Bollywood Highlights: आज से शुरु होगी परिणीति-राघव की शादी की रस्में, ईशान खट्टर की गर्लफ्रेंड का खुलासा

 Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 23 Sept: मनोरंजन जगत से हर दिन कुछ ना कुछ दिलचस्प और मजेदार सामने आता रहता है। फिलहाल तो गणेश उत्सव के साथ साथ परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरें तेज हैं।

खबरों की मानें तो आज बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में उदयपुर में शुरु हो जाएंगी। आज परिणीति चोपड़ा के मामा उनको चुड़ा पहनाएंगे, पंजाबी शादियों में यह काफी शानदार और महत्वपूर्ण रस्म होती है।

दूसरी तरफ मनोरंजन जगत से खबर सामने आई है कि पहली बार शाहिद कपूर के छोटे भाई और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशान खट्टर की गर्लफ्रेंड का चेहरा सामने आया है। बीती रात दोनों साथ में मुंबई में देखे गए, जहां एक-दूसरे का हाथ थामे कपल देखे गए थे।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी शानदार, दिलचस्प, महत्वपूर्ण और चटपटी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Sep 23, 2023 8:01 PM

    परिणीति चोपड़ा की शादी वाले खास दिन पर बेस्ट फ्रेंड ने भेजा मैसेज

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी कर रहे हैं, आज शादी की रस्में शुरु हो गई थी और लगातार सोशल मीडिया पर इस शादी से जुड़ी अपडेट्स आती रही हैं। इसी बीच अब परिणीति चोपड़ा की बेस्ट फ्रेंड सानिजा मिर्जा ने उनके लिए खास मैसेज भेजा है।

  • Sep 23, 2023 5:23 PM

    शाहरुख खान की जवान ने ऑस्ट्रेलिया में बनाया ये धमाकेदार रिकॉर्ड!

    सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी शाहरुख खान का डंका बज रहा है। शाहरुख खान की जवान ने ऑस्ट्रेलिया में प्रभास की बाहुबली 2 और पठान को पछाड़ दिया है। और यह ऑस्ट्रेलिया बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने 4 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर से ऊपर की कमाई कर ली है।

  • Sep 23, 2023 4:23 PM

    गणपति विसर्जन के लिए ऋतिक रोशन के साथ शामिल हुईं सबा आज़ाद

    ऋतिक रोशन और सबा आजाद को एक साथ गणेश चतुर्थी मनाते हुए देखा गया। फाइटर अभिनेता ने इस अवसर की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं। तस्वीरों में ऋतिक, सबा, राकेश रोशन, ऋतिक की मां पिंकी रोशन और बहन सुनैना रोशन कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं।

  • Sep 23, 2023 3:14 PM

    शाहरुख खान स्टारर जवान वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान ने जहां भारत में 480 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 953.97 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। खास बात है कि पठान के बाद, अब जवान इस साल शाहरुख की दूसरी फिल्म होगी, जो 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।

  • Sep 23, 2023 2:18 PM

    सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टेलीविजन प्रीमियर

    सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सिनेमाघर और ओटीटी के बाद, अब टेलीविजन पर भी दस्तक देने को तैयार है। फिल्म ज़ी सिनेमा पर 23 सितंबर रात 8 बजे देख सकते हैं।

  • Sep 23, 2023 12:11 PM

    'एनिमल' से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक हुआ जारी

    रणबीर कपूर स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'एनिमल' से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में उनके किरदार का नाम 'गीतांजलि' है और वो रणबीर के अपोजिट दिखाई देंगी। एनिमल से रणबीर और अनिल कपूर के पोस्टर को भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर 28 सितंबर को आने वाला है।

  • Sep 23, 2023 11:14 AM

    परिणीति- राघव की शादी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    परिणीति- राघव की शादी उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में होगी। सिक्योरिटी की बात करें तो होटल में प्रवेश के समय मेहमानों के मोबाइल कैमरे पर एक नीले रंग का टेप चिपकाया जाएगा। यह टेप लगने के बाद कोई भी शादी के फंक्शन के दौरान वीडियो-फोटोग्राफी नहीं कर पाएगा। इसके अलावा, रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में शामिल होने वाले हर शख्स की पूरी स्कैनिंग की जाएगी। इतना ही नहीं, किसी भी कर्मचारी को इन तीन दिनों के लिए होटल से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

  • Sep 23, 2023 10:25 AM

    सीमा हैदर पर क्यों भड़के पाकिस्तानी चाचा ! बोले - "क्या भारत में है हुस्न की कमी, जो.."

    पाकिस्तान से भारत अपने चार बच्चो संग आने वाली सीमा हैदर को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है। सोशल मीडिया साचिन मीणा की पत्नी सीमा हैदर ( Seema Haider) के वीडियो और फोटोज लगातार वायरल होते रहते हैं। इसी बीच एक नया वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी चाचा सीमा हैदर की पसंद पर जमकर भड़क रहे हैं।

  • Sep 23, 2023 9:34 AM

    शादी के बड़े दिन पर परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया प्यारा नोट

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में आज से शादी की रस्में भी शुरु हो गई है और इस शादी में शामिल होने वाले मेहमान भी उदयपुर पहुंच गए हैं। लेकिन ऐसे कायस लगाए जा रहे हैं कि घर की कलेश की वजह से प्रियंका चोपड़ा शायद परिणीति की शादी में शामिल ना हो, इसी बीच प्रियंका ने सोशल मीडिया पर प्यारा सा नोट शेयर किया है।

  • Sep 23, 2023 9:32 AM

    शादी के बड़े दिन पर परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया प्यारा नोट

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में आज से शादी की रस्में भी शुरु हो गई है और इस शादी में शामिल होने वाले मेहमान भी उदयपुर पहुंच गए हैं। लेकिन ऐसे कायस लगाए जा रहे हैं कि घर की कलेश की वजह से प्रियंका चोपड़ा शायद परिणीति की शादी में शामिल ना हो, इसी बीच प्रियंका ने सोशल मीडिया पर प्यारा सा नोट शेयर किया है।

  • Sep 23, 2023 9:29 AM

    दुनिया भर में छाया 'जवान' का जादू, 1000 करोड़ कमाने के करीब पहुंची फिल्म

    दुनिया भर में डंका बज रही शाह रुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देख लगता है कि यह अभी थमने का नाम नहीं लेगी। फर्स्ट टाइम में ही एटली की फिल्म ने कुछ ही दिनों में जीत का शतक लगा दिया। अब फिल्म की नजर 1000 करोड़ की कमाई पर है। दुनिया भर में जवान फिल्म ने 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 16वें दिन यानी कि शुक्रवार को मूवी का कलेक्शन 937.67 करोड़ हो गया। इस रफ्तार से आगे बढ़ाने वाली ये फिल्म अब भी 'पठान' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।

  • Sep 23, 2023 9:01 AM

    लाल बाग राजा के दर्शन करने परिवार संग पहुंचे मुकेश अंबानी- नीता अंबानी, सुरक्षा का रखा गया खास ख्याल

    Nita Ambani: मुंबई में इस वक्त गणेश उत्सव को लेकर अलग ही तरह ही धूम-धाम देखने को मिल रही है, चारों तरफ बप्पा का ही शोर है। इसी बीच मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा के दर्शन करने फिल्मी सितारों से लेकर आम इंसान तक पहुंच रहा है, जिसके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच अब लाल बाग के राजा के दर्शन करने नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार संग पहुंचे हैं। इस दौरान इनकी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा गया।

  • Sep 23, 2023 8:58 AM

    Shophie Turner के आरोपों पर प्रियंका चोपड़ा के जेठ Joe Jonas ने सच का किया खुलासा

    प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक तरफ प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी है और दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर के बीच तलाक को लेकर घर में फैला क्लेश है। अब इस सबके बीच निक जोनस के भाई और प्रियंका के जेठ ने अपनी बात रखी है। सोफी टर्नर के आरोपों पर अब जो जोनस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि जब अपहरण जैसा शब्द का इस्तेमाल होता है, तो यह मीसलीड करने जैसा हो जाता है। बुरे वक्त में कानूनी व्यवस्था का गलत इस्तेमाल होता है।

    Shophie Turner के आरोपों पर प्रियंका चोपड़ा के जेठ Joe Jonas ने सच का किया खुलासा

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X