Bollywood Highlights- 100 करोड़ क्लब में OMG 2 की एंट्री, सीएम योगी से मिले रजनीकांत

bollywood live updates

Bollywood Highlights- सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने सनी देओल की फिल्म गदर 2 के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी। गदर 2 की सुनामी के बीच ऐसा लगा था कि ओह माय गॉड का हाल कहीं बुरा ना हो जाए लेकिन ऐसा नहीं है।

अब ओह माय गॉड ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है और एक बार फिर से अक्षय कुमार की फिल्म ने 100 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाबी हासिल की है।

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में यूपी के सीएम योगा आदित्यनाथ से मुलाकात की और इस दौरान इन दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बता दें कि रजनीकांत ने लखनऊ में सीएम से मुलाकात की थी और इस दौरान वो सीएम के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं।

इस तरह की तमाम खबरों के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Aug 20, 2023 8:44 PM

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की डेट आई सामने, अगले महीने ही यहां लेंगे सात फेरे

    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Date: परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा काफी समय से चर्चा में हैं। इस साल मई में उनकी सगाई दिल्ली में हुई थी। उनकी सगाई की तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी। परिणीति और राघव अपनी सगाई के लिए सफेद आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे थे। अब इनकी शादी की तारीख भी सामने आ गई है।

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की डेट आई सामने, अगले महीने ही यहां लेंगे सात फेरे
  • Aug 20, 2023 7:13 PM

    जल्द शुरू होने वाला है 'इंडियन आइडल 14', इस बार नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया को शो से किया बाहर!

    Indian Idol 14: सोनी टीवी के बेहद लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का तेरहवां सीज़न इस साल अप्रैल में समाप्त हुआ, जिसमें ऋषि सिंह विजेता की ट्रॉफी लेकर आए और देबोस्मिता रॉय को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया। इंडियन आइडल 13 की सफलता के बाद आखिरकार यह जल्द ही अपने चौदहवें सीजन के साथ लौट रहा है।

    जल्द शुरू होने वाला है 'इंडियन आइडल 14', इस बार नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया को शो से किया बाहर!
  • Aug 20, 2023 6:28 PM

    बॉक्स ऑफिस पर अभिषेक बच्चन की फिल्म का हो रहा बुरा हाल

    अच्छी प्रतिक्रिया पाने वाली अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की घूमर बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घूमर ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 2 करोड़ रुपये हो गया।

  • Aug 20, 2023 5:50 PM

    तो क्या रणवीर सिंह के अपोजिट होंगी दीपिका पादुकोण?

    फरहान अख्तर ने हाल ही में फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में डॉन की भूमिका निभाते हुए रणवीर सिंह की पहली झलक पेश की। पहले अटकलों में सुझाव दिया गया था कि महिला मुख्य भूमिका के लिए कियारा आडवाणी और कृति सैनन पर विचार किया जा रहा है। बहरहाल, ताजा अफवाहों से संकेत मिलता है कि दीपिका पादुकोण भी इस दौड़ में शामिल हो गई हैं। ज़ूम एंटरटेनमेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में मुख्य महिला किरदार के लिए आवश्यक शारीरिक स्टंट की मांग के कारण प्रोडक्शन टीम दीपिका पादुकोण को चुनने की ओर इच्छुक है। हालाँकि, उसी सूत्र ने इस बात का भी जिक्र किया कि निर्माता किरदार के लिए एक नया चेहरा चुन सकते हैं।

  • Aug 20, 2023 4:38 PM

    मैंने 140 से ज्यादा रिजेक्शन का सामना किया है: नवनीत मलिक

    एक्टर नवनीत मलिक, जो दिलचस्प थ्रिलर सीरीज 'द फ्रीलांसर' में नेगेटिव रोल निभाते नजर आएंगे, ने बॉलीवुड की चुनौतियों के बारे में खुलासा किया और बताया कि सफलता की राह पर उन्हें कैसे रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। नवनीत को अपने टैलेंट और 'हीरोपंती 2', 'लव हॉस्टल' और गाने 'जानिया' जैसे प्रोजेक्ट्स में पांच मिलियन से अधिक व्यूज के साथ सफल उपस्थिति के बावजूद काफी असफलताओं का सामना करना पड़ा।

  • Aug 20, 2023 4:16 PM

    रिलेशनशिप में हैं एपी ढिल्लों और बनिता संधू, रोमांटिक फोटोज शेयर कर किया रिश्ते का खुलासा

    'अक्टूबर' और 'सरदार उधम सिंह' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस बनिता संधू ने पंजाबी म्यूजिक आर्टिस्ट एपी ढिल्लों के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर 'ब्राउन मुंडे' हिटमेकर के साथ कई रोमांटिक फोटोज शेयर कीं। फोटोज में बनिता और एपी काफी करीब नजर आ रहे हैं। एक फोटो में, बनिता बिस्तर पर और एपी फर्श पर बैठे दिख रहे हैं। दूसरे फोटो में, एपी बनिता की ड्रेस की जिप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। एक अन्य फ्रेम में बनिता कैमरे की ओर पोज कर रही है, जबकि एपी ढिल्लों पीछे खड़े है। अन्य फोटो में एपी ढिल्लों और बनिता कैमरे एक-दूजे का हाथ पकड़कर कैमरे की ओर पीठ कर चल रहे है।

  • Aug 20, 2023 3:09 PM

    लखनऊ में सुपरस्‍टार रजनीकांत ने सपा नेता अखिलेश यादव से की मुलाकात

    दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने रविवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव से मुलाकात की। रजनीकांत इससे पहले शनिवार शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। अभिनेता रजनीकांत ने अखिलेश से उनके आवास पर मुलाकात की। अखिलेश ने रजनीकांत के साथ तस्वीरें शेयर कीं। पत्रकारों से बात करते हुए रजनीकांत ने कहा, “मैं नौ साल पहले मुंबई में एक समारोह के दौरान अखिलेश यादव से मिला था, तब से हम दोनों दोस्त हैं, हम फोन पर बात करते हैं। पांच साल पहले मैं एक शूटिंग के लिए यहां आया था, मगर उस समय मुलाकात नहीं हो पाई। अब वह यहां हैं तो मैं उनसे मिला।''

  • Aug 20, 2023 2:42 PM

    'शादी से परेशान है रणबीर... आलिया नहीं रखती खुश', आलिया संग इस हाल में दिखा रणबीर तो फैंस हुए परेशान

    Ranbir kapoor Alia Bhatt Spotted: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया, जब वे रविवार को मुंबई से बाहर निकले। वीडियो में आलिया व्हाइट टॉप के साथ मैचिंग पैंट और ब्लू जैकेट में नजर आ रही हैं। उन्होंने क्रॉस बॉडी बैग और व्हाइट स्नीकर्स के साथ लुक को पूरा किया। जबकि, रणबीर ने ब्लू जैकेट, मैचिंग जॉगर्स और ब्लैक टोपी पहनी हुई थी। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट स्नीकर्स से पूरा किया। कैमरे के लिए दोनों ने पोज दिए। कथित तौर पर, कपल छुट्टियां मनाने जा रहा है। वीडियो और फोटो को देख, फैंस ने कमेंट्स सेक्शन में लिखा, ''रणबीर से शादी के बाद आलिया की स्माइल कहां चल गई है।'' वहीं दूसरे यूजर ने लविखा "रणबीर हमेशा उदास क्यों दिखते हैं?"

  • Aug 20, 2023 2:07 PM

    दिशा पाटनी के नए बॉयफ्रेंड ने पार की दीवानगी की सारी हदें, अब सेकेंड भर के लिए दूर नहीं जा सकेंगी दिशा...

    दिशा पाटनी के नए बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलिक्सिक ने कुछ ऐसा कर दिया है जो टाइगर भी इस हसीना के लिए आज तक नहीं कर पाए थे। और कुछ ऐसा भी जिसके बाद दिशा अब पल भर के लिए भी अपने बॉयफ्रेंड से दूर नहीं रहेंगी। दरअसल, एलेक्जेंडर एलिक्सिक ने अपने हाथ पर एक बेहद स्पेशल टैटू गुदवाया है। ये टैटू उन्होंने अपनी बाजू पर बनाया है जिसमें दिशा पाटनी का चेहरा और हाथ बनवाया गया है।

  • Aug 20, 2023 1:05 PM

    सलमान ने चौकाने वाली घटना का किया खुलासा!

    दुलकर ने रणवीर इलाहाबादिया को बताया कि एक बार तस्वीरें लेते समय एक बड़ी उम्र की महिला ने उनको किस किया था और एक ने गलत तरीके से छुआ था। उनका कहना था, "तस्वीरें लेते समय एक वृद्ध महिला ने मेरे गाल पर चुम्बन कर दिया। बहुत उपयुक्त नहीं है, लेकिन वे प्यारे हैं। लेकिन मैं उधर देख भी नहीं रहा था, मैं तस्वीर के लिए पोज़ दे रहा था और अचानक एक चुम्बन हुआ।''

  • Aug 20, 2023 12:25 PM

    गदर 2 के बवाल के बाद संजय दत्त फिर से बनेंगे खलनायक?

    सुभाष घई ने खलनायक 2 को लेकर रिएक्शन दिया था। News18 की रिपोर्ट की मानें तो तो सुभाष घई ने इस फिल्म को लेकर कहा, "हमारे पास कर्मा, राम लखन, सौदागर जैसी प्रतिष्ठित फिल्में हैं, ये फिल्में आज भी प्रासंगिक हैं। अब खलनायक में अगर बल्लू बलराम स्क्रीन पर आएं तो कैसा रहेगा?

  • Aug 20, 2023 12:02 PM

    झालर लपेटकर आई उर्फी जावेद ने दिखाया सबकुछ

    उर्फी जावेद ने व्हाइट रंग की ब्रा और पैंटी में उर्फी जावेद ने बवाल काट दिया है। जैसे ही उनकी ये तस्वीरें सामने आईं लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होने तस्वीर के साथ लिखा था, ''मेरे लिए एक गाना गाओ।'' हालांकि वो इस लुक पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। हालांकि उर्फी जावेद ने पोस्ट डालते ही इसको डिलीट कर दिया है।

    झालर लपेटकर आई उर्फी जावेद ने दिखाया सबकुछ
  • Aug 20, 2023 11:30 AM

    Kangana Ranaut ने ऐश्वर्या राय को बताया 'फुल मून'

    उन्होने लिखा, "बॉलीवुड के गीतकारों ने सोलह साल की बाली उमरिया (युवा) के बारे में काफी कुछ लिखा है, लेकिन चालीस या पचास की उम्र वाली महिला में सेंसुअलिटी, सेक्सुअलिटी और सिडक्शन का इस्तेमाल करने असफल रहे, क्योंकि वह न केवल सुंदर हैं बल्कि स्मार्ट और अनुभवी भी हैं। ये एक शानदार कॉम्बिनेशन है। दो फुल मून।"

  • Aug 20, 2023 11:28 AM

    सिंदूर भरकर तीज मना रहीं हैं सीमा हैदर

    कथित तौर पर अपने प्यार के संग घर बसाने के लिए सरहदें लांघकर आई सीमा हैदर ने हाल ही में हरियाली तीज मनाई। वो किसी भारतीय पारंपरिक नारी की ही तरह सजी-धजीं और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके बताया कि वो तीज मना रही हैं।

  • Aug 20, 2023 10:33 AM

    Hema Malini ने आखिरकार देख ली Gadar 2

    हेमा मालिनी ने कहा, "गदर देख कर आई हूं। बहुत ही अच्छा लगा। जो उम्मीद थी वैसी ही थी। बहुत दिलचस्प है। ऐसा लग रहा था कि 70 और 80 के दशक की उस जमाने की फिल्म के जैसा एक दौर है। उस दौर को लेके आए हैं अनिल शर्मा जी ने बहुत खूबसूरत डायरेक्शन किया है। उस युग को दिखाया है, इसे खूबसूरती से निर्देशित किया गया है।" हेमा मालिनी यहीं नहीं रुकी, उन्होने आगे कहा, "सनी शानदार हैं, उत्कर्ष, अनिल शर्मा जी के बेटे उन्हें ने भी बहुत सुंदर अभिनय किया है।

    Hema Malini ने आखिरकार देख ली Gadar 2
  • Aug 20, 2023 9:42 AM

    वरुण धवन की एक्ट्रेस ने शेयर कर दी इंटीमेट फोटोज

    बनिता संधू हाल ही में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लन के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। इस वीडियो में उनकी केमिस्ट्री AP Dhillon के साथ खूब जमी थी। लोगों को लगने लगा था कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं और अब लगता है कि दोनों वाकई रिलेशनशिप में आ गए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X