..................... Bollywood Live Updates New actor will replace Shahrukh in 'Don 3', big update came Kangana 'Emergency' - Hindi Filmibeat

शाहरुख को डॉन 3 में रिप्लेस करेगा यह एक्टर, कंगना की इमरजेंसी का बड़ा अपडेट

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 19 may: मनोरंजन जगत में इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म डॉन के नए पार्ट डॉन 3 को लेकर चर्चाएं जोरो पर हैं। बीते दिन निर्माता रितेश सिधवानी ने पुष्टि की थी कि फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। वहीं, अब इसके लीड एक्टर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कुछ समय से यह कयास लगाया जा रहा है कि इस मूवी में शाहरुख खान नहीं नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, 'डॉन' के मेकर्स ने तीसरी किस्त के लिए रणवीर सिंह को फाइनल कर लिया है। खैर अब तो फैंस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।

इसके अलावा कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है, कंगना रणौत अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर कंगना ने बताया है कि फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में प्रवेश कर चुकी है। वहीं, उन्होंने यह भी साझा किया कि महान लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद 'इमरजेंसी' देखने वाले पहले व्यक्ति हैं। फिल्म देखने को लेकर विजयेंद्र काफी भावुक हो गए थे, खैर फिल्म रिलीज का प्रंशसक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

तो इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी शानदार, चटपटी और दिलचस्प खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए फिल्मी बीट हिंदी....

LIVE Feed
  • May 19, 2023 9:01 PM

    करिश्मा शर्मा ने पोस्ट की बोल्ड तस्वीरें

    रागिनी एमएमएस फेम करिश्मा शर्मा ने कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं और इनमें वो काफी कमाल की लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं और बोल्डनेस की तारीफ कर रहे हैं।

  • May 19, 2023 8:16 PM

    साक्षी मलिक ने फिर दिखाया बोल्ड अवतार

    साक्षी मलिक इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं और उन्होने कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं जो कि काफी पसंद की जा रही हैं। एक्ट्रेस की एक झलक देखने के लिए उनके चाहने वाले परेशान रहते हैं। इंस्टाग्राम पर वो अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं होने देती हैं।

  • May 19, 2023 7:43 PM

    यूट्यूबर अरमान मालिक को हाथ में आए टांके और सिर में लगी चोट

    यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल से कुछ ना कुछ शेयर करते हुए नजर आते हैं और अपने फैंस के लिए इंटरटेनमेंट कर डोज़ भी लाते हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने एक वीडियो को शेयर किया जिसमें नजर आया कि उनके सिर और हाथ में चोट लगी हुई है। जिसके बावजूद भी पायल जो कि उनकी पहली पत्नी है वह उन्हें डांट देती हैं। जिसके बाद में वह अपने पैर भी दबाने को कहती हैं।

  • May 19, 2023 7:07 PM

    बॉडीगार्ड शेरा के जन्मदिन पर सलमान खान ने किया विश

    सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर सलमान खान ने उनको बधाई दी है। सोशल मीडिया पर सलमान खान ने एक पोस्ट किया है जिसमें वो शेरा के साथ दिख रहे हैं और शानदार कैप्शन लिखा है।

  • May 19, 2023 6:29 PM

    Sameer Wankhede के सामने गिड़गिड़ाए थे Shahrukh Khan

    एक रिपोर्ट में चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए गए है। शाहरुख ने वानखेड़े को बार-बार अनुत्तरित संदेश भेजे। “समीर साहब, क्या मैं आपसे एक मिनट के लिए बात कर सकता हूँ। सादर शाहरुख खान। मुझे पता है कि यह आधिकारिक रूप से अनुचित है और शायद पूरी तरह से गलत है लेकिन एक पिता के रूप में अगर मैं आपसे बात कर सकता हूं। कृपया। लव शाहरुख।'' इसके अलावा शाहरुख खान ने समीर वानखेड़े से भी कहा था कि, ''मैं आपके सामने भीख मांगता हूं कि आर्यन खान को जेल में मत जाने दो साहब।''

  • May 19, 2023 5:29 PM

    Sunny Leone: एक बार फिर अनोखी ड्रेस पहनकर अपने क्यूट अंदाज से सनी लियोनी ने छाया कहर, तस्वीरें वायरल

    Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी हमेशा ही अपने किलर लुक से सबके दिलों को धड़का देती है, जब जब सोशल मीडिया पर सनी लियोनी अपनी फोटोज या वीडियो शेयर करती हैं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं, फैंस इन पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगते हैं। हाल ही में एक बार फिर से सनी लियोनी से अनोखी ड्रेस पहनकर अपनी क्यूट अदाओं से सबको दीवाना बना दिया।

  • May 19, 2023 5:23 PM

    Juhi Chawla की बेटी को लेकर Shahrukh Khan ने कह डाली ऐसे बात

    शाहरुख खान अक्सर किसी ना किसी तरह का पोस्ट करते रहते हैं और देखा जाता है कि उनके फैंस इसपर अपना रिएक्शन देते हैँ। इस वक्त उनका एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जोकि उन्होने जूही चावला की बेटी को लेकर किया है। शाहरुख खान ने ये ट्वीट करते हुए कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल जूही चावला की बेटी जान्हवी मेहता ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी कर ली है और इसकी तस्वीर जूही ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। जान्हवी की तस्वीर पोस्ट करते हुए जूही ने लिखा था, ''कोलंबिया क्लास 2023'' फिर क्या था, इस तस्वीर को रिट्वीट करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, ''यह तो कमाल है।

  • May 19, 2023 4:30 PM

    कमल हसन ने रॉकस्टार डीएसपी को उनके आगामी ऊ सोलारिया टूर के लिए बधाई दी

    रॉकस्टार डीएसपी वर्तमान में मलेशिया में आगामी ऊ सोलारिया टूर के लिए तैयार है। यह रॉकस्टार अपने डांस मूव्स के लिए जाने जाते है, और निश्चित रूप से दर्शकों के बीच हलचल पैदा करते है, जो उन्हे लाइव देखने आते हैं। कमल हसन और प्रभुदेवा ने भी अपनी शुभकामनाएं साझा की हैं और डीएसपी के शानदार मनोरंजक कौशल के लिए अपने सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा की है।

  • May 19, 2023 3:52 PM

    आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना के पिता का निधन

    फिल्म एक्टर्स आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना के पिता ज्योतिषी पी खुराना के आज दुनिया को अलविदा कह दिया। अपारशक्ति के प्रवक्ता ने कहा, “गहरे दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के पिता, ज्योतिषी पी खुराना का आज सुबह 10:30 बजे मोहाली में एक लंबी लाइलाज बीमारी के कारण निधन हो गया। हम व्यक्तिगत नुकसान के इस समय में आपकी सभी प्रार्थनाओं और समर्थन के ऋणी हैं।"

    आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना के पिता का निधन
  • May 19, 2023 2:34 PM

    दो लड़कियों ने रोका मलाइका अरोड़ा का रास्ता

    मलाइका अरोड़ा की फैन फैन फॉलोविंग का अपना एक अलग लेवल है लेकिन कई बार उनको कुछ ऐसा देखना पड़ जाता है जो कि सच में अच्छा नहीं लगता है। हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है जो कि फैंस को पसंद नहीं आ रहा है और लोगों का कहना है कि हैरेसमेंट है। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियों मलाइका अरोड़ा का रास्ता जबरदस्ती रोकने की कोशिश कर रही हैं और ये सब देखकर एक्ट्रेस हैरान हो गई हैं कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। जी हां, इस वीडियो को पैपराजी पेज पर पोस्ट किया गया है।

  • May 19, 2023 1:19 PM

    पहली बार होगा पर्दे पर होगा डबल धमाका, जब दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी-नवाजुद्दीन सिद्दीकी आएंगे एक साथ

    Manoj Bajpayee-Nawazuddin Siddiqui:पहली बार दो सुपरस्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मनोज बाजपेयी साथ में काम करने जा रहे हैं। तो अब ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शक इन्हें जल्द ही स्क्रीन शेयर करते देख सकेंगे। इस बात की चर्चा चल रही है कि दोनों प्रतिभाशाली सितारे जल्द ही एक नई फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह फिल्म सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी

    पहली बार होगा पर्दे पर होगा डबल धमाका, जब दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी-नवाजुद्दीन सिद्दीकी आएंगे एक साथ
  • May 19, 2023 12:43 PM

    Cannes 2023: रेड कार्पेट पर मृणाल ठाकुर का आखिरी लुक, दिखीं ग्लैमरस

    एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक के बाद एक लुक के साथ अपने फैशन गेम में आगे बढ़ रही हैं। कान्स में मृणाल पहले ही अपने तीन बिल्कुल अलग अलग लुक दिखा चुकी हैं। वहीं, अपने आखिरी रेड कार्पेट वॉक के लिए एक्ट्रेस ने फाल्गुनी और शेन पीकॉक द्वारा बनाए गए कस्टम मेड गाउन का चुनाव किया। मृणाल ठाकुर पिछली रात कस्टम मेड फाल्गुनी और शेन पीकॉक गाउन में रेड कार्पेट पर चली हैं, जिसमें एक अनकंवेन्शनल तरीके से सुंदर कटआउट देखे जा सकते हैं।

  • May 19, 2023 12:32 PM

    सैफ अली खान- करीना कपूर की लव स्टोरी का सबसे बड़ा सच आया सामने, एक फोटो से खुला सालों पुराना राज

    करीना कपूर और सुपरस्टार सैफ अली खान की लव स्टोरी के सच से पर्दा उठ चुका है और सालों पुराना सच सबके सामने आ चुका है। फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने रेडिट पर आस्क मी एनिथिंग सेशन किया, इस दौरान एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए, डब्बू रतनानी ने लिखा, 'दोनों पहली बार मेरे स्टूडियो में मिले थे'। इसके अलावा उन्होने जवाब में ये भी लिखा कि 'यहीं वो जगह से जहां से सबकुछ शुरू हुआ था'।

    सैफ अली खान- करीना कपूर की लव स्टोरी का सबसे बड़ा सच आया सामने, एक फोटो से खुला सालों पुराना राज
  • May 19, 2023 11:55 AM

    द केरल स्टोरी Day 13 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 13वें दिन यानि की गुरुवार को 7 करोड़ की कमाई की है। जिसका बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 171.72 करोड़ तक पहुंच चुका है। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है।

    द केरल स्टोरी Day 13 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • May 19, 2023 11:05 AM

    Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने 'नेशनल जीजू' कहे जाने पर पहली बार दी प्रतिक्रिया

    Nick Jonas: प्रियंका और निक बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर मीडिया में स्पॉट किया जाता है और दोनों ही एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में, निक एक इंटरव्यू में शामिल हुए और इस इंटरव्यू की होस्ट ने पूछा कि क्या वह उन्हें जीजू कह सकती हैं। इस पर निक हंसे और हां में जवाब दिया क्योंकि भारत में बहुत सारे लोग उन्हें यही कहते हैं। साथ ही सिंगर ने यह भी साझा किया कि एक बार वह भारत का दौरा कर रहे थे और उस दौरान एक फोटोग्राफर ने उन्हें "ऐ निक-वा" कहा था। निक ने कहा कि उन्होंने यह सुना और यह सुनकर उन्हें बहुत ही अच्छा लगा। यह पहली बार है जब निक ने इस नेशनल जीजू को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

    Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने 'नेशनल जीजू' कहे जाने पर पहली बार दी प्रतिक्रिया
  • May 19, 2023 10:42 AM

    किसी धर्म को टार्गेट नहीं करती है The Kerala Story- निर्माता विपुल शाह

    निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने 'द केरल स्टोरी' को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि फिल्म किसी भी एक विशेष धर्म को टार्गेट नहीं करती है, बल्कि यह आतंकवाद के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि शोले और सिंघम में विलेन हिंदू को दिखाया गया था, लेकिन किसी ने सवाल नहीं उठाया था, तो अब क्यों? हम यह क्यों नहीं कह सकते कि यह फिल्म आतंकवाद के खिलाफ है...इसकी सराहना करते हैं?

    किसी धर्म को टार्गेट नहीं करती है The Kerala Story- निर्माता विपुल शाह
  • May 19, 2023 10:06 AM

    IB 71 Box Office Collection Day 7: धीमी पड़ी विद्युत जामवाल की फिल्म की कमाई की रफ्तार

    IB 71 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल और अनुपम खेर स्टारर की फिल्म आईबी 71 का भले ही धमाकेदार प्रमोशन ना हुआ है लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर रही है। सचनिक के अनुसार, फिल्म आईबी 71 ने सातवें दिन 0.75 करोड़ की कमाई की है, जो कि पिछले सात दिनों में सबसे कम है। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 11.25 करोड़ हो गया है. बीते दिनों की कमाई की बात करें तो पहले दिन 1.67 करोड़ की ओपनिंग के बाद दूसरे दिन फिल्म ने 2.51 करोड़, तीसरे दिन 3.18 करोड़, चौथे दिन 1.07 करोड़ और पांचवे दिन 1.07 करोड़ और छठे दिन 1.05 करोड़ की कमाई की है।

    IB 71 Box Office Collection Day 7: धीमी पड़ी विद्युत जामवाल की फिल्म की कमाई की रफ्तार
  • May 19, 2023 9:37 AM

    Ajaz Khan: ड्रग्स मामले में एजाज खान को जमानत मिलने के बाद आज होगें आर्थर जेल से रिहा

    Ajaz Khan: टीवी अभिनेता एजाज खान को 2021 में एक ड्रग केस के सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था। उन्हें एनसीबी द्वारा मार्च 2021 में अल्प्राजोलम नामक ड्रग्स की 31 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसका कुल वजन 4.5 ग्राम था। इसके बाद अभिनेता को मुंबई की आर्थर रोड जेल में कैद कर लिया गया था। दो साल जेल में बिताने के बाद आखिरकार एजाज को जमानत मिल ही गई है।

    Ajaz Khan: ड्रग्स मामले में एजाज खान को जमानत मिलने के बाद आज होगें आर्थर जेल से रिहा
  • May 19, 2023 9:09 AM

    सेंचुरी मारते ही पत्नी संग खुशी सेलीब्रेट करते नजर आए विराट कोहली, अनुष्का किया वीडियो कॉल

    गुरुवार को, आईपीएल मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट के शतक जड़ने से पूरा देश खुशी से झूम उठा था। RCB बनाम SH मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया गया था। मैच के बाद विराट और अनुष्का को वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा गया। कुछ ही समय में, उनके प्रशंसकों द्वारा भी देखा गया। विराट और अनुष्का के वीडियो कॉल की क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गई।

    सेंचुरी मारते ही पत्नी संग खुशी सेलीब्रेट करते नजर आए विराट कोहली, अनुष्का किया वीडियो कॉल
  • May 19, 2023 8:42 AM

    Shalin Bhanot: बिग बॉस में जाने से पहले जॉब लेस होने वाली बात पर शालीन भनोट का शानदार रिप्लाई

    Shalin Bhanot: शालीन भनोट ने बिग बॉस से काफी पॉपुलैरिटी गेन की, इससे पहले लोग यही मान रहे थे कि इस शो से पहले शालीन के पास काम नहीं था लेकिन अब एक्टर ने इस बारे में क्लियर किया है कि उन्होंने काम करना कभी बंद नहीं किया था। शालीन ने इंटरव्यू में कहा, मैंने इंस्पेक्टर अविनाश की शूटिंग पूरी की और मैं बिग बॉस 16 के घर में चला गया। उस वक्त लोगों ने सोचा कि मेरे पास काम नहीं था जबकि मैं वेब सीरीज के लिए काम कर रहा था। मैंने 120 दिन काम किया. उस रोज करीब 17-18 सिटीज में ट्रेवल किया।

  • May 19, 2023 8:29 AM

    विवादों से गहरा नाता रखने वाले नवाजुद्दीन ने फिल्मी जगत में बनाई अपनी खास जगह

    Nawazuddin Siddiqui Birthday: हिंदी सिनेमा जगत में अपनी दमदार एक्टिंग और अपने खास तरह के किरदारों से अलग ही पहचान बनाने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज अपने 49 वां जन्मदिन बना रहे हैं। तो ऐसे में आज हम नवाज से जुड़े कुछ खास मुद्दों को लेकर बात करेंगे, जिनको लेकर नवाज हमेशा ही विवादों में रहे हैं परंतु अपनी मेहनत के चलते अपने कामों को लेकर भी सुर्खियों बटोरी थी।

    विवादों से गहरा नाता रखने वाले नवाजुद्दीन ने फिल्मी जगत में बनाई अपनी खास जगह
  • May 19, 2023 7:51 AM

    Juhi Parmar: कुमकुम फेम जूही परमार जल्द ही ओटीटी पर करेंगी डेब्यू, एक नई फैमिली के साथ आएगी नजर

    Juhi Parmar: टेलीविजन एक्ट्रेस जूही परमार एक वक्त पर अपनी एक्टिंग का जादू दर्शकों पर जमकर चलाती थी लेकिन बहुत समय से वह पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। पर अब बदले हुए समय के साथ जूही ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। वह अमेजन मिनी टीवी की सीरीज यह मेरी फैमिली के नए सीजन में नजर आएंगी, सीरीज 19 मई को रिलीज हो रही है और इस फ्री में देखा जा सकेगा। ये मेरी फैमिली का यह नया सीजन 1990 के दशक की दुनिया दिखाएगा। फैंस जूही परमान को फिर से पर्दे पर देखने के लिए उस्ताहित हैं।

  • May 19, 2023 7:36 AM

    IIFA 2023: जब बड़े सितारों ने 'आईफा अवॉर्ड्स' से किया किनारा, तो फिर नए सेलेब्स पर आई भारी जिम्मेदारी

    IIFA 2023: सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक हैं इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा), जो कि हर साल काफी सुर्खियों में रहता है। जल्द ही अबूधाबी के यस आइलैंड में इन अवॉर्ड्स का आयोजन 26 और 27 मई को होगा। गुरुवार को मुंबई में आयोजित इन अवार्ड्स की प्रेस कांफ्रेंस में सिनेमा का एक भी सुपरसितारा नजर नहीं आया। इस दौरान राजकुमार राव, रकुलप्रीत सिंह और दीया मिर्जा ने ही इसकी भारी जिम्मेदारी संभाली।

    IIFA 2023: जब बड़े सितारों ने 'आईफा अवॉर्ड्स' से किया किनारा, तो फिर नए सेलेब्स पर आई भारी जिम्मेदारी
  • May 19, 2023 7:04 AM

    Shahrukh khan: जैसे ही शाहरुख खान को 'डॉन 3' में इस एक्टर ने कर दिया रिप्लेस, तो किंग खान के फैंस को लगा झटका

    Shahrukh khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'डॉन' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'डॉन 3' को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर फिल्म डॉन 3 में कौन सा एक्टर लीड रोल में नजर आएंगा, लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और सामने आ गया है कि आखिरकार कौन हैं जिसने किंग खान की जगह ले ली है, सूत्रों की मानें तो शाहरुख की जगह रणवीर सिंह इस फिल्म में नजर आ सकते हैं।

    Shahrukh khan: जैसे ही शाहरुख खान को 'डॉन 3' में इस एक्टर ने कर दिया रिप्लेस, तो किंग खान के फैंस को लगा झटका
  • May 19, 2023 6:37 AM

    Lal Salaam: 'लाल सलाम' को रजनीकांत ने ट्वीट करके साझा की नई जानकारी

    Lal Salaam: फिल्म इंडस्ट्री के 'थलाइवा' रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सलाम' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुपरस्टार की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत कर रही हैं। इस फिल्म को लेकर रजनीकांत ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव के साथ एक तस्वीर साझा की। ट्वीट से पता चला कि क्रिकेटर ने रजनीकांत की आने वाली फिल्मों में से एक 'लाल सलाम' के सेट का दौरा किया। कथित तौर पर कपिल देव इस फिल्म में कैमियो करने वाले हैं, अगर यह सच साबित होता है तो क्रिकेट के दिग्गज और थलाइवा को एक साथ स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X