारोह में इस फिल्म को भी दिखाया जाएगा, फिल्म का नाम आगरा है और इसके लीड एक्टर हैं आशिकी फिल्म में नजर आ चुके राहुल रॉय।

  • May 14, 2023 9:56 AM

    OTT: सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ ये मूवी भी ओटीटी पर होगी रिलीज

    OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर फिल्में रिलीज होने लगी है, फिर चाहे वह बड़ी फिल्म हो या फिर कोई छोटी फिल्म। अब ओटीटी पर व्यूअर्स को सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान का बहुत ही बेताबी से इंतजार है, फिल्मी पर्दे पर रिलीज होने के बाद से ही व्यूअर्स इस मूवी का वेट कर रहे हैं। अब बहुत जल्द दर्शकों का ये इंतजार खत्म होने वाला है, सलमान खान की इस मूवी के साथ अजय देवगन स्टारर 'भोला' भी बहुत जल्द ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

  • May 14, 2023 8:42 AM

    The Kerala Story: अमेरिका, कनाडा के 200 से अधिक सिनेमाघरों में ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज

    The Kerala Story: एक हफ्ते पहले रिलीज हुई बहुचर्चित और विवादित फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, अमेरिका और कनाडा के 200 से अधिक सिनेमाघरों में विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज हो गई है। निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा है कि यह फिल्म एक मिशन है, जो सिनेमा की रचनात्मक सीमाओं से परे है। सेन ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में भारतीय व अमेरिकी पत्रकारों से कहा, देश केरल राज्य में लंबे समय से जारी समस्या को अनदेखा कर रहा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X