Bollywood Highlights- मिथुन चक्रवर्ती को मिला पद्म भूषण, इंडिया आए जमाई राजा निक जोनस

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 27 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की जो कि इस वक्त इंडिया आए हुए है। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जीजा जी ससुराल आए हैं। हालांकि इस दौरान उनके साथ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नहीं नजर आईँ थीँ। निक जोनस एक मशहूर सिंगर हैं।

सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के फैंस के लिए ये एक बड़ा क्षण है। उनको इतने साल के करियर के बाद उनको पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। बता दें कि अभिनेत ने इस दौरान काफी खुशी और आभार व्यक्त किया है। मिथुन चक्रवर्ती अपने जमाने के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं और उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस अंधाधुन कमाई की है। फिलहाल वो रियालिटी शो कर रहे हैं।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Jan 27, 2024 8:13 PM

    कंगना रनौत ने 'छोटी लड़की' प्लूटो की झलक दिखाई, अपनी खुशी के पलों को याद किया

    अभिनेत्री कंगना रनौत एक उत्साही सोशल मीडिया उपयोगकर्ता हैं और शनिवार को उन्होंने अपनी प्यारी दोस्त 'प्लूटो' की एक मनमोहक झलक दिखाई और साझा किया कि यह कैसे उनके दिन को रोशन करती है। बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना के फोटो शेयरिंग एप्लिकेशन इंस्टाग्राम पर 9.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने पेशेवर और निजी जीवन से अपडेट साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को पोस्ट के साथ मनोरंजन करते हुए देखी जाती हैं।

  • Jan 27, 2024 7:14 PM

    'दिल फूड्स' ने चार शार्क के साथ की 2 करोड़ रुपये की ज्वाइंट डील

    बेंगलुरु स्थित वर्चुअल रेस्तरां संचालक 'दिल फूड्स' ने एंटरप्रेन्योर रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' सीजन तीन के लिए चार शार्क के साथ दो करोड़ रुपये में ज्वाइंट डील की है। भारत के अलग-अलग फ्लेवर्स को सीधे प्लेट में लाने वाला, 'दिल फूड्स' को 2022 में अर्पिता अदिति ने स्थापित किया था। केवल डेढ़ साल में, अर्पिता ने बेंगलुरु और हैदराबाद में 65 से ज्यादा लोकल रेस्तरां के साथ साझेदारी की, और अपने वर्चुअल ब्रांड्स के माध्यम से छोटे और मध्यम आकार के खाद्य उद्यमों को सशक्त बनाया।

  • Jan 27, 2024 7:05 PM

    शहनाज गिल ने काटे तीन बर्थडे केक, रिया कपूर, गुरु रंधावा ने किया विश

    'बिग बॉस 13' फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल शनिवार को 30 साल की हो गईं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने जमकर बधाइयां दी। एली गोनी, गुरु रंधावा, कुशा कपिला, रिया कपूर और भारती सिंह जैसी मशहूर हस्तियों ने पंजाबी दिवा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 27 जनवरी 1994 को पंजाब में जन्मी शहनाज एक एक्ट्रेस और सिंगर हैं, जो पंजाबी, हिंदी टीवी और बॉलीवुड में अपने काम के लिए जानी जाती हैं।

  • Jan 27, 2024 6:37 PM

    अली गोनी ने गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन संग शेयर की रोमांटिक फोटो, एक्ट्रेस को बताया अपनी 'ताकत'

    एक्टर अली गोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ एक खास फोटो शेयर की और उन्हें अपनी "ताकत" बताया। इंस्टाग्राम पर शेयर फोटो में कपल पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। जैस्मीन ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी है। जबकि, अली ने पिंक थ्री-पीस सूट सेट पहना हुआ है। 'दिल ही तो है' के अभिनेता जैस्मीन को गले लगाते दिख रहे हैं, जबकि जैस्मिन रोमांटिक अंदाज में अली को देख रही है।

  • Jan 27, 2024 5:02 PM

    'आर्टिकल 370' में दमदार किरदारों में दिखेंगी यामी गौतम, प्रिया मणि

    यामी गौतम 'आर्टिकल 370' में अभिनेत्री प्रिया मणि के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। अभिनेत्री ने कहा कि आगामी फिल्म में काम करने के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा। यामी ने कहा, 'आर्टिकल 370' में एक खुफिया अधिकारी की भूमिका निभाना वास्तव में चुनौतीपूर्ण था, इसने मुझे अपनी अभिनय क्षमताओं के नए पहलुओं का पता लगाने के लिए प्रेरित किया। फिल्म में कई तीव्र एक्शन दृश्य हैं, जिनके लिए शारीरिक और मानसिक तैयारी की आवश्यकता है, जिससे यह एक रोमांचक लेकिन मांग वाला अनुभव बन गया है।''

  • Jan 27, 2024 4:25 PM

    प्रीति जिंटा ने बॉबी देओल को किया बर्थडे विश, कहा, 'मैं तुम्हें खुश देखना चाहती हूं'

    एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 'सोल्जर' के अपने को-स्टार बॉबी देओल को जन्मदिन की शुभकानाएं दी और कहा कि वह अपने 'प्यारे' दोस्त को हमेशा खुश देखना चाहती हैं। बॉबी शनिवार को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं और उनकी खास दोस्त प्रीति ने 'बादल', 'झूम बराबर झूम' और 'हीरोज' जैसी फिल्मों में साथ में काम किया।

  • Jan 27, 2024 3:46 PM

    'कांगुवा' मेकर्स ने जारी किया बॉबी देओल का लुक, खूंखार अवतार से मचाएंगे तहलका

    एक्टर बॉबी देओल अपकमिंग तमिल भाषा की पैन-इंडिया फिल्म 'कांगुवा' में एक योद्धा के अवतार में नजर आएंगे। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को उनके जन्मदिन के अवसर पर एक्टर का लुक जारी किया। प्रोमो टीजर में बॉबी को शक्तिशाली प्रतिद्वंद्वी 'उधीरन' के रूप में दिखाया गया है। निर्माताओं ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "निर्दयी... शक्तिशाली... अविस्मरणीय। हमारे उधीरन, बॉबी देओल सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

  • Jan 27, 2024 2:46 PM

    आइरा ने शेयर की शादी की तस्वीरें, आमिर, रीना, किरण व भाई आजाद ने लूटी महफिल

    बॉलीवुड के 'परफेक्शनिस्ट' आमिर खान की बेटी आइरा खान ने अपनी शादी के जश्न की कुछ दिल छू लेने वाली तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनके पूरे परिवार की झलक है। आइरा ने सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरें शेयर कीं, जो राजस्थान के उदयपुर के ताज लेक पैलेस की हैं। तस्वीरों में लवबर्ड्स आइरा और नूपुर को ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा जा सकता हैं। आइरा साइड थाई हाई स्लिट वाली ऑफ शोल्डर ब्लैक वेलवेट ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ब्लैक बूट्स और चोकर के साथ लुक को पूरा किया।

  • Jan 27, 2024 2:03 PM

    Seema Haider का डांस देख लोगों ने किया ट्रोल

    सीमा हैदर इस वक्त काफी वायरल हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर सीमा हैदर ने कई वीडियो पोस्ट किए हैं जो कि लोगों को पसंद आ रहे हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें वो तिरंगा साड़ी पहनकर छत पर डांस कर रही है।

  • Jan 27, 2024 1:33 PM

    सनी देओल ने बॉबी देओल की जन्मदिन की शुभकामनाएं

    सनी देओल ने अपने छोटे भाई और अभिनेता बॉबी देओल को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होने एक के बाद एक कई चार तस्वीरें साझा की हैं। गदर अभिनेता ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरे छोटे भाई।'

  • Jan 27, 2024 1:09 PM

    कामाख्या देवी मंदिर से सामने आईं भूमि पेडनेकर की तस्वीरें

    इस वक्त अभिनेत्री भूमि पेडनेकर कामाख्या देवी मंदिर में हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आकर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के साथ उनकी बहन भी नजर आ रही है। फैंस लगातार कमेंट्स करते हुए उनसे प्रार्थना करने की बात कह रहे हैं।

  • Jan 27, 2024 12:31 PM

    सानिया मिर्जा से तलाक लेते हुए शुरु हुई शोएब मलिक की पनौती?

    इस वक्त वो विवादों में फंस गए हैं क्योंकि उनपर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है। शोएब ने खुलना टाइगर्स के खिलाफ बांग्लादेश प्रीमियर लीग मैच के दौरान एक ओवर में तीन नो बॉल फेंकी थीं।

  • Jan 27, 2024 11:57 AM

    बॉबी देओल के जन्मदिन पर फर्स्ट लुक रिलीज

    अभिनेता बॉबी देओल इस वक्त अपने जन्मदिन को लेकर चर्चा में हैं। उन्होने इस मौके पर अपनी साउथ की फिल्म Kangua का पहला पोस्टर जारी किया है। इस लुक में वो काफी शानदार लग रहे हैं। गौरतलब है कि बॉबी देओल के फैंस उनको विलेन के अवतार में अब पसंद करने लगे हैं।

  • Jan 27, 2024 11:00 AM

    कृति सैनन को दुबई ने दिया गोल्डन वीजा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। पता चला है कि दुबई ने अभिनेत्री को गोल्डन वीजा दिया है। इसका पता तब चला जब सोशल मीडिया पर कृति सैनन के साथ दुबई के ऑफिशियल्स की तस्वीरें वायरल हुईं। इसके पहले शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारे इस वीजा के मालिक थे।

  • Jan 27, 2024 10:43 AM

    मिस्ट्री गर्ल के साथ विक्की जैन की रोमांटिक तस्वीर ने मचाया बवाल

    जैसे ही पूर्वा राणा ने विक्की जैन के साथ इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया वो वायरल हो गईं। इसके बाद बवाल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे के फैंस नाराज हैं और विक्की को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

    मिस्ट्री गर्ल के साथ विक्की जैन की रोमांटिक तस्वीर ने मचाया बवाल
  • Jan 27, 2024 9:52 AM

    शहनाज गिल ने काटा केट

    बिग बॉस करके मशहूर हुईं अभिनेत्री शहनाज गिल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होने केक काटा है और इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायपल हो रहा है। बाल खुले करके काउच पर बैठीं शहनाज गिल के सामने 3 केक नजर आ रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया उनके फैंस लगातार कमेंट्स करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

  • Jan 27, 2024 9:09 AM

    दूसरे दिन ऋतिक रोशन की फाइटर मारी दहाड़

    उम्मीद लगाई जा रही थी कि फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर उछाल मारेगी लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा होगी कि ये आंकड़ा इतना बढ़ने वाला है। सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म ने दूसरे दिन करीब 39 करोड़ रुपए का कलेक्शन सिर्फ भारत में किया है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X