..................... Bollywood Live Updates: Motion poster Gadar 2 created ruckus, government's decision film piracy - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: गदर 2 के मोशन पोस्टर ने किया बवाल, फिल्म पायरेसी पर आया सरकार का फैसला

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 22 July: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 की रिलीज से पहले इस फिल्म के ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के लिए फैंस इतने बेताब है कि जब भी कोई अपडेट आता है तुरंत ही इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। हाल ही में निर्देशक अनिल शर्मा ने फिल्म का एक और नया मोशन पोस्टर रिलीज किया है जिसमें सनी देओल बेटे को हर मुश्किल से बचाते नजर आ रहे हैं। इसके आते ही हर तऱफ बवाल हो गया है।

फिल्म पायरेसी वाले मुद्दे पर सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए एक फैसला लिया है, जिसके बारे में अनुराग ठाकुर ने लोगों को बताया है। सरकार ने सिनेमैटोग्राफ अधिनियम में संशोधन के लिए एक विधेयक जारी किया है। इसमें फिल्मों की पायरेटेड कॉपी बनाने वाले व्यक्तियों के लिए अधिकतम तीन साल की जेल की सजा और फिल्म के बजट का पांच प्रतिशत तक जुर्माना लगाने का प्रस्ताव दिया गया है।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी चटपटी और मसालेदार खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मी बीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Jul 22, 2023 6:36 PM

    डिनर डेट पर निकले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिल्ली में अपने समय गुजार रहे हैं। हाल ही में पावर कपल को डिनर डेट के लिए बाहर निकलते देखा गया और उन्होंने रेस्तरां के कर्मचारियों के साथ फोटो खिंचाई।

  • Jul 22, 2023 6:03 PM

    सायरा बानो ने बताया कि कैसे दिलीप कुमार ने उन्हें प्रपोज किया था

    दिलीप कुमार के साथ पुरानी तस्वीरों की एक सीरीज साझा करते हुए, सायरा बानो ने खुलासा किया कि कैसे अभिनेता ने जुहू बीच पर टहलने के दौरान उन्हें प्रपोज किया था। उन्होंने लिखा, "दरअसल, कई साल पहले जब हम एक अद्भुत रात के सन्नाटे में जुहू बीच से गुजर रहे थे, अचानक बारिश की बौछार हो गई और उन्होंने अपनी जैकेट उतार दी और मेरे कंधों पर डाल दी... वह जादुई रात थी जब हम उनकी कार में बैठे और उन्होंने मुझसे पूछा... "क्या तुम मुझसे शादी करोगी?'

  • Jul 22, 2023 4:04 PM

    अस्पताल में भर्ती थीं मौनी रॉय, 9 दिन बाद मिली छुट्टी

    शनिवार को मौनी रॉय ने अपने फैंस को शॉक कर दिया जब उन्होंने खुलासा किया कि वह 9 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों की एक सीरीज साझा की, और अपने फैंस को बताया कि वह अब घर वापस आ गई है। मौनी ने कहा कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं और सभी को आश्वासन दिया कि वह "बहुत अच्छा" फील कर रही हैं। हालाँकि, उनके अस्पताल में भर्ती होने के पीछे का कारण अज्ञात है।

  • Jul 22, 2023 3:23 PM

    Ranveer Singh ने की भरी महफिल में सोनू निगम की नकल, हो गए भयंकर ट्रोल

    हालिया हुए एक कार्यक्रम के दौरान रणवीर काफी मजाकिया अंदाज में दिखे। जहां इवेंट में एक्टर सोनू निगम की मिमिक्री करते नजर आए। उन्होंने मजाक में कहा, "आज मैं लूंगा बदला" और फिर उन्होंने स्टेज पर फिल्म परदेस से सोनू निगम का लोकप्रिय गाना "ये दिल दीवाना" गाया। हालांकि रणवीर ने यह गाना मजाक में गाया है। लेकिन किंग खान के फैंस इससे नाराज नजर आए।

  • Jul 22, 2023 2:51 PM

    बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंची सारा अली खान, अमरनाथ यात्रा की दिखाई झलक

    सारा अली खान ने कश्मीर की छुट्टियों से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके बाद एक्ट्रेस को जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान देखा गया। जहां से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा था। देश के सबसे पवित्र हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक अमरनाथ में वो कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रा करते दिखीं।

  • Jul 22, 2023 1:42 PM

    क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' का कश्मीर में तहलका, शोज हुए हाउसफुल

    इस शुक्रवार दो बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्में, क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' और ग्रेटा गेरविग की 'बार्बी' रिलीज हुई है। ओपेनहाइमर का हाल ये है कि दिल्ली और मुंबई के थिएटर्स में तो फिल्म के शोज हाउसफुल हैं ही। लेकिन कश्मीर में भी शोज फुल चल रहे हैं। कश्मीर के इकलौते आइनॉक्स थिएटर में 'ओपेनहाइमर' के वीकेंड के शोज़ हाउसफुल हो चुके हैं।

  • Jul 22, 2023 12:38 PM

    देर रात एक साथ Oppenheimer देखने पहुंचे रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर

    रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर को बीती रात एक साथ वीकेंड एन्जॉय करते देखा गया। शुक्रवार रात घर से बाहर निकलते ही दोनों के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आईं। इंस्टाग्राम पर एक फैन अकाउंट ने रणबीर कपूर और अर्जुन का एक थिएटर के अंदर बैठे हुए वीडियो भी पोस्ट किया। क्लिप में, रणबीर अपने बगल में एक व्यक्ति से बात कर रहे थे जबकि अर्जुन देख रहे थे।

  • Jul 22, 2023 12:38 PM

    राजकुमार-श्रद्धा की फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग हुई शुरू, दूसरे पार्ट से मिलेगा हॉरर-कॉमेडी का डबल डोज

    राजकुमार-श्रद्धा की मूवी के सीक्वल 'स्त्री 2' को लेकर फैंस का बज हाई है। हाल ही में मूवी का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया। साथ ही इसके रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई। अब फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मूवी में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। आधिकारिक तौर पर फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी घोषणा मात्र से ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

  • Jul 22, 2023 11:40 AM

    मणिपुर हिंसा पर विवेक अग्रिहोत्री बनाएंगे फिल्म?? फिल्ममेकर ने यूजर के सवाल पर किया बड़ा खुलासा

    विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' विषय का जिक्र करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया, 'भारतीय न्यायपालिका कश्मीरी हिंदू नरसंहार पर अंधी और मूक बनी रही। यह विफल रहा, और अभी भी हमारे संविधान में किए गए वादे के अनुसार कश्मीरी हिंदुओं के जीवन के अधिकार की रक्षा करने में विफल है।' इस पोस्ट का जवाब देते हुए एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया, 'समय बर्बाद मत करो, जाओ और एक फिल्म मणिपुर फाइल्स बनाओ अगर तुम असली मर्द हो तो।' विवेक अग्निहोत्री ने भी यूजर के कमेंट करके साफ कर दिया कि फिल्म कौन बनाएगा।

  • Jul 22, 2023 10:28 AM

    चार्ली चैपलिन की बेटी जोसेफिन चैपलिन का 74 साल की उम्र में हुआ निधन

    कॉमेडी लीजेंड चार्ली चैपलिन की बेटी और एक्ट्रेस जोसेफिन चैपलिन का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। वैरायटी के अनुसार, चैपलिन के परिवार की ओर से की गई घोषणा के अनुसार उन्होंने 13 जुलाई को पेरिस में दम तोड़ दिया था। 28 मार्च, 1949 को कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में जन्मी जोसेफिन चैपलिन, चार्ली चैपलिन और ओना ओ'नील की आठ संतानों में से तीसरी थीं।

    चार्ली चैपलिन की बेटी जोसेफिन चैपलिन का 74 साल की उम्र में हुआ निधन
  • Jul 22, 2023 9:48 AM

    Oppenheimer Day 1 Collection: क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' का बॉक्स ऑफिस पर जादू

    हॉलीवुड फिल्म टॉम क्रूज को टक्कर देने के लिए क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर आ गई जिसने पहले ही दिन सॉलिड ओपनिंग ली है। यह फिल्म जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की बायोपिक है जिसे किलियन मर्फी ने निभाया है। 'ओपेनहाइमर' पहले ही दिन 10 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ले चुकी है। सिलियन मर्फी और रॉबर्ट डाउनी जूनियर की दमदार एक्टिंग से सजी फिल्म 'ओपेनहाइमर' ने 13-13.50 करोड़ की ओपनिंग इंडिया में ली है। इस लिहाज से यह फिल्म इस साल की पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने इतनी ओपनिंग ली है।

  • Jul 22, 2023 8:52 AM

    लोगों की बातों से परेशान होकर उर्फी जावेद ने गुस्से में दिया बयान,- "पब्लिक फिगर हूं, प्रॉपटी नहीं..."

    सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद को आए दिन ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। अभिनेत्री आए दिन ट्रोल्स की बैंड भी बजाती हैं। उर्फी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फ्लाइट से कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपनी आपबीती सोशल मीडिया यूजर्स को बताई। उनका कहा है कि फ्लाइट में कुछ आदमियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की और उन्हें परेशान भी किया।

    लोगों की बातों से परेशान होकर उर्फी जावेद ने गुस्से में दिया बयान,-
  • Jul 22, 2023 8:48 AM

    विवेक ओबेरॉय के साथ 1.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस में शिकायत हुई दर्ज

    विवेक ओबेरॉय हाल ही में करोड़ों रुपए की ठगी का शिकार हो गए हैं, विवेक ओबेरॉय के साथ तीन लोगों ने कथित रूप से 1.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। जिसकी शिकायत अब उन्होंने पुलिस में दर्ज करवाई है, अपनी शिकायत में एक्टर ने कई लोगों का नाम लिखवाया है। फिलहाल पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    विवेक ओबेरॉय के साथ 1.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस में शिकायत हुई दर्ज

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X