..................... बिग बॉस 17 का नया प्रोमो रिलीज, आमिर खान ने दान कर दिए 25 लाख Bollywood Live Updates- New promo of Bigg Boss 17 released, Aamir Khan donated 25 lakhs - Hindi Filmibeat

Bollywood Live Updates- बिग बॉस 17 का नया प्रोमो रिलीज, आमिर खान ने दान कर दिए 25 लाख

bollywood live updates

Bollywood Live Updates 24 September- बिग बॉस सीजन 17 लेकर सलमान खान वापस आ रहे हैं और इस वक्त एक और प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान कुछ ऐसा चेतावनियां देते हुए दिख रहे हैं जो कि शायद पहले नहीं दी गई होगीं प्रोमो की मानें तो इस बार का बिग बॉस काफी अलग होगा और हर प्रतियोगी के लिए नियम भी अलग होने वाले हैं।

कलर्स टीवी ने इस प्रोमो के साथ लिखा है, ''ना जाने देने होंगे इश्क के कितने इम्तेहान, ताकि बन पाए बिग बॉस के खास मेहमान।'' इससे इतना तय है कि बिग बॉस सीजन 17 काफी अलग और धमाकेदार होने वाला है।

आमिर खान इस वक्त अपनी फिल्म नहीं बल्कि दान को लेकर खबरों में आए हैं। राज्य सरकार ने शनिवार को एक बयान में कहा कि सुपरस्टार आमिर खान ने हिमाचल प्रदेश में बारिश से प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपये का दान दिया है। इसके बाद आमिर खान की जमकर तारीफ की जा रही है और फैंस उनको सच्चा सुपरस्टार कह रहे हैं।

इसी तरह की तमाम बॉलीवुड की खबरों के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Sep 24, 2023 6:12 PM

    नाना पाटेकर ने बताया एक्टर होने का सबसे बड़ा फायदा

    दिग्गज स्टार नाना पाटेकर, जो आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में नजर आएंगे, का कहना है कि अभिनेता होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उनके पास कैमरे की मदद से अपनी निराशा को बाहर निकालने का एक तरीका है। दिल्ली में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए नाना ने अभिनेता होने के फायदे बताए। उन्होंने कहा, ''एक अभिनेता होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हमारे पास कैमरे की मदद से अपनी निराशा को बाहर निकालने का एक तरीका है। अगर मेरे पास यह माध्यम नहीं होता तो मैं पागल हो गया होता। वैसे भी मुझे पागल कहा जाता है। ये हमारे लिए बहुत बड़ा माध्यम है।''

  • Sep 24, 2023 5:25 PM

    Esha Gupta ने ऑफ व्हाइट लहंगा पहन गिराईं बिजलियां, फैंस बोले, 'मार ही डालोगी...'

    वेब सीरीज 'आश्रम' में नजर आने वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ईशा गुप्ता की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। इसी बीच ईशा गुप्ता ने अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ईशा गुप्ता ऑफ व्हाइट लहंगा पहने दिखाई दे रही हैं। ईशा गुप्ता इस ड्रेस में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं। ईशा गुप्ता की इन तस्वीरों को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। तो चलिए देखते है ईशा गुप्ता की ये नई तस्वीरें।

  • Sep 24, 2023 4:14 PM

    पटोली बनी कंगना रनौत ने अपने लुक से लूटी वाहवाही

    Kangana Ranaut Best Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हॉरर फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने के लिए श्री पेद्दाम्मा थल्ली मंदिर के दर्शन किए। श्री पेद्दाम्मा थल्ली मंदिर एक हिंदू मंदिर है, जो हैदराबाद में जुबली हिल्स पर स्थित है। बोनालू के त्योहारी सीजन के दौरान यह बहुत प्रसिद्ध है। रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने टीम के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें वह एथनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कंगना ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था, उसके साथ ग्रीन कलर का दुपट्टा डाला था और अपने बालों को खुला रखा था। उन्होंने अपने लुक को राउंड गोल्ड मल्टीकलर्ड झुमके और पिंक बिंदी के साथ पूरा किया। उन्होंने ग्लॉसी मेकअप चुना और जूतियों के साथ लुक को पूरा किया।

  • Sep 24, 2023 3:37 PM

    महिला रिजर्वेशन बिल को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने की ये डिमांड, बोलीं- इसे जल्द से जल्द...

    Priyanka Chopra On Women's Reservation Bill: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने महिला आरक्षण विधेयक पारित होने की सराहना करते हुए कहा कि इसे तेजी के साथ लागू करना चहिए। प्रियंका का यह बयान विपक्षी कांग्रेस के विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग के बीच आया है। संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में पारित होने के एक दिन बाद गुरुवार को महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित हो गया। अब निचले सदन और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण कानून बन जाएगा और इसे जनगणना और परिसीमन के बाद लागू किया जाएगा।

    महिला रिजर्वेशन बिल को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने की ये डिमांड, बोलीं- इसे जल्द से जल्द...
  • Sep 24, 2023 2:42 PM

    ढलती उम्र में उर्फी जावेद की हो रही है ऐसी हालत दिखा दिया झुर्रियों वाला हुस्न, लोग बोले- अस्तकफिरुल्लाह अस्तकफिरुल्लाह

    उर्फी जावेद की इस लेटेस्ट तस्वीर की बात करें तो हसीना इस दौरान काफी बूढ़ी दिखाई दे रही हैं। उर्फी का बुढ़ापा और उनके चेहरे की झुर्रियां और उनके टूटे दांत फैंस को काफी हैरान परेशान कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि उर्फी ने फिल्टर के इस्तेमाल से ऐसी तस्वीर क्लिक की है। इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस की हंसी नहीं रुक रही है। उर्फी जावेद की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इसके साथ ही तमाम लोग उर्फी को इसके लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, "ऐसे बुढ़ापा देखने से अच्छा है बूढ़ापा ही ना देखूं।" इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, "अस्तकफिरुल्लाह अस्तकफिरुल्लाह।"

  • Sep 24, 2023 1:35 PM

    परिणीति, राघव की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे मनीष मल्होत्रा और सानिया मिर्जा

    एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और फैशन डिजाइनल मनीष मल्होत्रा झीलों के शहर उदयपुर पहुंचे। मनीष को उदयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्होंने ब्लैक पैंट, मैचिंग टी शर्ट और ग्रे कलर के ओवरसाइज ग्राफिक जैकेट पहना हुआ था। वहीं सानिया ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, इसके साथ उन्होंने नो मेकअप लुक चुना। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन अनम मिर्जा भी थीं। दोनों बहनों ने कैमरे के लिए पोज दिया और सीधे अपनी कार की ओर चली गईं।

  • Sep 24, 2023 1:07 PM

    विक्रांत मैसी के घर जल्द ही गूजेगी शहनाई

    मिर्जापुर फेम विक्रांत मैसी इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं। उन्होने सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए बताया है कि उनके घर में जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। उन्होने पोस्ट करते हुए खुशी जाहिर की है। विक्रांत और उनकी पत्नी इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं।

  • Sep 24, 2023 11:45 AM

    शहनाज गिल की तस्वीरों ने ढाया कहर

    शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जो कि आग की तरह वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वो बेहद बोल्ड लग रही हैं। पहली फिल्म की रिलीज के बाद वो सेक्सी हो चुकी है।

  • Sep 24, 2023 10:36 AM

    नेहा शर्मा ने फिर बढ़ाया पारा, बोल्ड तस्वीरें वायरल

    नेहा शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें डालती हैं। इस वक्त वो नीले रंग की बोल्ड ड्रेस में कातिल लग रही हैं। इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों ने सामने आकर बवाल मचा दिया है।

  • Sep 24, 2023 10:02 AM

    कुल्हड़ पिज्जा कपल के वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला

    प्रिंस बोले- जिसने आपको भेजा भी है वीडियो उसको बोलो डिलीट करे। ऐसे किसी जिंदगी का तमाशा मत बनाओ, उनको अभी बेबी हुआ है यार, उनको ऐसे मजबूर मत करो कि वो कोई और स्टेप उठाए। तो, प्लीज, मेरी सबसे रिक्वेस्ट है। और जिसने डाली है उसको मैंने तो क्या ही बोलूं। तो, कृपया, बहुत बहुत धन्यवाद। हमें इस समय पे उनके साथ खड़ा होना चाहिए, समर्थन करना चाहिए।

  • Sep 24, 2023 9:09 AM

    करीना सैफ को जादूगर ने दिखाय जादू

    इस वक्त करीना कपूर खान और सैफ अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मैजीशियन मैजिक ट्रिक दिखाया हुआ नजर आ रहा है। करीना और सैफ उसकी तरफ काफी उत्सुकता से देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X