Highlights- सड़कों पर ईद की नमाज ना पढ़ने पर भड़के मुनव्वर फारूकी, सिकंदर ने तोड़ा सलमान का ही रिकॉर्ड

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

पॉपुलर कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी ने मेरठ पुलिस की ओर से जारी किए एक आदेश पर आपत्ति जताई है। मेरठ पुलिस ने सार्वजनिक सड़कों पर ईद की नमाज ना पढ़ने की चेतावनी दी है। इसी पर कॉमेडियन ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने गुस्सा जाहिर किया है।

अब मुनव्वर फारूकी ने पुलिस के इस आदेश पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें मुनव्वर ने पुलिस पर जमकर गुस्सा उतारा। उन्होंने लिखा, '30 मिनट की नमाज के लिए ये? क्या अब कोई भी त्यौहार भारत की सड़कों पर नहीं होगा?' मुनव्वर की इस पोस्ट पर अब कई नेटिजन्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही निर्देश की आलोचना करते हुए इसे भेदभाव बताया।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ब्लॉक्ड सीट के साथ 10.59 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये कलेक्शन सलमान की पिछली रिलीज,किसी का भाई किसी की जान से अधिक है। सिकंदर के पास वर्तमान में 13,000 से अधिक शो हैं जो पहले दिन पूरे भारत में चलेंगे। महाराष्ट्र और दिल्ली से सबसे ज्यादा बुकिंग मिली है।

LIVE Feed
  • Mar 29, 2025 7:08 PM

    Akshay Kumar ने कूड़े में फेंका अपना अवॉर्ड? Ajay Devgn के कूड़ेदान से मिली ढेरों शराब की बोतलें और चकना

    कुमार के घर चले गए और उनके घर के बाहर कूड़ेदान में सार्थक को कुछ नारियल के छिलके, एक बेकार पड़ी स्क्रिप्ट और एक अवॉर्ड मिला, जो शायद एक्टर को मिला होगा। सार्थक ने सचिन तेंदुलकर और श्रद्धा कपूर के घरों के बाहर का कचरा भी दिखाया, जिसमें पानी की बोतलें, डिब्बे, ईयरफोन और यहां तक​​कि एयरपॉड भी शामिल थे।

  • Mar 29, 2025 6:01 PM

    हीरोइन बनकर घर पहुंची महाकुंभ वाली मोनालिसा, शानदार स्वागत देख रोने लगी वायरल गर्ल!

    मोनालिसा के घरवालों ने हार पहनाकर उनको स्वागत किया और मोनालिसा को रोते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि उन्होने शानदार कपड़े पहने हैं और सिर पर चश्मा लगाया हुआ है। लगातार रोतीं मोनालिसा का ये वीडियो जिसने भी देखा वो हैरान हैं। सोशल मीडिया ने एक मामूली सी लड़की को स्टार बना दिया है।

  • Mar 29, 2025 5:35 PM

    रणवीर अल्लाहबादिया के बाद स्वाति सचदेवा ने पार की हदें, मां को लेकर अश्लील बातें करने पर मचा बवाल!

    मेरे पास आकर बोला कि इधर आओ और मेरे पास बैठो। आराम से बैठो, मुझे तुमसे एक दोस्त की तरह बात करनी है। मुझे ऐसा लगा कि वो मेरा वाइब्रेटर उधार मांगने वाली हैं।' इस वीडियो के सामने आते ही लोग भड़के हुए हैं और उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब स्वाती ने इस तरह की भद्दी कॉमेडी की है।

  • Mar 29, 2025 4:39 PM

    स्कूल के दिनों में सनी देओल की फोटो अलमारी में टूथपेस्ट से चिपकाकर रखते थे – रणदीप हुड्डा

    इस ज़बरदस्त एक्शन फिल्म के बारे में बात करते हुए रणदीप कहते हैं, "मैं हमेशा से सनी देओल का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। बचपन में हम उनकी ज़बरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस, उनकी एनर्जी और उनकी फिटनेस से प्रभावित होते थे। मुझे आज भी याद है कि हम अपने स्कूल हॉस्टल की अलमारी में उनके पोस्टर्स चिपकाते थे और उन्हें देखकर वेट लिफ्टिंग और पुश-अप्स करने के लिए प्रेरित होते थे।"

  • Mar 29, 2025 3:39 PM

    जवानी में इतराने वाली कैटरीना - प्रियंका.. बुढ़ापे में हो जाएगी ऐसी हालत?

    कोई सफेद साड़ी में नजर आ रहा है तो किसी ना चश्मा लगाकर बालों को छोटा किया हुआ है। इस वीडियो को देखकर आप फ्यूचर का अंदाजा लगा सकते हैं। हालांकि ये एआई वीडियोज और ये लुक्स कितने मिलने वाले हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इन लुक्स पर किसी भी हसीना का रिएक्शन नहीं आया है।

  • Mar 29, 2025 2:34 PM

    फिर एक हुए सानिया मिर्जा-शोएब मलिक, सोशल मीडिया पर साथ मिलकर दी ये Good News बोले- अल्लाहुम्मा बारिक

    सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए दुआ में हाथ उठाए हैं और लिखा, "अल्लाहुम्मा बारिक"। इसके साथ ही ये ही तस्वीर शोएब मलिक ने भी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे बच्चे को पहला रोजा मुबारक। बाबा को तुम पर नाज है मेरे बच्चे। अल्लाह तक तुम्हारा रोजा पहुंचे और वो तुम्हें महफूज रखें इजू।"

  • Mar 29, 2025 1:04 PM

    'सिकंदर' की रिलीज से पहले Salman Khan को आई भगवान राम की याद, दबंग खान के इस हरकत से रूठे मौलाना

    पीटीआई ने उनके हवाले से कहा, "मुझसे सलमान खान के बारे में शरीयत के फैसले के बारे में पूछा गया है। मैं आपको उनके द्वारा किए गए काम के बारे में शरीयत के फैसले के बारे में बताता हूं, कि वह राम मंदिर के प्रचार के लिए बनाई गई राम एडिशन घड़ी पहन रहे हैं। एक मुसलमान होने के नाते हाथ में ऐसी घड़ी पहनना गैरकानूनी और हराम है।"

  • Mar 29, 2025 12:48 PM

    पलक तिवारी को पपाराजी ने कहा 'अनन्या पांडे' तो चिढ़ीं एक्ट्रेस

    श्वेता तिवारी की बेटी और एक्ट्रेस पलक तिवारी हाल ही उस वक्त चिढ़ गईं, जब पपाराजी ने उन्हें अनन्या पांडे कहा। पलक तिवारी मुंबई एयरपोर्ट पर थीं। उन्होंने पपाराजी को देखा तो हंसकर स्माइल किया। लेकिन जब पपाराजी ने पूछा कि आपको पलक कहें या अनन्या पांडे, तो वह इरिटेट हो गईं। पलक ने फिर पूछ लिया कि नाराज हो क्या?

  • Mar 29, 2025 12:12 PM

    राकेश रोशन ने किया Krrish 4 का ऐलान, ऋतिक रोशन करेंगे डायरेक्ट

    लंबे समय से ऋतिक रोशन को सुपरहीरो वाले अंदाज में देखने के लिए फैंस बेकरार थे जिसका इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। भारत की मोस्ट पॉपुलर सुपरहीरो फ्रैंचाइजी फिल्म 'कृष' के चौथे पार्ट का अनाउंसमेंट हो गया है। जी हां, राकेश रोशन ने 'कृष 4' का ऐलान किया है। इतनी ही नहीं, इस फिल्म से ऋतिक रोशन पहली बार डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक ना केवल सुपरहीरो बनेंगे, बल्‍क‍ि इस फिल्‍म का डायरेक्‍शन भी करेंगे।

  • Mar 29, 2025 11:47 AM

    धर्मेंद्र ने दिखाई 61 साल पहले स्टारडम की झलक

    सनी देओल इस वक्त देहरादून में 'बॉर्डर 2' की शूटिंग कर रहे हैं, और 10 अप्रैल को उनकी एक और फिल्म 'जाट' रिलीज हो रही है। एक तरफ जहां उनकी फिल्म 'जाट' के टीजर ने तहलका मचा रखा है, वहीं दूसरी ओर उनके पापा पापा धर्मेंद्र ने एक पोस्ट किया है, जिसकी चर्चा हो रही है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि जाट को एसी या कार की बड़ी सीटें पसंद नहीं आतीं, बल्कि खुली हवा में सोना पसंद करता है। धर्मेंद्र के पास तब वैनिटी वैन भी नहीं थी। धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर फैंस के काफी कमेंट आ रहे हैं।

  • Mar 29, 2025 11:16 AM

    अपनी मां-बहन के वीडियो देखो... श्रुति नारायणन ने कास्‍ट‍िंग काउच वीडियो लीक होने पर निकाली भड़ास

    हाल ही तमिल एक्ट्रेस श्रुति नारायणन का कथित तौर पर कास्टिंग काउच वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया, जिसके कारण उनका मजाक बना हुआ है। श्रुति नारायणन और उनका परिवार परेशान है, जिस पर अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया कि यह समय उनके और परिवार के लिए बहुत मुश्किल है। साथ ही उन्होंने उन लोगों को जमकर कोसा और भड़ास निकाली, जो लीक वीडियो को वायरल कर रहे हैं। श्रुति नारायणन ने लिखा है, 'आप लोगों के लिए ये सिर्फ मजाक और मजेदार कंटेंट है। लेकिन मेरे और मेरे परिवार के लिए यह मुश्किल वक्त है। खासकर मेरे लिए तो यह बहुत ही मुश्किल वक्त है और इस सिचुएशन को हैंडल करना भी मुश्किल हो रहा है।'

  • Mar 29, 2025 10:48 AM

    'लाफ्टर शेफ्स' के सुदेश लहरी बने दादा

    मशहूर कॉमेडियन सुदेश लहरी अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और हिट टीवी शो और फिल्मों में यादगार रोल्स के लिए मशहूर हैं। उन्होंने अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत किया है। उनके बेटे मणि और उनकी पत्नी को एक बेटे का आशीर्वाद मिला है। सुदेश ने अपने पोते की एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर पोस्ट करके फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की, जिसमें वह अपने नन्हे हाथों से उनकी उंगली पकड़े हुए दिखाई दे रहा है।

  • Mar 29, 2025 10:10 AM

    श्रद्धा कपूर ने खरीदी 2.93 Cr की लग्जरी Lexus कार

    एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कारों की शौकीन हैं और अब उन्होंने एक नई लग्जरी गाड़ी खरीदी है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। 'स्त्री 2' एक्ट्रेस ने 4 सीटर अल्ट्रा लग्जरी कार Lexus LM 350h खरीदी है, जो ब्लैक कलर की है। श्रद्धा को हाल ही मुंबई में इसकी सवारी करते देखा गया। इस कार की कीमत 2.93 करोड़ रुपये बताई जा रही है। श्रद्धा की इस कार का वीडियो भी सामने आया है।

  • Mar 29, 2025 9:27 AM

    सैफ अली खान पर हमला करने वाले शहजाद ने दायर की जमानत याचिका

    सैफ अली खान पर इस साल 16 जनवरी को उनके ही घर में हमला हुआ था। उस आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था, जिसने एक्टर को काफी चोट पहुंचाई थी। उन्हें लहूलुहान कर दिया था। उसका नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद है, जिसने अब मुंबई के सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। उसने दावा किया है कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। ये केस फर्जी है।

  • Mar 29, 2025 9:04 AM

    सलमान खान की फिल्म सिकंदर का फैंस बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को रिलीज होने में एक दिन बचा है और सलमान प्रमोशन में लगे हैं. सलमान खान तगड़ी सिक्योरिटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए

    सलमान खान की फिल्म सिकंदर का फैंस बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को रिलीज होने में एक दिन बचा है और सलमान प्रमोशन में लगे हैं। सलमान खान तगड़ी सिक्योरिटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। सलमान खान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा के साथ और भी कई लोग रहते हैं। सलमान चारों तरफ से सिक्योरिटी से घिरे रहते हैं।

  • Mar 29, 2025 8:07 AM

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिली नई 'दयाबेन'

    'न्यूज18' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने बताया कि दयाबेन के किरदार के लिए ऑडिशन ले रहे असित मोदी को आखिरकार कोई पसंद आ गया है। दया के किरदार के लिए एक एक्ट्रेस को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसकी पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। इतना ही नहीं, टीम फिलहाल उनके साथ मॉक शूट भी कर रही है। सोर्स ने बताया कि असित मोदी को इस एक्ट्रेस का दयाबेन के रोल में ऑडिशन काफी पसंद आया और वह इम्प्रैस हो गए। यह एक्ट्रेस एक हफ्ते से टीम के साथ शूट कर रही है।

More from Filmibeat

Read more about: sikander salman khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X