Bollywood Highlights: बॉक्स ऑफिस पर ओएमजी 2 और गदर 2 में कड़ी टक्कर, कार्तिक आर्यन जल्द करेंगे शादी

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 12 Aug: मनोरंजन जगत से जो सबसे बड़ी खबर है, जिसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है वह है सनी देओल की फिल्म गदर 2 और अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को लेकर। दोनों फिल्म रिलीज हो चुकी है, दोनों का कहानियां काफी अलग है परंतु दर्शकों दोनों ही फिल्मों को पसंद कर रहे हैं। भले ही गदर 2 ने पहले दिन ओएमजी 2 से ज्यादा की कमाई की हो परंतु सोशल मीडिया पर गदर 2 की जितनी चर्चा है उतनी ही ओएमजी 2 को लेकर भी है। एक तरफ एक सनी देओल का जादू चल रहा है तो दूसरी तरफ ओएमजी 2 की कहानी लोगों को पसंद आ रही है, सामाजिक मुद्दा हर किसी का अपनी ओर ध्यान खीच रहा है।

वहीं मनोरंजन जगत से दूसरी बड़ी खबर बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर है। दरअसल बात ऐसी है कि, कार्तिक आर्यन और करण जौहर हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में शामिल होने पहुंचे थे। जहां दोनों ने मीडिया कैमरा के लिए एक साथ पोज तो दिए ही लेकिन कार्तिक आर्यन की शादी को लेकर करण जौहर ने खुल्लम-खुल्ला बात की। इतना ही नहीं करण ने कार्तिक की फिल्म सत्यप्रेम की कथा की भी सराहना की साथ ही करण ने कहा कि कार्तिक जल्द ही शादी कर लेगें।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी मनोरंजक, महत्वपूर्ण, दिलचस्प और चटपटी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Aug 12, 2023 7:47 PM

    'ये रिश्ता' की वर्षा बनी दूसरी बार मां, नन्ही सी गुड़िया का किया स्वागत, शेयर किया प्यारा सा पोस्ट

    टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों तीसरी पीढ़ी देखी जा रही है. लेकिन वर्षा का किरदार तो आपको याद ही होगा. जिसने अक्षरा की बेस्ट फ्रेंड और भाभी का किरदार निभाया. दरअसल हम बात कर रहे हैं वर्ष का किरदार निभाने वाली पूजा जोशी की. जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूजा जोशी के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्ट्रेस दूसरी बार मां बन चुकी है. उनके घर में एक नन्ही परी का आगमन हुआ है. यह खुशखबरी पूजा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ में शेयर की है.

  • Aug 12, 2023 7:22 PM

    'पसूरी' हिटमेकर अली सेठी ने इस लड़के साथ रचाया निकाह! सुनते ही अंदर तक हिल गया स्टार और उठाया ये कदम

    'पसूरी' गाने से वैश्विक स्तर पर सुर्खियां बटोरने वाले पाकिस्तानी गायक अली सेठी ने न्यूयॉर्क स्थित चित्रकार सलमान तूर से शादी करने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। शुक्रवार को उनकी शादी के बारे में जानकर सोशल मीडिया यूजर्स और उनके प्रशंसक पागल हो गए। हालांकि, अली ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की अटकलों पर चुप्पी तोड़ी। अली ने सलमान से न्यूयॉर्क में शादी करने के दावों को खारिज कर दिया।

  • Aug 12, 2023 6:52 PM

    Seema Haider: गंदी हरकत करती पकड़ी गई सीमा हैदर, पति सचिन ने की बुरी तरह पिटाई.. किराए के घर में..

    मकान मालिक ने बताया कि एक बार बच्चों ने बताया था कि सचिन ने सीमा की पिटाई की थी। उसका कारण सचिन ने बताया कि वो (सीमा) बीड़ी पीती है। एक बार सचिन खाना खाने आया तो वो बीड़ी पी रही थी। इसलिए सचिन ने सीमा से मारपीट की थी और कहता था कि मैं मर जाऊंगा। लेकिन सीमा पाकिस्तान की रहने वाली है ये सचिन ने कभी नहीं बताया था।

  • Aug 12, 2023 6:15 PM

    नुसरत भरूचा की 'अकेली' पोस्टपोन, ड्रीम गर्ल 2 से होगी भिड़ंत

    नुसरत भरुचा ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म अकेली की नई रिलीज डेट की घोषणा की। फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "नई रिलीज डेट अलर्ट। AKELLI की नई रिलीज डेट है, 25 अगस्त!!" फिल्म एक भारतीय लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो युद्धग्रस्त इराक में अकेली फंसी हुई है और कैसे वह जीवित रहने के लिए संघर्ष करती है। पहले यह फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह आयुष्मान खुराना की कॉमेडी ड्रामा ड्रीम गर्ल 2 से टकराएगी।

  • Aug 12, 2023 5:54 PM

    नए जमाने के अभिनेताओं को सनी देओल की दिलचस्प सलाह

    फिल्म "गदर एक प्रेम कथा" के 22 साल बाद आने वाले सीक्वल "गदर 2" में तारा सिंह की अपनी भूमिका को दोहराते हुए सनी देओल ने एक धमाकेदार वापसी की है। IMDB के साथ हाल ही में एक बातचीत में, सनी को उभरती पीढ़ी के अभिनेताओं को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें केवल डांस और बॉडीबिल्डिंग के बजाय अभिनय को प्राथमिकता देनी चाहिए। सनी ने कहा, 'बॉडी बिल्डिंग और डांस करना बंद करो। अभिनय पर ध्यान दें। आपके पास प्रतिभा है, इसे आगे बढ़ाएं क्योंकि हमें इसी की जरूरत है। हम बॉडीबिल्डर नहीं हैं।'

  • Aug 12, 2023 5:48 PM

    KGF Chapter 3 को लेकर आई बड़ी अपडेट

    फैंस इंतजार में थे कि निर्देशक प्रशांत नील केजीएफ चैप्टर 3 पर कब काम शुरू करने वाले हैं। बता दें, अब उनके लिए एक बड़ी खबर आई है कि निर्देशक सालार 2 की शूटिंग शुरू करने से पहले केजीएफ सीक्वल को जल्द ही फ्लोर पर लाएंगे। केजीएफ चैप्टर 3 से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, "प्रशांत नील सालार 2 की शूटिंग शुरू करने से पहले, जल्द ही केजीएफ चैप्टर 3 पर काम शुरू करेंगे। निर्देशक जल्द ही केजीएफ चैप्टर 3 को समय देना शुरू करेंगे और फिल्म को जल्द ही फ्लोर पर ले जाएंगे।"

    KGF Chapter 3 को लेकर आई बड़ी अपडेट
  • Aug 12, 2023 1:10 PM

    शाहरुख खान की 'जवान' का दूसरा गाना 'चलेया' धूम मचाने के लिए है तैयार

    कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज किया गया था, वहीं अब जल्द ही दूसरा गाना फैंस के सामने आने वाला है। अरिजीत और शिल्पा राव द्वारा गाए गए इस रोमांटिक ट्रैक में शाहरुख खान और नयनतारा के होने की उम्मीद है और इसे फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म का पहला गाना ज़िंदा बंदा तीन भाषाओं में रिलीज़ किया गया था, चलेया के भी उसी रास्ते पर चलने की उम्मीद है और इसका तमिल और तेलुगु वर्जन भी होगा।

    शाहरुख खान की 'जवान' का दूसरा गाना 'चलेया' धूम मचाने के लिए है तैयार
  • Aug 12, 2023 12:21 PM

    OMG 2: फिल्म के खिलाफ हिंदू संगठन का प्रदर्शन, अक्षय कुमार का पुतला फूंका गया

    अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' सिनेमाघरों में रिलीज तो हो गई है, लेकिन फिल्म को लेकर विवाद खत्म होते नहीं दिख रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल ने बयान दिया है कि वह अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने वाले या उनके चेहरे पर कालिख पोतने वाले को 10 लाख रुपये देगा। हिंदू संगठन 'ओएमजी 2' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।

  • Aug 12, 2023 11:28 AM

    'गदर 2' बॉक्स ऑफिस Day 1 कलेक्शन

    अनिल शर्मा निर्देशित सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। शुक्रवार को कई शहरों में शोज हाउसफुल चले हैं। दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज ऐसा जबरदस्त रहा कि लोग ट्रकों पर भर भर कर फिल्म देखने सिनेमाघरों में पहुंचे। इसी का नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला। बता दें, सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 40.10 करोड़ की ओपनिंग ली है।

  • Aug 12, 2023 10:01 AM

    बिग बॉस के घर में 'छोटे लोग' वाले बयान को लेकर पूजा भट्ट ने दी सफाई

    बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में बस अब कुछ दिन ही बाकी है। घर के अंदर बचे हुए लोग जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। फाइनल पांच कंटेस्टेंट में अभिषेक मल्हन, एल्विश यादव, पूजा भट्ट, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे हैं। इसी बीच पूजा भट्ट के छोटे लोग वाले बयान को लेकर कुछ विवाद होता दिख रहा है। तो ऐसे में पूजा भट्ट ने अपने बयान पर सफाई दी और समझाया कि आखिर उन्होनें ऐसा किस वजह से कहा था। पूजा भट्ट ने कहा कि उनके 'छोटे लोग' कहने का मतलब उस कंटेस्टेस्टेंट के घर के दूसरे लोगों के साथ होने वाले बिहेवियर से है। उन्होंने कहा कि उनकी कही इस बात का कनेक्शन कहीं भी उनके या किसी के स्टेटस से जुड़ा नहीं है।

    बिग बॉस के घर में 'छोटे लोग' वाले बयान को लेकर पूजा भट्ट ने दी सफाई
  • Aug 12, 2023 9:21 AM

    जैकलीन के बर्थडे पर सुकेश चंद्र ने जेल से भेजा लव लेटर फिर सोशल मीडिया पर हुआ हंगामा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में जैकलीन का प्रेमी और महाठग सुरेशचंद्र ने लव लेटर लिखकर एक्ट्रेस को भेजा। जैसे ही यह बात सोशल मीडिया पर सामने आई कि सुरेश ने लव लेटर भेजा, हर तरफ इसको लेकर विवाद शुरु हो गया और फैंस ने फिर से एक्ट्रेस की क्लास लगाना शुरु कर दिया। सुकेश के वकील के अनंत मलिक के मुताबिक उसने अलग-अलग मामलों पर साल में कम से कम 25 30 चिट्ठियां लिखी हैं, इनमें से कुछ जैकलिन को भी लिखी गई है।

  • Aug 12, 2023 9:13 AM

    सिंगापुर की प्रसिद्ध भरतनाट्यम डांसर राठी कार्थिगेसु ने 87 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

    सिंगापुर की प्रसिद्ध भरतनाट्यम डांसर राठी कार्थिगेसु का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार को 87 वर्ष की आयु में अपनी अंतिम सांस ली। राठी सिंगापुर के एक प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखती थीं उनके बेटे आनंद कार्तिगेसु एक वकिल हैं।भरतनाट्यम में पारंगत राठी ने सिंगापुर के जाने-माने न्यायाधीशों में से एक मुत्ताम्बी कार्थिगेसु से शादी रचाई थी, जिनका सन् 1999 में 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राठी अभी एक दुख से उभरी नहीं थीं कि उनके ऊपर दुखों का एक और पहाड़ टूट गया।

    सिंगापुर की प्रसिद्ध भरतनाट्यम डांसर राठी कार्थिगेसु ने 87 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
  • Aug 12, 2023 9:08 AM

    तारा सिंह का क्रेज 22 साल बाद भी बरकरार, ट्रैक्टर भर के फिल्म देखने थिएटर पहुंचे फैंस

    सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 22 साल बाद भी तारा सिंह के लिए फैंस के दिलों में वही क्रेज देखने को मिल रहा है। पहले ही दिन फिल्म के सभी शो हाउसफुल रहे। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 40 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों के दिलों में सनी देओल को लेकर दीवानगी अभी भी पहले की तरह ही बरकरार है।

  • Aug 12, 2023 9:05 AM

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होगा 'ये देश', दिग्गज संगीतकार और गायक नजर आएंगे एक साथ

    प्रसिद्ध तबला वादक और संगीतकार बिक्रम घोष ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भक्ति की भावना ओत प्रोत भारत के प्रतिष्ठित संगीतकारों और गायकों के साथ मिलकर एक विशेष गीत 'ये देश' तैयार किया है। जो स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी कि 14 अगस्त की शाम को लॉन्च होगा। स्वतंत्रता दिवस से पहले तबला वादक और संगीतकार बिक्रम घोष ने हरिहरन, शान, कविता सेठ और ऋचा शर्मा सहित कई गायकों के साथ 'ये देश' नामक एक विशेष गीत तैयार किया है। इस गीत के म्यूजिक वीडियो में भारत के कुछ महान वादक भी शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X