Bollywood Highlights: पुष्पा 2 का नया पोस्टर रिलीज़, डायरेक्टर सिद्दीकी का हुआ निधन

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: पुष्पा 2 द रूल की घोषणा के बाद से ही दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की कोई भी जानकारी जब भी सामने आती है तो फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के अवसर पर, एक रोमांचक पहले पोस्टर के साथ दर्शकों को एंटरटेन किया था। अब फहद फ़ासिल के बर्थ डे के खास दिन पर पुष्पा टीम ने फिल्म से उनके किरदार का एक पोस्टर लॉन्च करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं।

फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर सिद्दीकी ने 63 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिद्दीकी ने आज यानि 8 अगस्त को अस्पताल में आखिरी सांसे ली। दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी सिद्दीकी के निधन पर शौक जता रहे हैं। जाहिर है ऐसे अचानक डायरेक्टर का जाना सभी के लिए दुखद है।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Aug 9, 2023 8:25 PM

    रजनीकांत की फिल्म का इंतजार हुआ खत्म, हल रिलीज होगी फिल्म

    रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'जेलर' कल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। रजनीकांत की इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

  • Aug 9, 2023 7:33 PM

    अपनी 9 साल छोटी गर्लफ्रेंड को करण कुंद्रा ने कह दिया आंटी, बुरा मान गए तेजस्वी प्रकाश के फैंस

    हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें करण कुंद्रा अपनी गर्लफ्रेंड को 'आंटी' कहकर बुला रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद तेजस्वी के फैंस करण से निराश हो गए हैं। उन्हें लगता है कि उम्र को लेकर इस तरह से किसी को शर्मिंदा नहीं करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच नौ साल का अंतर है। कई लोगों को लगा कि यह अपमानजनक है और एक्टर को अपने सार्वजनिक व्यवहार के बारे में ज्यादा सचेत होना चाहिए।

    अपनी 9 साल छोटी गर्लफ्रेंड को करण कुंद्रा ने कह दिया आंटी, बुरा मान गए तेजस्वी प्रकाश के फैंस
  • Aug 9, 2023 6:44 PM

    'गदर 2' के प्रमोशन के लिए खूब सजीं अमीषा

    सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी आने वाली फिल्म 'गदर 2' के प्रमोशन के लिए अपनी जान लगाए दे रहे हैं। दोनों फिल्म को हिट कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में अमीषा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फिल्म की प्रमोशन के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं।

  • Aug 9, 2023 5:56 PM

    Kushi Trailer: थोड़ा वॉयलेंस थोड़ा प्यार...कुछ ऐसी होगी विजय देवरकोंडा-सामंथा रुथ प्रभु की 'खुशी', देखें ट्रेलर

    विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म "कुशी" का ट्रेलर आखिरकार देश भर में रिलीज हो चुका है। हैदराबाद में हुए एक भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म की कास्ट, क्रू और मीडिया की उपस्थिति के बीच ट्रेलर की झलक दिखाई गई। इस इवेंट में देश भर से 300 से अधिक जर्नलिस्ट शामिल हुए और जो कुशी की खूबसूरत दुनिया के दीवाने हो गए।

  • Aug 9, 2023 3:49 PM

    64 की उम्र में बिंदास होकर देर रात घर से निकली नीना गुप्ता, मिनी ब्लैक ड्रेस, ऊपर से बैकलैस होकर उड़ाए होश

    दिग्गज अदाकार नीना गप्ता अपने बेबाक अंदाज और बिंदास एक्टिंग दोनों के लिए ही खूब मशहूर हैं। नीना गुप्ता फैशन की खासा शौकीन हैं और 64 साल की उम्र में भी उनके लुक्स खूब तारीफें बटोरते हैं। नीना गुप्ता आए दिन अपने वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जो कि काफी वायरल हो जाते हैं। अब एक बार फिर से नीना गुप्ता का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो चला है।

  • Aug 9, 2023 2:51 PM

    BB Exposed: पूजा भट्ट के पास घर के अंदर भी है मोबाइल फोन! वीडियो से खुली पोल तो उड़ा सलमान खान का मजाक

    कंटेस्टेंट को मोबाइल फोन भी घर के अंदर लेकर जाने की परमीशन नहीं होती है। इसी कारण सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। वायरल हो रहे वीडियो में पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे सोफे पर बैठे बात करते नजर आ रहे हैं। और पूजा भट्ट के बराबर में एक ब्लैक कलर का मोबाइल फोन सोफे पर रखा दिखाई दे रहा है। बिग बॉस ओटीटी 2 के लाइव फीड से वायरल हो रहे इस क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचना शुरू हो गया है। लोग सलमान खान के शो को पूरी तरह से स्क्रिप्टेड और बॉयस्ड बता रहे हैं।

  • Aug 9, 2023 2:31 PM

    करण जौहर ने 'मूवी माफिया' वाले कमेंट पर दिया कड़ा रिएक्शन

    करण जौहर ने खुद को 'मूवी माफिया' कहे जाने को लेकर एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है और पिछले कुछ सालों में मिली नफरत को याद करते हुए बताया कि इसका उनकी मां हीरू जौहर पर कितना नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। करण ने कहा, कहा, " मुझे अपने और मेरी मां के लिए स्ट्रॉन्ग रहना पड़ा। जब लोग मुझे ट्रोल कर रह थे तब मैं सोच रहा था कि अब तो सबने मेरे कपड़े उतार ही दिए हैं। अभी क्या छुपाना? किससे लड़ना?"

  • Aug 9, 2023 2:13 PM

    Seema Haider की लव स्टोरी पर बनेगी फिल्म

    एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि सभी चौकाने के लिए काफी है। पता चला है कि एक निर्देशक ने सीमा हैदर और सचिन मीणा की इस लव स्टोरी पर एक फिल्म बनाने का फैसला लिया है। जी हां, फिल्ममेकर अमित जानी सीमा हैदर और सचिन पर एक फिल्म बनाएंगे, जिसका नाम कराची टू नोएडा होगा।

  • Aug 9, 2023 1:09 PM

    दिशा पटानी ने अपने नए फोटोशूट से शेयर की एक सेक्सी तस्वीर

    दिशा पटानी ने बुधवार को केल्विन क्लेन के विज्ञापन शूट की एक सेक्सी तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया। बता दें, वह केल्विन क्लेन की भारतीय ब्रांड एंबेसडर हैं। दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक आकर्षक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सफेद पारदर्शी शर्ट के नीचे गुलाबी अंडरगार्मेंट्स पहने हुए नजर आ रही हैं।

  • Aug 9, 2023 12:41 PM

    गदर 2 इवेंट के दौरान चोरी हो गए दर्जनों मोबाइल फोन!

    सनी देओल और अमीषा पटेल सहित पूरी टीम 6 अगस्त को इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित हैबिटेट सेंटर में गदर 2 के प्रमोशन के लिए आई हुई थी। इन्हें देखने के लिए यहां करीब 20 हजार लोग पहुंचे थे। इतनी जबरदस्त भीड़ का फायदा जेबकतरों ने उठाया और करीब 16 लोगों के मोबाइल चोरी हो गए। पुलिस ने इस मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

  • Aug 9, 2023 12:11 PM

    डॉन 3 का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज

    बीते दिन निर्माता- निर्देशक फरहान अख्तर ने एक डॉन 3 की धमाकेदार घोषणा की थी। वहीं अब मेकर्स ने एक फर्स्ट लुक टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, जहां नए डॉन का ताज पहने रणवीर सिंह की पहली झलक देख सकते हैं।

    डॉन 3 का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज
  • Aug 9, 2023 11:39 AM

    Illeana Dcruz ने एक सप्ताह बाद ही पोस्ट कर दी बेटे की तस्वीर

    इलियाना डिक्रूज़ कुछ समय से खबरों का हिस्सा हैं और इस वक्त वो अपने बेबी बॉय को लेकर चर्चा में हैं। इलियाना ने एक सप्ताह पहले बेटे को जन्म दिया था और अब उन्होने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर बेबी की साझा की है जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

    Illeana Dcruz ने एक सप्ताह बाद ही पोस्ट कर दी बेटे की तस्वीर
  • Aug 9, 2023 11:08 AM

    शाइनी अहूजा को 10 साल बाद मिला पासपोर्ट

    आज से करीब 10 साल पहले एक खबर आई कि एक एक्टर ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद उसका करियर तबाह हो गया। हम बात कर रहे हैं भूल भुलैया फेम शाइनी अहूजा की जो कि एक बार फिर से चर्चा में हैं। खबरें हैं कि उनको करीब 10 साल बाद पासपोर्ट वापस मिला है।

  • Aug 9, 2023 9:57 AM

    अभिषेक बच्चन ने सिक्स पैक एब्स बनाने वाले एक्टर्स पर साधा निशाना

    बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं। सुपरस्टार फैमली से आने के बाद भी अभिषेक डाउन टू अर्थ हैं और ट्रोल्स को कभी भी जवाब देने से पीछे नहीं हटते हैं। अभिषेक ने हाल ही में यंग एक्टर्स पर तंज कसा है जो एक्टिंग पर फोकस ना करें सिक्स पैक एब्स बनाने पर फोकस करते हैं। अभिषेक ने आगे कहा- यंग एक्टर्स आज के समय में सिक्स पैक एब्स बनाकर एक्टर बनना चाहते हैं, ब्रो, भाषा पर फोकस को और अपने एक्टिंग स्किल्स पर काम करो। इसी से एक्टर बनते हैं, बॉडी से नहीं।

    अभिषेक बच्चन ने सिक्स पैक एब्स बनाने वाले एक्टर्स पर साधा निशाना
  • Aug 9, 2023 9:49 AM

    मिस यूनिवर्स ने ऑर्गेनाइजेर्स पर लगाया सैक्शुअल हैरासमेंट का आरोप

    Miss Universe: चकाचौंध से भरी दुनिया फिर चाहे वह मनोरंजन जगत की एक्ट्रेसेस हो या फिर मॉडल हो हमेशा ही गंभीर आरोप मेकर्स या फिर ऑर्गेनाइजेर्स पर लगाती रही हैं। हाल ही में मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया की 6 मॉडल्स ने भी ऐसे ही सैक्शुअल हैरासमेंट को लेकर केस दर्ज कराया है। इस फैशन शो के ऑर्गेनाइजर्स पर आरोप है कि उन्होंने महिला कंटेस्टेंट्स को अश्लील पोज देते हुए और टॉपलेस होकर फोटो खिंचाने के लिए फोर्स किया गया।

    मिस यूनिवर्स ने ऑर्गेनाइजेर्स पर लगाया सैक्शुअल हैरासमेंट का आरोप
  • Aug 9, 2023 9:05 AM

    अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी2 को महाकाल मंदिर के पुजारी ने भेजा लीगल नोटिस

    ओह माय गॉड 2 का विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक तरह जहां सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई सीन्स और सीक्वेंस में बदलाव करवाए। तो वहीं अब महाकाल मंदिर के पुजारियों ने फिल्म को लेकर लीगल नोटिस जारी किया है। ये नोटिस पुजारियों ने अक्षय कुमार समेत फिल्म मेकर्स के खिलाफ भेजा है।

    अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी2 को महाकाल मंदिर के पुजारी ने भेजा लीगल नोटिस
  • Aug 9, 2023 8:58 AM

    कल्कि और दीप्ति नवल की फिल्म गोल्डफिश का ट्रेलर आया सामने

    स्प्लेंडिड फिल्म्स ने मंगलवार (8 अगस्त) को फिल्म 'गोल्डफिश' का ट्रेलर जारी किया। ट्रेलर में अनामिका (कल्कि केकलां) और साधना (दीप्ति नवल) की दुनिया दिखाई गई, जो अपने खट्टे-मीठे रिश्ते से जूझती नजर आती हैं। फिल्म में कल्कि केकलां और दीप्ति नवल के अलावा जाने-माने अभिनेता रजित कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि गोल्डफिश एंटरटेनिंग फिल्म साबित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X